पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृत युवकों की नहीं हो सकी पहचान
बेनीसागर तालाब में मिले मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान
पन्ना। रडार न्यूज शहर के बेनीसागर और लोकपाल सागर तालाब में गुरूवार 30 अगस्त 2018 की सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इनकी आयु करीब 25-30 वर्ष होने का अनुमान है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर यह पता नहीं चल सका कि दोनों युवक किसी हादसे का शिकार होकर पानी में डूबे हैं या फिर उन्होंने आत्महत्या की है अथवा उनकी हत्या की गई है। दोनों ही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पन्ना पुलिस ने हर एंगल से इनकी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना निरीक्षक अरविंद कुजूर और एफएसएल अधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा बेनीसागर और लोकपाल सागर तालाब पहुंचकर दोनों शवों और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया।

शव जिस हालत में पाए गए उसकी वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई। इन दोनों शवों को नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मदद से पुलिस द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। बेनीसागर तालाब में जिस युवक का शव मिला है उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान और ब्लड पाया गया। शव की स्थिति को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक की संदिग्ध मौत 24 घंटे के अंदर हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि युवक की पेंट नीचे से ऊपर की और मुड़ी है। जैसा कि आमतौर पर लोग उथले पानी में उतरने पर कपड़ों को गीला होने से बचाने के लिए करते हैं। अज्ञात मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने उनके फोटो जारी किये हैं। जबकि लोकपाल सागर तालाब से जो शव बरामद हुआ है वह काफी फूल चूका है। ऐसा अनुमान है कि इस युवक की मौत करीब 2-3 दिन पूर्व हुई है। पुलिस ने इन घटनाओं पर मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त होने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना पूर्ण पर ही उनकी मौत के वास्तविक कारण का पता चल पायेगा।
सुरक्षा दीवार ना होने से हुई मौत !

बेनीसागर तालाब में जिस जगह युवक का शव मिला है वहां समीप ही अंग्रेजी शराब दुकान स्थित है। शाम के समय शराब खरीदने के बाद उसे पीने के लिए तालाब किनारे पियक्क्ड़ों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। कुछ समय पूर्व तालाब की सुरक्षा दीवार गिर चुकी है। जिससे वहां बैठना काफी जोखिम भरा हो गया है। आज बेनीसागर तालाब में शव मिलने के बाद कुछ लोग यह आशंका जता रहे हैं कि शराब के नशे में पानी में गिरने से उक्त युवक की मौत हुई है। इस आशंका में कितनी सच्चाई है यह तो बाद में पता चलेगा बहरहाल मुख्य सड़क किनारे स्थित इस तालाब के किनारे शीघ्र ही मजबूत सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।






इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि किसानों को जितना पैसा इस सरकार ने दिया है उतना उन्हें कभी नहीं मिला। हमने किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने की व्यवस्था की है। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुंदेलखण्ड की खेती-किसानी की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने 171 करोड़ रूपये के जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया इससे लगभग 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही उन्होंने 13.86 करोड़ रूपये की कालीपठार सिंचाई परियोजना एवं 12.75 करोड़ रूपये की पड़रियाकलॉ बांध का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पारूल साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह सांसद प्रहलाद पटेल, बण्डा विधायक हरवंश सिंह राठौर, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हल्ला बोल रैली निकलकर कांग्रेस नेताओं के साथ रेंज ऑफिस अमानगंज पहुंचे ग्रामीणों ने वहां डिप्टी रेंजर आरपी प्रजापति और कुछ वनकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने फर्जी वन अपराध दर्ज कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए तीखी नारेबाजी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अमानगंज हक्कुन दहायत ने मांग है कि ग्रामीणों के विरुद्ध दर्ज फर्जी मामले वापिस लिए जायें और उनके साथ मारपीट करने वाले डिप्टी रेंजर आरपी प्रजापति और वनकर्मियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाये। रेंज ऑफिस में प्रदर्शन के दौरान चुनाव अभियान समिति सदस्य शिवजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में संपूर्ण घटनाक्रम को गरीबों के साथ जुल्म करार देते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अपने भाषणों में कहते हैं कि उनके रहते हुए कोई भी गरीब की झोपड़ी को हाँथ नहीं लगा सकता। गरीबों को उनके कब्जे की भूमि पट्टा दिया जायेगा। जबकि इसके विपरीत भाजपा सरकार में निरंकुश अफसर कानून का दुरूपयोग कर गरीबों को बेघर करने का अभियान चला रहे हैं।
युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष वैभव थापक ने कहा कि गरीबों के हक़ की लड़ाई जिला स्तर पर लड़ी जायेगी, हम सब आपके साथ है। कार्यक्रम का नेतत्व कर रहे नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिप्टी रेंजर द्वारा ग्राम कचनारी दहशत का माहौल बना कर गरीब लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर मिलने पर रेंजर द्वारा मारपीट एवं फ़र्ज़ी केश बनाकर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह घोर निंदनीय और आपत्तिजनक है। गरीबों को षड़यंत्रपूर्वक उनके कब्जे की भूमि से बेदखल करने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार की कथनी-करनी के अंतर को गरीब समझ चुके है। आगामी समय में इसका करारा जबाब झूठी सरकार को दिया जायेगा। धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में में मुख्य रूप से आईटी सेल अमानगंज ब्लाक अध्यक्ष विनय दहायत, नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक दिवेदी, अजयवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशीष बागरी, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, भभूत सिंह, अंगद प्रजापति, सतीश दुबे, अभिषेक दिवेदी, जीतेंद्र दिवेदी सिरी, प्रमोद तिवारी, राधा चौधरी, लक्ष्मी दहायत, सौरभ दुबे, गजराज सिंह, मुन्ना महाराज, संदीप तिवारी, नितेश पांडेय, लक्ष्मी चौबे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

