* रक्षाबंधन पर माता- बहन-बेटियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें
* मुख्यमंत्री ने बहनों से राखी बंधवा कर की दिन की शुरुआत
भोपाल। (www.radarnews.in) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश का सशक्तिकरण बहनों के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार मेरे प्रयास रहे हैं कि मैं माँ-बहन-बेटियों की जिंदगी में कैसे खुशियाँ लाऊँ। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बहनों का शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश आत्म-निर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता है। प्रदेश में बहनों को आत्म-निर्भर बनाने विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जल्दी ही महिला पंचायत बुलाई जायेगी, जिसमें बहनों से चर्चा के उपरांत लाड़ली लक्ष्मी जैसी अन्य योजनाएँ भी बनाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माँ-बहन-बेटियों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, उनके कल्याण और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लें। हम संकल्प लें कि उनके सपनों की उड़ान को पूरा करने के लिए उन्हें सभी अवसर दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बहनों से कहा कि रक्षाबंधन पर जब वे अपने भाई को राखी बांधे तो उनसे पूछें कि उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया कि नहीं। रक्षाबंधन के साथ कोरोना से सुरक्षा के बंधन के रूप में टीका अवश्य लगवाएँ। बहनें स्वयं भी टीका लगवाना न भूलें। प्रदेश में आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 25 तारीख को पहला एवं दूसरा तथा 26 तारीख को दूसरा डोज लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहनों को संदेश दिया। उन्होंने सभी माता-बहनों तथा बेटियों के सुखी, स्वस्थ्य एवं समृद्ध जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर राखी बांधने आई बहनों कु. कनक कुशवाह तथा शैली तिवारी से राखी बंधवाकर अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथ से बहनों को मिठाई खिलाई तथा शुभाशीष दिया।
पूजनीय हैं माँ- बहन-बेटियाँ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अनादिकाल से माँ-बहन–बेटियों का सम्मान है तथा वे हमारे लिए पूजनीय हैं। भारतीय परंपरा में कहा जाता है कि जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ ईश्वर का वास होता है।
भारतीय परंपराओं की वाहक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनें हमारी संस्कृति, जीवनमूल्य, व्रत, उत्सव, तीज-त्यौहार आदि परंपराओं की वाहक हैं। भारत की परिवार व्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय है तथा इसकी धुरी हैं नारियाँ। प्रदेश में बेटियों के पूजन के साथ शासकीय कार्य प्रारंभ होता है। बेटियों का सम्मान एवं सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
2
















सिमरिया थाना प्रभारी संदीप भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 18 अगस्त को दोपहर लगभग 11 बजे चंद्रावल गावं की आधा दर्जन युवतियां बाजार करने के लिए ऑटो रिक्शा से बनौली ग्राम जा रहीं थी। रास्ते में चंद्रावल से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंधे मोड़ पर सामने से आए तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली के चालक धर्मेन्द्र लोधी ने अत्यंत ही लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो रिक्शा में ठोकर मार दी। ट्रॉली का पिछला हिस्सा इतनी जोर से टकराया कि ऑटो रिक्शा मौके पर ही पलट गया। भीषण सड़क हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से जख्मी मनीषा पिता पुरुषोत्तम लोधी 22 वर्ष और कीर्ति पिता इंद्रपाल लोधी 17 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिमरिया थाना प्रभारी ने सड़क हादसे में चार युवतियों के घायल होने की पुष्टि की है लेकिन आधिकारिक तौर उनके नाम पता नहीं चल सके।
सोशल मीडिया पर आई अपुष्ट ख़बरों के अनुसार हादसे में अर्चना लोधी पिता जनक लोधी 22 वर्ष, रुकमणी लोधी पिता भवानी लोधी 20 वर्ष, निरंजना लोधी 17 वर्ष एवं अंकिता लोधी 16 वर्ष सभी निवासी चंद्रावल गंभीर रूप से घायल बताई जा रहीं है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर लगने से मृत दोनों युवतियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पवई ले जाय गया। वहीं घायल युवतितों को इलाज के लिए उनके परिजनों के द्वारा पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई और पड़ोसी जिला दमोह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक सिमरिया थाना में लापरवाह ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई चल रही थी।

