Home Blog Page 245

जुआरी युवाओं का अर्धनग्‍न हालत में निकाला जुलूस

0
प्रतीकात्‍मक फोटो

कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

पन्ना। रडार न्यूज राजनैतिक शून्यता वाले अतिपिछड़े पन्ना जिले में पुलिसिया अत्याचार और मनमानी सारी सीमाएं लांघ चुकी है। ताजा मामला जुआ खेलते पकड़े गये नवयुवकों का अर्धनग्न हालत में जुलूस निकालने का सामने आया है। सामान्य अपराध के आरोपियों के साथ बदमाशों और आदतन अपराधियों जैसा बर्ताव करने से कोतवाली थाना पन्ना पुलिस की तीखी आलोचना हो रही है। इस प्रचण्ड गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच सिर्फ वर्दी के रौब की नुमाइश करने के लिये नवागत टीआई अरविंद कुजूर और उनकी टीम ने जुआ खेलने के आरोपी युवकों का आपत्तिजनक स्थिति में जुलूस निकाल कर जाने-अनजाने मानव अधिकारों का उल्लंघन किया है। यह घटनाक्रम रविवार दोपहर करीब 3 बजे का है। जब अपने ही कपड़ों से एक साथ बंधे युवकों को लेकर चल रही पुलिस टीम को जिसने भी देखा वह अचरज में पड़ गया। कुछ समय बाद लोगों को जब यह पता चला कि पकड़े गये युवक कोई शातिर अपराधी नहीं, उन्हें महज जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, तो लोग पुलिस की इस कार्रवाही की निंदा करने से खुद को रोक नहीं पाये।
            दरअसल पहली बार जुआ खेलते पकड़े गये युवकों के साथ पुलिस का इस तरह पेश आना आम लोगों रास नहीं आया। उल्लेखनीय है कि रविवार को पन्ना के बेनीसागर मोहल्ला में बस स्टेण्ड जाने वाले मार्ग पर स्थित उलटी मुरलीवाले मंदिर के पास जुआ का फड़ जमे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना के नवागत टीआई अरविंद कुजूर ने दलबल के साथ दबिश देते हुए घेराबंदी कर 6 युवकों को कथिततौर पर जुआ खेलते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ युवक भाग निकलने में सफल रहे। इस मामले में पकड़े गये आरोपियों में आशीष चैरसिया पिता गोविंद प्रसाद चैरसिया 26 वर्ष, प्रदीप राय पिता प्रीतम राय 18 वर्ष, नवीन कुमार तिवारी पिता सोमदत्त तिवारी 25 वर्ष, गौरव रैकवार पिता किशोर रैकवार 20 वर्ष, सोनू सिंह पिता दशरथ सिंह लोधी एवं रोहित सिंह महदेले पिता लखन सिंह महदेले 21 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने इनसे 6 हजार 200 रूपये और तांश की गड्डी जप्त की है।
           महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त सभी युवकों को बेहद ही अमानवीय तरीके से अर्धनग्न हालत में उनके ही कपड़ों से पीछे हांथ बांधकर एक साथ जुलूस की शक्ल में कोतवाली ले जाया गया। इनके आगे-पीछे कोतवाली थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी और सबसे पीछे पुलिस का वाहन चल रहा था। सर्वविदित है कि जुआ जमानती अपराध है, जिसमें मुचलके पर जमानत का प्रावधान है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये युवकों को पुनः प्रताड़ित करते हुए उन्हें थाना के लाॅकप के अंदर बंद कर दिया। महज 20-25 वर्ष की आयु वाले नवयुवकों के साथ पुलिस का यह बर्ताव उनके सुधार की दिशा में न होकर उन्हें अपराधी की तरह प्रस्तुत करने वाला माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के मद्देनजर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रिया सुनाई दे रही है।
इनका कहना है…..
  • नवयुवकों को अर्धनग्न करके उनका अपराधियों की तरह जुलूस निकालना घोर अमानवीय और आपत्तिजनक है। जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गये युवकों को इस तरह कोतवाली ले जाकर पुलिस ने खुद भी अपराध किया है। यह मामला मानव अधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। आयोग मित्र होने के नाते मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में पुलिस के इस अत्याचार को लाया जायेगा। जुआ जैसे मामलों में नवयुवकों के पकड़े जाने पर पुलिस को सुधारात्मक कार्यवाही करनी चाहिये, लेकिन इस तरह सजा देना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
  • सुदीप श्रीवास्तव, आयोग मित्र, मानव अधिकार आयोग।
  • जुआ खेलना सामान्य अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें स्वयं के मुचलके पर थाना से ही जमानत का प्रावधान है। पुलिस से ऐसी उम्मीद की जाती है, कि वह अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आये और सामान्य मामलों में उसका व्यवहार लचीला हो। महज जुआ खेलने के आरोपी नवयुवकों का अर्धनग्न हालत में जुलूस निकालना मानव अधिकारों के उल्लंघन के साथ साथ मानहानि के दायरे में आता है। पुलिस का यह कृत्य घोर निंदनीय है।
  • देवेन्द्र खरे, एडवोकेट पन्ना
  • जुलूस निकालने जैसा कोई मामला नहीं है, लड़के पेड़ के नीचे कपड़े उतार कर बैठे जुआ खेल रहे थे, उन्हें उसी हालत में कोतवाली लाया गया। बेशक जुआ कोई बड़ा अपराध नहीं है, लेकिन जुआ में रकम हारने के बाद कल यही लकड़े चोर बनकर किसी के यहां चोरी करते तो क्या होता।
  • अरविंद कुजूर, थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना।

