Home Blog Page 238

मोहन्द्रा के माइकल जैक्सन हैं ‘‘सुनील‘‘

0
‘‘किंग आॅफ पाॅप‘‘ माइकल जैक्सन का फाईल फोटो।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे जैक्सन स्टाइल के डांस वीडियो

अकाश बहेरे, मोहन्द्रा/पन्ना। रडार न्यूज ‘‘किंग आॅफ पाॅप‘‘ माइकल जैक्सन अपनी रहस्मयी मौत के 9 साल बाद भी अपने करोड़ों प्रसंशकों के दिलों में जिंदा है। इस मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे की पाॅप गायकी और खास किस्म की नृत्य शैली आज भी उतनी ही प्रसिद्ध है जितनी कि 80-90 के दशक में थी। हर डांसर का यह सपना होता है कि वह माइकल जैक्सन की तरह नृत्य कर सके। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मोहन्द्रा निवासी 16 वर्षीय छात्र सुनील दहायत ने जैक्सन की डांसिंग स्टाइल को कुछ हद तक काॅपी करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये है। तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके है। सभी ने सुनील के प्रयास की सराहना की है। अब तो क्षेत्र के लोग भी उन्हें मोहन्द्रा का माइकल जैक्सन कहने लगे है। शिक्षक रामकिशोर दहायत के पुत्र सुनील वाकई प्रतिभाशाली है, क्योंकि डांस की कोई कोचिंग न करने के बावजूद वह बेहद मुश्किल नृत्य शैली पर जिस सहजता से थिरकते है वह वाकई काबिले तारीफ है। माइकल जैक्सन के सर्वाधिक प्रसिद्ध म्यूजिक एल्बम ‘‘डैंजरस‘‘ पर सुनील द्वारा किया गया शानदार डांस का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंद कमरे में मोबाइल के सामने किये गये इस डांस को देखकर लोग प्रशंसा किये बगैर नहीं रह पा रहे है। युवाओं का हाल तो यह है कि वे इस विडियो को देखकर थिरकने लगते है।

प्रोफ़ेशनल डांसर बनने का है सपना –

एमजे के प्रसंशक और उभरते डांसर सुनील दहायत।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक रामकिशोर दहायत के छोटे पुत्र सुनील को बचपन से ही डांस का शौक था। लेकिन संसाधनों की कमी व डांस के लिये मोहन्द्रा में कोई खास माहौल नहीं है। इसलिये सुनील ने बगैर किसी प्रशिक्षण के घर में टीव्ही के सामने डांस देखकर रिर्हसल करना प्रारंभ किया। गांव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सुनील हिस्सा लेते है। पर अब तक उनकी स्थानीय स्तर पर बतौर डांसर कोई खास पहचान नहीं थी। इस बीच हाल ही में एक मित्र के द्वारा सुनील का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर नगर के युवाओं को भेजने के बाद उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। नगर के युवा अपने गांव की इस प्रतिभा को सुर्खियों में लाने के लिए यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप्प खूब शेयर कर रहे है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। अचानक मिली इस सोहरत से उत्साहित सुनील ने बताया कि इस साल बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद उसका इरादा शहर के किसी डांस अकादमी में प्रशिक्षण लेने के बाद सपनों की नगरी मुंबई में डांस के क्षेत्र में कैरियर बनाने का है।

जैक्सन जैसा कोई नहीं-

पाॅप किंग माइकल जैक्सन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में प्रसिद्धि और कामयाबी की जिन बुलंदियों को छुआ है उसके आसपास पहुंचना भी आसान नहीं है। अपनी मौत के इतने साल बाद भी एमजे उतने ही मशहूर है और उनके म्यूजिक एल्बम भी कमाई के रिकार्ड बना रहे है। माइकल जैक्सन को अपना आदर्श मानने वाले सुनील दहायत का कहना है कि उनके जैसा न तो आज तक हुआ है और न कभी होगा। वे वाकई सुपर स्टार थे। यदि मैं उनकी विशिष्ट डांसिंग स्टाइल को एक प्रतिशत भी काॅपी कर पाया तो यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बड़ी उपलब्धि होगी। मेरा डांस देखकर लोगों के जहन में यदि एमजे सर की यादें ताजा होती है तो मैं समझूंगा मेरी कोशिश कामयाब रही।

बारिश में पहुंच विहीन हो जायेगें बीरा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव

