Home Blog Page 237

गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा लाएगी संबल योजना : श्री चौहान

0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित संबल योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ प्रदान किये।

गरीब परिवार के बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाने की होगी व्यवस्था 

गरीब की जिन्दगी की शुरूआत से अंत तक की हर जरूरत पूरी होंगी 

संबल योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने गरीब कल्याण की दुनिया की सबसे बड़ी योजना ‘संबल” लागू की है। इससे प्रदेश में गरीब परिवार की जिन्दगी में समृद्धि आएगी, गरीब की जिन्दगी बदलेगी। सरकार अब बजट का उपयोग गरीबों की जनसंख्या के अनुपात में करेगी। आगामी चार सालों में प्रत्येक गरीब के पास पक्का मकान होगा। गरीब परिवार का हर बच्चा पढ़ेगा। गरीबों की बीमारी का नि:शुल्क उपचार होगा। इस वर्ग को बिजली बिल केवल फ्लैट रेट पर ही भरना होगा। संकट की घड़ी में गरीब परिवार की पूरी मदद होगी। जीवन की अंतिम विदाई भी सम्मानपूर्वक होगी। गरीब की आमदनी बढ़ाने जैसे कार्य संबल योजना में किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पब्लिक स्कूलों की फीस पर भी लगाम लगाई जाएगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे गरीब के बच्चे भी पब्लिक स्कूल में पढ़ सकेंगे। श्री चौहान आज यहाँ लाल परेड मैदान में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री की आत्मीयता से भाव-विभोर हुए गरीब मजदूर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब श्रीमती कन्या बाई और श्रीमती महिला बाई को अपने हाथों चरण पूरे सम्मान और आत्मीयता से पादुकाएं पहनाईं, तो पूरा पंडाल हर्ष ध्वनि से गूँज उठा। श्री चौहान ने कार्यक्रम में संबल योजना के हित-लाभों का वितरण किया। श्री चौहान की आत्मीयता से पूरा प्रांगण मंत्रमुग्ध हो गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा और खुशियों का नया रंग भरने के लिये लागू की गई है संबल योजना। गरीब की जिन्दगी का सफर आसान और सुविधाजनक हो जायेगा। साठ वर्ष की उम्र तक मृत्यु होने पर दो लाख रूपये और दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रूपये मिलेंगे। अंतिम संस्कार के लिये पाँच हजार रूपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। आमदनी बढ़ाने के लिये हाथठेला वाले को ई-लोडर और रिक्शा वालों को ई-रिक्शा मिलेगा। स्व-रोजगार के लिये एक लाख युवाओं को सरकार की गारंटी पर ऋण मिलेगा। उनके प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी करवाये जायेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित संबल योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ प्रदान किये।

श्री चौहान ने कहा कि आगामी जुलाई माह से गरीब को फ्लैट रेट पर ही बिजली का बिल देना होगा। बिल की बकाया राशि सरकार भरेगी। बल्ब, पंखा और टी.व्ही. का उपयोग करने वालों को फ्लेट रेट 200 रूपये तक का बिल ही प्रति माह जमा करना होगा। श्रमिक महिलाओं को गर्भावस्था में चार हजार रूपये और प्रसूति उपरांत बारह हजार रूपये की सहायता मिलेगी। बेटा-बेटी की पढ़ाई में फीस की बाधा भी खत्म होगी। पहली कक्षा से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी। फीस भरने में जाति, समाज और धर्म का कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 37 लाख 50 हजार गरीब बेघर हैं। सरकार हर गरीब को पक्का मकान देने के लिये 4 सालों में 40 लाख मकान बनवाएगी। शहरों में भूमि की कमी होने पर बहु-मंजिली इमारत में मकान दिये जायेंगे। प्रदेश में गरीबों के लिये हर वर्ष 10 लाख मकान बनवाये जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन बहुत सरल तरीके से किया जायेगा। प्रत्येक पंजीबद्ध हितग्राही को स्मार्ट-कार्ड दिये जायेंगे। उनकी सहायता के लिये प्रत्येक वार्ड में पाँच-पाँच सेवाभावी व्यक्तियों की समिति रहेगी। इस समिति में एक महिला श्रमिक और एक अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग का सदस्य रहेगा। उन्होंने गरीबों का आव्हान किया कि संगठित होकर हक़ की माँग करें। दुनिया जितनी अमीरों की है, उतनी ही गरीबों की है। गरीबी दूर करने के नारे तो बहुत बने मगर अमीर, गरीब की खाई निरंतर बढ़ती गई। गरीबी को दूर करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो रास्ता है, उसमें गरीब की आमदनी बढ़ाने, जरूरतों को पूरा करने और सुविधाएं बाँटने की भावना समाहित है। प्रदेश सरकार ने गरीबों की रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, रोजगार की जरूरतों को संबल योजना में पूरा किया है।