 

2

पवित्र अग्नि में आहूति देकर 150 लोगों ने छोड़ा ‘नशा‘

0

खोरा ग्राम में 51 कुण्डीय महायज्ञ का हुआ भव्य समापन

पन्ना। रडार न्यूज नशे की लत जिनकी जिंदगी बन चुकी थी, वे एक झटके में इससे तौबा कर लेगें यह सोचना भी मुश्किल था, लेकिन हकीकत में ऐसा हुआ है। जिसके गवाह सैकड़ों लोग बने है। दरअसल अजयगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम खोरा में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पवित्र अग्नि में श्रृद्धापूर्वक आहूति देने के बाद 150 लोगों ने हमेशा के लिए सामाजिक बुराई रूपी नशे की लत को हमेशा के लिए छोड़ दिया। अच्छी बात यह है कि नशा छोड़ने वाले लोगों ने इसके दुष्परिणाम की जानकारी दूसरों को देकर उन्हें भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प स्वप्रेरणा से लिया है। महायज्ञ के अंतिम दिन रविवार 20 मई को क्षेत्र के दर्जनभर ग्रामों के सैकड़ों लोगों ने सपरिवार इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ की वेदी में आहूति दी। इस अवसर पर ‘‘इदम् गायत्रीः इदम नमम्’’ का जाप करते हुए के साथ यज्ञ की पूर्णाहुती में लोगो ने शराब, बीडी, तम्बाकू, गुटखा, मांसाहार, त्यागने, गायत्री मंत्र का जप करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण करने का वचन लिया।

