Home Blog Page 227

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने आँगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया

13
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सीहोर जिले में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को फल वितरित किये।

भोपाल। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज सीहोर जिले के प्रवास के दौरान आँगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया। राज्यपाल ने वहाँ बच्चों से बातचीत की और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र के संबंध में और बच्चों को पढ़ाने और सिखाने के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल को आँगनवाड़ी के बच्चों ने गीत गाकर सुनाये।

राज्यपाल ने आँगनबाड़ी बच्चों को दिये जाने वाले पोषण आहार को चखकर भी देखा तथा केन्द्र द्वारा बाँटी जाने वाली अन्य सामग्री के बारे में जानकारी ली। श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने केन्द्र में आने वाली महिलाओं से उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीहोर के कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े, सरपंच श्रीमती कस्तुरी बाई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्व-सहायता समूहों को मिलेगा ऋण

9
सांकेतिक फोटो

तीन नवीन मेडिकल कॉलेजों के लिये 639 करोड़ 92 लाख की पुनरीक्षित स्वीकृति 

मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न मंत्रि परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिला स्व-सहायता समूह फेडरेशनों को भी पात्र मानने का निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेजों को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति-

मंत्रि परिषद ने दतिया, खण्डवा तथा छिंदवाड़ा जिले में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। मेडिकल कांउसिंल ऑफ इंडिया (MCI) के मापदण्डों के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। मंत्रि परिषद ने दतिया जिले में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 218 करोड़ 70 लाख रूपये, खण्डवा जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 200 करोड़ 53 लाख रूपये तथा छिंदवाड़ा जिले में निर्माण के लिए 220 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इस प्रकार कुल 639 करोड़ 92 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी।

धार जिले में मनावर धामनोद मार्ग को प्रशासकीय स्वीकृति-

मंत्रि परिषद ने धार जिले के अंतर्गत 56.11 कि.मी लंबे मनावर-उमरबन-कालाबावडी-धामनोद राज्य मार्ग क्रमांक 39 के उन्ययन के लिए 150 करोड़ 29 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने की अनुमति प्रदान की । मंत्रि परिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकासीय गतिविधियों को वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक निरंतर रखने पर सहमति दी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश स्टेट स्पेसियल इंफ्रास्ट्रक्चर नीति 2014 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परियोजना को निरन्तर जारी रखे जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रदान की गई।

हीरा खनन परियोजना में उत्साह के साथ मनाया गया ‘चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’

791

मझगवां। रडार न्यूज विश्वस्तरीय ‘चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एनएमडीसी लिमिटेड, हीरा खनन परियोजना, मझगवां, पन्ना के खेल मैदान में योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी, डीएव्ही पब्लिक स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों सहित टाउनशिप रहवासियों ने उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन परियोजना प्रबंधन समिति सदस्यों के. चंद्रशेखर उप महाप्रबंधक एमएंडएस, डी. मैति उप महाप्रबंधक खनन और बीके माधव उप महाप्रबंधक कार्मिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण, दोनों श्रमिक संघों के महामंत्री समर बहादुर सिंह और शहजाद खान, डीएव्ही पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पीसी सिंह तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट धीरज सिंह राणा उपस्थित थे। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित ‘सामान्य योग अभ्यासक्रम’ के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में डीएव्ही पब्लिक स्कूल के शिक्षक सच्चिदानंद सोनी के कुशल निर्देशन में प्रातः 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ, जो कि अगले पैंतालीस मिनट तक निरंतर चलता रहा। योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन संकल्प और शांतिपाठ के साथ हुआ।

