Home Blog Page 241

युवक के सिर में किसने मारी गोली ?

1753

धर्मशाला में मिले शव को लेकर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

शव के पास मिले कट्टा व कारतूस, बालुपुर गांव का रहने वाला है मृतक

अजयगढ़। रडार न्‍यूज थाना क्षेत्र के ग्राम बालूपुर में मंदिर के समीप स्थित धर्मशाला में 35 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई। युवक के सिर पर गोली लगी हुई थी और चारो ओर खून ही खून बिखरा था। पास ही देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस भी पड़े हुए थे। बताया जाता है कि बालूपुर निवासी करन सिंह यादव पिता कल्याण सिंह यादव की मोटरसाईकिल धर्मशाला के बाहर खड़ी थी, जिसे आज शाम करीब 4 बजे रास्ते से गुजर रहे गांव के एक युवक ने देखा। धर्मशाला के बाहर मोटरसाईकिल व जूते मोजे देखकर वह करण से मिलने के लिये अंदर दाखिल हो गया। जहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गये। बताया जाता है कि अंदर करन की लाश खून से लथपथ हालत में दीवार से टिकी हुई पड़ी थी। युवक ने तुरंत ही घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और फिर अजयगढ़ थाना पुलिस को सूिचत किया गया। अजयगढ़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, पुलिस द्वारा मौके की तफ्तीश की गई व एफ.एस.एल. टीम से घटना की जांच कराई गई। इस मामले पर पुलिस अभी स्पष्ट रूप से नहीं कह पा रही है कि क्या करण की हत्या हुई है या उसने खुद को गोली मारी। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

बुंदेलखण्‍ड के पचमढ़ी को खोखला कर रहे खनन माफिया

0

पन्‍ना के कल्‍दा पठार में चल रही अवैध पत्‍थर खदानों पर पड़े छापे

पवई। रडार न्यूज बुंदेलखण्ड का पचमढ़ी कहलाने वाले पन्ना के कल्दा पठार को खनन माफिया खोखला करने पर तुले हैं। यहां लम्बे समय पत्थर पटिया व्यापक पैमाने पर अवैध उत्खनन का खेल जारी है। स्थानीय अखबारों में इससे जुड़ी खबरें प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने पठार में संचालित अवैध खदानों पर छापामार कार्रवाई की है। नवागत नायब तहसीसलदार दीपा चतुर्वेदी द्वारा खनिज विभाग की टीम के साथ ग्राम जैतूपुरा सहित कल्दा क्षेत्र में संचालित 8 अबैध पत्थर खदानों पर कार्यवाई की। राजस्व, खनिज विभाग की संयुक्त टीम के साथ सलेहा थाना पुलिस भी मौके पर उपस्थित रही। ग्राम पंचायत सगरा के अंतर्गत ग्राम जैतूपुरा के राजस्व खसरे में संचालित इन अबैध खदानों पर लगभग दो ट्रक फर्सी, पत्थर तोडनें की कार्यवाही की गई। मौका से खदान संचालक नदारद मिले। इसलिए पूरा मामला अज्ञात पर दर्ज किया गया है। यहां पत्थर खदानों में प्रयुक्त होने वाले औजार जिसमें रम्भा, छेनी, हथोडा, ड्रिल मशीन एवं स्पलेंडर मोटरसाईकिल भी जप्त की गई। नायब तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी नें बताया की मोटर साईकिल के नंबर के आधार पर उनके मालिकों की तलाश की जाकर पत्थर माफियाओं के नाम उजागर करने में सहायता मिलेगी। इस पूरी कार्यवाई में राजस्व अमले की ओर से पटवारी रमभद्र चौरसिया, राजेन्द्र सोनी, जागेश्वर वर्मा, खनिज विभाग की ओर से नूतन जैन निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सलेहा आरके यादव, पूरे दलबल के साथ उपस्थित रहे।

हाईस्कूल में छात्रों और हायर सेकेण्डरी परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी

197

10वीं में 66 और 12वीं में 62 प्रतिशत रहा पन्ना जिले का रिजल्ट

प्रदेश की मैरिट सूची में पन्ना के चार छात्रों ने बनाई जगह

पन्ना। रडार न्यूज माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम दोपहर 11:15 बजे घोषित कर दिया गया। पन्ना जिले से बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के 66.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। जबकि हायर सेकेण्डरी परीक्षा कक्षा 12वीं के 62.54 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इस बार के नतीजों में कक्षा 10वीं में जिले के छात्रों का दबदबा रहा जबकि 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारते हुए खुद को साबित किया है। पन्ना जिले का कक्षा 12वीं का रिजल्ट प्रदेश के रिजल्ट से से चार प्रतिशत कम आया है। जबकि कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रदेश के रिजल्ट 66.54 प्रतिशत करीब रहा है। पन्ना में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला योजना अधिकारी केके सोनी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह ने जिले का रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि वर्ष 2017 की तुलना में इस वर्ष दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट में सुधार हुआ है। पिछले साल 2017 में पन्ना जिले का कक्षा 10वीं का रिजल्ट सिर्फ 37 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 58 प्रतिशत आया था। इस साल पन्ना जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम को देखें तो कक्षा 10वीं में 29 प्रतिशत और 12वीं के रिजल्ट में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जिला योजना अधिकारी श्री सोनी ने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को संतोषजनक बताया है। प्रदेश की मैरिट सूची में पन्ना के चार विद्यार्थियों का नाम आने पर जिले के शिक्षा विभाग में खुशी की लहर व्याप्त है। वहीं पन्ना जिले की कक्षा 10वीं की मैरिट सूची में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों में चार छात्र और तीन छात्रायें शामिल है। इस सूची में शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव के प्रद्युम्मन पाण्डेय ने पहला स्थान अर्जित किया है। जबकि कक्षा 12वीं की विषयवार मैरिट सूची में 5 छात्राओं और 4 छात्रों ने जगह बनाई है। अंकों के लिहाज से देखें तो विज्ञान संकाय के छात्र प्रियांशु पाण्डेय सर्वाधिक 473 अंक अर्जित किये है। केके सोनी ने प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय मैरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रदेश की मैरिट में चमके पन्ना के हीरे-

हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट लिस्ट में नौंवा स्थान प्राप्त करने वाला पवई का होनहार छात्र विजय कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ

हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मैरिट सूची में पन्ना के चार मेधावी विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी की गई प्रावीण्य सूची में होनहार छात्र कृष्ण चैतन्य उरमलिया पुत्र हरिनारायण उरमलिया रैन्बो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर पन्ना ने सातवां, विजय कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा सरस्वती उमावि पवई ने नौवां और कुमारी रिया जैन पुत्री श्रेयांश जैन व शुभांशु डाहाटे पिता मानिकराम डाहाटे नीब

सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कृष्ण चैतन्य
दसवां स्थान प्राप्त करने वाला छात्र शुभांशु दहाते
दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया जैन

करौरी महाराज हाईस्कूल सलेहा ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की मैरिट सूची में आये इन छात्र-छात्राओं को रिजल्ट घोषित होने के एक दिन पूर्व ही मांशिम ने संदेश भेजकर भोपाल बुलाया था। प्रावीण्य सूची में आये अन्य विद्यार्थियों  के साथ इन्हें आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल में आयोजित भव्य समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।

स्वाध्यायी विद्यार्थियों का रिजल्ट-

माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले से सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट क्रमशः 21.79 प्रतिशत व 21.11 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 4430 स्वाध्यायी विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 4427 का रिजल्ट मण्डल द्वारा घोषित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 965 विद्यार्थी ही परीक्षा की वैतरणी पार कर सके। जबकि 2262 विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 772 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 772 का रिजल्ट घोषित किया गया। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में इस बार महज 163 स्वाध्यायी विद्यार्थी ही सफल हो सके। शेष 441 विद्यार्थी फेल हो गये।

पन्ना जिले का हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट

नियमित

छात्र छात्रायें

कुल

दर्ज विद्यार्थी 6172 5806 11978
परीक्षा में सम्मिलित 6074 5776 11850
अनुपस्थित विद्यार्थी 98 30 128
रिजल्ट घोषित 6073 5776 11849
परीक्षा निरस्त 01 0 01
प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण 2091 1757 3848
द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण 1599 1746 3345
तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण 339 301 640
अनुपूरक 767 876 1643
अनुत्तीर्ण 1277 1096 2373
कुल उत्तीर्ण 4029 3804 7833

पन्ना जिले का हायर सेकेण्डरी परीक्षा का रिजल्ट

नियमित

छात्र छात्रायें

कुल

दर्ज विद्यार्थी 5621 5645 11266
परीक्षा में सम्मिलित 5544 5601 11145
अनुपस्थित विद्यार्थी 77 44 121
रिजल्ट घोषित 5543 5601 11144
रिजल्ट रूका 01 0 01
प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण 1754 1650 3404
द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण 1440 1684 3124
तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण 214 228 442
अनुपूरक 862 938 1800
अनुत्तीर्ण 1273 1101 2374
कुल उत्तीर्ण 3408 3562 6970
रिजल्ट प्रतिशत 61.48 63.59 62.54

पन्ना जिले की मैरिट लिस्ट हाईस्कूल परीक्षा

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी

स्कूल का नाम

प्रद्युम्मन पाण्डेय 485 प्रथम शा. हाईस्कूल बड़ागांव
श्रृद्धा पाण्डेय 484 द्वितीय शा. हाईस्कूल गुखौर

 

साक्षी मिश्रा 483 तृतीय लिस्यु आनंद हा.से. पन्ना
अभिषेक त्रिपाठी 483 तृतीय लिस्यु आनंद हा.से. पन्ना
सचिन चतुर्वेदी 483 तृतीय सरस्वती हा.से. स्कूल देवेन्द्रनगर
नमृता मिश्रा 483 तृतीय सरस्वती हा.से. स्कूल गुनौर
प्रभात कुमार द्विवेदी 483 तृतीय सरस्वती हा.से. स्कूल गुनौर

पन्ना जिले की विषयवार मैरिट लिस्ट हायर सेकेण्डरी परीक्षा

कला संकाय

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी  

स्कूल का नाम

शिवांगी शुक्ला 454 प्रथम शा. कन्या हा.से. देवेन्द्रनगर
राजकुमारी कुशवाहा 447 द्वितीय शा. कन्या हा.से. अजयगढ़
देवेन्द्र शर्मा 447 द्वितीय शा. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना

 विज्ञान संकाय

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी

स्कूल का नाम

प्रियांशु पाण्डेय 473 प्रथम शिव गोविंद हा.से. सलेहा
रविकांत गुप्ता 470 द्वितीय शा. मॉडल स्कूल अजयगढ़
अनुपम मिश्रा 468 तृतीय सरस्वती हा.से. स्कूल पवई

 वाणिज्य संकाय

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी

स्कूल का नाम

शिवांगी ताम्रकार 464 प्रथम एमडीआरएल स्कूल पन्ना
चारू ताम्रकार 446 द्वितीय एमडीआरएल स्कूल पन्ना

 

कृषि संकाय

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी

स्कूल का नाम

बेबी राजा सिंह 456 प्रथम शा. हा.से. स्कूल बिरवाही पन्ना

 

गृह विज्ञान

छात्र का नाम

प्राप्तांक श्रेणी

स्कूल का नाम

रितिका बोस 443 प्रथम शा. मनहर कन्या पन्ना

 

प्रधान आरक्षक के घर से वर्दी चुरा ले गये शातिर चोर

2398
पीडित प्रधान आरक्षक

रात भर जागकर की चौकीदारी, फिर भी घर में हो गई चोरी

पन्‍ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र की घटना, कटनी में पदस्थ है प्रधान आरक्षक

शाहनगर। रडार न्‍यूज पड़ोसी जिला कटनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह ठाकुर पन्ना जिले के शाहनगर तहसील मुख्यालय में अपने निज निवास में आया था। जहां बीती रात उसके साथ बेहद ही शर्मनाक घटना घटित हुई। शातिर चोरों ने इस प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से सिर्फ पुलिसकर्मी की वर्दी और उसमें रखे करीब 11 हजार रूपये चोरी किये गये। घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की गई। लेकिन इस घटना ने शातिर चोरों के साहस को बयां कर दिया। पीड़ित पुलिसकर्मी ने बताया कि 11 मई को कटनी में अपनी ड्यूटी करने के पश्चात वह शाहनगर अपने निज निवास पर आया था। इन दिनों घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। घर के निर्माण कार्य के लिये उसने अपनी जमापूंजी से 20 हजार रूपये सामग्री खरीदने के लिये निकाले थे। शेष 11 हजार 70 रूपये उसकी वर्दी की जेब में रखे थेा आम दिनों की तरह वीरेन्द सिंह ने अपनी वर्दी उतार कर टांग दी। उसे घर के पास पड़ी निर्माण सामग्री के चोरी होने का भय था,  इसी भय के चलते वह रात्रि करीब 3 बजे तक सामान की चौकीदारी करता रहा। लेकिन देर रात जब उसे नींद आई तो वह सोने चला गया। सुबह जब उठा तो घर में टंगी उसकी वर्दी नदारत थी। पीड़ित प्रधान आरक्षक ने तुरंत ही शाहनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस की अल्प आय में किसी तरह वह गुजारा करता है, जिसके चलते उसके पास एक मात्र ही वर्दी थी, जिसे शातिर चोर ले गये। उसे डर है कि उसकी वर्दी का उपयोग किसी आपराधिक कृत्य में न हो। यही कारण है कि पीड़ित पुलिसकर्मी ने इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाही की मांग की है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। चोरों ने पुलिस के घर चोरी की घटना को अंजाम देकर अपने बेखौफ इरादे स्पष्ट कर दिये हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।

आख़िरकार मासूम अनिरूद्ध ने जीती मौत से जंग

1177
माँ की गोद में खिलखिलाता मासूम अनिरुद्ध

बचपन में ही हार्ट सहित हुई दो सर्जरी और कुपोषण, इतना कुछ सहा है अनिरूद्ध ने

उचित परामर्श और समय पर समुचित इलाज से बची जिंदगी

पन्ना। रडार न्यूज अनूप के घर खुशियां तो आईं पर जैसे किसी की नजर लग गई हो। विवाह के बाद जब अनूप और सुष्मिता की पहली संतान अनिरूद्ध ने जन्म लिया तो उनका पूरा परिवार खुशियों से भर उठा। अनूप सोनी पन्ना शहर के वार्ड क्रमांक 12 सिंचाई काॅलोनी के निवासी हैं। अनिरूद्ध अपने दादा विनोद सोनी का पहला पोता है। उसके आने से जैसे उसके दादा का बचपन भी लौट आया था। मासूम अनिरूद्ध को जन्म के बाद से अपनी जिंदगी के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ा। लेकिन आज अनिरूद्ध मौत से जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जिसमें माता-पिता के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, परियोजना अधिकारी और जिले के डाॅक्टर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बहू सुष्मिता के गर्भवती होेते ही सासू मां बिना देर किए अपने नजदीकि आॅगनवाडी केन्द्र पहुंच गई थीं। वहां उन्होने बहू का स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं पंजीयन भी करवा दिया। जिसके बाद मंगलवार के दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति कुसुम शुक्ला द्वारा धूम-धाम से गोद भराई की रस्म निभाई गई। कार्यकर्ता द्वारा आगे भी समय-समय पर सुष्मिता की जांच कराई गई और सभी टीके भी लगवाये गये। जिसके बाद वह दिन आया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। जिला स्वास्थ्य केन्द्र पन्ना में 14 अप्रैल 2017 को सुष्मिता ने परिवार के नए सदस्य अनिरूद्ध को जन्म दिया। पूरा परिवार नए मेहमान के आने की खुशियां मना रहा था। तभी पता चला कि अनिरूद्ध के शरीर में मल द्वार ही नही हैं। इससे उनका परिवार चकित रह गया। चिंतित होकर उन्होंने आॅगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया।

जबलपुर में हुई पहली सर्जरी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सलाह पर डाॅक्टरों से संपर्क कर वे बच्चे को जबलपुर ले गये जहाॅ आॅपरेशन कर अनिरूद्ध का मल द्वार खोला गया। बच्चे के जन्म के बाद से ही कार्यकर्ता द्वारा अनिरूद्ध का पंजीयन आॅगनवाडी केन्द्र में कर दिया गया था जिसके बाद वह लगातार संपर्क में बनी रहीं। कार्यकर्ता द्वारा

मौत से जंग जीतने के बाद पूर्णतः स्वस्थ्य मासूम अनिरुद्ध

बच्चे व परिवार के साथ घटित पूरा वाक्या परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा बाला सक्सेना एवं पयवेक्षक श्रीमति किरण खरे को बताया गया। जिसके बाद से परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक ने अनिरूद्ध पर हमेशा विशेष ध्यान रखा। बच्चे पर सत्त निगरानी रखी। इस दौरान उन्होंने पाया कि अनिरूद्ध की आयु के हिसाब से उसका वजन नही बढ़ रहा है और अनिरूद्ध कुपोषण ग्रस्त होता जा रहा हैं। इससे कार्यकर्ता एवं समस्त अधिकारियों ने चिंतित हो कर अनिरूद्ध के परिजनों से भेंट की। परिजनों को कई बार समझाईश और प्रेरणा देकर नन्हें अनिरूद्ध को पोषण पुर्नवास केन्द्र पन्ना में भर्ती कराया गया। जहाॅ डाॅ. पीके गुप्ता द्वारा स्वास्थय परीक्षण कर बताया कि अनिरूद्ध को गंभीर समस्या है। किसी बडे शहर-हाॅस्पिटल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता है।

हार्ट में थे दो छेद

परिजनों ने सतना में अनिरूद्ध की जाॅच कराई। जांच के बाद पता चला कि उसके हार्ट में 2 छेद हैं। एक के बाद एक परेशानी के सामने आने से अनिरूद्ध के परिजन घबराने लगे थे। बिना देर किये उन्होने बैंगलोर में रह रहे अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर एनएच नारायण हाॅस्पिटल में 23 फरवरी 2018 को अनिरूद्ध का आॅपरेशन कराया। आॅपरेशन सफल रहा। पिछले माह 8 अप्रैल 2018 को नन्हा अनिरूद्ध मौत से जंग जीत कर अपने घर वापिस आ गया है। आज अनिरूद्ध पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अपने लाड़ले अनिरूद्ध को खुशहाल और स्वस्थ देख पूरा परिवार खुश हैं और परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं पूरे महिला बाल विकास विभाग को दुआएं देते नही थकता और कहता है कि आप सभी के सहयोग और समय पर जानकारी देने से ही नन्हें अनिरूद्ध को नया जीवन मिला सका है।

दवा खरीदी और वितरण में व्यापक अनियमितताएं उजागर

26

स्टाॅक रजिस्टर में जितनी दवायें दर्ज स्टोर में उसकी आधी भी नहीं मिलीं

सीईओ जिपं ने किया जिला चिकित्सालय के ड्रग स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण

स्टोर कीपर राजेश कुमार चौरहा एवं प्रभारी अधिकारी डाॅ. रमेश केसरी को नोटिस जारी

पन्ना। रडार न्यूज जिला चिकित्सालय पन्ना में सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना अंतर्गत दवा खरीदी एवं वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमिततायें सामने आईं है। स्टोर के स्टाॅक रजिस्टर एवं आॅनलाईन स्टाॅक पंजी में काफी अंतर पाया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं रिकार्ड में जितनी दवा स्टोर में उपलब्ध होना दर्ज है मौके पर उसकी आधी दवायें भी नहीं पाई गई। इससे साफ जाहिर है कि दवाओं की खरीदी और वितरण में यहां बड़े पैमाने पर लम्बे समय से फर्जीवाड़ा चल रहा है। जिला चिकित्सालय पन्ना के दवा स्टोर में अनियमितताओं का हैरान करने वाला यह खुलासा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गत् दिवस किये गये आकस्मिक निरीक्षण से हुआ है। इस सघन निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं प्रकाष में आईं। जिसके लिए संबंधितों को कारण बताओ सूचना जारी किये गये हैं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन व्हीएस उपाध्याय भी मौजूद रहे।

यहां सब गोलमाल है

जिला पंचायत सीईओ पन्ना डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के दवा स्टोर के निरीक्षण के दौरान आॅनलाईन स्टाॅक लेजर रजिस्टर में दर्ज दवाईयोें का भौतिक सत्यापन करने पर पाया कि एमोक्सीसिलिन एण्ड क्लेव्युनेलिक एसिड की टेबलेट 9 मई की स्थिति में 7000 दर्ज में से 3000 टेबलेट ही उपलब्ध हैं। जबकि 20 फरवरी 2018 के बाद से यह टेबलेट किसी को भी जारी नहीं की गई है। इसी तरह आॅनलाईन स्टाॅक लेजर रजिस्टर में दर्ज इन्जेक्शन, इन्सुलिन तथा अन्य दवाओं के भौतिक सत्यापन पर दर्ज की तुलना में कम संख्या में दवाईयां पायी गईं। निरीक्षण के दौरान आॅनलाईन स्टाॅक पंजी में भी भिन्नता पायी गई और स्टाॅक रजिस्टर संधारित नहीं पाया गया। इन्वायस रजिस्टर में दवा किसको वितरित की गई है, उसके हस्ताक्षर भी नहीं पाये गये। इसके अलावा इन्वायस रजिस्टर में और वार्डों के चालान रजिस्टर में भी अंतर पाया गया। इन तथ्यों के मद्देनजर इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि आॅनलाईन दवा खरीदी हेतु जितना आॅर्डर किया जा रहा है, सप्लाई उसकी आधी या फिर उससे भी कम ली जा रही है। स्टाॅक पंजी में दर्ज दवाओं की संख्या की आधी दवायें ही स्टोर में मिलना इस बात का प्रमाण है।