सबकी भलाई के लिए की गई प्रार्थना-

                 इस बृहद दीप महायज्ञ में हजारों दीपक एक साथ प्रज्जवलित कर पृथ्वी से अंधकाररूपी बुराईयों को मिटाने का संदेश  दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान में गायत्री परिवार के सदस्य एवं बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डाॅ. रामकृष्ण कुसमरिया सपरिवार सम्मलित हुए। उनके द्वारा क्षेत्र के बुजुर्गो का सम्मान किया गया। महायज्ञ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रातःकाल योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खोरा ग्राम को गायत्री परिवार का आदर्श ग्राम बनाने के लिए 10-10 युवाओं का चयन करते हुए प्रज्ञामण्डल का गठन किया गया है। जिन्हें शांतिकुंज हरिद्वारा में सम्मानपूर्वक अजीविका चलाने हेतु स्वरोजगार स्थापना के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। जिससे गांव के युवाओं को स्वावलम्बी बनने का अवसर प्राप्त होगा। महायज्ञ के समापन अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे अतिथि सूरत सिंह अमृते ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिदिन अपने घरों में बैलीवेश यज्ञ करना चाहिये जिसमें एक तांबे की प्लेट को गैस चूल्हें पर गुड़, घी और रोटी या चावल को पांच बार गायत्री मंत्र से छोटी छोटी आहुतियां देने से जल, अग्नि, वायु में पवित्रता आती है तथा घर में अध्यात्मिक वातावरण के साथ साथ भोजन प्रसाद बन जाता है। पूजा स्थलीय कलश में रखे जल से रोटी बनाकर खाने से साकारात्मक विचार आते है। अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई की सभी खुश रहे, निरोग रहे। यज्ञ के समापन में गांव के व्यक्तियों के साथ साथ रामधाम लोधी सरपंच खोरा द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की टोली का सम्मान कर विदाई की गई।

2

धमकी न दें मंत्री जी, वरना सत्ता से बाहर कर देगें !

1

वित्त मंत्री के बयान से नाराज ग्राम रोजगार सहायकों ने दी कड़ी चेतावनी

सामूहिक मुण्डन कराकर जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी 

पन्ना। रडार न्यूज नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सहायक 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सभी जिलों में जनपद कार्यालयों के बाहर इस प्रचण्ड गर्मी में कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सहायकों की जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्परता से निराकरण करने के बजाय प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने हड़ताली कर्मचारियों को उलटा धमकी भरे अंदाज में नौकरी से बाहर कर उनकी जगह पर दूसरे मजदूरों की भर्ती करने का बयान देकर रोजगार सहायकों के गुस्से को भड़का दिया है। वित्त मंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा हो रही है और लगातार तीखी प्रतिक्रियायें आ रहीं है। ग्राम रोजगार सहायकों के साथ-साथ उनके परिजनों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे सीधी धमकी करार देते हुए तीखी आलोचना की है। इनका कहना है कि ग्राम स्तर पर योजनाओं को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों ने उन्हें मिलने वाले अल्प मानदेय के मुद्दे पर कई बार प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन कोई कार्यवाई न होने के कारण ग्राम रोजगार सहायकों को हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करना आम आदमी और कर्मचारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदेश की जनविरोधी सरकार के नुमांइदें इस तरह खुलेआम धमकी देकर आमजन के बुनियादी अधिकारों को कुचलना चाहते है। ग्राम रोजगार सहायक संघ पन्ना के मीडिया प्रभारी रामदास शर्मा अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हम लोग इस तरह की धमकियों से डरने या इनके आगे झुकने वाले नहीं है। इशारों-इशारों में वे कहते है कि आने वाले समय में वित्त मंत्री जयंत मलैया के इस बयान का माकूल जबाब उन्हें और उनकी पार्टी भाजपा को दिया जायेगा।

मुण्डन कराकर की नारेबाजी-

प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा कटनी जिले के स्लीमनाबाद में ग्राम रोजगार सहायकों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उन्हें नौकरी से बाहर करते हुए दूसरे मजदूरों की भर्ती करने के धमकी भरे अंदाज वाले बयान को लेकर प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सहायकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय पन्ना में जनपद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जीआरएस द्वारा विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से मुण्डन कराकर वित्त मंत्री और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