राजस्व विभाग के कर्मचारी बनेगें नायब तहसीलदार, 30 जून को होगी परीक्षा

12
सांकेतिक फोटो

50 की उम्र पार कर चुके बाबूओं को मिलेगा अवसर

भोपाल। करीब दो दशक बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सीधे अफसर यानी नायब तहसीलदार बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए 30 जून को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बार्ड (पीईबी) परीक्षा आयोजत करने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के करीब 5 हजार 365 बाबुओं ने आवेदन किया है। खास यह है कि इसमें से 30 फसदी से ज्यादा आवेदन ऐसे बाबुओं ने किया है जो 50 की उम्र पार कर चुके है। या फिर इनके आसपास के है। यह परीक्षा राजधानी के 18 सेंटरों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा ले सकें, इसके लिए सरकार ने कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट दी है। राजस्व विभाग ने विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले लगभग 160 नायब तहसीलदार के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की है।

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा-

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। प्रथम शिफ्ट 9 से 11ः30 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट 3 से 5ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रथम शिफ्ट में 100 अंकों का पेपर होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक योग्यता, सामान्य अंग्रेजी सहित कंप्यूटर ज्ञान से संबंधितप्रश्न पूूंछे जाएंगे वहीं द्वितीय शिफ्ट में शासकीय सेवा से संबंधित नियमों का ज्ञान, वेतन, भत्ते, राजस्व शब्दावली, भू-राजस्व संहिता, भू-अभिलेख नियमावली के प्रश्न पूंछे जाएंगे यह प्रश्न पत्र भी 100 अंकों का होगा

वर्ष 996 में हुई थी परीक्षा-

बता दें कि 1996 में आखिरी बार इस तरह की परीक्षा थी। इससे गोपनीय चरित्रावली के साथ सामान्य तरीके से परीक्षा लेकर नायब तहसीलदार बनाया जात है। पर इस बार पीईबी के माध्यम से परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय के बाबुओं (लिपिक) के साथ पटवारी और राजस्व निरीक्षक हिस्सा ले रहे है। इस परीक्षा में विभागीय ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान अंग्रेजी और कम्प्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इनका कहना है –

”परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। राजधानी के 18 सेंटरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 25 जन तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएगें।” 
                                                                              एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक पीईबी भोपाल

प्रदेश में चल रही है ‘खाऊंगा और खाने दूंगा‘ की नीति-अजय सिंह

132

ई-टेंडरिंग घोटाले की सीबीआई जांच कराने पीएम को लिखा पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए ई-टेेंडरिंग घोटाले की ईओडब्ल्यू जांच कर रहा है, लेकिन विपक्ष लगातार इस मामले की सीबीआई जांच पर अड़ा हुआ है। इस घोटाले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमले बोल रहा है। वहीं इस घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्हाेेंने पत्र के माध्यम से लिखा है कि वे ई-टेंडरिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए सख्त कदम उठाएं, क्योंकि शिवराज सरकार इस घोटाले का सच छुपाने की साजिश में लग गई है। प्रदेश में जहां आपकी मंशा के विपरीत डिजिटल इंडिया को इस घोटाले से आघात पहुंचाया है, वहीं आपकी नीति के उलट पूरे देश में ‘खाऊंगा और खाने दूगा’ का वातावरण बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने पीएम को लिखा पत्र-

उन्हाेेंने लिखा है कि आपने देश की जनता से वायदा किया था न ‘खाऊंगा और न खाने दूंगा’ लेकिन मप्र में आपकी भावना के विपरीत ‘खाऊंगा और खाने दूंगा’ की नीति पर अमल हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वे मप्र में हो रहे व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएं और ई- टेंडरिंग घोटाले की जांच निष्पक्षता से करवाएं, ताकि डिजिटल इंडिया पर लोगों का भरोसा कायम रहे। जो आपका उद्देश्य भी है। उन्हाेेंने आगे लिखा कि आपने पूरे देश के लोगों से डिजिटल इंडिया बनाने में सहयोग देने की पहल की, लेकिन मप्र में ई-टेंडरिंग घोटाले कर इसे बदनाम किया गया है। ई-टेंडरिंग घोटाले का खुलासा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1000 करोड़ के तीन टेंडरों में की गई टेम्परिंग से हुआ है। तीन टेंडराेें में से दो टेंडर वह भी शामिल है, जिसका शिलान्यास आप 23 जून को राजगढ़ जिले में करने वाले है। इस टेम्परिंग के खुलासे से 2014 में हुए तीन लाख करोड़ के टेंडर संदेह के घेरे में है।

