* तस्कर गिरोह के पन्ना निवासी सरगना एवं कोंग्रेस नेता से पूंछतांछ के आधार पर की गई कार्रवाई
शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) जिले के सामान्य वन मण्डलों एवं पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत तेन्दुओं-बाघों की अत्यंत ही संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत होने और इनके शिकार की बेहद चिंताजनक घटनाओं के बीच गत दिवस स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल तथा वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर ने बीते दिनों संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड अंचल में लंबे समय से चल रहे वन्य जीवों के शिकार एवं उनके अंगों की तस्करी के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर इन एजेंसियों ने जबलपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये दिनांक 17 सितंबर को होटल दत्त रेसीडेन्सी के पास से 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से वन्यप्राणी तेन्दुए व चीतल की एक-एक नग खाल और एक चार पहिया वाहन की जप्ती की गई।
इस मामले में एसटीएसएफ ने किसान कोंग्रेस प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र उर्फ़ जीतू तिवारी निवासी ग्राम बृजपुर जिला पन्ना, ओमप्रकाश सेन पिता प्रकाशचन्द्र सेन निवासी ग्राम सुनहरा जिला पन्ना एवं उमेश पटेल पिता रामनारायण पटेल निवासी छतरपुर को भी गिरफ्तार किया था। इनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण की अग्रिम विवेचना करते हुये टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने गिरोह के सरगना एवं कोंग्रेस नेता जीतेन्द्र उर्फ़ जीतू तिवारी को पांच दिन की फॅारेस्ट रिमांड लेकर उससे कड़ी पूंछतांछ की गई। जीतू से मिले कई अहम सुराग के आधार पर गत दिवस एसटीएसएफ ने पन्ना एवं पड़ोसी छतरपुर जिलों में कई जगह दबिश दी तथा छतरपुर जिले से वन्य प्राणियों की अन्य दो खाल जप्त कीे है।
इनमें वन्य प्राणी तेंदुआ और चीतल की एक-एक नग खाल शामिल है। इस तरह पांच दिन के अंदर जबलपुर एवं छतरपुर में अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम देते हुए तेन्दुए एवं चीतल की क्रमश: 2-2 नग खालें जप्त की जा चुकीं हैं। यह गिरोह फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर खालों को बेंचने का अवैध कारोबार कई दिनों से कर रहा था। इनके पास से वन अभ्यारण खजुराहो की सील लगा हुआ फर्जी सर्टिफिकेट भी जप्त किया गया है। प्रथम दृष्टया इसमें एक संगठित गिरोह के शामिल होने के साक्ष्य मिले है, जिस दिशा में विवेचना जारी है।
2





इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि वनाधिकार पट्टों के लिए जिले में त्रिस्तरीय समिति गठित की गयी थी। ग्राम स्तर की समिति द्वारा प्रकरणों को तैयार कर विकासखण्ड स्तरीय समिति को भेजा गया। इसके उपरांत विकासखण्ड स्तर पर जांच करने के उपरांत अनुशंसा सहित जिला स्तर पर भेजा गया। जिला स्तरीय समिति द्वारा 1264 वनाधिकार के प्रकरणों का अनुमोदन कर पट्टे तैयार किए गए। जिनका वितरण आज से किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 50 पट्टों का वितरण कर वनाधिकार पट्टे वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि हमारे आदिवासी भाईयों की लम्बे समय से मांग थी कि उन्हें जिस भूमि पर खेती कर रहे हैं उसका मालिकाना हक मिले। उन्होंने वनाधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि राजस्व और वन भूमि के विवाद का निराकरण किया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र के विकास कार्य न रूकें।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि समूह द्वारा उत्पादित उत्पादन की उचित मार्केंटिग की व्यवस्था की जाए। इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया गया। तद्पश्चात् चैक वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंह परिहार, परियोजना अधिकारी नरेगा जिला पंचायत पन्ना द्वारा किया गया। जबकि आजीविका मिषन पन्ना के जिला परियोजना प्रबंधक डी.के. पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम बैंकर्स अंतर्गत सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया पन्ना, यूनियन बैंक पन्ना एवं मध्यांचल बैंक का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालागुरू के, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी, श्रीमती तपस्या जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना, राजेन्द्र दुबे, अरविन्द सिंह यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना, घनश्याम शर्मा, राज्य ग्रामीण आजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुशील शर्मा, ओ.पी. त्रिवेदी, विवेक कुमार मिश्रा, अंकित पाण्डेय, रोहिणी रमन द्विवेदी, वेदप्रकाश, आकाश शर्मा, हरिराम एवं लाखन यादव उपस्थित थे।
वैश्विक महामारी नोबल कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के कारण उत्पन्न चुनौतियों को स्वीकारते हुए एवं राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पखवाड़े के अंतर्गत परियोजना अधिकारी और कर्मचारियों, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पन्ना के सदस्य कार्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और गृहिणियों के लिए 09 विविध प्रतियोगिताओं काआयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।‘हिन्दी दिवस’14 सितंबर 2020को परियोजना अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ‘राजभाषा कार्यशाला’ का आयोजन किया गया, जिसमें एनएमडीसी लिमिटेड, हैदराबाद से राजभाषा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक (राजभाषा) रूद्रनाथ मिश्र अतिथि वक्ता के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।