नियमितीकरण के बगैर सुरक्षित नहीं भविष्य-

ग्राम रोजगार सहायक संघ पन्ना के ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण यादव का कहना है कि उनसे अल्प मानदेय पर बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया जा रहा है। प्रदेश के दूसरे विभागों के कर्मचारियों की तरह यदि वे समान कार्य के लिए समान वेतन-भत्ते की मांग कर रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है। रोजगार सहायकों से जितना काम लिया जाता है उसके एवज में मिलने वाले मानदेय से मौजूदा मंहगाई के दौर में जीवन-यापन करना संभव नहीं है। नियमितीकरण के बगैर ग्राम रोजगार सहायकों की नौकरी और भविष्य सुरक्षित नहीं है। क्योंकि मामूली सी कमियों के कारण रोजगार सहायकों की सेवा सीधे समाप्त कर दी जाती है। श्री यादव का कहना है कि हमारी परेशानियों का सहानुभूतिपूर्वक निदान करने के बजाय नौकरी से बाहर करने की धमकी देने वाले वित्त मंत्री के बयान से प्रदेशभर के जीआरएस को गहरा दुःख पहुंचा है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की सरकार मैदानी अमले की समस्याओं के निराकरण के प्रति कितनी असंवेदनशील है।

2

मोदीक्रेसी के फेल होने पर कांग्रेसियों ने मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

0

 

कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न

पन्ना। रडार न्यूज  शनिवार को कर्नाटक में भाजपा की सरकार महज तीन दिन के अंदर गिरने पर पन्ना में कांग्रेसियों ने जश्न मनाते हुए इसे लोकतंत्र की जीत और भाजपा के षड़यंत्र की हार बताया है। कर्नाटक की विधानसभा में चल रहे विश्वास मत के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा द्वारा बहुमत का नहीं होना स्वीकार करते हुये त्याग पत्र देने की घोषणा की गयी। टेलीविजन पर नजरे गढ़ाये कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे और इसके बाद कांगे्रस के नेताओं द्वारा अपनी खुशियों का इजहार करने के लिये पन्ना शहर स्थित किशोर जी मंदिर के पास पहुंचने के लिये एक-दूसरे को सूचना दी गयी। जहां पर खुशियों का इजहार करते हुये कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी करते हुये कर्नाटक में भाजपा और राज्यपाल द्वारा रचे गये नाटक के पटाक्षेप पर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव और धनबल के बाद भी सरकार नहीं बचा सकी, जिस तरह की खरीद फरोख्त और प्रलोभन दिये गये वह सभी असफल रहे। कुछ घंटे पहले तक 101 प्रतिशत जीत का दावा करने वाले भाजपा नेताओं के जब सारे हथकण्डे फेल हो गये तो बैकफुट पर आते ढ़ाई दिन के सीएम बीएस येद्दियुरप्पा को आखिरकार मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा। येद्दियुरप्पा का इस्तीफा लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुमत वाले गठबंधन की जीत है। इस घटनाक्रम से आज देश की जनता में यह संदेश गया है कि अनैतिक तरीके से सत्ता नहीं बचायी जा सकती है। कर्नाटक में भाजपा की हार पर जश्न मनाने वालों में जिला पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह, शारदा पाठक, शशिकांत दीक्षित, बीएन जोशी, मनीष मिश्रा, मनोज सेन, वैभव थापक, स्वतंत्र अवस्थी, जीतू दीक्षित, चंदन रावत, डमरूलाल सेन, शहीद चच्चा, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, अज्जू गर्ग, विमलेश सेन, हीरालाल विश्वकर्मा, अमित शर्मा, लोकेन्द्र यादव, मनीष कुशवाहा, पुनीत तिवारी, अक्षय तिवारी, प्रकाश मिश्रा, विनयकांत पाण्डेय, लोकेन्द्र सिंह, हर्ष राजा, भूपेन्द्र अहिरवार, बाबा गौतम, शाहबाज शालू खान, लक्ष्मी सेन सहित काफी लोग शामिल थे। कांग्रेसियों के जश्न मनाये जाने के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने भगवान जुगल किशोर के पट खुलते ही प्रसाद चढ़ाया एवं भक्तों के बीच में वितरित किया।