कलेक्टर न्यायालय में पंजीबद्ध होगा प्रकरण

इन सभी अनियमितताओं के फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना द्वारा वार्ड प्रभारी राजेश कुमार चौरहा एवं प्रभारी अधिकारी ड्रग स्टोर जिला चिकित्सालय डाॅ. रमेश केसरी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण चाहा गया है। साथ ही प्रकरण को कलेक्टर पन्ना के न्यायालय में पंजीबद्ध करने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पन्ना जिले का स्वास्थ्य विभाग करीब एक दशक से दवा एवं अन्य खरीदी में व्यापक अनियमितताओं, नियुक्तियों मेेें फर्जीवाड़े, कागजों पर कार्यक्रम आयोजित करनेे, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और कुप्रबंधन को लेकर सुर्खियों में बना है। जिला चिकित्सालय सहित आंचलिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हुए घपले-घोटालों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं लिपिकीय स्टाॅफ द्वारा कथिततौर पर बनाई अनुपातहीन-बेनामी सम्पत्ति की लोकायुक्त संगठन से जांच कराने की मांग भी राजनैतिक दलों की तरफ से उठती रही है।
इनका कहना है-

           ‘‘दवा की खरीदी आॅनलाईन होती है इसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। जहां तक रजिस्टर में दर्ज दवाओं की मात्रा एवं उपलब्ध दवाईयों में अंतर का सवाल है तो यह समय पर इंट्री न होने के कारण हो सकता है। इस संबंध में स्टोर कीपर से चर्चा उपरांत ही विस्तृत जानकारी दे सकता हूं।‘‘
-डाॅ. व्हीएस उपाध्याय, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना

”मंटो” के टीज़र में अपने दमदार लुक से छा गए नवाज़ुद्दीन

23

नई दिल्ली। दमदार एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्द्की अक्सर ही अपनी फिल्मों और अपने द्वारा निभाए जाने वाले किरदारों को लेकर सुर्खियों में आते हैं। जल्द ही नवाज फिल्म ‘मंटो’ में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में वह मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है और फिल्म के टीजर में ही नवाज की एक्टिंग काफी दमदार लग रही है। टीजर को देख कहा जा सकता है कि यह फिल्म काफी अच्छी होगी लेकिन अब तक फिल्म का ट्रेलर नहीं आया है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन के साथ रसिका दुग्गल लीड रोल में नजर आएंगी। रसिका इस फिल्म में मंटो की पत्नी की भूमिका में है। फिल्म में नवाज एक ऐसे लेखक के किरदार में है जो एक तरह का विद्रोही है। वह अदालत में अपनी किताब के खिलाफ दर्ज हुए केस लड़ता है। साथ ही टीजर में दिखाए गए नवाज के कुछ डायलॉग्स भी आपको काफी पसंद आएंगे। जैसे एक सीन में वह कहते हैं कि, मंटो वही लिखता है जो वो देखता है। वहीं एक दूसरे सीन में वह बोलते दिखेंगे, मंटो अपनी कहानियों को आइना समझता है, जिसमें समाज अपने आप को देख सके। भारत में रिलीज होने से पहले फिल्म को 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। कान्स में यह फिल्म अन सर्टन रिगार्ड सेक्शन में दिखाई जाएगी। नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, ऋषि कपूर, रसिका दुग्गल और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे। इस फिल्म को एचपी स्टूडियो, फिल्मस्टोक और वायकॉम 18 द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। गौरतलब है कि सआदत हसन मंटो उर्दु लेखक थे। कहानीकार होने के अलावा वह फिल्म और रेडियो के लिए पटकथा भी लिखते थे और वह एक पत्रकार भी थे।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘राज़ी’ को मिली अच्छी शुरुआत

