* संतों की टोली उतारने के बयान पर कम्प्यूटर बाबा को दी नसीहत
* कम्प्यूटर बाबा अपनी बाबागिरी करें खनिज विभाग से कोई लेना देना नहीं
शादिक खान,पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पन्ना में डायमंड पार्क के निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने का ऐलान करते हुए कहा कि इससे संबंधित आवश्यक कार्यवाही एक वर्ष के अंदर पूरी हो जाएगी। वर्ष 2020 में इस पर अमल शुरू हो जाएगा। खनिज विभाग के द्वारा पर्यटन निगम के साथ मिलकर इस दिशा में काम किया जा रहा है। पन्ना में डायमंड पार्क के ही साथ ऑक्शन और एग्जीबिशन सेंटर स्थापित करने के सुझावों पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक विचार करने और सबके सुझाव के ही आधार पर पन्ना को विकसित करने का भरोसा दिलाया है। रविवार को खजुराहो में खनिज विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे प्रदेश के खनिज साधन विभाग के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने यहां डायमंड पार्क की स्थापना हेतु पुराना कलेक्ट्रेट भवन (महेन्द्र भवन) का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए चर्चित संत एवं नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा को नसीहत देते हुए कहा कि कम्प्यूटर बाबा धार्मिक व्यक्ति हैं वे अपनी बाबागिरी करें, खनिज विभाग से उनका कोई लेना देना नहीं है। मंत्री श्री जायसवाल यह बात कम्प्यूटर बाबा के उस बयान के संबंध कही जिसमें उन्होंने नदियों में रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए संत-महात्माओं की टोलियों को निगरानी हेतु उतारने का ऐलान किया था।
खनिज की नीलामी से भरेगा खजाना
खनिज साधन विभाग के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक मध्यप्रदेश को रेत खदानों की नीलामी से मात्र 70 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होती है। हमने नई रेत और खनिज नीति तैयार की है। इस नीति से शासन के खनिज राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। नई नीति के अनुसार रेत खदानों की नीलामी होने पर मध्यप्रदेश को 800-900 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। इसके अलावा अन्य खनिज संसाधनों जैसे बंदर डायमंड ब्लाक, सोना और बाक्साइट आदि की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है, जिसका ऑफसेट प्राइज 55 हजार करोड़ रूपए है। खनिज विभाग से अब तक शासन को जितना राजस्व प्राप्त हो रहा था उसे बढाकर दोगुना करने का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है। इसके लिए गौंड़ खनिज की लीज का भी सरलीकरण करते हुए इसे 15 प्रतिशत रॉयल्टी की आधार पर देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है। जिससे लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। खनिज मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि नई खनिज एवं रेत नीति से खनिज के अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। शासन द्वारा क्षेत्र में खनिज आधारित उद्योग भी लगाए जाएंगे।
हीरा रखने का मिले अधिकार

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुरोध किया गया कि उथली खदानों से प्राप्त होने वाले हीरे जो लोग स्वयं अपने पास रखना चाहते हैं उन्हें हीरे रखने का अधिकार दिया जाए। इस संबंध में मंत्री प्रदीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार टैक्स जमा करने के उपरांत हीरे को रखने का अधिकार दिए जाने का प्रावधान होगा तो खदान चलाने वाला स्वयं हीरे को रख सकता है। डायमंड पार्क की स्थापना के लिए महेन्द्र भवन के अवलोकन के दौरान पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने महेन्द्र भवन के संबंध में विस्तारपूर्वक दी। इस अवसर पर उन्होंने खनिज मंत्री को बताया कि महेन्द्र भवन परिसर में डायमण्ड पार्क स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। खनिज मंत्री के निरीक्षण के दौरान गुनौर विधायक शिदयाल बागरी, पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे सहित कांग्रेस नेता एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले खनन कारोबारी उपस्थित थे।
2

















इस कार्य के लिए पन्ना तहसील अन्तर्गत तीन दल गठित किए गए हैं। प्रथम दल की प्रभारी डाॅ. अवंतिका तिवारी नायब तहसीलदार को बनाया गया है। द्वितीय दल की प्रभारी श्रीमती ममता मिश्रा नायब तहसीलदार तथा तृतीय दल में जे.पी. रावत प्रभारी बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, हीरा कार्यालय के कर्मचारियों को रखा गया है। गठित किए गए दलों द्वारा हीरा खदानों के सत्यापन एवं सीमांकन का कार्य प्रारंभ किया गया है। प्रथम दिवस बृजपुर वृत्त के पटवारी हल्का रमखिरिया में आवंटित 79 खदानों के सत्यापन एवं सीमांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इस कार्यवाही में नजूल तहसीलदार डाॅ. अवंतिका तिवारी, श्रीमती ममता मिश्रा के साथ दल के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, हीरा विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सत्यापन एवं सीमांकन के दौरान अवैध पाई जाने वाली खदानों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।











प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग संभाग पन्ना में पदस्थ सब इंजीनियर मनोज रिछारिया उर्फ़ मंजू रिछारिया 50 वर्ष निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना सोमवार 11 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे अपने स्कॉर्पियो वाहन क्रमाँक एमपी-17-सीए-2593 को चलाते हुए सतना से पन्ना की ओर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ मंजू रिछारिया तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही मोहनगढ़ी मंदिर के समीप पहुँची तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और वहाँ अपनी पंचर एवं किराना दुकान में काम कर रहे छोटे मोहम्मद (राईन) पिता नत्थू मोहम्मद 45 वर्ष निवासी मठ्या तालाब पन्ना को जोरदार टक्कर मारते हुए उसी के ऊपर पलट गई।

मौजूदा हालात में यह हादसा और कोई रूप न लेने पाए पुलिस के अफसर इस बात को लेकर सजग रहे। शव विच्छेदन गृह के बाहर जमा भारी भीड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकेएस परिहार, पन्ना एसडीओपी एवं कोतवाली थाना टीआई अरविंद कुजूर के द्वारा संयम बरतने की समझाइश दी गई और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। कुछ समय बाद शव का पोस्टमार्टम होने पर पुलिस सुरक्षा में उसे मृतक के घर ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली थाना पन्ना पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण पंजीबद्ध करने में जुटी थी। उधर, जब हादसे को लेकर लगे आरोपों के संबंध सब इंजीनियर मंजू रिछारिया से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।


फैसला आने के बाद जैसा की सभी को भरोसा था, पन्ना जिला मुख्यालय सहित आंचलिक क्षेत्रों जन जीवन पूरी तरह सामान्य रहा। एहतियात के तौर पर आज स्कूल-कॉलिज की छुट्टी घोषित किये जाने से सड़कों पर सुबह और दोपहर के समय चहल-पहल थोड़ी कम रही। लेकिन शाम के समय रोज जैसी भीड़-भाड़ नजर आई। आज सुबह से ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी खासे सक्रिय रहे। सड़कों पर जब सायरन बजाते हुए जब पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां निकलती थीं उस समय जरूर यह एहसास होता था कि आज का दिन कुछ विशेष है।
पन्ना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एवं शांति में वातावरण बनाए रखने के लिए नगर मुख्यालय, जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह का शांति एवं भाईचारे का प्रदर्शन किया है इसी तरह आगामी आने वाले समय में भी बनाए रखेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी कहा कि आम आदमी की हिफाजत करना हमारा दायित्व है। इसके लिए हम सभी निरंतर सक्रिय हैं। सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं।