* ककरहटी-गुनौर मार्ग पर ग्राम पड़ेरी के समीप हुई सड़क दुघर्टना
पन्ना।(www.radarnews.in) रविवार की शाम जब ककरहटी-गुनौर मार्ग पर ग्राम पड़ेरी के समीप एक तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर आई तो इलाके के लोग सहम उठे। दरअसल, दो दिन पूर्व ही ककरहटी के समीप हुए एक भीषण हादसे में कार में सवार पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। रविवार की बस दुघर्टना में संतोषजनक बात यह रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। सिर्फ आधा दर्जन से अधिक यात्रियों चोटें आईं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर गुनौर थाना क्षेत्रान्तर्गत बस क्रमांक सीजी-04-ई-0889 कटनी से पन्ना आते समय पड़ेरी के समीप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई।

इससे बस के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। इस दुघर्टना में सात व्यक्ति घायल हुए हैं। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क दुघर्टना की सूचना मिलते ही तहसीलदार गुनौर राजेन्द्र मिश्रा एवं टीआई गुनौर दिलीप पाण्डेय तुरंत मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बूलेंस एवं पुलिस के 100 डायल वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर लाया गया। जहां मेडिकल ऑफिसर आशीष तिवारी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपाचर के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कुछ को गुनौर में ही भर्ती उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रेफर किया गया है। घायलों में कंछेदी पाल निवासी ककरहटा, साधना विश्वकर्मा निवासी ककरहटा, बतेशा बाई निवासी खजुरी, धनपत यादव निवासी ककरहटी, भूरी बाई निवासी जसवंतपुरा, रमेश दहायत निवासी जसवंतपुरा, बेबी सेन निवासी कुपना शामिल है।
2















रीवा पहुँचने पर मेडिकल कॉलिज के डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में घटनास्थल पर ही असमय काल कवलित होने वाली महिलाओं में- अंजू गुप्ता पत्नी लल्लू गुप्ता 40 वर्ष निवासी ककरहटी, मुन्नीबाई पत्नी रामलाल गुप्ता 50 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर जिला सतना, ज्योति गुप्ता पत्नी धर्मेन्द्र गुप्ता 35 वर्ष निवासी नागौद जिला सतना एवं बड़ी बाई पत्नी रामसुंदर गुप्ता 60 वर्ष निवासी सतना शामिल हैं। जिला चिकित्सालय में जिन दो घायलों का इलाज चल रहा है उनमें होटल संचालक महेश गुप्ता का दामाद एवं कार चालाक मनोज गुप्ता तथा शुभम गुप्ता शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रस्ते में तेज रफ़्तार कार का अचानक टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। जिससे अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। उसे समुचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना से मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर किया गया है। दुखद हादसे की खबर मिलने के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम पता नहीं चल सके। हालाँकि अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि मृत महिलाएँ एवं घायल ककरहटी निवासी प्रसिद्ध होटल संचालक महेश गुप्ता के परिवार की सदस्य थीं।










इस दौरान शहर के बेनीसागर तलाब के पास चलती कार के ऊपर नीम का पेड़ गिरने से कार चालक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस दृष्य को आस-पास मौजूद रहे जिन लोगों ने देखा उनका कलेजा कांप उठा। आंधी-अंधड़ के चलते पन्ना शहर सहित आस-पास के इलाके मे कई जगह पेड़ गिरने, घरों के छप्पर उड़ने विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें मिल रहीं हैं। पन्ना की इन्द्रपुरी काॅलोनी में एक घर के ऊपर और पुराने कलेक्ट्रेट के पास पानी टंकी के ऊपर पेड़ गिरने से आंशिक नुकसान होने की खबर मिली है। आंधी-अंधड़ में विद्युत लाईन टूटने से कई गांवों की बिजली गुल होना बताई जा रही है।
अजयगढ़ कस्बा के खोए मोहल्ला में स्थित इब्राहीम खान के घर के ऊपर पेड़ गिरने से उनका कच्चा मकान पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घर के किसी भी सदस्य को खरोंच तक नहीं आई। समाचर लिखे जाने तक आंधी-अंधड़ के कारण किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। आंधी के शांत होने के बाद पन्ना में हल्की बूंदे गिरती रहीं। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी-अंधड़ चल रही है और धूल भरे हल्के बादल छाये हुए है। इसके चलते हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में अचानक आये बदलाव से लोगों को फिलहाल गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिल गई है। हालांकि कुछ लोग मौसम साफ होने के बाद उमस और गर्मी बढ़ने का अंदेशा भी जता रहे है।