अवैध रेत ले जा रहे ट्रेक्टर ने जीप को मारी ठोकर, 15 की मौत

12

मुरैना के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा, ग्वालियर के थे मृतक

ग्वालियर। मुरैना में गुरूवार सुबह 5 बजे रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 8 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग जख्मी है। इनमें 2 की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक जीप सवार ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव के थे। सभी एक परिवार के थे। वे रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने मुरैना जिले के धुरधान गांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक ट्रेक्टर-ट्राली ड्राइवर अवैध रेत परिवहन कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। मुरैना से 4 कि.मी. दूर अम्बाह रोड पर गंजरामपुर के पास उसने जीप को टक्क्र मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों के बीच शव बुरी तरह से फंस गए।

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सरकार सख्त एनएसजी कमांडो तैनात

309
सांकेतिक फोटो

राज्यपाल शासन लगने के बाद गृह मंत्रालय का निर्णय

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच वहां एनएसजी की टीम तैनात की गई है। गृह मंत्रालय को भरोसा है कि एनएसजी की तैनाती से वहां आतंकी घटनाओं पर लगाम लगेगी। साथ ही एनएसजी को भी लाइव मुठभेड़ों से निपटने का अनुभव प्राप्त होगा।

नई दिल्ली। फिलहाल एनएसजी बीएसएफ के साथ मिलकर उनके हुमहमा कैंप में ट्रेनिंग कर रही है। जम्मू में फिलहाल एनएसजी की हिट हाउस इंटरवेंशन की टीम भेजी गई है। हाउस इंटरवेंशन टीम हाॅस्टेज परिस्थिति से निपटने में बहुत करगर साबित होती है। अभी तक ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आर्मी और सीआरपीएफ अपना अभियान चलाती है। आॅपरेशन के दौरान वह फायर पावर का ज्यादा इस्तेमाल करती है, जिसके कारण सुरक्षाकर्मी या आम नागरिकों को ज्यादा क्षति पहुंचाती है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2017 सुरक्षाबल के 82 लोग मारे गये थे और इस साल अब तक करीब 34 लोग मारे जा चुके है वहीं आम लोगों की बात करें तो 2017 में 68 लोग मारे गए थे और इस साल अभी तक 38 लोग मारे गए है। गृह मंत्रालय का मानना है कि हाउस इंटरवेंशन की टीम के जरिये ऐसे आॅपरेशन को अंजाम दिया जाएगा, जिससे मरने वालों का आंकड़ा कम किया जाएगा, क्योंकि ये सभी काफी ट्रेंड स्नाइपर्स होते है।

कश्मीर मुद्दे से सांप्रदायिकता फैलाएगी भाजपा: यशवंत सिन्हा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने ही पार्टी पर एक बार फिर से हमला किया है। उन्होने बीजेपी पर पीडीपी नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इस गठजोड़ का टूटना तय था। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद भाजापा इस मुद्दे का इस्तेमाल देश के सांप्रदायिकता फैलाने के लिए करेगी। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि बीजेपी-पीडीपी गठबंधन को टूटना ही था।

निलंबित रहेगी विधानसभा-

राज्यपाल ने अगली घोषणा द्वारा राज्यपाल शासन हटाए जाने या इसमें परिवर्तन करने तक विधानसभा को निलंबित अवस्था में रख दिया। उद्घोषणा में कहा गया कि राज्य में विधानसभा निलंबित अवस्था में रहेगी। मौजूदा विधानसभा का छह साल का कार्यकाल मार्च 2021 में पूरा होगा। राज्यपाल की बैठकों के तहत थल सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने वोहरा से मुलाकात की और राज्य में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल और थल सेना कमांडर ने घाटी में सुरक्षा प्रबंध में बेहद करीबी समन्वय की जरूरत से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र आतंक का खात्मा कर कश्मीर में शांति कायम करना चाहता है। हमारा एक मात्र उद्देश्य है कि आतंकवाद खत्म होना चाहए और कश्मीर मेें शांति कायम होनी चाहिए। हमारी सरकार यह ध्यान में रखकर काम करेगी।