2

मेधावी छात्रा करूणा ने किया नाम रोशन

0

हाईस्कूल परीक्षा में अर्जित किये 94 प्रतिशत अंक

पन्ना। रडार न्यूज  माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा पिछले दिनों जारी किये गये कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार पन्ना की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लिस्यू आनंद हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा करूणा कुशवाहा ने हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा करूणा ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हांसिल की है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता विजय कुशवाहा, सीआईडी ब्रांच पन्ना और मां संगीता कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि करूणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें और पूरे परिवार को गौरान्वित किया है। बचपन से ही प्रतिभाशाली रही छात्रा करूणा ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की निरंतरता को शुरू से ही बनाये रखा है। करूणा के अनुसार उसे लगातार बेहतर करने की प्रेरणा अपनी बड़ी बहिन प्रतीक्षा कुशवाहा से मिलती है। उन्होंने स्कूल और काॅलेज में पढ़ाई के दौरान सफलता के कीर्तिमान स्थापित करते हुए कई बार पन्ना का रोशन किया है। करूणा बताती हैं कि दीदी के मार्गदर्शन में ही वह अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा रही है। हाईस्कूल परीक्षा में अपने रिजल्ट से उत्साहित छात्रा का कहना है कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता हायर सेकेण्डरी परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करना है, इसके बाद फिर वह आगे की दिशा तय करेगी। करूणा के शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के शिक्षकों, पन्ना नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, विशेष शाखा प्रभारी सत्येन्द्र जैन, जिला विशेष शाखा प्रभारी एसके गुप्ता, अविनाश जैन ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

2

धर्म और जाति के नाम पर देश  को बांट रही भाजपा – अखिलेश 

0
बडागांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते नेता दशरथ यादव ।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पन्ना जिले में हुआ भव्य स्वागत

पन्ना/देवेन्द्रनगर-रडार न्यूज़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान को गति देने के लिए शनिवार को सतना से खजुराहो के लिए रवाना होते समय अल्प प्रवास पर पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर कस्बा और बड़ागांव पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ागांव में आमसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वह सत्ता पाने के लिए समाज में जहर घोल रही है। धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है और उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। विकास के मुद्दे पर केन्द्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिए साम्प्रदायिक एजेण्डे पर काम कर रही है। श्री यादव ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चारों तरफ फैली आराजकता के बीच प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। वास्तव में इन 14 सालों में मध्यप्रदेश और यहां के लोगों का कोई विकास नहीं हुआ। इसके विपरीत भाजपा के नेताओं की सम्पत्ति में जरूर कई गुना इजाफा हुआ है। खेती को लाभ का धंधा बनाने का नारा देने और खुद को किसान पुत्र बताने वाले मुख्यमंत्री के शासन में कर्ज के बोझ तले दबे अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। शिवराज ने मध्यप्रदेश में खेती को नहीं बल्कि माफिया के लिए रेती को लाभ धंधा बनाया है।

पन्ना, बड़ागांव में सभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

एमपी में दौड़ेगी सपा की साईकिल

मध्यप्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भूमिका को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के पूर्व बकायादा घोषणा पत्र जारी किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़ने की भावनात्मक अपील करते हुए कि वे मध्यप्रदेश से अटूट रिश्ता बनाने आये है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की साईकिल न सिर्फ चलेगी बल्कि तेजी से दौड़ेगी। आमसभा के पूर्व बड़ागांव में सपा नेता दशरथ पहलवान एवं सरपंच अनंत यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ढ़ोल-नगाड़ों और फूल-मलाओं से आत्मीय स्वागत् किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोर पंख लगा हुआ मुकुट पहनाकर भगवान श्री जुगुल किशोर की प्रतिमा भेंट की गई।  सतना से पन्ना जिले की  सीमा में श्री यादव के काफिले के प्रवेश करने पर राम मनोहर लोहिया वाहिनी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी भव्य आगुवानी की गई। तत्पश्चात देवेन्द्रनगर में नगर परिषद कार्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुष्पहार से स्वागत् किया गया। स्वागत करने वालों में सुरेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, शेर खान, अनन्त सिंह यादव सरपंच बड़ागाँव, हरेन्द्र यादव, प्रह्लाद सिंह सरपंच राजापुर,नीरज, प्रधान यादव, पुष्पेंद्र, मुन्ना, देवीदीन, राजेश, अनन्तराम, गोलू, सुजान, धूप, सन्दीप, रावेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