25

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल की फ़िल्म राज़ी को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही अच्छी शुरुआत मिली थी। फिल्म में आलिया भट्ट एक जासूस की भूमिका में हैं और विक्की कौशल पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा था और फिल्म ने 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था जिसके बाद अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिव्यू मिल रहा है और इस वजह से फिल्म की शनिवार की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली। दूसरे दिन फिल्म ने 11.30 करोड़ का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस आंकड़े को देखते हुए उन्होंने लिखा कि यह फिल्म पहले सप्ताह के अंत तक लगभग 31 करोड़ का कारोबार कर सकती है। फिल्म के दो दिन के आंकड़े मिलाए जाएं तो इस फिल्म ने अब तक कुल 18.83 करोड़ का कारोबार कर लिया है। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का की नोवल ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारिती है और यह एक सत्य घटना पक आधारित है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुल्जार ने किया है। इस फिल्म में आलिया भारत के लिए पाकिस्तान की जासूसी करती हैं और इस वजह से वह पाकिस्तान में शादी करती हैं। फिल्म में आलिया की मां सोनी राजदान ने भी काम किया है और बड़े पर्दे पर भी उनकी मां का किरदार निभाया है।  इसके अलावा फिल्म में जित कपूर, शिषिर शर्मा, सोनी राजदान, अमृता खानविलकर और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जानिए निर्मला सीतारमन ने चिदंबरम को क्यों कहा कांग्रेस का नवाज शरीफ

11

 नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री निर्मला सीतारमन ने कांग्रेस और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा, पी चिदंबरम और उनके परिवार की विदेशों में करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने कहा, हम अक्सर सुनते हैं कि पी चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ इन्कम टेक्स विभाग कार्रवाई कर रहा है। चिदंबरम भारत में कांग्रेस के नवाज शरीफ हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी खुद एक फाइनेंशियल मेटर में बेल पर बाहर हैं। उन्हें खुद इस मामले में आकर बताना चाहिए। क्या वह अपनी पार्टी के इस सीनियर लीडर की विदेशों में मौजूद संपत्ति की जांच कराएंगे। गौरतलब है कि विदेशों में संपत्ति के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। निर्मला सीतारमन ने नवाज शरीफ के मुंबई हमले के मामले में खुलासे पर कहा, ये एक गंभीर खुलासा है। हम हमेशा से कहते आए हैं कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। ये खुलासा हमारे दावे को मजबूत करता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल का मजाक उड़ाने पर पीएम मोदी के खिलाफ बोला हमला

27
नई दिल्ली  अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे पिछले सालों में परिपक्व हुए है और उन्होंने देश के हित में कई प्रासंगिक सवाल उठाए हैं। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान हटाने की राजनीति कर रहे हैं। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे पिछले सालों में परिपक्व हुए है और उन्होंने देश के हित में कई प्रासंगिक सवाल उठाए हैं। दरअसल बीते दो-तीन सालों से पार्टी में अनदेखी की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी आलाकमान से नाराज़ हैं और उन्होंने पहले भी यशवंत सिन्हा के सुर में सुर मिलाते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पिछले कुछ वर्षों में परिपक्व हुए हैं और वह आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं। अगर देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी के नेता के अंदर देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना दिखती है तो इसमें ग़लत क्या है? कोई भी पीएम बनने का सपना देख सकता है और सपने तभी सच होते हैं, जब आप सपने देखते हैं। हमारे प्रजातंत्र में कोई भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. नामदार, कामदार, दामदार या फिर कोई औसत समझदार पीएम बन सकता है, अगर उसके पास संख्याबल और समर्थन है. हम इस पर इतना हो-हल्ला क्यों मचा रहे हैं। वैसे भी यह उनका अंदरूनी मामला है और कोई भी बहुमत हासिल करने के बाद ही पीएम बन सकता है।

जबाब न देकर कर रहे भटकाव की राजनीति

पिछले कुछ सालों में हमारे देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता परिपक्व हुए हैं। उनके कुछ प्रासंगिक सवालों का उत्तर देने के बजाय मज़ाक बनाया जा रहा है। नीरव, ललित, माल्या, बैंक, रफ़ाल डील और भी बहुत सी। जवाब देने के बजाए हम भटकाव की राजनीति में चले जाते हैं। विकास और दूसरे मुद्दों से उतर इस कला में हम पारंगत हो चुके हैं।हालांकि सर, यह हमारी जनता, राजनीति और नीतियों से जुड़ा हुआ मामला है। आपको शुभकामनाओं के साथ जय कर्नाटक, जय हिंद।