0
पुल तोड़े जाने से निर्मित आवागमन की समस्या बताते बीरा क्षेत्र के ग्रामीण।

पुल टूटने से दुर्गम हुआ अजयगढ़-पन्ना के लिए आवागमन

लोनिवि की अदुर्दार्शिता व ठेकेदार की हठधर्मिता का दंश झेल रहे ग्रामीण

दर्जनों गाँव के लोगों का छतरपुर जिले के चन्दला क्षेत्र से टूटा संपर्क

पन्ना। रडार न्यूज बिना सोचे समझे नहर के पुराने पुल को तुड़वा दिये जाने से अजयगढ़ क्षेत्र का बीरा सहित आधा दर्जन गाँव दुर्गम और पहुँचविहीन हो गये हैं। लोक निर्माण विभाग पन्ना के अधिकारियों की अदुर्दार्शिता और ठेकेदार की हठधर्मिता के चलते इस इलाके की 20 हजार से भी अधिक आबादी की जिन्दगी कठिन हो गई है। बीरा सहित सुनहरा, कडरहा, केवटरा, बीहरपुरवा तथा नयापुरवा काजनपद मुख्यालय अजयगढ़ से सीधा संपर्क जहां टूट गया है, वहीं इस अंचल के दर्जनों ग्रामों के लोगों का छतरपुर जिले के चन्दला क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। अजयगढ़-चन्दला मार्ग पर चलने वाली यात्री बसें भी तीन माह से बंद हैं, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को भारी मुसीबतों और कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

हरसैनी-खम्हरिया मार्ग से भारी वाहनों की निकासी से रोकने के लिए ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़क।

उल्लेखनीय है कि अजयगढ़ क्षेत्र का छतरपुर जिले के चन्दला से सीधा संपर्क बनाने के लिये अजयगढ़-चन्दला मार्ग का निर्माण कराया गया है। लगभग 22 किमी लम्बे इस सीसी मार्ग का निर्माण एबीसी सम्पनी सतना द्वारा कराया जा रहा है। करोड़ों रू. की लागत वाली इस सीसी मार्ग के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है, फिर भी इसका लाभ अंचलवासियों को नहीं मिल पा रहा। रही सही कसर बरियारपुर डेम से उ.प्र. के बांदा जिले के लिये जाने वाली नहर में बने पुल को ध्वस्त करके पूरी कर दी गई है। बीरा सहित आधा दर्जन ग्रामों का आवागमन बाधित हो गया है। पिछले तीन माह से कष्ट भोग रहे इलाके के लोगों ने अजयगढ़ जाकर समस्या के त्वरित निराकरण हेतु एसडीएम को लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन ग्रामीणों की समस्या जस की तस है, अधिकारियों ने कोई रूचि नहीं ली। बीते रोज जिला मुख्यालय से पत्रकारों का एक दल जब बीरा गाँव पहुँचा तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि आप लोग ही कुछ करें, अन्यथा बारिश के मौसम में हम टापू बन जायेंगे और हमारी जिन्दगी घनघोर मुसीबतों से घिर जायेगी। बीरा गाँव के प्रतिष्ठित नागरिक व भाजपा नेता रमेश कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुये बताया कि नहर का पुल जब नहीं तोड़ा गया था, उस समय बीरा से अजयगढ़ पहुँचना अत्यधिक सुगम और आसान था। मार्ग पर 6 यात्री बसों के साथ-साथ पूरे दिन चार पहिया वाहनों का आवागमन बना रहता था। लेकिन पुल टूट जाने के बाद अब अंचलवासियों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब अजयगढ़ से बीरा पहुँचने के लिये हर्सेनी से अर्न होकर खम्हरिया होते हुये खेतों से नहर का पुल पारकर 9 किमी का चक्कर लगाते हुये आना पड़ता है। इस मार्ग पर आवागमन बढने से हर्सेनी मोड़ व खम्हरिया गाँव के पास कई जगह कच्चे मार्ग पर गड्ढे खोद दिये गये हैं ताकि वाहनों का आवागमन न हो सके। चूंकि रेत से भरे भारी वाहन भी इसी मार्ग से होते हुये निकलते हैं, जिससे मार्ग का निर्माण कराने वाले ठेकेदार व खम्हरिया गाँव के लोगों ने गड्ढे खोदकर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया है ताकि भारी वाहनों से यह मार्ग क्षतिग्रस्त न हो। इस खींचतान का पूरा खामियाजा बीरा व इससे लगे 6 ग्रामों के लोगों को भोगना पड़ रहा है।

बारिश के मौसम में बन जायेगा टापू-

अजयगढ़-चंदला मुख्य मार्ग पर निर्मित नहर पुल को तोड़ने के बाद नवीन पुल निर्माण कार्य की बेहद धीमी गति को बयां करती तस्वीर।

ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुये कहा कि बारिश शुरू होने से पहले यदि उनके आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनाई गई तो बीरा सहित आधा दर्जन गाँव टापू बन जायेंगे तथा यहां पहुँचना मुश्किल हो जायेगा। मौजूदा समय 9 किमी लम्बा चक्कर लगाकर जिस रास्ते से अभी किसी तरह आना जाना हो रहा है, वह बारिश शुरू होने के साथ ही बन्द हो जायेगा। इन परिस्थितियों में बारिश के चार महीने कैसे कटेंगे, यह सोचकर इलाके के लोग हैरान और परेशान हैं। चूंकि आस-पास कहीं इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसी हालत में किसी के बीमार पडने पर उसे इलाज के लिये अजयगढ़ या पन्ना ले जाना कठिन हो जायेगा।