मध्य पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी संभागीय कार्यालय पन्ना के कार्यपालन अभियंता ओ. पी. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीपी मशीन के लॉकर से 6 लाख 74 हजार रुपये चोरी हुए हैं। उक्त राशि पन्ना शहर के विधुत उपभोक्ताओं द्वार जमा की गई थी। उल्लेखनीय है कि एटीपी मशीन के माध्यम से विधुत बिल जमा करने का ठेका पन्ना में दिल्ली की कंपनी टीएसआई का है। नियमानुसार कंपनी के कर्मचारी प्रतिदिन जितना कैश जमा करते हैं उसे शाम को विधुत कंपनी के कैशियर को सौंप देते हैं और फिर वह बैंक में जाकर जमा कर देता है। लेकिन पिछले दो दिनों से बिल जमा राशि की नकदी कैशियर के हैंडओवर नहीं की गई थी। कंपनी की ओर से कोई सुरक्षा गार्ड और ऑफिस में रात्रि में चौकीदार तैनात न होने के बाद भी वहां दो दिन के विधुत बिल कलेक्शन की इतनी बड़ी राशि सिर्फ कमरे के ताले और लॉकर के भरोसे रखी गई। जबकि सबको पता था कि उक्त इलाका गंभीर अपराधों के लिहाज से संवेदनशील है। फिर भी बगैर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के इतना बड़ा जोखिम उठाया गया।


अन्य त्यौहारों के स्वरूप में भले ही काफी बदलाव आया हो पर भाई बहिन की राखी बांधने की परंपरा आज भी जीवित है। रविवार की सुबह बहिनों ने पूजा अर्चना कर भाई की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।ततपश्चात बहिनों ने भाई को तिलक लगाकर उनकी दाहिनी कलाई पर स्नेहरूपी रक्षासूत्र बाँधा और फिर भाइयों का मुंह मीठा कराया। रक्षासूत्र बांधते समय भाई बहिन के पवित्र,भावनात्मक और निश्छल प्रेम की अभिव्यक्ति रेशम की डोर में बंधे इस रिश्ते का सुखद अहसास करा रही थी। भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहिनों को उपहार देकर उनकी खुशी को दुगुना कर दिया। वहीं रक्षाबंधन त्योहार में बसों में गन्तव्य स्थान में जाने के लिए काफी भीड़ देखी गयी। वहीं मिठाइयों,किराना, वस्त्रों एवं जनरल स्टोर की दुकानों में महिलाओं की भीड़ थी। मैन तिराहे पर लगने वाली दुकानों में चहल पहल देखने को मिली। कुल मिलाकर बहना ने भाई की कलाई में राखी बांधकर अटूट रिश्ते को जीवंत रखा।