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने गरीब कल्याण के कार्यों में दुनिया में स्थान बनाया है । दुनिया में गरीब के कल्याण की संबल योजना के समान दूसरी कोई योजना अभी तक नहीं बनी है । कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओम यादव, असंगठित श्रमिक मंडल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री और असंगठित श्रमिक का विशाल जन-समूह उपस्थित था।

2

 गरीबों का किया जायेगा 5 लाख तक का बीमा – मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले के टिमरनी में संबल योजनान्तर्गत आयोजित सम्मेलन में लाड़ली लक्ष्मी बिटिया को दुलारा।

इस वर्ष एक लाख युवाओं को स्व-रोजगार ऋण 

मुख्यमंत्री ने टिमरनी श्रमिक सम्मेलन में किया संबल योजना का  शुभारंभ

हरदा जिले को मिली 93 करोड़ 12 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात

   भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त से देश में लागू की जा रही आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के गरीब एवं कमजोर वर्गों का 5 लाख रुपये तक का बीमा करवाया जायेगा। यह योजना लागू होने तक इन वर्गों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना में वित्तीय सहायता मिलती रहेगी। श्री चौहान ने आज हरदा जिले के टिमरनी में हुए श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ करते हुए बताया कि योजना में प्रदेश के एक करोड़ 82 लाख श्रमिकों ने अपना पंजीयन करवाया है। उन्होंने कहा कि पंजीबद्ध श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पंजीबद्ध हितग्राहियों को रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया जायेगा। कार्ड के माध्यम से उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद और गरीब परिवारों को आवासीय जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जायेगा और उन्हें जमीन पर रहने योग्य पक्का मकान भी बनवा कर दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शासकीय जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बहु मंजिला भवन बनाकर गरीब वर्ग को घर उपलब्ध करवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना घर प्राप्त करने से शेष रह गये लोगों को मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना में पक्के घर बनवा कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है।

इस वर्ष एक लाख युवाओं को स्व रोजगार ऋण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले के टिमरनी में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में एक लाख युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिये ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। राज्य सरकार महिला स्व सहायता समूहों को अपनी गारंटी पर लोन दिलवायेगी और लोन का 3 प्रतिशत ब्याज भी भरेगी। उन्होंने बताया कि इन समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग में भी राज्य सरकार सहयोग करेगी।

ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बनेंगी मॉनीटरिंग कमेटियाँ

श्री चौहान ने जानकारी दी कि संबल योजना की मॉनीटरिंग के लिये ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर 5 सदस्यीय कमेटियाँ बनाई जायेंगी। इन कमेटियों में 3 व्यक्ति सामान्य वर्गए एक एक व्यक्ति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा एक महिला वर्ग का सदस्य होगा। इस कमेटी को जन अभियान परिषद से भी सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी अपने कार्य क्षेत्र में श्रमिकों और उनके परिवार को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करेगी तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को होने से रोकेगी।

रहटगाँव और खिरकिया में खुलेंगे नये महाविद्यालय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले के टिमरनी में हुए श्रमिक सम्मेलन में लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक सम्मेलन में घोषणा की कि सिराली को नगर परिषद का दर्जा दिया जायेगा और रहटगाँव एवं खिरकिया तहसील में शासकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 132 केव्ही के विद्युत सब स्टेशन की स्थापना के लिये परीक्षण करवाया जायेगा। मोरन एवं गंजाल सिंचाई परियोजना के लिये टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्दी ही टिमरनी क्षेत्र को इन परियोजनाओं से सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री ने हरदा जिले में 93 करोड़ 12 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने श्रमिक सम्मेलन में पंजीबद्ध श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन के स्मार्टकार्ड और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। उन्होंने मीसाबंदियों को शॉल श्रीफल और ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्रमिक सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री  जालम सिंह पटेल, सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, विधायक  संजय शाह एवं  आरके दोगने नगरपालिका अध्यक्ष,  सुरेन्द्र जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गोयल और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