सैकड़ों बच्चे नहीं पहुँच पायेंगे स्कूल-

नहर के पुल को तोडने से पूर्व ग्रामीणों के आवागमन की कोई व्यवस्था न किये जाने से समस्या विकराल हो चुकी है। इससे अंचलवासियों की जिन्दगी में जहां खलल पैदा हुआ है, वहीं नौनिहालों का भविष्य भी दांव पर लग गया है। बीरा गाँव के रमेश कुमार शुक्ला, रामहित शर्मा व लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि नहर के उस पार स्थित ग्रामों के बच्चे पढने के लिये बीरा हायर सेकेण्डरी स्कूल आते रहे हैं, लेकिन बीते तीन माह से एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया। नहर पार करके तकरीबन तीन सौ बच्चे यहां पढ़ते हैं, पुल टूटने से इन बच्चों का भविष्य अन्धकारमय हो गया है।

इनका कहना है…

‘‘बरियारपुर डेम तथा यहां से निकली नहर सिचाई विभाग बांदा उ.प्र. के नियंत्रण में है। इसलिये नहर में पुल के निर्माण की अनुमति वहां से मिलना जरूरी है। ङ्क्षसचाई विभाग बांदा को हमने निर्माण की परमीशन के लिये लिखा है, लेकिन अभी तक परमीशन नहीं मिली। हम इसके लिये सब इंजीनियर को बांदा भेजेंगे, परमीशन मिलने पर पुल का निर्माण पूरा होने में कम से कम 6 माह लगेंगे।‘‘
                                                                     ए.बी. साहू, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग पन्ना

एमपी में अब घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है बेटियां

0

घर में सो रही युवती का अपरहण कर किया गेंगरेप

आरोपियों में पूर्व सरंपच के पुत्र भी शामिल, पीड़िता के भाई से है पुरानी रंजिश 

पन्ना। रडार न्यूज कानून में बदलाव कर बलात्कार के आरोपियों को मौत की सजा देेने सहित अन्य कठोर प्रावधान करने के बावजूद बलात्कार की घटनायें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बलात्कार के मामलों में मध्यप्रदेश की स्थिति सबसे खराब है। यहां अब घर की चार दिवारी के अंदर भी महिलायें और बेटियां महफूज नहीं है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ हुई गैंगरेप की शर्मशार करने वाली घटना इसका प्रमाण है। थाना क्षेत्र के ग्राम ताखौरी की निवासी अनीता (परिवर्तित नाम) 3 जून 2018 की रात्रि में घर के अंदर आंगन में सो रही थी। देर रात उसके घर की बाउण्ड्रीबाॅल फांद कर आये 6 युवक अपरहरण कर उसे अपने साथ ले गये। लगभग 24 घंटे तक अनीता को बंधक बनाकर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती गैंगरेप पीड़िता के बाजू से खड़ी उसकी मां।

उधर जवान बेटी के रहस्यमय तरीके से लापता होने से परेशान परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन करने के बाद 4 जून को रैपुरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवती के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया। देर रात्रि युवती के पिता ने फोन पर पुलिस को बताया कि बिहारी यादव की पत्नी ने सूचना दी है कि उसकी बेटी बेहोसी की हालत में खेत में पड़ी है। अचेत हालत में मिली अनीता को पुलिस वाहन से इलाज हेतु रैपुरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कटनी के लिए रेफरल कर दिया गया। मंगलवार को अनीता के पूर्णतः होश में आने पर रैपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द्र द्विवेदी ने कटनी जिला चिकित्सालय पहुंचकर महिला पुलिस की मदद से घटना के संबंध में उसके बयान दर्ज किये गये। जिसमें अनीता ने अपने साथ हुई दंरिदगी की पूरी दांस्ता बंया करते हुए बताया कि पूर्व सरपंच पुत्र रामू यादव व राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम किशुनपाटन एवं उनके चार साथियों संतोष यादव, बहादुर यादव, लालू यादव, राजाभईया यादव सभी निवासी ग्राम ताखौरी ने रात्रि में ही गांव के बाहर ले जाकर ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। इस दौरान बेबस और असहाय अनीता रोती-गिड़गिड़ाती और भगवान की वास्ता देती रही है लेकिन इन कामांध दारिंदों को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती के बयानों की वीडियोग्राफी कराई गई है, उसी के आधार पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है।

भाई से है आरोपियों के पिता का विवाद-

          सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी अनीता के पिता जीवनलाल और भाई कमलकिशोर (सभी परिवर्तित नाम) ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों रामू यादव और राजेन्द्र यादव से पिता साहब सिंह यादव से उनका पुराना विवाद चल रहा है। दरअसल कमलकिशोर रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है। साहब सिंह यादव के सरपंच रहते हुए उसके पुत्र संतोष याादव व साथियों ने कमलकिशोर के ऊपर हमला कर दिया था। इस मामले में आरोपियों को जेल जाना पड़ा था। इधर शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत पर जनपद पंचायत शाहनगर में सरपंच साहब सिंह के विरूद्ध धारा 40 की कार्यवाही करते हुए उसे पद से प्रथक कर दिया था। पीड़िता के भाई के अनुसार सरपंची गंवाने की कसक में बदला लेने के उद्देश्य से ही साहब सिंह यादव के बेटों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घिनौनी घटना का अंजाम दिया है।

