* संजीवनी अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) कुपोषण की अधिकता वाले पन्ना जिले में चल रहे संजीवनी अभियान के तहत कुपोषित गरीब बच्चों को गोद लेकर उन्हें सुपोषित बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोग लगातार आगे आ रहे हैं। पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की प्रेरणा से जिले के अधिकाँश अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक करीब 5 माह में 12 हजार कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनके संजीवनी अभिभावक बन चुके हैं। इतना ही नहीं 1400 बच्चों के अति कुपोषण से मुक्त होने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 29 जनवरी को पन्ना के संकल्प गार्डन में संजीवनी अभियान के अंतर्गत आयोजित हुए एक कार्यक्रम में 50 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया। कुपोषित बच्चों को पूर्ण स्वस्थ्य और सामान्य बनाने के के संकल्प के साथ उन्हें गोद लेने वालों में कांग्रेस पार्टी के नेता-जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक युवा कांग्रेस नेता वैभव थापक रहे। जिसमें पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन-प्रशासन के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को तभी शत-प्रतिशत सफल किया जा सकता है जब उसमें आम जन का सहयोग मिले। पन्ना जिले में जब कुपोषित बच्चों की हालत मेरे सामने लायी गयी तो उसी समय मेरे मन में पन्ना जिले से कुपोषण को कैसे खत्म किया जा सकता है, यह चिंता शुरू हो गयी। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जब कुछ दिन पहले “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” संबंधी एक कार्यशाला आयोजित की गयी तो उसमें एक बड़ी संख्या में जिले के दूरस्थ अंचलो से भी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि ने पहुंचकर कुपोषण से ग्रसित बच्चो को गोद लेने एवं उनकी सेहत की देख-रेख करने की घोषणा की। आज उसी घोषणा को शीघ्र चरित्रार्थ करने का काम वैभव थापक और उनकी टीम द्वारा किया गया है, जो अत्यंत ही सराहनीय है।
उन्होने कहा कि अब इसमें किसी भी तरह की शंका नहीं है, यह अभियान एक जन आंदोलन बन कर हमें एक सफलता के रास्ते पर न खड़ा कर दे। इसी तरह सक्रिय सहयोग मिला तो पन्ना से कुपोषण का कलंक अवश्य ही मिट जाएगा। उन्होने कार्यक्रम आयोजक वैभव थापक को भगवान जुगल किशोर की प्रतिमा भी एक स्मृति चिन्ह के रूप में भेट की। इस दौरान पन्ना ग्रामीण एवं अजयगढ़ क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज कुपोषित बच्चे जिनकी संख्या 50 थी उनको अलग-अलग लोगों ने गोद लेने की रस्म अदायगी करते हुये उन्हे पोषण आहार भेंट किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, शिवजीत सिंह, मीना सिंह यादव, मनीष मिश्रा, अनीष खान, लक्ष्मी दहायत, मुरारी लाल थापक, मंगला भाले, सत्यजीत सिंह, देवीप्रसाद दीक्षित, युसुफ बेग, संतोष तिवारी, धीरेन्द्र पाठक, विवेक व्यास आदि लोगो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग पन्ना के जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह, शीला सिंह परिहार, सहायक संचालक ज्योति पाण्डेय, अशोक विश्वकर्मा, गौरव चंसोरिया, आशीष शर्मा, करूणा अवस्थी, पुरूषोत्तम जड़िया, डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव, शशिकांत दीक्षित, रियासत खान, सुरेन्द्र सेन, राजेन्द्र कुमार धामी, गणेश जड़िया, पवन पाठक, महेश परमार, सुंदरलाल रैकवार, अज्जू गर्ग, जगतपाल सिंह, अक्षय जैन, पूनम मिश्रा, बहादुर सिंह, राजाबाबू पटेल, सुनील रजक, सत्यम उपाध्याय, छोटू त्रिपाठी, सौरभ रैकवार, अंकित पाराशर, सुनील अवस्थी, विमलेश सेन, रोहित शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अनुराग मिश्रा, आनंद बाजपेयी, अलोक शर्मा, विकास तिवारी, प्रतीक परमार, निखिल, सुभांश तिवारी, कामता नगायच, सुंदरम गर्ग, राहुल तिवारी, शरद शर्मा, हीरालाल विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन आयुषी चौरसिया द्वारा किया गया।