भाजपा सांसद ने घोषित किया इनाम-

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्विटर पर अपने और दिल्ली के विधायक मनजिंदर एस सिरसा से एक संदेश का स्क्रीनशाॅट डाला जिसमें कहा गया है कि वे औरंगजेब की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों को मारने वाले व्यक्ति को 21 लाख रूपये देंगे। ट्वीट हिंदी में लिखा था और उस पर दोनों नेताआेें के हस्ताक्षर थे।

भाजपा नेता के आरक्षक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप

3191
एसपी ऑफिस में कुर्सी पर बीचोंबीच बैठी पीड़िता बगल में बैठी उसकी माँ और बहिनें ।

विवाह का झांसा देकर सजातीय युवती के साथ बनाये शारीरिक संबंध

पीड़िता ने प्रेमी का विवाह रूकवाने पुलिस अधीक्षक से मांगी मदद

पन्ना। रडार न्यूज बुन्देलखण्ड अंचल का पन्ना जिला पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण और बलात्कार के मामलों को लेकर चर्चा मेें है। यहां के ताखौरी गांव की एक युवती के अपहरण और गैंगरेप की घटना पुलिस जांच में झूठी साबित होने, अजयगढ़ में पदस्थ मजिस्ट्रेट मनोज सोनी पर एक युवती द्वारा यौन शोषण करने का आरोप लगाने की हैरान करने वाली घटनाओं को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि इसी तरह का एक नया मामला सामने आया है। पन्ना नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव के पुलिस आरक्षक पुत्र शैलेन्द्र यादव पर एक सजातीय युवती ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मूलरूप से पन्ना कोतवाली थाना के ग्राम बराछ निवासी युवती काॅलेज की छात्रा है जोकि पढ़ाई के सिलसिले में वर्तमान में पन्ना के धाम मोहल्ला में रहती है। बुधवार को ममता यादव (परिवर्तित नाम) अपनी मां और बहनों के साथ पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल से मिली और आवेदन पत्र देते हुए उनसे प्रेमी शैलेन्द्र यादव की शादी रूकवाने की गुहार लगाई। युवती का आरोप है कि सालभर तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शैलेन्द्र परिवार के दबाव में आकर अब शादी करने से मुकर गया है। ममता के अनुसार उसके गांव बराछ में ही शैलेन्द्र का रिश्ता तय हो गया है और शीघ्र ही विवाह होना है। पुलिस अधीक्षक को ममता ने बताया कि वह शैलेन्द्र की होने वाली ससुराल गई थी और वहां उसने सबको अपने संबंधों की जानकारी दी, लेकिन वहां मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

पूर्व में दो बार बदल चुके है बयान-

भारतीय जनता पार्टी पन्ना के प्रतिष्ठित नेता बाबूलाल यादव के पुलिस आरक्षक पुत्र शैलेन्द्र यादव के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोप का यह मामला पुराना है। माह फरवरी और मार्च 2018 में ममता ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी। बाद में कोतवाली थाना पुलिस को दिये गये अपने बयान उसने परिवार के दबाव में झूठी शिकायत करने और शैलेन्द्र पर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया था। इतना ही नहीं ममता ने बकायदा शपथ पत्र देते हुए अपनी ही शिकायत को झूठा करार दिया था। पुलिस द्वारा उसके बयानों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी। अब तीन माह बाद शैलेन्द्र के विवाह के ठीक पहले छात्रा ममता ने एक बार फिर अपने पुराने आरोपों को दोहराते हुए नये सिरे से शिकायत की है।