इनका कहना है-

            ‘‘पीड़िता के बयानों के आधार पर उसके साथ गैंगरेप करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। वर्तमान में सभी आरोपी फरार है जिन्हें शीघ्र ही गिरफतार किया जायेगा। दुष्कर्म पीड़िता के भाई और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। जिसमें आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।‘‘
                                                                                             -सुरेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी रैपुरा।

रेत के ओवरलोड 19 ट्रक पकड़कर काटे चालान

0
सांकेतिक फोटो।

 

सभी ट्रकों में भरी थी क्षमता से अधिक  रेत

पुलिस द्वारा दो अलग अलग टीमें बनाकर की गई कार्यवाही

पन्ना, रडार न्यूज़-  पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से लगातार रेत को अवैध तरीके से परिवहन कर पन्ना की तरफ लाया जाता था। ऐसी शिकायत पन्ना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के संज्ञान मे आई तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.के.एस. परिहार के मार्गदर्शन मे दो अलग अलग टीमों को गठित किया गया। जिसमे एक टीम थाना प्रभारी कोतवाली अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में तथा दूसरी टीम यातायात प्रभारी ज्योति दुबे के नेतृत्व मे बनाई। सूचना मिलने के उपरान्त आज सोमवार की सुबह दोनों टीमों को पन्ना अजयगढ मार्ग पर दबिश देकर अवैध तरीके से रेत से भरे ट्रकों को पकड़ने हेतु लगाया गया। जिसमें एक टीम दहलान चौकी के पास व दूसरी अजयगढ़ घाटी पर लगी थी। इस दौरान दोनो टीमों ने मिलकर अवैध तरीके से रेत का परिवहन करने वाले कुल 19 ट्रकों को पकड़ा । जिनमे क्षमता से अधिक रेत को भरकर उनका परिवहन किया जा रहा था। सभी ट्रकों को पकड़कर पन्ना लाया गया। जिनकी तौल कराकर क्षमता से अधिक वजन का चालान काटने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के माध्यम से पुलिस द्वारा अवैध तरीके से रेत का परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की कार्यवाहियाँ पुलिस द्वारा आगे भी की जाती रहेंगी जिससे अवैध तरीके से परिवहन करने वाले ट्रकों पर अंकुश लगाया जा सके।

कांग्रेसियों में उत्साह का संचार कर गई ‘‘ एकता यात्रा’’

0
बुन्देली परम्परानुसार साफा बाँधकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत करते भानू सिंह l

 

विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले दिग्विजय सिंह

नेताओं एकजुट करने कड़ी धूप में घर-घर पहुॅंचें पूर्व मुख्यमंत्री

संगत में पंगत कार्यक्रम में शामिल हुये जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता

                         
  पन्ना, रडार न्यूज़   मध्यप्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी को एकता के सूत्र में पिरोने का बीड़ा पूर्व मुख्यमंत्री एवं समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने उठाया है। ओरछा से प्रारंभ की गई अपनी एकता यात्रा के जरिये वे इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे है। छतरपुर में चतुर्वेदी बंधुओं सत्यव्रत और पज्जन को कई साल बाद एक साथ लाकर उनके बीच आपसी मतभेद-मनभेद दूर करने के बाद पन्ना में भी कांग्रेसियों को एकजुट करने दिग्गी राजा ने भरसक प्रयास किया। अपने इस प्रयास में वे कितने सफल रहे यह तो आने वाले समय में पता चल जायेगा। बहरहाल उन्होनें सोये हुये कांग्रेसियों को जगाकर उनमें उत्साह का संचार कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस पार्टी के लिये यह एक अच्छा संकेत है। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में एकता यात्रा के दौरान छतरपुर से पन्ना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार 2 जून को पूरे दिन जिले के कांग्रेस नेताओं से विधानसभा क्षेत्रवार भेंट कर संगठनात्मक स्थिति, क्षेत्र के मुद्दों और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई । आपने सभी को यह समझाइश दी कि पिछले साढ़े 14 सालों से मध्यप्रदेश में वनवास काट रही कांग्रेस पार्टी के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापिसी के लिये पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है। क्योंकि एकजुट कांग्रेस को कभी कोई हरा नहीं सकता।

 ग्रहण किया स्वल्पाहार-  

एकता यात्रा के दौरान पन्ना में पूर्व नपा अध्यक्ष शारदा पाठक के घर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं बगल में अजयगढ़ जपं अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय l