2




पन्ना एसडीओपी आर.एस. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश तिवारी अपने बच्चों और पत्नी को पन्ना जिले के ही सुनवानी थाना अंतर्गत स्थित ससुराल में छोड़ने के बाद वापस अपने गांव बिरवाही के लिये निकला था। लेकिन, वह घर नहीं पहुंचा। जब यह बात कमलेश के परिजनों और उनके ससुराल पक्ष को पता चली तो उनके द्वारा खोजबीन शुरू की गई साथ ही पुलिस थाना में भी गुमशुदगी की सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल लेकर अचानक इसलिये गया था क्योंकि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस घटनाक्रम को लेकर वह काफी दुःखी था। छेड़खानी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराई गई और आरोपी भी जेल जा चुका है। पन्ना एसडीओपी आर.एस. रावत का के अनुसार, फिलहाल यह बात सामने आई है कि बेटी के साथ हुई इस घटना से कमलेश शायद इतना अधिक आहत हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाते फाँसी लगा ली। एसडीओपी श्री रावत का कहना इस घटना के हर पहलू की बारीकी से विस्तृत जाँच की जा रही है, जाँच में जो निष्कर्ष निकलेगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रगान, मार्चपास्ट के आयोजन के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत नौनिहालों द्वारा आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया गया। आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों के जज्बे को वहां उपस्थित सभी ने सलाम किया। इस अवसर पर एक हजार छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ पीटी का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शुरू की गयी इनमें कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती उमावि पन्ना, लिस्यु आनन्द विद्यालय पन्ना एवं महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना द्वारा प्रस्तुति दी गयी। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना, जवाहर नवोदय विद्यालय पन्ना, बालिका छात्रावास पन्ना द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। वहीं खेल एवं युवक कल्याण में प्रशिक्षणरत बच्चों द्वारा मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी का प्रदर्शन किया। इसमें आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा केन्द्र, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, नगरपालिका, उद्यानिकी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आदि विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकालकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत अक्षत कुमार खरे को राष्ट्रीय बालीबाल प्रतियोगिता, कु. कनिष्का शुक्ला टेबिल टेनिस, अरविंद यादव राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत पन्ना से श्री बालागुरू के आईएएस एवं संजय सिंह परिहार प्रभारी अधिकारी मनरेगा को मनरेगा राष्ट्रीय सम्मान 2019, अशोक चतुर्वेदी उप संचालक सामाजिक न्याय को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वयोश्रेष्ठ सम्मान 2019, सरपंच/सचिव ग्रारोस, उपयंत्री ग्राम पंचायत कल्दा एवं सरपंच/सचिव ग्रारोस उपयंत्री ग्राम पंचायत मोहन्द्रा को उत्कृष्ट गौशाला निर्माण, अवधेश मिश्रा एवं गौरीशंकर गुप्ता समन्वयक जनपद पंचायत पन्ना को उत्कृष्ट गौशाला निर्माण के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोती सिंह सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत शाहनगर, गौरीशंकर गुप्ता समन्वयक जनपद पंचायत पन्ना, गौरव सराफ सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण, कुलदीप द्विवेदी स्टेनो कलेक्टर आदेशों-निर्देशों का तत्परता से पालन, राधाकृष्ण गोस्वामी सहायक ग्रेड-3 उमावि पहाड़ीखेरा संकुल केन्द्रोें में लेखा का उत्कृष्ट संधारण करने पर पुरस्कृत किया गया।