2

चरण सिंह की सक्रियता से पन्ना में बढ़ी सियासी सरगर्मी

0
रोजा अफ्तार के दौरान मुस्लिम भाईयों के साथ सपा नेता चरण सिंह यादव।

सबके सहयोग से पन्ना के विकास को मिलेगा नया आयाम-श्री यादव

पन्ना। रडार न्‍यूज समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के छोटे भाई चरण सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पन्ना में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार 11 जून को श्री यादव द्वारा यहां होटल सान्वी लैण्डमार्क में रमजान के मुबारक महीने के अवसर पर रोजेदारों के लिए रोजा अफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। समाजवादी पार्टी नेता चरण सिंह की इस पहल को राजनैतिक विशलेषक एमवाई (मुस्लिम़-यादव) समीकरण को मजबूत करने की कवायद के रूप मेें देख रहे है। हालांकि रोजा अफ्तार के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में श्री यादव ने स्पष्ट किया कि पन्ना के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए उन्हें समाज के सभी वर्गों के समर्थन की दरकार है। हम समाजवादी लोगों के लिए हर धर्म, जाति और सम्प्रदाय के लोगों का सदैव ही बराबर महत्व रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पन्ना सीट से चुनावी समर में उतरने संबंधी सवाल का सीधेतौर पर कोई जबाब न देेते हुए चरण सिंह यादव ने सधे शब्दों में सिर्फ इतना ही कहा कि पन्ना से उनका लगाव और रिश्ता पुराना है, जिसे वे और अधिक मजबूत बनाना चाहते है। यहां के लोगों को साथ लेकर पन्ना के पिछड़ेपन को दूर करने लिए कुछ सार्थक पहल करना चाहता हूं। लोगों का प्यार और सहयोग मिला तो निश्चित ही हीरों की नगरी को उसका हक दिलाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

जनप्रतिनिधियों ने किया निराश-

पत्रकारों के सवालों का जबाब देते समाजवादी पार्टी नेता चरण सिंह यादव।

एक सवाल के जबाब में उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर बड़ा ही संतुलित उत्तर देते हुए कहा कि जिस जिले से लगातार मंत्री बनते रहे हो वहां की बदहाली देखकर दुख होता है। पन्ना के लोगों ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी, नेताओं को भरपूर समर्थन दिया लेकिन वे जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। जहां का हीरा पूरी दुनिया में विख्यात है वहां डायमण्ड पार्क का निर्माण न करके इंदौर में डायमण्ड पार्क बनाकर पन्ना के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना और मेडिकल काॅलेज की स्थापना के मामले में भी पन्ना की घोर उपेक्षा की गई। दुख की बात यह है कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने विकास की इन महत्वपूर्ण सौगातों को दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। अत्याधिक पिछड़ेपन और बदहाली का ही यह दुष्परिणाम है कि इस जिले से प्रत्येक वर्ष बड़ी तादाद में काम के आभाव में मजदूर महानगरों के लिए पलायन कर जाते है।

समाजसेवा है उद्देश्य-

श्री यादव ने जोर देते हुए कहा कि वे अपने व्यक्तिगत सम्पर्कों और स्थानीय लोगों की मदद से पन्ना मेें उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से ही यहां के विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रसास करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास के ऐसे माॅडल को अपनाया जायेगा जिससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पन्ना के प्रवास पर आये थे। उस दौरान सपा नेता चरण सिंह उनके स्वागत को लेकर वृहद इंतजाम किये थे। मालूम हो कि श्री यादव उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के मूल निवासी है। बेहद ही विनम्र और मिलनसार स्वभाव के चरण सिंह ने कहा कि राजनीति मेरे लिए समाजसेवा का माध्यम है। मैं भले ही किसी पद तक न पहुंच पांऊ लेकिन बिना पद के समाजसेवा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। अपनी भावी योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध मेें उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से चर्चा उपरांत अपने गृह जिले की तर्ज पर यहां भी प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों की 151 बहिनों का स्वयं के खर्च पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास किये जायेगें।

कांग्रेस और भाजपा के खेमें में बढ़ी चिंता-

उल्लेखनीय है कि चरण सिंह यादव का अच्छा खासा औद्योगिक साम्रज्य है। जोकि कई प्रांतों में फैला हुआ है। रोजा अफ्तार में दिल खोलकर खर्च करने वाले सपा नेता चरण सिंह यादव की पन्ना मेें बढ़ती सक्रियता से कांग्रेस और भाजपा के खेमों में हड़कम्प मचा है। लोगों की जुबान पर यह आम चर्चा है कि पन्ना सीट से चरण सिंह यदि चुनावी समर में यदि साईकिल पर सवार होकर उतरते है तो भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। उत्तरप्रदेश से सटी पन्ना विधानसभा सीट पर खासकर तराई अंचल मेें समाजवादी पार्टी का मजबूत आधार है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे राजकुमार जैन को मिले वोट इसका प्रमाण है कि तीसरे दल से मजबूत प्रत्याशी के आने पर भाजपा और कांग्रेस के जीत के समीकरण बिगड़ सकते है।

2

शिवराज ऐसे भाई हैं जिनके राज में सर्वाधिक असुक्षित हैं बहिनें – अजय सिंह

0
अजयगढ में आयोजित न्‍याय यात्रा में मंचासीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल।