दबाव देकर कराया था राजीनामा-

पुलिस अधीक्षक को दी गई अपनी शिकायत में युवती ने उल्लेख किया है कि पूर्व में दो बार उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर, चौतरफा दबाव डालकर और शिकायत वापिस लेने पर शैलेन्द्र से शादी कराने का आश्वासन देकर शपथ पत्र लिया गया और मनमाफिक बयान दर्ज कराये गये। युवती का कहना है कि पहले शैलेन्द्र और फिर उसके पिता की बातों में आकर वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उधर ममता द्वारा पूर्व में दो-दो बार शिकायत करने के बाद खुद ही उसको झूठा बताने और अब पुनः शिकायत करने से पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा है कि उसकी किस बात पर भरोसा किया जाये।

साजिश के तहत् फंसाने का आरोप-

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर ममता जब पत्रकारों से चर्चा कर रही थी तभी वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल यादव मौके पर आ गये। इस प्रकरण से व्यथित श्री यादव ने बड़ी स्पष्टता के साथ अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्हेें और उनके बेटे को साजिश के तहत् बदनाम किया जा रहा है। आपने बताया कि युवती द्वारा की गई झूठी शिकायत के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिसकी सुनवाई इसी महीने होनी है। उन्होंने कहा कि वे झूठे और बेबुनियाद आरोपों से डरकर चुप बैठने वालों में नहीं है। सबूतों के आधार पर वे हाईकोर्ट में यह साबित करेंगे की युवती द्वारा झूठे आरोप लगाकर उनके बेटे को फंसाया जा रहा है ।

इनका कहना है-
युवती पूर्व में भी इस तरह की दोबार शिकायत कर स्वतः ही अपने बयान में आरोपों को झूठा बता चुकी है, इस बार उसने दबाब में आकर बयान बदलने की बात कही है, शिकायत की जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

                                                                                 -रियाज़ इकबाल, पुलिस अधीक्षक पन्ना

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले संतूर वादक श्री शर्मा और योग गुरु श्रीमती हंसा

1126
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से महिला योग गुरू श्रीमती हँसा जयदेव योगेन्द्र ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री ने “योगा फॉर आल” पुस्तक का विमोचन किया 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रसिद्ध संतूर वादक पद्मविभूषण शिवकुमार शर्मा और महिला योग गुरु श्रीमती हंसा जयदेव योगेन्द्र ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पद्मविभूषण श्री शर्मा को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। श्री चौहान ने भेंट के दौरान इंस्टीट्यूट की निदेशक महिला योग गुरु श्रीमती हंसा जयदेव योगेन्द्र की पुस्तक ‘योगा फॉर आल’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने योग के प्रसार में श्रीमती हंसा के प्रयासों की सराहना की। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से अब योग विश्व में जनांदोलन बन गया है।

पति की दूसरी शादी से व्यथित महिला ने तीन बच्चों समेत खाया जहर

11
प्रतीकात्‍मक फोटो

शिवपुरी। रडार न्यूज  शिवपुरी में एक महिला ने दर्दनाक कदम उठाते हुए अपने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया। जहर खाने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। मृतकों में 35 वर्षीय सुनीता पति रामावतार शिवहरे, 10 वर्षीय कृष्णा और बेटा सौरभ शामिल है। हादसा बैराड के देवपुरा गांव में हुआ। हादसे में बचे हुए बच्चे की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने खौफनाक कदम पति की दूसरी शादी का पता चलने पर उठाया। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति उसको और बच्चों को घर खर्च के पैसे नहीं दे रहा था इसलिए महिला अपने तीन बच्चों के साथ आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही थी। हादसे में बचे मृतका के बेटे मनीष शिवहरे ने बताया कि उनकी मां ने पहले तीनों बच्चों को जहर दिया उसके बाद खुद खाया।