पन्ना के खचाखच भरे सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे तक जिले भर के कांग्रेसजनों से मेल-मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्थानीय पार्टी नेताओं के घरों में भी पहुंचे । इस दौरान समन्यव समिति के सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा,पवई विधायक मुकेश नायक पूरे समय उनके साथ रहे। गृह भेंट की शुरूआत मुस्लिम समाज के पूर्व सदर मरहूम सलीम खान के घर से की। कई दशक तक कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुडे़ रहे पूर्व सदर सलीम खान का पुण्य स्मरण करते हुये पार्टी में उनके योगदान को याद किया । साथ ही उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर सुख-दुख में उनके साथ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा के घर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी बीमार पत्नी एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमति सुधा मिश्रा का हाल-चाल जाना। कई दिनों से बीमार चल रहीं श्रीमति मिश्रा के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई। समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह के घर पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। जिला कांग्रेस के महामंत्री श्रीकांत दीक्षित पप्पू के घर पहुंच कर आपने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भास्कर दीक्षित के निधन को पन्ना में पार्टी के लिये अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने श्रीकांत दीक्षित से अपने पिता की तरह जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कार्य करने हेतु प्रेरित किया। दिग्गी राजा ने युवा नेता जीतेन्द्र जाटव के निज निवास में उनके परिजनों से भेंट की ।

   पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे अधिकार- 
सरपंच संघ अध्यक्ष बृजमोहन यादव के घर पहुँचे समन्वय समिति अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह l               
                            कांग्रेस नेता एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वल्पाहार ग्रहण करते हुये ग्रामीण अंचल की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान जोर देते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पूर्व की तरह पंचायती राज व्यवस्था को लागू करते हुये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाया जायेगा। साथ ही श्री यादव को पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने हेतु कार्य करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात श्री सिंह अपने काफिले के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला, युवा नेता रेहान खान और अमानगंज-गुनौर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे स्व. पछीता जाटव के घर पहुंचे, जहां वरष्ठि कांग्रेस नेता रामदास जाटव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दलित बस्ती में स्थित मंदिर के दर्शन कराये। इस दौरान श्री सिंह द्वारा मंदिर के निर्माण हेतु दो लाख रूपये की सहयोग राशि देने कि घोषणा कि गई। इसके बाद श्री सिंह नगर पालिका पन्ना के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, भरत सिंह, पूर्व सांसद एवं पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, कर्मचारी नेता मुराली लाल थापक के घर गये। पन्ना विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मीना सिंह यादव के घर जा कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनके पति एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रणधीर सिंह यादव के असामायिक निधन पर गहरा दुख जताया। शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

बुंदेली परम्परानुसार हुआ स्वागत्-

 

कांग्रेस नेत्री अनुराधा शेंडगे और सीएस शेंडगे के नवविवाहित पुत्र व पुत्रवधु को आशीर्वाद देते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी l

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कुंवर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के निज निवास आरामगंज हाउस पहुँचने पर उनका बुंदेली परम्परानुसार आत्मीय स्वागत् किया गया। सभी अतिथियों को तिलक लगाकर साफा पहनाये गये। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यतााओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन का काम करने का आव्हान किया। तत्पश्चात प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता समीप स्थित कांग्रेस नेत्री श्री मति अनुराधा शेण्डगे के निज निवास पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंह एवं सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने श्रीमति शेण्डगे के नव विवाहित पुत्र व पुत्रवधु को ख़ुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही कांग्रेस नेत्री अनुराधा शेण्डगे की सक्रियता की सराहना की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समन्वय समिति सदस्यों के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक और जिला कांग्रेस के कमेटी के प्रवक्ता केशव प्रताप सिंह के घर पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले।

संगत में पंगत में हुये शामिल
कांग्रेस नेता ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को आशीर्वाद देते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह l

पन्ना में एकता यात्रा के दो दिवसीय भ्रमण का समापन संगत में पंगत कार्यक्रम से हुआ। मोहन राजविलास में आयोजित डिनर डिप्लोमेसी सरीके इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा एवं पवई विधायक मुकेश नायक ने जिले भर के कांग्रेस कार्यकताओं के साथ सामूहिक भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी की उनकी इच्छा को भी पूरा किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लूट का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार

0

प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पन्ना। रडार न्यूज जिले के गुनौर थाना अंतर्गत इमलिया में गत् दिनों रामगोपाल पटेल के साथ लूटपाट करने का आरोपी समीर उर्फ पप्पू खान पुत्र नसीर खान 19 निवासी ग्राम कोटर थाना जसो जिला सतना गुनौर पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया। लूट के आरोपी थाना से भागने की घटना 30 मई की है। पुलिस ने इस मामले में समीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर सरगर्मी से उसकी तालाश शुरू कर दी है। गुनौर थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि 19 मई को इमलिया के पास समीर और उसके 4 साथियों ने रामगोपाल पटेल निवासी ग्राम पथराहा के साथ लूटपाट करते हुए उसकी मोटरसाईकिल नगदी रूपये छीनकर भाग निकले थे। मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी समीर को 30 मई को पन्ना से गिरफतार कर गुनौर थाना लाया गया था जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने समीर सहित उसके फरार साथियों को शीघ्र गिरफतार करने की बात कही है।

पन्ना में दलित की हत्या से उपजा आक्रोश

0

दबंगों के खिलाफ चक्काजाम कर ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