नेता प्रतिपक्ष ने मोदी और शिवराज पर जमकर किये शाब्दिक प्रहार

अमानगंज और अजयगढ़ में न्याय यात्रा की जनसभा को किया सम्बोधित

बोले, सीएम से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त

रेत के कारोबार से जुडे नेताओं को नहीं मिलेगा कांग्रेस का टिकट

पन्ना। रडार न्‍यूज बड़े दुख की बात है, कि जो व्यक्ति अपने आपको इस प्रदेश की महिलाओं का भाई कहता है उसी के राज में महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अत्याचार-अनाचार हो रहा है। मध्यप्रदेश में महिलायें और बेटियाँ सुरक्षित नहीं है, शिवराज को शर्म आनी चाहिए वे कैसे भाई है,कैसे मुख्यमंत्री हैं उन्हीं के प्रदेश उनकी बहिनें सबसे अधिक उत्पीड़न का शिकार है। भगवान ना करे ऐसा मामा फिर से पैदा हो, जिसके राज में बच्चे कुपोषण का दंश झेलने को मजबूर है। देश में सबसे ज्यादा कुपोषण मध्यप्रदेश में है। यह बात मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पन्ना में अपनी सभाओं में कही। न्याय यात्रा के चाैथे चरण में पन्ना पहुंचे प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यहाँ अमानगंज,अजयगढ़ और आरामगंज में आमसभाओं को संबोधित किया। न्याय यात्रा लेकर निकले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया ने प्रदेश की जनता से न्याय की गुहार लगाई है। आमसभा को संबोधति करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रजातंत्र के मंदिर विधानसभा में हमारी आवाज को दबाया गया तो हमने न्याय के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर जनता के बीच पहुंचने का निर्णय लिया। इसी के लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में साढे़ 14 वर्षों से भाजपा का शासन है, लेकिन आज भी पन्ना जिला कुपोषण में आगे है। खुद को प्रदेश के बच्चों का मामा कहने वाले शिवराज ने मासूम बच्चों की कोई सुध नहीं ली।

हत्या के आरोपी है मंत्री-

आमसभा में उपस्थित तराई अंचल के ग्रामीणजन।

अजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश मेें दो कानून चलते हैं, एक कानून भाजपा नेताओं के लिए है और दूसरा आम जनता के लिए। भाजपा के नेता और सरकार के मंत्री पर भले ही कोई भी संगीन आरोप हो, उनका बाल भी बांका नहीं हो सकता, जबकि आम आदमी को मामूली से प्रकरणों में जेल भेजा जा रहा है। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में हत्या के आरोपी जालम सिंह और लाल सिंह आर्य को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपना मंत्री बनाए हुए हैं। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि लाल सिंह आर्य और जालम सिंह जैसे लोगों पर आईपीसी की धारा 302 के बेहद संगीन आरोप हैं, उसके बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा को न्यायालय ने अयोग्य बताया तो शिवराज ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ आपके पीछे हैं। सरकार के कई मंत्री संगीन आरोपों से घिरे हैं, लेकिन सरकार या पुलिस इन पर कार्रवाही नहीं कर सकती, क्योंकि प्रदेश में दो कानून चलते हैं।

रेत की लूट को खुली छूट-

उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि शिवराज सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं को लूट की खुली छूट दे रखी है। कोई रेत में लूट रहा है, तो कोई खाद्यान्न में लूट कर रहा है, कहीं मंडी में लूट हो रही है तो कहीं व्यापमं में लूट मची है। व्यापमं कोई साधारण घोटाला नहीं हैं, इस घोटाले ने प्रदेश के उच्च शिक्षित युवाओं की एक पीढ़ी को समाप्त कर दिया है। गरीब का बेटा योग्य होते हुए भी नौकरी से वंचित रहा और पैसा देने वालों ने नौकरी पा ली। उन्होंने कहा कि इतने सालों में भाजपा के शासन में प्रदेश में न तो बेरोजगारी कम हुई और न ही किसानों को न्याय मिला।

झूठे वायदे करते है मोदी-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय मोदी ने खुद को देश का चैकीदार बताते हुए विदेशों में जमा कालाधन लाने और सबके खाते में 15-15 लाख रूपये भेजने की बात कही थी। इसके बाद जनधन योजना के तहत् खाते खुलवाने के लिए बैंकों के बाहर लोगों की लाईन लग गई। लेकिन अब तक 15 लाख तो क्या 15 रूपये भी किसी को नहीं मिले। नरेन्द्र मोदी ऐसे चैकीदारी बने जिनकी नाक के नीचे से उद्योगपति विजय माल्या, मेहुल चैकसी और नीरव मोदी देश के बैंकों का हजारों-करोड़ रूपये लेकर बड़ी आसानी से विदेश भाग गये। लेकिन चैकीदार उन्हें रोक नहीं पाया। भगोड़े उद्योगपति नीरव मोदी और मेहुल चैकसी वही लोग है जिन्हेें प्रधानमंत्री भाई कहकर संबोधित करते है। इन उद्योगपतियों ने देश को जितना नुकसान पहुंचाया है उतनी राशि से तो मध्यप्रदेश के किसानों का पूरा कर्जा माफ हो जाता। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर में यह ऐलान कर चुके है कि आप प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायें, दस दिन के अंदर हम किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करेंगे। इसके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश भर के किसानों के 72 हजार करोड़ रूपये का कर्जा माफ किया था। कांग्रेस पार्टी ही किसानों, गरीब-मजदूरों और कमजोर वर्गों की सच्ची हितैषी है। हम इन मामा और मोदी जैसे नहीं है, कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे ईमानदारी से पूरा करती है।

