भोपाल। रडार न्यूज लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत प्रदेश में पाँचवें चरण के निर्वाचन के लिये प्रारंभिक दो दिनों में 6 अभ्यर्थियों के 7 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। ज्ञातव्य है कि पाँचवें चरण में प्रदेश के कुल 29 में से 7 संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ (अ.जा.), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद एवं बैतूल (अ.ज.जा) सम्मिलित हैं। आज संसदीय क्षेत्र रीवा में 2 अभ्यर्थियों के 3 नाम निर्देशन-पत्र तथा होशंगाबाद और बैतूल में एक-एक अभ्यर्थी के एक-एक नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इस तरह अधिसूचना जारी होने के पश्चात दो दिन में संसदीय क्षेत्र सतना में एक अभ्यर्थी का एक, रीवा में 2 अभ्यर्थी के 3 होशंगाबाद में 2 अभ्यर्थी के 2 और बैतूल में एक अभ्यर्थी का एक नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुआ।
2










पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षकअनंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की सभी टीमें कार्यरत हैं। 788 उड़नदस्ता, 798 स्थैतिक निगरानी दल व 400 से अधिक वीडियो निगरानी टीमें कार्य कर रही हैं। छिन्दवाड़ा जिले में लोकसभा के साथ विधानसभा उप-चुनाव होने के चलते निर्धारित से अधिक पुलिस टीमें लगायी गयी हैं। नोडल अधिकारी रेलवे ने बताया कि 293 टीमें गठित की गयी हैं। नोडल अधिकारी-नारकोटिक्स ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में 340 प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके हैं।
नोडल अधिकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि प्रतिदिन चैकिंग की जा रही है। नोडल अधिकारी बैंक ने बताया कि 10 लाख रूपये से अधिक के प्रकरणों की जानकारी आयकर विभाग को दी जा रही है। अभी तक कुल 90 संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी है। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव तथा गृह, दूरसंचार, परिवहन, दूरदर्शन, आकाशवाणी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नोडल अधिकारी भी शामिल हुए।
मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया में एसएमएस व्यवस्था को जल्द ही जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टरों को भण्डारण व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाये रखते हुए निरंतर सक्रिय रहने को कहा। श्री मोहन्ती ने कहा कि मंडियों में गेहूँ उपार्जन के दौरान पेयजल, कूलर, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम और किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों से खरीदी केन्द्रों, संभावित आवक तथा भण्डारण व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थागत विषयों की जानकारी ली।






स्थिति यह है कि खजुराहो सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जहाँ कई दिन पूर्व राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी एवं खजुराहो नगर परिषद की अध्यक्ष कविता सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा अब तक अपने किले को अपराजेय बनाए रखने योग्य उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। चुनावी कार्यक्रम की उल्टी गिनती शुरू होने के मद्देनजर उम्मीदवार घोषित होने में लगातार विलम्ब होने से भाजपा कार्यकर्ता निराश है। कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह ने इस स्थिति को भांपते हुए समय का पूरा सदुपयोग कर खजुराहो सीट पर इस बार इतिहास रचने की रणनीति बनाने में जुटी हैं। पूर्व छतरपुर राजघराने की बहू और पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र की बेटी कविता सिंह आत्म विश्वास से लबरेज है, उन्हें भरोसा है कि क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होने का लाभ चुनाव में उन्हें चुनाव में अवश्य ही मिलेगा।

“खजुराहो सीट पर उम्मीदवार के नाम के ऐलान में थोड़ी देर अवश्य हो रही है, पर भरोसा रखिये निर्णय दुरुस्त ही होगा। हमारे यहाँ व्यक्ति नहीं बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी घोषित करती है सब मिलकर उसे विजयी बनाने में जुट जाते है। प्रत्याशी चाहे जो भी हो खजुराहो सीट पर इस बार भी बीजेपी ही जीतेगी क्योंकि क्षेत्र का जनमानस हमारे साथ है। हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजे इसका प्रमाण है। लोग केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चाहते जो देश को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने में सक्षम है। खजुराहो क्षेत्र को रेल लाइन की सौगात, चौड़ीं सड़कें मोदी जी के ही कार्यकाल में मिली है।
” अति पिछड़े इस क्षेत्र के लोगों ने विकास की उम्मीद में लगातार कई बार भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली भेजा है, लेकिन वे संसद में क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद नहीं कर सके। चुनाव के समय जो वादे किये उन्हें भी पूरा नहीं किया। जनसमस्याओं के निराकरण और विकास से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सांसदों ने घोर उदासीनता बरती है। इनके नाकारेपन का खामियाजा आज समूचे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लोग भुगत रहे हैं। भाजपा के झूठे वादों के कारण ही लोगों ने प्रदेश की शिवराज सरकार को उखाड़ फेंका है, अब बारी केन्द्र की मोदी सरकार की है। रहा सवाल खजुराहो सीट का तो कांग्रेस पार्टी ने यहाँ से योग्य एवं क्षेत्रीय प्रत्याशी के रूप में कविता सिंह को उतारा है, इस बार खजुराहो सीट पर कांग्रेस पार्टी जीत की इबारत लिखेगी।”
कलेक्टर मनोज खत्री ने सीमा से लगे विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमाँक 121 एवं 122 का निरीक्षण कर बीएलओ से चर्चा करते हुए पूर्व के मतदान प्रतिशत की जानकारी एवं मतदान केन्द्र के मतदाताओं के संबंध में चर्चा की। इसी प्रकार माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला नरदहा, देबलपुर आदि के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए सुविधाएं होनी चाहिए। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए छायावान, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ महिला एवं पुरूष के लिए पृथक-पृथक शौचालय स्थापित होना चाहिए। उन्होंने मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए चुनावी पाठशाला का संचालन कर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनगर, हरनामपुर, रामनई, बरौली, तरौनी, मोकछ, छनेहा, अजयगढ़ की सीमा पर स्थित अन्तर्राज्यीय वन नाका पन्ना आदि का निरीक्षण किया। मौके पर स्थापित सीसीटीव्ही कैमरों के संचालन की व्यवस्था, कैमरों का बैकअप रखने की व्यवस्था, नाकों से गुजरने वाले वाहनों की पंजी का संधारण आदि अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसी टीवी कैमरे निरंतर चालू रखे जाएं। विद्युत अपरोध की स्थिति से निपटने के लिए सीसीटीव्ही कैमरों को बैट्ररी से जोड़कर चालू रखा जाए। प्रत्येक नाके पर सुरक्षा प्वाइंट बनाकर जवान को तैनात रखा जाए। नेटवर्क के संबंध में चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने कहा कि जहां नेटवर्क की परेशानी है वहां मोबाईल फोन के माध्यम से बैकअप लेकर सुरक्षित रखा जाए। राज्य की सीमा से आने वाली शराब अथवा अन्य सामग्री जो मतदान को प्रभावित करती हो उस पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
कलेक्टर मनोज खत्री ने निर्वाचन के लिए गठित दलों को निर्देश दिए कि हमें निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। हमारे द्वारा जो भी निर्वाचन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं उसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों का निरीक्षण पूरी मुस्तैदी के साथ करें। ऐसे व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। क्षेत्र में ऐसे वातावरण का निर्माण किया जाए जिसमें आम मतदाता बगैर किसी भय के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। इस निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ़ सुश्री आयुषी जैन, जनपद पंचायत अजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. मिश्रा के साथ राजस्व एवं पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी साथ रहे।