मृतक के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करानें की उठाई मांग

ओसाब राजा एवं हनुमत राजा ने मृतक हरिदास चौधरी के साथ की थी मारपीट

पन्ना/सिमरिया। रडार न्यूज जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत तिघरा गांव के चौधरी परिवार द्वारा गांव के ही दबंग ओसाब राजा एवं हनुमत राजा पर मृतक हरिदास चौधरी की हत्या के आरोप लगाते हुये सिमरिया थाना के सामनें चकाजाम कर प्रर्दशन किया। प्रर्दशनकारी ग्रामीणों द्वारा दबंगों के विरूद् एफआईआर दर्ज करनें की मांग की गई। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के दबंग ओसाब राजा एवं हनुमत राजा नें 31 मई की रात्रि उसके भाई मृतक हरिदास चौधरी के साथ गाली-गलौंच की गई। जब मृतक नें गाली देने से मना किया तो गांव के दंबगों ने अपनी तोहीन समझते हुये सिर पर शराब की बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसकी सिमरिया स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान 1 जून को मृत्यु हो गई। जब मृतक के परिजनों ने उक्त दबंगों के विरूद् सिमरिया थाना रिपोर्ट करनें पहुंचे तो सिमरिया पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया। सिमरिया थाने के सामनें बडी संख्या में महिला बच्चों सहित बैठ कर चकाजाम कर दिया। जिससे लगभग 3 घन्टे पवई-पन्ना से दमोह-सागर जाने वाला मार्ग बंद रहा। जब इस मामाले की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को लगी तो पवई व गुनौर एसडीओपी सहित एसडीएम पवई मौके पर पहुंचे एवं प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते हुये कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने रास्ता खोला, जब जाकर यातायात बहाल हुआ। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किए हैं।

वनों और वन्यजीवों की प्रदेश सरकार को नहीं चिंता- दिग्विजय

0

वन कर्मचारियों की हड़ताल से लगातार तेजी से बिगड़ रहे है हालात

पूर्व मुख्यमंत्री ने वन कर्मचारी-अधिकारी संघ की मांगों का किया समर्थन

पन्ना। रडार न्यूज कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के हड़ताली अधिकारियों-कर्मचारियों से लगातार मिल रहे है। उनकी न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए श्री सिंह उनका पुरजोर समर्थन कर रहे है। साथ ही यह भरोसा भी दिला रहे है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारी हितैषी लंबित मांगों और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा। यह महज संयोग ही है कि कुछ समय पूर्व तक जिन दिग्विजय सिंह को भाजपा के नेता कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कोसते थे आज वही दिग्विजय सिंह हड़ताली कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ओरछा से प्रारंभ हुई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहुचर्चित एकता यात्रा के पन्ना प्रवास के दौरान शनिवार 2 जून को शाम करीब 6 बजे श्री सिंह यहां जगात चौकी चौराहे के समीप चल रहे वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के धरना में शामिल हुए।

35 हजार वनकर्मी हड़ताल में शामिल-

इस दौरान वन कर्मचारी संघ अध्यक्ष महीप कुमार रावत एवं रेंजर एसोसियेशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उन्हें जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के समस्त वनरक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल एवं रेंजर 24 मई 2018 से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वन कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की तरह वेतन भत्ते एवं सुविधाओं की मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा उक्त मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्यवाही न करने से नाराज प्रदेशभर के 35 हजार से अधिक वन कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है।

असंवेदनशील है शिवराज सरकार-

सामूहिक हड़ताल के चलते वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। पन्ना, छतरपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में वन्यप्राणियों के शिकार की घटनायें सामने आई है। वहीं मौका पाकर वन माफिया भी तेजी से जंगल की अवैध कटाई करने और वन सम्पदा का विनाश करने में जुट गये है। लगातार बिगड़ते हालात के बावजूद अहंकार में डूबी प्रदेश सरकार वनों और वन जीवों की सुरक्षा की लगातार घोर अनदेखी कर रही है। वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल के व्यापक असर और वनों तथा वन्यजीवों पर मंडराते खतरे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार के रवैये की तीखी अलोचना की है। आपने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी है इसकी असंवेदनशीलता सारी सीमायें लांघ चुकी है। प्रदेश कांगेे्रस समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने हड़ताली वन कर्मचारियों-अधिकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों कार्य करने वाले वन कर्मचारी सम्मानजनक वेतन और सुविधायें पाने के हकदार है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को आष्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी जायज मांगों का तत्परता से निराकरण किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित –

इस अवसर पर बीपी परौहा, मुरारीलाल थापक, ओमप्रकाश शर्मा, नंदा प्रसाद अहिरवार, प्र्रेमनारायण वर्मा, बृजेन्द्र पटेल, राजू द्विवेदी, मेघराज सिंह, रम्मू अहिरवार, चंद्रिका प्रसाद तिवारी, रोशनी बागरी, रंजना नागर, सरिता परस्ते, मयंक शर्मा, अखिलेश मिश्रा, काशी अहिरवार, अयूब खान, अरविंद रैकवार, लाल बाबू तिवारी, अमर सिंह, नवी अहमद, राजकुमार अहिरवार, आरएस नर्गेश, मेघराज सिंह, विजय वर्मन, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में वन कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