बुआ और भतीजे की खोली पोल-

अजयगढ़ की आमसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश की पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले व पन्ना के भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम पर बेदह गंभीर आरोप लगाये हैं। अजय सिंह ने आमसभा मेें उपस्थित लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि आपने जिस विधायक को चुना है विधानसभा में उनकी हालत देखकर आपको शर्म आयेगी। विधायकों के प्रश्नों का जबाब देने के बजाय कुसुम जी बहानेबाजी करती है। उन्हें प्रश्नों का जबाब देना नहीं आता लेकिन वे अपने विभाग के ठेकेदारों से कमीशन लेना अच्छी तरह जानतीं है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल पहले तक वे साईकिल से चलते थे, पर भाजपा सरकार और प्रशासन के संरक्षण में रेत का व्यापक पैमाने पर अवैध उत्खनन कर वे करोड़पति बन गये हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने शिवराज सरकार पर शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में भाजपाईयों और माफियाओं को लूट की खुली छूट मिली हुई है। मध्यप्रदेश के संसाधनों और यहां की जनता हर तरह से लूटा जा रहा है।

दावेदारों को दी नसीहत-

अमानगंज की सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजा पटैरिया एवं समीप बैठे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल व कांग्रेस के राष्ट्रीय सहसचिव सुधांशु त्रिपाठी।

न्याय यात्रा के पन्ना जिले में भ्रमण के दौरान टिकिट के दावेदार खासे सक्रिय रहे। दावेदाराेें की जबरदस्त लाॅबिंग और अघोषित शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने उन्हेें नसीहत देते हुए कहा कि न्याय यात्रा तो पन्ना से चली जायेगी लेकिन आपकी यात्रा समाप्त नहीं होनी चाहिए। टिकिट के लिए बायोडाटा देने वालों को मेरा सुझाव है कि वे एक या दो वाहन में एक साथ बैठकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी से जन-जन को अवगत करायेें। साथ ही यह संकल्प लें कि हमारे बीच में से टिकिट चाहे जिसको भी मिले हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस को जिताएगें। आपने जोर देते हुए कहा कि सवाल यह नहीं कि विधायक कौन होगा। बल्कि महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्षेत्र के लोगों का जीवन बेहतर होना चाहिए, भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए और तेजी से विकास हो। यदि आप बदलाव चाहते है तो कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकिट दे उसे जिताने के लिए जी-जान से जुट जायें। टिकिट मिलने तक आप चाहे जितनी कवायद कर लो, खूब तलवार चला लो पर टिकिट घोषित होने के बाद एक साथ खड़े होकर कांग्रेस पार्टी को जितायें, तभी अन्याय समाप्त होगा और सबको न्याय मिलेगा। इन लुटेरों का कुशासन समाप्त करने के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी हो गया है।

अवैध उत्खननकर्ताओं को नहीं मिलेगी टिकट-

मध्यप्रदेश विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पन्ना में न्याय यात्रा की आमसभाओं में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ऐसे व्यक्ति को टिकिट नहीं देगी जोकि रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त है। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान से सभा में मौजूद उन रेत कारोबारियों में हड़कम्प मचा है जोकि कांग्रेस से टिकिट की दावेदारी कर रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर रेत की लूट को लेकर हमला करते हुए यह बयान दिया है।

2

संत भय्यू महाराज ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
राष्ट्र संत भय्यूजी महाराज

 

सुसाइड नोट में किया तनाव होने का जिक्र, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

आध्यात्मिक संत की मौत की ख़बर से अनुयायी हतप्रभ

 इंदौर।  हाईप्रोफइल संत एवं आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। भय्यू महाराज ने मानसिक अवसाद- तनाव के चलते ये कदम उठाया है। इसका खुलासा पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट से हुआ है। घटना के बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। राष्ट्र संत भय्यू महाराज ने अपने सिर पर दाईं गोली मारी थी। उनकी मौत पर सस्पेंस बना हुआ है और सवाल उठ रहा है कि उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी। बीजेपी और संघ के बड़े नेताओं से नजदीकियों के चलते भय्यूजी महाराज काफी चर्चा में रहे। कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें मंत्री का दर्जा दिया था, लेकिन उन्हें दर्जा ठुकरा दिया था। करीबी लोगों का कहना है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में थे। लेकिन वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे इसका अंदाजा भी उन्हें नहीं था। उनकी मौत पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज देश ने एक शख्स को खो दिया जो संस्कृति, ज्ञान और निस्वार्थ भाव सेवा के लिए जाना जाता था। नितिन गडकरी और कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं ने उनकी मौत पर शोक जताया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने सिर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मॉडल भी रह चुके हैं संत भय्यूजी महाराज