हांथ हिलाकर पन्ना से चले गये अखिलेश

पन्ना में सपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष के आगमन की प्रतीक्षा में सपा नेता व कार्यकर्ता।

 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देवेन्द्रनगर और बड़ागांव में तो कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात की और आमसभा को भी संबोधित किया लेकिन वे जिला मुख्यालय पन्ना में अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। यहां के मोहन निवास चौराहा पर सड़क के दोनों ओर स्वागत् के लिए कई घंटों से तेज धूप में खड़े सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उस वक्त निराश होना पड़ा जब अखिलेश यादव चंद मिनट के लिए वहां रूके और गाड़ी के अंदर से ही हांथ हिलाकर सबका अभिवादन कर खजुराहो के लिए रवाना हो गये। मालूम हो कि, सपा के पन्ना जिलाध्यक्ष ने यहां चौराहा के समीप एक होटल में स्थानीय कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष की मेल-मुलाकात का कार्यक्रम रखा था। लेकिन श्री यादव खजुराहो हवाई अड्डा पहुंचने में देरी होने का हवाला देते हुए चौराहा से ही सीधे खजुराहो के लिए निकल गये। जिससे अपने नेता की एक झलक पाने के इंतजार में प्रचण्ड गर्मी में चैराहे पर और होटल में प्रतीक्षारत् सपा के कार्यकर्ता हताश और निराश नजर आये। महत्वपूर्ण बात यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पन्ना में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए भाजपा और कांग्रेस में अहम पदों पर बैठे यादव समाज के कई नेता होटल पहुंचे थे। लेकिन उन्हें भी निराश होना पड़ा है।

2

‘‘हिट एण्ड रन केस‘‘-आरोपी पूर्व विधायक गिरफ्तार

0
पूर्व विधायक गोरेलाल अहिरवार

बोलेरो से राहगीरों को ठोकर मार कर भाग निकले थे भाजपा नेता गोरेलाल

एक व्यक्ति की हो चुकी है मौत, तीन घायलों का जारी है इलाज

पन्ना। रडार न्यूज  पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत हुए बहुचर्चित ‘‘हिट एण्ड रन केस‘‘ में आरोपी पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोरेलाल अहिरवार को पुलिस ने शुक्रवार को उनके गृह ग्राम झरकुआ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपनी जीप से भागने की फिराक में था, लेकिन तभी मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर समय रहते उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूर्व विधायक की बोलेरो जीप क्रमांक-एमपी-35-सीए-0491 को भी जब्त कर ली है। अमानगंज के समीप 12 मई को पूर्व विधायक गोरेलाल अहिरवार अत्यंत ही लापरवाहीपूर्वक बोलेरो जीप चलाते हुए दो सड़क दुघर्टनाओं को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे। इन दुघर्टनाओं में चार व्यक्ति घायल हुए थे। जिसमें अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल सुरेश पड़रहा पुत्र जागेश्वर पड़रहा 60 वर्ष निवासी ग्राम सिंगौरा की इलाज के दौरान कटनी में गत् दिवस असमय मौत हो गई। घायल वृद्ध की मौत का दुःखद खबर आने के बाद से क्षेत्र में उपजे जनाक्रोश के मद्देनजर हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में कार्यवाही करते हुए आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय पूर्व विधायक बिना बीमा की गाड़ी चला रहे थे। अर्थात उनके वाहन के बीमा की वैधता तिथि समाप्त हो चुकी थी।