परेड में सब इंस्पेक्टर निवास सिंह को प्रथम, सब इंस्पेक्टर कृष्ण मवाई एवं सब इंस्पेक्टर अंजली राजपूत को द्वितीय, सीनियर एनसीसी में अंडर आफिसर तरूण कुमार राय प्रथम, जूनियर डिवीजन एनसीसी में सर्जेन्ट घनश्याम यादव को द्वितीय, जूनियर एनसीसी छात्रा विंग में सर्जेन्ट नेहा रैकवार को प्रथम, रेडक्रास गल्र्स में आकांक्षा रजक को द्वितीय, गाईड दल में कु. अलमीन खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। कनिष्ठ वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिस्यु आनन्द उमावि पन्ना को प्रथम, महर्षि उमावि पन्ना को द्वितीय तथा सरस्वती उमावि पन्ना को तृती स्थान प्राप्त हुआ। वरिष्ठ वर्ग में बालिका छात्रावास को प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नेशनल पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। झांकी के प्रदर्शन में जिला पंचायत को प्रथम, टाईगर रिजर्व एवं महिला बाल विकास को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा जिला शिक्षा केन्द्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सम्पन्न हुए कार्यक्रम में जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, आमजन, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रो. विनय श्रीवास्तव, व्याख्याता प्रमोद अवस्थी तथा अध्यापिका मीना मिश्रा द्वारा किया गया।







इसी प्रकार जनपद पंचायत अजयगढ़ के ग्राम बीरा में पंचायत को आवंटित खदान का संचालन भी रेत माफिया अब तक धड़ल्ले से करते रहे हैं। इसके एवज में माफियाओं से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को कथित तौर पर लाखों रुपए एडवांस बतौर कमीशन देने होते हैं। एक वायरल वीडियो से बात का खुलासा हुआ है। वीडियो में कांग्रेस नेता एवं अजयगढ़ के जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय, पन्ना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे दशरथ पहलवान, बीरा सरपंच जुगराज सिंह एवं रेत माफियाओं के बीच प्रशासनिक मैनेजमेंट की चर्चा हो रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने से प्रदेश की कमलनाथ सरकार की अच्छी-खासी बदनामी हो रही है। वीडियो के माध्यम से पन्ना जिले के शीर्ष अधिकारियों के कथित संरक्षण में चल रही रेत की लूट का पर्दाफश होने के साथ अधिकारियों का रेट कार्ड भी मीडिया की सुर्ख़ियों में बना है। माना जा रहा है कि, रेत माफियाओं की बातचीत का वीडियो के वायरल होने से हो रही फजीहत के चलते ही बीरा खदान की ईटीपी तत्काल प्रभाव से बंद की गई है।
ग्राम बीरा नम्बर-3 खसरा नम्बर-1 रकवा 6.00 हेक्टेयर में संचालित पंचायत की रेत खदान के साथ-साथ वहाँ केन नदी में अन्य स्थानों से माफिया खुलेआम मशीनों से बड़े पैमाने पर रेत खनन कर रहे थे। बीरा से निकलने वाली अवैध रेत का परिवहन पंचायत की ईटीपी पर होता था। हालांकि शुक्रवार 24 जनवरी को पन्ना कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी ईटीपी बंद करने के आदेश में जिला प्रशासन द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत बीरा एवं मोहाना के द्वारा रेत का गौण खनिज नियमों के तहत उत्खनन न करना, प्लान, सिया/डिया पर्यावणीय अनुमति के तहत एवं स्वीकृत आदेश/अनुबंध पत्र की निहित शर्तों का पालन न किए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्वीकृत क्षेत्र खदान की ईटीपी बंद करने का उल्लेख किया गया है।





“मैं अपने घर में बैठा था तभी बीरा सरपंच जुगराज और रेत माफिया आए थे, वे अपनी चर्चा कर रहे थे, मैनें उनसे कहा मेरा मैनेजमेंट कहीं नहीं चलता है। मेरी गाड़ियाँ वैध तरीके से ईटीपी लेकर चलती हैं। मैंने आज तक किसी को दो रुपया भी नहीं दिया। वह लोग मैनेजमेंट की बात करते रहे लेकिन मैनें उस पर कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि इसमें मेरी कोई रूचि नहीं है। उन्होंने क्या-क्या बात की ये वह जानें, मैनें उनसे बात नहीं की मुझे पता भी नहीं कहाँ क्या मैनेजमेंट होता है स्वयं जाके लोग जो मैनेजमेण्ट करते हों। मैं इतना सक्षम हूँ न तो किसी को पैसे देता हूँ और ना ही किसी से पैसे लेता हूँ।”