इंदौर पुलिस द्वारा बरामद संत भय्यूजी महाराज का सुसाइड नोट ।

 

संत भय्यूजी महाराज मॉडल भी रह चुके थे। वह सियाराम शूटिंग शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग कर चुके थे। उनका असली नाम उदय सिंह देशमुख था। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोग उन्हें भैय्यूजी महाराज के नाम से ही जानते थे। दोनों राज्यों उनके हजारों समर्थक हैं। वह अन्ना के करीबी भी रहे थे। उनका नाम पहली बार तब चर्चा में आया था जब उन्हें दिल्ली के जंतर मंतर पर अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाया था। वह एमपी और महाराष्ट्र में कई सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। पत्नी की मौत के बाद पिछले साल ही उन्होंने दूसरी शादी की थी। उन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने की बात भी कही थी।

बीजेपी-संघ से नजदीकियां रहीं

भय्यूजी का जन्म 29 अप्रैल 1968 को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में हुआ था। वह सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। आरएसएस और बीजेपी के आला नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां रही। उन्हें संकटमोचक के तौर पर देखा जाता था और कई बार उन्होंने इस साबित भी किया। गुरु दक्षिणा के रूप में वह लोगों से एक पौधा लगाने को कहते थे। ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर वह बेहद चिंतित थे। वह एक धनी व्यक्तित्व के मालिक थे और सत्ता के गलियारों में मजबूत पैठ रखने के अलावा वह खेती में दिलचस्पी रखते थे। इसके अलावा वह घुड़सवारी, तलवारबाजी में भी माहिर थे।

2

समाज के हर वर्ग को न्याय दिलायेगी कांग्रेस-अजय सिंह

0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया

पन्ना पहुंची नेता प्रतिपक्ष की  न्याय यात्रा का ब्लाॅक कमेटी ने किया स्वागत

पन्ना। रडार न्‍यूज  मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया अपनी न्याय यात्रा के तहत् सोमवार देर रात्रि पन्ना पहुंचे। यहां स्थानीय आंबेडकर चौक पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा परम्परागत तरीके से आम के पत्तों की मालाओं से नेता प्रतिपक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पूर्व श्री सिंह ने चौराहे पर स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। तत्पपश्चात् स्वागत के लिए देर रात्रि तक कई घंटों से प्रतीक्षा में खड़े ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पदाधिरियों व कार्यकर्ताओं से अजय सिंह राहुल भैया ने एक-एक कर मुलाकात की। आंबेडकर चौक के समीप स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना के कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को अध्यक्ष अनीस खान द्वारा मण्डलम्, सेक्टर, पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन, पीसीसी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों और पन्ना विधानसभा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा व्यवस्थित तरीके से संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से उल्लेखनीय कार्य करने की प्रसंसा की गई। साथ ही उन्होंने ब्लाॅक कांग्रेस के अतिथि रजिस्टर में अपनी टीप भी दर्ज की है।

ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी पन्‍ना के कार्यों की जानकारी नेता प्र‍तिपक्ष को देते ब्‍लॉक अध्‍यक्ष अनीस खान

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने अपनी इस यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग नाराज और निराश है। न्याय यात्रा के जरिये यह संदेश देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों, गरीब-मजदूरों, दलित-आदिवासियों, व्यापारियाेें, युवाओं सहित समाज के सभी और विभिन्न कार्यक्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाया जायेगा। उनकी जन आकांक्षाओं को पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा पटैरिया, शिवजीत सिंह भैया राजा, श्रीमती अनुराधा शेंडगे, अजयवीर सिंह, मुरारीलाल थापक, रविन्द्र शुक्ला, रामप्रसाद यादव, बृजमोहन यादव, जगदेव सिंह खज्जूराजा, केशव पाण्डेय, श्रीमती जुबेदा खातून, अनीस पिंकू सिद्दकी, बालकिशोर शर्मा, शिवलाल सेन, लोकेन्द्र यादव, सुजान सिंह, अब्दुल हमीद, गर्जन सिंह, वैभव थापक, श्री रिछारिया, रामदास जाटव, रामचरण अहिरवार, रवि कुशवाहा, रवि साहू, कुन्तेश शर्मा, दीपू दीक्षित, सौरभ पटैरिया, बाला प्रसाद लोधी, नत्थू यादव, हरिनारायण सेन, रवि तिवारी, डालचंद जैन, सुरेन्द्र कुमार सेन, सहीद चच्चा, डमरूलाल सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2

