* पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीन हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार
* पन्ना कोतवाली थाना के समीपी ग्राम पुरुषोत्तमपुर की घटना
पन्ना। (www.radarnews.in) शराबी पति की हरकतों और प्रताड़ना से एक नवविवाहिता इतनी तंग आ गई कि उसने अपने मायके वालों को सूचना देकर शूटर बुला लिए। हथियारबंद बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते कि उसके पहले ही पन्ना कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों शातिर बदमाशों को धरदबोंचा। यह घटना पन्ना की सीमा से सटे ग्राम पुरुषोत्तमपुर की है। रविवार को पुलिस ने जब वहां से मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा तो आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
जन चर्चाओं के अनुसार पुरुषोत्तमपुर निवासी एक ठेकेदार का शराबी पुत्र अपनी पत्नी को विवाह के बाद से ही काफी परेशान कर रहा है। दामाद के कृत्यों से नवविवाहिता के परिजन भलीभाँति वाकिफ थे। इसलिए पति की प्रतड़ना से तंग आ चुकी युवती ने जब अपने मायके में सूचना दी तो उसका मामा कथित तौर पर दामाद को जान से मारने की नियत से अपने दो दोस्तों को लेकर पुरुषोत्तमपुर आ गया। मगर तभी कोतवाली थांना पन्ना के निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर को मुखबिर के जरिए बदमाशों के संबंध पता चल गया। हथियारबंद बदमाश किसी गंभीर घटना को अंजाम दे पाते कि उसके पहले ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धीरेन्द्र सिंह परमार पिता जगत सिंह परमार 29 वर्ष एवं वीरू उर्फ दिग्विजय सिंह ठाकुर पिता मुलायम सिंह ठाकुर 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पटनाकला थाना सिमरिया तथा राहुल यादव पिता लक्ष्मण यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम गहरा थाना कोतवाली पन्ना के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर तीनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया। यह घटनाक्रम समूचे पुरुषोत्तमपुर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अधिकारिक तौर पर इस कहानी की पुष्टि नहीं की है।
कई साल से फरार था कुख्यात बदमाश
पन्ना कोतवाली थाना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में जो जानकारी दी है उसके अनुसार पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी द्वारा जिले में अवैध शास्त्रों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे। इस दौरान रविवार 1 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति कट्टा-कारतूस लिए सफ़ेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में पहाड़ीखेरा रोड किनारे जनकपुर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के पास खड़े है। निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त धीरेन्द्र सिंह परमार एवं वीरू उर्फ दिग्विजय सिंह ठाकुर दोनों निवासी ग्राम पटनाकला थाना सिमरिया तथा राहुल यादव निवासी ग्राम गहरा थाना कोतवाली पन्ना के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से एक-एक 315 बोर का कट्टा-कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा अपाचे मोटर साइकिल भी जब्त की है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी धीरेन्द्र सिंह परमार पिता जगत सिंह परमार 29 वर्ष निवासी पटना कलाथाना सिमरिया का पूर्व से ही आपाराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके विरुद्ध जिले के पुलिस थाना सिमरिया मे कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस थाना सिमरिया के प्रकरण क्रमांक 15/14 धारा 307, 325, 323, 294, 506, 34 ताहि में धीरेन्द्र काफी समय से फरार चल रहा था। एडीजे न्यायालय पवई द्वारा आरोपी के विरुद्ध गैरम्यादी स्थाई वारंट जारी किया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक पन्ना ने धीरेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु नगद ईनाम घोषित किया था। इसका साथी राहुल यादव पिता लक्ष्मण यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम गहरा थाना कोतवाली पन्ना का कुख्यात आरोपी है। राहुल के विरुद्ध थाना कोतवाली पन्ना मे पूर्व से विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुरुष्कृत होगी पुलिस टीम