मुण्डन कराकर जताया विरोध-

वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 10वें दिन अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को तेज करते हुए वन कर्मचारियों द्वारा सामूहिक मुण्डन कराकर प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। मुण्डन कराने वालों में रमाकांत गर्ग, विनोद मांझी, बीआर भगत, राजेश यादव, रामकृपाल अहिरवार, जियालाल चौधरी, रघुवंश शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, भान सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना कोंदर शामिल है। हड़ताली कर्मचारियों ने ऐलान किया है यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

जीआरएस के नियमितीकरण की मांग कांग्रेस के घोषणा पत्र में होगी शामिल

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धरना-स्थल पर पहुंचकर किया वादा

पन्ना। रडार न्यूज नियमितीकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सहायक कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ग्राम स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सहायक सचिवों की बेमियादी हड़ताल के चलते पंचायतों में कामकाज ठप्प हो गया है। साथ ही आॅनलाईन-आॅफलाईन रिपोर्टिंग भी नहीं हो रही है। जीआरएस की हड़ताल का व्यापक असर ग्राम स्तर पर देखा जा रहा है। उधर प्रदेश सरकार द्वारा इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सार्थक पहल न करने के कारण पहले से ही अक्रोशित जीआरएस ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय पन्ना में जनपद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हड़ताली सहायक सचिवों की जायज मांग का पूर्व दिग्विजय सिंह ने समर्थन किया है। एकता यात्रा के तहत् पन्ना प्रवास पर आये कांग्रेस समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के दौरान शनिवार 2 जून को जीआरएस के धरना स्थल पर पहुंचकर उनका ज्ञापन प्राप्त किया और यह भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में ग्राम रोजगार सहायकों के नियमितीकरण की मांग को शामिल किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री के यह ऐलान करते ही हड़ताली जीआरएस के चेहरे खुशी से खिल उठे, उन्होंने तालियां बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया। इस अवसर पर योगेश गौतम अध्यक्ष, कमलेश पाठक, श्रीकृष्ण यादव, रामदास शर्मा, सतीष तिवारी, इब्राहिम खान, कुलदीप पाठक, रमाशकर बागरी, लवकुश विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, रूचि बुन्देला, रोशनी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, गठबंधन पर राहुल गाँधी लेंगे फैसला-दिग्विजय सिंह

0
पन्ना में पत्रकारों से चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री

मोदी और शिवराज को बताया सबसे बड़ा झूठा

बोले, जाति -धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है भाजपा

पन्ना, रडार न्यूज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेतहाशा बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी-बेकारी और भ्रष्टाचार से आम आदमी काफी त्रस्त हो चुका है। समाज के हर वर्ग में शिवराज सरकार को लेकर जबरदस्त असंतोष व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में बेहतर सरकार दे सकती है यह बात जनमानस भलीभांति जान चुका है, व्यापक जनसमर्थन और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाकर सत्ता में शानदार वापिसी दर्ज करायेगी। यह दावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने किया है। प्रदेशभर के कांग्रेसजनों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एकता यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह शनिवार को पन्ना के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व साँसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा, सुनील सूद, पवई विधायक मुकेश नायक, राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा, पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह उपस्थित रहे।

पलायन को मजबूर गरीब मजदूर-

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश के अतिपिछड़े बुन्देलखण्ड अंचल के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड वर्तमान में भीषण सूखा की त्रासदी का सामना कर रहा है। गांव-गांव में पीने का पानी का संकट है। काम का आभाव होने से क्षेत्र के गरीब-मजदूर प्रतिदिन हजारों की संख्या में महानगरों के लिए पलायन करने को मजबूर है। झांसी रेलवे स्टेशन पर पलायनकर्ता मजदूरों की भीड़ देखी जा सकती है। मनरेगा की पूरी राशि नर्मदा नदी के किनारे सवा छः करोड़ पौधे लगाने के नाम पर खर्च की गई। जिसकी हकीकत यह है कि वहां एक लाख पौधे भी देखने को नहीं मिले और गड्डे तक नहीं खोदे गये। अपनी नर्मदा यात्रा के दौरान पौधारोपण में हुए भ्रष्टाचार के साक्ष्य के रूप में मैने इलाके की वीडियोग्राफी भी कराई है।

दर्ज हो हत्या का मामला-

समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए सर्किट हाउस में जुटे जिले के कांग्रेस नेता।

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजाना नई-नई घोषणायें करते है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है जिससे उनमें भारी असंतोष है। इसलिए 1 से 10 जून तक किसान संगठनों ने ग्राम बंदी आंदोलन का आव्हान किया है। पिछले साल 6 जून 2017 को मंदसौर जिले में पुलिस की गोली से 6 किसानों की मौत हुई थी। इस घटना के एक साल बाद भी मुख्यमंत्री और प्रशासन यह बताने को तैयार नहीं है कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। यदि किसी के आदेश से गोली नहीं चलाई गई तो यह हत्या का मामला है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि किसानों की मौत पर हत्या का मामला पंजीबद्ध किया जाये। आगामी 6 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे है, वे इस दौरान पीड़ित किसान परिवारों से भेंट कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