किसानों के खाते में पहुँचाये 30 हजार करोड़

0
“दिल से” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनेगा 

प्रदेश में 23 जून से 6 जुलाई तक विकास पर्व मनेगा 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘दिल से’ कार्यक्रम में 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने बीते एक वर्ष में लगभग तीस हजार करोड़ रूपये अलग अलग योजनाओं में किसानों के खातों में पहुँचाने का काम किया है। सामाजिक सुरक्षा का चक्र हर गरीब के साथ जोड़ने की मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की शुरूआत आगामी 13 जून से की जा रही है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनाया जायेगा, इसके लिये आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जायेगा। प्रदेश में आगामी 23 जून से 06 जुलाई तक विकास पर्व मनाया जायेगा। विकास पर्व का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज ‘दिल से’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, मजदूरों और किसानों से सीधा संवाद कर रहे थे।

शिक्षा प्राप्त करना बुनियादी अधिकार-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज करीब 22 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये राशि दी गई है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कक्षा 12वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जायेगा। इससे अब करीब 40 हजार विद्यार्थियों को और लैपटॉप दिया जायेगा। विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग के लिये 12वीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है। दूसरे चरण में 70 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जायेगी। तीसरे चरण में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हुये हैं उनकी काउंसलिंग की जायेगी। शिक्षा प्राप्त करना बुनियादी अधिकार है। मध्यप्रदेश का कोई भी बच्चा धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की शुरूआत 13 जून से-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, समर्थन मूल्य पर प्रोत्साहन राशि, सूखा राहत, फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं में गत एक वर्ष में तीस हजार करोड़ रूपये की सहायता दी गई है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिये अनेक उपाय किये हैं। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना गरीब की जिंदगी बदलने वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग को न्याय देने का काम किया जा रहा है। इसमें गरीबों की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जायेगा। यह योजना आगामी 13 जून को शुरू हो रही है। इसमें गरीबों को आवास का पट्टा, गरीबों के बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्यु होने पर सहायता और कौशल विकास के लिये मदद दी जायेगी।

बिजली बिलों के लिये आगामी जुलाई-अगस्त माह में विशेष कैम्प-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों का सरलीकरण करने का निर्णय लिया है। आगामी जुलाई और अगस्त माह में ग्रामों के समूहों में विशेष कैम्प लगाये जायेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के बिल जमाकर उन्हें शून्य बिल का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस तरह उनके बिजली बिलों के पिछला बकाया राज्य सरकार भरेगी। इसके बाद उन्हें फ्लैट रेट पर दो सौ रूपये प्रति माह का बिल दिया जायेगा। राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अब तक 27 लाख 80 हजार लाड़ली लक्ष्मी हैं। योजना का कानून बनाने से इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

15 जुलाई से व्यापक वृक्षारोपण अभियान-

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिये योग आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ बनाने के लिये काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक व्यापक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। गत जून माह में प्रदेश में नदियों के गहरीकरण का कार्य किया गया है। इसमें शामिल होने वाले सभी नागरिकों को बधाई। नर्मदा सेवा मिशन के तहत नदी संरक्षण का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने में सभी नागरिक सहयोग करें। मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में उपलब्धियों के लिये माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाली सीहोर जिले की कुमारी मेघा परमार, नीट की परीक्षा में रैंक लाने वाली शबिस्ता खान और संकल्प केशरी, जकार्ता में आयोजित एशियन सेलिंग चेम्पियनशिप के भारतीय दल में चयन होने वाले प्रदेश के आठ खिलाड़ियों आशीष विश्वकर्मा, गोविंद वैरागी, सतीश यादव, कु. उमा चौहान, कु. रितिका दांगी, एकता यादव, शौला चार्लस और हर्षिता तोमर को बधाई दी। उन्होंने भोपाल के सपूत शहीद मेजर अजय प्रसाद को उनकी 19वीं पुण्य तिथि पर तथा हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और प्रदेश की पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद बिरसा मुण्डा और स्वर्गीय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण भी किया।

2

राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन

0
रोजेदारों को अपने हांथों से खजूर खिलाती राज्‍यपाल आंनदीबेन पटेल।

भोपाल । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा रमजान के मुबारक मौके पर आज राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इस मौके पर मुस्लिम भाईयों को रमजान की मुबारकबाद दी। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने खजूर खिलाकर रोजेदार महिलाओं को रोजा अफ्तार कराया। 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

रोजा अफ्तार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक बाबूलाल गौर, पुलिस महानिदेश ऋषि शुक्ला, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शौकत मोहम्मद खान, मुख्य सूचना आयुक्त केडीखान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियाज मोहम्मद खां, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष प्रोइमादद्दीन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सनवर पटेल विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव भरत माहेश्वरी और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नायक शहर काजी जनाब बाबर हुसैन नदवी साहब ने नमाज अता कराई।