कुख्यात बदमाशों की धरपकड़ की कार्यवाही में पन्ना कोतवाली थाना निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन, एमएल यादव, सहायक उप निरीक्षक एसडी सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह, प्रेम लाल पाण्डेय, आरक्षक राजीव मिश्रा, ए. आर. ब्रह्मदत्त शुक्ला, लक्ष्मी यादव, राजेश सिंह, बीरेन्द्र अहिरवार, रामपाल, प्रदीप पाण्डेय, दीप प्रकाश, पुष्पेन्द्र मौर्य, चालक रवि खरे, सुनील मिश्रा एवं सैनिक मुन्नालाल की सराहनीय भूमिका रही। इनके विशेष योगदान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी ने नकद ईनाम से पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।
2




कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि यह एक समाज कल्याण का पुनीत कार्य है। इस कार्य में सहभागी बनकर अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों में अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को संजीवनी अभियान के तहत संजीवनी अभिभावक के रूप में गोद लेकर कुपोषण से जिले को मुक्ति दिलाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संजीवनी अभिभावक को बच्चों के परिवारजनों को बच्चे की देखरेख के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराना, अतिरिक्त पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराना, परिवार को स्वच्छता एवं उचित खानपान की आदतों के लिए प्रोत्साहित करें। परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने के लिए उन्हें शासकीय योजनाओं को पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सहयोग करना चाहिए। जिससे पन्ना जिले को कुपोषण से मुक्ति दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए जो जनयात्रा प्रारंभ की गयी है उसके लिए पृथ्वी ट्रस्ट के पदाधिकारी साधूवाद के पात्र है। मैं उनसे अपेक्षा करता हूँ कि इस जनयात्रा को निरंतर जारी रखें। जिससे समाज में जागरूकता पैदा की जा सके।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पृथ्वी ट्रस्ट के प्रमुख यूसुफ बेग द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सतत विकास के लक्ष्य 2.2 एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के प्रावधानों पर लोगों को जागरूक करना है। यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर बैठकें आयोजित कर 50 हजार लोगों से सम्पर्क स्थापित कर उनमें जागरूकता बढाने का कार्य किया गया। जिससे जिले में कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्युदर को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पत्रकार, जिला अधिकारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में समाजसेवी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।



सहायक संचालक उद्यान ने बताया है कि पन्ना जिले के लिये यह अलग से मीठी क्रांति के रूप विशेष उपलब्धि साबित होगी। स्टीविया की खेती से कृषकों का सालाना प्रति एकड़ 1.40 लाख की आय प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि आज विश्व में मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है स्टीविया लो कैलोरी के कारण मधुमेह के रोगी आराम से खा सकते है। स्टीविया की पत्ती शक्कर से 30 गुना अधिक मीठी होती हैै तथा स्टीविया पत्ती से निर्मित पाउडर शक्कर से 300 गुना अधिक मीठा रहता है।
प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रभुराम चौधरी ने अमानगंज में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण वैदिक रीति से पूजन करने के उपरांत नामपट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी योजना के तहत अब तक लगभग 21 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। आगामी दिनों में 12 लाख अन्य नये किसानोें को कर्ज मुक्ति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत की 100 यूनिट तक खपत होने पर 100 रूपये तथा किसानों की विद्युत खपत का आधा बिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार स्थापित कराए जा रहे हैं। जिस तरह किसानों को खर्ज माफी योजना का लाभ दिया गया है। इसी तरह आदिवासी भाईयों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति दिलाई गयी है। मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह योजना की राशि को बढाकर 51 हजार रूपये कर दिया गया है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत राष्ट्रीय बचत पत्र, बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल दी गयी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में विधायक गुनौर शिवदयाल बागरी, जिला पंचायत के अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, पूर्व विधायक पन्ना श्रीकांत दुबे, श्रीमती दिव्यारानी के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थितों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बालागुरू के., अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे, संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के आमजन उपस्थित थे।
उन्होने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा जिसका काम लोगों को जोड़कर रखना है उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव इस देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन आज केन्द्र सरकार उनकी सुरक्षा कम कर रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह परिवार इनकी गलत नीतियों के बारे में बोलना छोड़ दे। श्री त्रिपाठी ने कांग्रेसजनों से कहा कि यह जो भारत बचाओ रैली का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से निरंकुश हो चुकी सरकार को जबाव देना है। बैठक में काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मौजूद पदाधिकारियो ने अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया।