घायलों को तड़पता छोड़ भाग गये थे विधायक-

उल्लेखनीय है कि 12 मई को बोलेरो जीप से गुनौर से अमानगंज की ओर जा रहे पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोरेलाल अहिरवार ने रास्ते में घटारी ग्राम के पास अत्यंत ही लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे मोटरसाईकिल सवार इन्द्रभान सिंह पिता करण सिंह निवासी ग्राम गौरा व सुरेश पड़रहा 60 वर्ष निवासी सिंगौरा थाना अमानगंज को सीधी ठोकर मार दी थी। सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का हालचाल जानने अथवा उन्हें उपचार हेतु अपने वाहन से स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के बजाय आरोपी गोरेलाल मौके से भाग निकले थे। रास्ते में अमानगंज की पानी की टंकी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो चलाकर पूर्व विधायक गोरेलाल ने पुनः एक अन्य दुर्घटना को अंजाम देते हुए सामने से आ रही मोटरसाईकिल को ठोकर मार दी। इस बार भी पूर्व विधायक घायलों को उनके हाल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाईकिल चला रहे नंदकिशोर कोरी पिता रमेश कोरी निवासी ग्राम महेवा और पीछे बैठी उसकी मां को गंभीर चोटें आईं थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमानगंज लाया गया। जिसकेे बाद घायलों को समुचित इलाज हेतु सतना और कटनी ले जाया गया।

दर्ज है दो आपराधिक प्रकरण-

अमानगंज थाना ने पुलिस हिट एण्ड रन के इस मामले में घायल इन्द्रभान सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोरेलाल अहिरवार पर अपराध क्रमांक 189/18 धारा 279, 337 भादवि एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इस मामले में घायल सुरेश पड़रहा की मौत होने पर प्रकरण में धारा 304ए आईपीसी को जोड़ा जा रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना के दूसरे मामले में घायल नंदकिशोर कोरी की रिपोर्ट पर पूर्व विधायक के खिलाफ अपराध क्रमांक 192/18 धारा 279, 337 भादवि एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है। साथ ही वाहन बीमा की वैधता तिथि समाप्त होने पर बोलेरो चलाने के मामले में भी मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 146, 196 के तहत् कार्यवाही की गई है।

2

क्यूबा में बोइंग विमान गिरा, 100 से अधिक की मौत

0

 

नई दिल्ली , एजेन्सी।  क्यूबा की राजधानी हवाना के होजे मार्टी हवाईअड्डे के नजदीक एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसे में 106 लोगों के मारे जाने की खबर है। देश की सरकारी एयरलाइन क्यूबाना डे एविएशन का बोइंग 737 विमान हवाना के होजे मार्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबिक यह विमान हवाना से पूर्व की ओर स्थित शहर होलगन जा रहा था, इस विमान में केबिन क्रू के सदस्यों को मिलाकर कुल 110 लोग सवार थे जिसमें यात्रियों की संख्या 104 बताई जा रही है। क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार के मुताबिक, सिर्फ तीन लोग जिंदा बच पाए हैं और उनकी भी हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, उन्होंने कई मौतों की आशंका जताई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने दुर्घटनास्थल के पास धुएं का गुबार उठता हुआ देखा। ये विमान देश के पूर्व में मौजूद एक अन्य शहर होलगिन जा रहा था। मेक्सिकन अधिकारियों का कहना है कि ये विमान 1979 में बना था और बीते साल नवंबर में इसकी विस्तृत जांच हुई थी। मेक्सिकन कंपनी एरोलाइन्स दामोज ने क्यूबा की सरकारी विमानन कंपनी क्यूबन डी एवियेशन को ये विमान किराए पर दिया था।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक-