 

 

2

विद्यार्थी दृढ़ निश्चय के साथ रास्ता चुनें और आगे बढ़ें – मुख्यमंत्री

1
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित किया।

प्रदेश में आठ वर्षो में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की संख्या में 47 गुना वृद्धि 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न 

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे दृढ़ निश्चय के साथ अपना रास्ता चुनकर आगे बढ़ें। पढ़ाई के लिये पैसों की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा, परिश्रम और धन की जरूरत होती है। परिश्रम विद्यार्थी करें, धन की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। श्री चौहान आज यहाँ स्थानीय लाल परेड मैदान में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में म.प्र. बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने लेपटॉप खरीदने के लिये ऑनलाइन 25-25 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खातों में वितरित की। श्री चौहान ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और शिक्षकों को विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करने के लिये बधाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

समारोह में आज 22 हजार 35 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप खरीदने के लिये ऑनलाइन राशि दी गई। अन्य 66 हजार बच्चों के खातों में राशि जल्दी पहुँचाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर वर्ष 2009 से परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिये यह योजना शुरू की गई थी। सत्र 2009-10 में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की संख्या 473 थी। अब 2017-18 में 8 वर्ष में यह संख्या लगभग 47 गुना बढ़कर 22,035 हो गई है। इस वर्ष हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में कुल 5,95,505 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए थे, जिनमें से 22035 विद्यार्थियों को आज समारोह में प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप के लिये ऑनलाइन धनराशि दी गई है।

श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि से अपनी पसंद का लेपटॉप खरीदें और पढ़ाई में उसका भरपूर उपयोग कर ज्ञान का नया संसार रचें। उन्होंने कहा कि अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार है। देश और प्रदेश का भविष्य बनाने के लिये बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को असाधारण क्षमता और प्रतिभा का पुंज बताते हुए कहा कि सही दिशा मिलने पर बच्चे अपना और प्रदेश का सुनहरा भविष्य गढ़ने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिये रोडमैप बनायें और ईमानदारी से उसका पालन करें। दृढ़ निश्चय और इच्छाशक्ति से सफलता अवश्य मिलती है। श्री चौहान ने कहा कि ऊँची उड़ान भरने के लिये पूरा आकाश है। अपने भीतर क्षमताएँ पैदा करो और पूरा आकाश नाप लो। उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने माता-पिता और बहन-बेटियों का हमेशा सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल रहा है। इस बदलाव में अपना योगदान देने के लिये तैयार रहें। नई टेक्नोलॉजी का रचनात्मक उपयोग करें और इसके दुरूपयोग से हमेशा बचें। हमेशा सचेत रहें कि गलत राह पर कदम ना पड़ जाये। निराशा को अपने पास नहीं आने दें। किसी भी प्रकार के भटकाव से बचें। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा व्यवस्था के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकारी नौकरियों में उनके लिये पद आरक्षित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बेटियों की तरफ बुरी नजर डाली और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश भी की, उसे सीधे फाँसी की सजा मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि इस बार शासकीय शालाओं से जेईई मेन्स में 902 बच्चों का चयन हुआ है। सम्मान समारोह में भोपाल के प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, सुरेन्द्रनाथ सिंह, राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, जिला पंचायत के अध्यक्ष मनमोहन नागर, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और सभी संभागों से 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी उपस्थित थे।

2

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को वितरित किये 75 करोड़

0
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत वृहद किसान सम्मेलन में किसानों को लाभान्वित कर संबोधित किया।
भोपाल जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में योजना में पंजीकृत किसानों को 75 करोड़ 55 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। डॉ. मिश्र ने यह राशि 200 रूपये प्रति क्विंटल के मान से गेहूँ उत्पादक किसानों को प्रदान की। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कृषक समृद्धि योजना अपने नाम के अनुरूप कृषकों की समृद्धि के लिए लागू की गई है। इसके अलावा सूखा राहत राशि, भावांतर भुगतान योजना, गेहूँ, चना, मसूर और सरसों की खरीदी एवं फसल बीमा योजना के माध्यम से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम पिरौनिया और जिला अन्त्योदय समिति के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष अशोक दातरे भी उपस्थित थे।

सिंचाई परियोजना का शुभारंभ-

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के ग्राम खटोला में खटोला नहर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया।

मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम खटोला में दो करोड़ 33 लाख रुपये लागत की नहर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से 558 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि इस परियोजना से खटोला सहित पाँच ग्रामों के किसान बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में भाण्डेर क्षेत्र के विधायक घनश्याम पिरौनिया मौजूद थे। डॉ. मिश्र ने इकारा रोड से ग्राम खटोला तक 67 लाख लागत की 2.27 किलोमीटर सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दतिया में आगामी अगस्त माह में होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की।

2