दुष्प्रचार करने में अव्वल है भाजपाई-

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी पर शाब्दिक प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी जी कहते है कि 2014 में अभूतपूर्व समर्थन मिला यह बात सही है पर सिर्फ 31 प्रतिशत लोगों ने ही भाजपा को चुना है, शेष 69 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है। जब 69 प्रतिशत लोग एक हो जाते है तो भाजपा हार जाती है। लेकिन ये लोग इस कदर झूठा प्रचार करते है जिसका उदाहरण कैराना लोकसभा के उपचुनाव में विजयी हुई आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन की जीत है, इस संबंध में सोशल मीडिया पर यह दुष्प्रचार किया गया कि अल्लाह जीत गये और राम जी हार गये। इस्लाम जीत गया, हिन्दुत्व हार गया। यह बिल्कुल झूठा होेने के साथ-साथ घोर आपत्तिजनक भी है।

झूठ बोलने की मिलती है ट्रेनिंग-

अपने चिरपरिचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्तापक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठा प्रचार कैसा करना है यह भाजपा और संघ के लोगों को बखूबी सिखाया जाता है। नरेन्द्र मोदी संघ के प्रचारक रहे है, उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला हिन्दुस्तान में कोई दूसरा नहीं है। शिवराज सिंह का भी यही हाल है, वे जहां जाते है वहां सिर्फ कोरी घोषणायें करते है उन पर अमल नहीं होता है। भाजपा के 15 साल का कुशासन सबने देखा है झूठे वादे करके इन्होंने किसी तरह अपनी सरकार चलाई है। भाजपा में जनसंघ के जमाने के जो नेता है वे आज दुखी है। क्योंकि भाजपा को अब ठेकेदारों और दलालों की जरूरत है। अवैधानिक रेत खनन करने वाले माफियाओं की जरूरत है। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा नेताओं के हाथ में इस सरकार की कमान है।

प्रेसवार्ता के महत्वपूर्ण अंश-

  • जब तक कांग्रेस एकजुट नहीं होगी तब तक हारेगी, जिस दिन एकजुट हो गई फिर कभी हार नहीं सकती।
  •  कांग्रेस में वास्तविक एकता दिखाई देगी और अनुभव भी होगी, 
  • जनता के दुःख-दर्द को दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लडे़गी। हम सब मिलकर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायेगें।
  • मध्यप्रदेश में बसपा या अन्य दलों से चुनाव पूर्व गठबंधन पर फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी लेगें। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के बीच आपसी समझौता-गठबंधन होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में भी इस पर विचार हो सकता है।
  • मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ पृथक होने के कारण मेरे कार्यकाल में बिजली की कमी आई थी क्योंकि अधिकांश पावर प्लांट छत्तीसगढ़ में चले गये थे। मध्यप्रदेश ने पावर प्लांट की स्थापना के लिए मैने ही पहल की थी। हमेशा ही यह होता है पेड़ कोई लगाता है और फल दूसरे खाते है।
  • मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर शिवराज सरकार ने व्यापमं के माध्यम से व्यवसाय करते हुए अरबों रूपये की परीक्षा फीस वसूल की है। मेरे कार्यकाल में मैरिट के आधार पर युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलती थी।
  • व्यापमं में गड़बड़ी करते हुए रूपये लेकर अपात्र और अयोग्य उम्मीदवारों का चयन कर हजारों-लाखों युवाओं का हक उनसे छीना है।
  • मध्यप्रदेश में अवैध खनन चरम पर है। रेत के लिए नदी-नालों को मशीनों से खोदा जा रहा है। हमने पंचायतों को रेत खनन का अधिकार दिया था जबकि शिवराज ने इसे केन्द्रीकृत करते हुए बड़े ठेकेदारों को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा परिवार अवैध रेत उत्खनन में लिप्त है। मुख्यमंत्री के गृह ग्राम जैत के आसपास व्यापक पैमाने पर रेत का दोहन हो रहा है।
  • एकता यात्रा विधानसभा उम्मीदवारों का जायजा लेने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेसजनों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए निकाली जा रही है। शीघ्र ही ब्लाॅक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
  • सीएम का फैसला विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया जायेगा। फिलहाल हमारा पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर है।
  • चुनाव के ठीक पहले जो असंगिठत मजदूरों का पंजीयन कराया गया है उसमें 20 प्रतिशत भाजपा के कार्यकर्ता शामिल है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने मजदूरों की भलाई के लिए सेस लगाया था, जिससे कि हजारों-करोड़ों रूपये एकत्र हुए उसी राशि से मजदूरों को आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जायेगीं।
  • भावांतर योजना केवल किसानों की मूर्ख बनाने की योजना है। इससे किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। किसानों के बजाय व्यापारी भावांतर योजना का लाभ उठा रहे है।