क्यूबा में 1980 के बाद होने वाला ये सबसे बड़ा विमान हादसा है। विमान हादसे के बाद देश में दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। मेक्सिको की ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है, उड़ान भरते वक्त विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी और ये सीधे जमीन पर आ गिरा। सुपरमार्केट में काम करने वाले जोस लुईस ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, अचानक कुछ हुआ और विमान मुड़ा और नीचे आ गया, हम सकते में थे। रेडियो हवाना क्यूबा का कहना है कि ये हादसा बोयरोस और हवाना को जोड़ने वाली सड़क पर हवाना से 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। जांच अधिकारियों के दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है। अब तक हादसे की वजहों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

2

एक्टर वरुण धवन ने रखा रोजा, रमजान की दी बधाई

0

 

नई दिल्ली।  फिल्मी दुनिया के चर्चित एक्टर वरुण धवन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं और जिम में वर्कआउट पर फोकस भी करते हैं। वरुण धवन इन दिनों ‘कलंक‘ फिल्म की शूटिंग में बिजी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले वरुण धवन अक्सर फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। रमजान के शुरू होने पर उन्होंने भी एक दिन का रोजा रखा। वरुण ने खुद यह बतलाया कि जिम में भी बॉडी इंस्ट्रक्टर के साथ मैंने भी रोजा रखा है और इस मौके पर उन्होंने एक स्पेशल वर्कआउट करके भी दिखाया। इस वर्कआउट को देखकर यह लग रहा है कि वरुण अपने फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं।

सोशल साईट पर वीडियो पोस्ट करते हुए वरुण धवन ने कहा, ‘अस्सलाम वालेकुम… जैसे कि आप सबको पता है कि रमजान शुरू हो गया है। यह बेहद पवित्र त्यौहार है। मेरे जितने भी मुस्लिम भाई और बहन हैं उन सबने रोजा रखना शुरू कर दिया है। इसलिए आज मैंने भी रोजा रखा है और जिम में बॉडी इंस्ट्रक्टर ने भी रोजा रखा है। लेकिन उनके लिए आज एक स्पेशल वर्कआउट सेट कर रहा हूं। इस वीडियो में वरुण काफी एक्टिव दिख रहे हैं। वरुण अपनी अगली फिल्म में डेब्यू को-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। मालूम हो कि, वरुण और आलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के जरिए की थी। इसके बाद दोनों ने दो सुपरहिट फिल्में हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां और बद्रीनाथ की दुल्हनियां में स्क्रीन शेयर किया। चैथी बार इनकी जोड़ी अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कलंक में जमेगी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

2

”कांग्रेस कभी हारती नहीं, भाजपा के राज्यपाल उसे हरा देते है”

0

दिग्विजय सिंह ने किया जुबानी हमला, बोले- कर्नाटक में चल रही है भाजपा की सौदेबाजी

भोपाल। रडार न्यूज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा, मणिपुर, मिजोरम और कर्नाटक राज्यों का उदाहरण देते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी चुनाव हारती नहीं है बल्कि बीजेपी और प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किए गए राज्यपाल कांग्रेस को हरा देते हैं। कांग्रेस के लगातार चुनावों में हारने के संबंध में एक सवाल के जवाब में सिंह ने मीडिया से कहा, ‘‘कांग्रेस हारती नहीं है। बीजेपी के नेताओं और प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किए गए राज्यपाल हमें हरा देते हैं।’ श्री सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि गोवा, मणिपुर, मिजोरम और कर्नाटक में भी यही हुआ। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो बिहार और गोवा में भी सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कर्नाटक में बीजेपी द्वारा खरीद-फरोख्त चल रही है। ऐसी स्थति में मध्यप्रदेश में क्या होगा, के सवाल पर सिंह ने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और कहेंगे कि हमें स्पष्ट बहुमत दो।

2