अपनी कारगुजारियों के उजागर होने से नाराज डीएफओ ने अफसरशाही की सनक और हनक दिखाते हुए आनन-फानन में सलेहा रेंजर राम सिंह पटेल से काष्ठागार का अतिरिक्त प्रभार छीनते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया। वहीं काष्ठागार डिपो पन्ना के कार्यालय प्रभारी एवं वनरक्षक राजेश सोनी को मीडिया को जानकारी देने तथा विभागीय गोपनीयता भंग कर कर्तव्य के प्रति ईमानदार न रहने के आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीएफओ ने इस मामले में अपने मातहतों पर जिस तरह से कार्रवाई की है उससे साफ़ जाहिर है कि रेंजर और वनरक्षक दोनों को कोप का भाजन बनाया गया है। मजेदार बात तो यह है कि इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर तो तत्परता दिखाई गई लेकिन वन विभाग के शीर्ष अफसरों के निर्देशों की अवहेलना कर अटैच किए गए 33 मैदानी वनकर्मियों को रिलीव कर अब तक जंगल नहीं भेजा गया। डीएफओ की इस कार्रवाई को सच को उजागर करने की सजा के तौर पर देखा जा रहा है। पन्ना जिले के वन विभाग में इसके खिलाफ व्यापक असंतोष और विरोध के स्वर बुलंद हो रहे है।




कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना है। इसके लिए पृथ्वीराज चव्हाण का नाम चल रहा है। महाराष्ट्र में कुल 43 मंत्री बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि शिव सेना के 15, एनसीपी के 16 और कांग्रेस के 12 विधायक मंत्री बनेंगे। अभी किसको कौन मंत्रालय मिलेगा इस पर फ़ैसला होना बाक़ी है। शपथ ग्रहण के बाद ही महाराष्ट्र की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह में जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ शरीक हुए। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे भी मौजूद थे।
महाराष्ट्र में विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में शिव सेना 56 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक पत्र जारी कर उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने पर ख़ुशी जताई है। इस पत्र में मनमोहन सिंह ने लिखा है, ”मैं बहुत ख़ुश हूं कि आपने महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। यह एक ऐतिहासिक मौक़ा है और मैं आपके दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ़ करता हूं।”
एनसीपी के 54 विधायक हैं और कांग्रेस के 44। वहीं बीजेपी 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिव सेना और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ी थी और दोनों को स्पष्ट बहुमत भी मिला था लेकिन शिव सेना मुख्यमंत्री का पद ढाई साल के लिए चाहती थी और बीजेपी तैयार नहीं हुई। इसी को लेकर दोनों पार्टियों का तीन दशक का साथ टूट गया था।
प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ने देवेन्द्रनगर में 52.56 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण वैदिक रीति से पूजन करने के उपरांत नामपट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी योजना के तहत अब तक लगभग 21 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। आगामी दिनों में 12 लाख अन्य नये किसानोें को कर्ज मुक्ति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत की 100 यूनिट तक खपत होने पर 100 रूपये तथा किसानों की विद्युत खपत का आधा बिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार स्थापित कराए जा रहे हैं। जिस तरह किसानों को खर्ज माफी योजना का लाभ दिया गया है। इसी तरह आदिवासी भाईयों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति दिलाई गयी है। मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह योजना की राशि को बढाकर 51 हजार रूपये कर दिया गया है।
प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था के लिए माता-पिता एवं शिक्षकों की बैठक प्रत्येक विद्यालय में कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। वहीं कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर लिए जाने का निर्णय लिया गया है। अच्छी शिक्षा एवं शिक्षित होकर बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओें में सफल हो सके इसके लिए नवीन एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि हमारा प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहला स्थान हासिल करे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्था के अवलोकन के लिए दिल्ली एवं साउथ कोरिया भेजा गया था। शिक्षकों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण परीक्षाएं ली जा रही है। जिन शिक्षकों का स्तर बच्चों को पढ़ाने योग्य नहीं है उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त दी जा रही है। बच्चों के पठन-पाठन स्तर की जांच कर पढाई में कमजोर बच्चों को नियमित क्लास के अलावा पृथक से पढाने की व्यवस्था की गयी है।