मंत्री श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से पूरे प्रदेश में एक साथ गरीब कल्याण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान गरीब कल्याण के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे गरीब परिवार गरीबी से ऊपर उठकर सामान्य जनजीवन जिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोरोना महामारी संक्रमण के साथ प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव तक पहुंचने के लिए परिवहन एवं भोजन की व्यवस्था की गयी। उन सब गरीब श्रमिकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। आगामी आने वाले समय में गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिससे गरीबों को शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने संबल योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी 23 सितंबर को संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के खाते में राशि अंतरण की कार्यवाही पूरे प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी।
कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि जिले की मातृ एवं शिशु मृत्युदर को घटाकर नीचे लाने के लिए कुपोषण के चक्र को तोड़ना होगा। इन सब कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने नारा दिया है ’’स्वस्थ बचपन सुरक्षित मातृत्व’’ इसे लागू करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अतिकम वजन वाले 1391 बच्चे हैं एवं कम वजन वाले 10381 बच्चे हैं इन सभी बच्चों को आगामी 6 माह में कुपोषण से मुक्ति दिलाई जाएगी। इस कार्य में महिला बाल विकास के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शहरी विकास अभिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि एवं कृषक कल्याण, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग को साथ लेकर कार्ययोजना बनाई गयी है। इसके अन्तर्गत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार, खून की कमी का निवारण किया जाएगा। कार्ययोजना में नवाचार के रूप में जिले में प्रोजेक्ट संजीवनी-2 की शुरूआत की गयी है। जिसमें कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर के सुधार के लिए बच्चों को 14 दिवस तक पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराया जाएगा।
जिले के कुपोषित बच्चों को दो माह तक पौष्टिक दुग्ध पाउडर एवं पौष्टिक आहार का वितरण एवं लाडली लक्ष्मी योजना की अध्ययनरत बालिकाओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। जिले की एक हजार नवीन लाडली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 15 नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया।









महिलाओं के इस प्रदर्शन और अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकुर त्रिवेदी ने गुरुवार 17 सितंबर को एक प्रेसवार्ता की। होटल शानवी लैण्डमार्क में आयोजित इस प्रेसवार्ता में श्री त्रिवेदी ने पूरे मामले में अपनी ओर से साक्ष्यों के आधार पर सफाई दी गई। भाजपा नेता अंकुर त्रिवेदी ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता रामलखन त्रिपाठी के साथ प्रेसवार्ता कर अपने विरुद्ध गई शिकायत को पूरी तरह से असत्य बताते हुये कहा कि कतिपय लोगों द्वारा व्यक्तिगत रंजिश और राजनैतिक कारणों की वजह से इस तरह की झूठी शिकायतें की जा रही है।