* ऐतिहासिक किसान महापंचायत में उमड़ा देशभर के किसानों का सैलाब
* किसान नेता योगेन्द्र यादव के धारदार भाषण का वीडियो हुआ वायरल
* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पांच साल के पांच पाप उंगलियों पर गिनाए
* किसान आंदोलन को लेकर नकारत्मक टिप्पणी करने वालों को आईना दिखाया
मुजफ्फरनगर। (www.radarnews.in) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज संपन्न हुई किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता योगेन्द्र यादव राज्य की योगी सरकार पर जमकर बरसे। योगेंद्र यादव ने कहा कि जो लोगों को बांटे वो योगी नहीं बल्कि देशद्रोही है। उन्होंने ने कहा कि किसान भाजपा सरकार की विभाजनकारी राजनीति को अब उत्तर प्रदेश में नहीं चलने देंगे। आज किसान ने मुजफ्फरनगर से कह कर दिल्ली तक आवाज पहुंचा दी है, वो तोड़ेंगे… हम जोड़ेंगे।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 9 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत आयोजित की। जिसमें किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया। किसान महपंचायत में किसानों का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे। महपंचायत में किसान नेता योगेन्द्र यादव ने उत्तर प्रदेश में अजय विष्ट की योगी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के पांच पाप किसानों को उंगलियों पर गिनाए। अंत में उन्होंने अपना अंगूठा दिखाते हुए कहा- इस सरकार ने किसानों को जाति और धर्म के नाम पर बांट कर इन्हें तोड़ने की कोशिश की, अंग्रेजों ने जिस तरह फ़ूट डालो और राज करो की नीति की वही काम इस योगी सरकार ने किया है। जाति की बात तो आप पूंछों मत ! उत्तर प्रदेश में इससे बड़ी जातिवादी सरकार न आई, देश के इतिहास में पहली बार मंत्रिमण्डल में हर मंत्री की जाति गिनाई गई। और धर्म, ये वही मुजफ्फरनगर है, जहां हिन्दू-मुसलमान में दंगा करवाकर, हिन्दू-मुसलमान के खून की नदी बहाकर इन लोगों ने राजनीति की थी।

यादव ने सवाल पूंछते हुए कहा कि, जो घर में आग लगाकर अपनी रोटी सेंके वो घर का दोस्त है या दुश्मन ? ये देशद्रोही हैं, ये योगी नहीं देशद्रोही है। भारत माता के दो लाल हिन्दू और मुसलमान में जो झगड़ा करवाए वो भारत माँ का बेटा नहीं हो सकता, ये देशद्रोही है। और आज मुजफ्फरनगर में मिलकर हम कहते हैं, तुम तोड़ोगे…हम जोड़ेंगे। योगेन्द्र यादव ने अपने भाषण में हिन्दू और मुसलमानों से सत्ता की बांटने-लड़ाने वाली घिनोनी साजिशों को नाकाम करते हुए एकजुट रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से आवाज़ दिल्ली तक जानी चाहिए, हम जोड़ेंगे, हम हिन्दू-मुसलमान को टूटने नहीं देंगे। जात-बिरादरी टूटने नहीं देंगे। योगेन्द्र यादव ने नारा लगाते हुए कहा- लखनऊ में बैठने वालों दिल्ली में बैठने वालों तुम तोड़ोगे मंच के सामने बैठे किसानों के अपार सैलाब ने बुलंद आवाज़ में इसका जवाब देते हुए कहा हम जोड़ेंगे।
किसान नेता योगेन्द्र यादव के चर्चित भाषण का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-
जो देश के लोगों को बाँटें वो योगी नही बल्कि देश द्रोही है।
किसान भाजपा सरकार की विभाजनकारी राजनीति अब उत्तर प्रदेश में नही चलने देगा। आज किसान ने मुजफ्फरनगर से कह कर दिल्ली तक आवाज पहुंचा दी है।
वो तोड़ेंगे…हम जोड़ेंगे#मुजफ्फरनगर_किसान_महापंचायत#MuzaffarnagarMahaPanchayat pic.twitter.com/ui6wd0RzwW
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 5, 2021
2






विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए बताया कि अभी थोड़ा जल्दी में हूँ, लेकिन अगली बार जब भी यहां से होकर आने का अवसर मिलेगा तो निश्चित ही रैपुरा में आप सबके साथ कुछ घण्टे तक रहूंगा। उन्होंने बुंदेलखंड ढाबा की सेवाओं की प्रशंसा की और फिर अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से कार के द्वारा रीवा के लिए रवाना हो गए। इस अवसर हाकम सिंह यादव, मुन्ना राजा बुंदेला, जीतेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह बुंदेला एवं तहसीलदार आर.पी. सिंह उपस्थित रहे।











कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकट के दौरान निर्भय होकर मरीजों की देखरेख करने वाले डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अमित चौकसे, डॉ. भास्कर द्विवेदी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. इसरार खान, स्टाफ नर्स संध्या गंगेले, एंजिला गुप्ता, सुषमा सिंह, ज्योति रजक, प्रदीप रैकवार, सौरभ राय, रोहन, लैब टेक्नीशियन मनीष शर्मा (मन्नू), स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लोगों के घर घर जाकर जांच भरवा कर बीमार या संक्रमित व्यक्तियों को उपचार सुविधा मुहैया कराने वाले उदल सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, शहर काजी मौलाना मोईजुद्दीन को कोरोना के खतरे के प्रति नागरिकों को जागरूक करने एवं टीकाकरण के लिए करने, जरूरतमंदों में राशन और भोजन पहुंचाने एवं बीमार लोगों की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर योगेंद्र भदौरिया, पत्रकार संजय सिंह राजपूत, अधिवक्ता शैलेश विश्वकर्मा, अधिवक्ता अंकित शर्मा, गरीब बस्तियों में घर-घर भोजन पहुंचाने वाली राहत की रसोई की संचालिका सामाजिक कार्यकर्ता आस्था दीपक तिवारी, सचिन परमार, मरीजों की देखरेख करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मिश्रा, प्रगति पटेरिया, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर पालिका से प्रकाश खरे व रवि बाल्मीकि, डॉ. पुनीत खरे, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. ओम प्रकाश सिंगरौल, डॉ. प्रदीप खरे को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई,
कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधियों ने लोगों से आग्रह करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की और पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र समान होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जीवन पर संकट बढ़ता ही जा रहा है, पर्यावरण भी तेजी से प्रदूषित हो रहा है। वातावरण में जहरीली गैसों की अधिकता के कारण स्वच्छ प्राणवायु में सांस लेना दूभर होता जा रहा है। कोरोना की आपदा ने हमें ऑक्सीजन का महत्व समझा दिया है। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाना अति आवश्यक है और यह वृक्षारोपण से ही यह किया जा सकता है।