Home Blog Page 88

औषधीय पौधों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने किया समझौता

0
नई दिल्ली। (www.radarnews.in) राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) और लखनऊ स्थित वैऔअप-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएपी) ने औषधीय पौधों के बेहतर गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री (क्वालिटी प्लांटिंग मैटेरियल-क्यूपीएम) के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिये संयुक्त सहयोगात्मक प्रयास करने के वास्ते आज एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
इस समझौते के आधार पर एनएमपीबी द्वारा चिह्नित औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों के क्यूपीएम का विकास होगा। इसके साथ ही क्यूपीएम विकास, प्रोत्साहन, संरक्षण तथा विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में समुचित औषधीय पौधों की खेती के लिये नर्सरियां बनाने में भी मदद मिलेगी। सीएसआईआर-सीआईएमएपी लखनऊ चुने हुये औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों पर बड़े पैमाने पर अनुसंधान, कृषि-प्रौद्योगिकी विकास, क्यूपीएम की पैदावार कर सकता है।
समझौता-ज्ञापन की अवधि के दौरान एनएमपीबी, राज्य औषधीय पादप बोर्डों, राज्य बागवानी बोर्ड, देश भर के क्षेत्रीय-सह-स्वागत केंद्रों की अपनी क्रियान्वयन एजेंसियों के जरिये सीएसआईआर-सीआईएमएपी लखनऊ के साथ सहयोग तथा समन्वय करेगा। वह औषधीय पादप प्रजातियों के क्यूपीएम विकास सम्बंधी परियोजनाओं को समर्थन देगा।
आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत एनएमपीबी को अधिकार प्राप्त है कि वह औषधीय पौधों से सम्बंधी सभी मामलों पर समन्वय करे तथा औषधीय पौधों के कारोबार, निर्यात, संरक्षण और उनकी खेती सम्बंधी नीतियों तथा कार्यक्रमों को समर्थन दे।
2

MP : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, तीन चरणों में होंगे चुनाव

0
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की घोषणा की।

*    प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

*   6 जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी को होगा मतदान

भोपाल। (www.radarnews.in) राज्य निर्वाचन आयुक्त बंसत प्रताप सिंह ने शनिवार को त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है। श्री सिंह ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो कि परिणाम घोषित होने तक प्रभावशील रहेगी। आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों एवं कर्मियों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू होगी। यद्यपि पंचायत निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर हो रहे है, परंतु आचार संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों पर सामान्य रूप से लागू होंगे। मतदान तीन चरणों में 6 जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी 2022 में होंगे।
निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 13 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 30 दिसम्बर को शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 20 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 6 जनवरी है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 21 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 7 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 23 दिसम्बर और तृतीय चरण के लिये 10 जनवरी को अपराहृ 3 बजे तक है। मतदान (यदि आवश्यक हों) प्रथम चरण के लिये 6 जनवरी, द्वितीय चरण के लिये 28 जनवरी और तृतीय चरण के लिये 16 फरवरी 2022 को सुबह 7 बजे से अपराहृ 3 बजे तक होगा।

मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा

मतदान केन्द्र पर पंच और सरपंच पद के लिये मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से मतगणना प्रथम चरण के लिये 10 जनवरी, द्वितीय चरण के लिये 1 फरवरी और तृतीय चरण के लिये 20 फरवरी 2022 को सुबह 8 बजे से की जाएगी। पंच और सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिये 11 जनवरी, द्वितीय चरण के लिये 2 फरवरी और तृतीय चरण के लिये 21 फरवरी 20222 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी। जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिये 22 फरवरी को और जिला पंचायत सदस्यों के लिये 23 फरवरी 2022 को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी।

पंचायत आम निर्वाचन 2022 से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें…

2

भारत में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक, संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि

0
लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय। (फाइल फोटो)

*   दक्षिण अफ्रीका से आये थे दोनों संक्रमित व्यक्ति

(www.radarnews.in) भारत में पहली बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। ओमिक्रॉन संक्रमण के दोनों मामले कर्नाटक के बताए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव अग्रवाल ने बताया कि बीती रात कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 66 साल के एक व्यक्ति और 44 साल के एक व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की निजता को देखते हुए उनकी पहचान जाहिर नहीं की जायेगी। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, उनकी पहचान कर टेस्ट कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिन दोनों लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया है वो दोनों दक्षिण अफ्रीका से आये थे। दोनों में मामूली लक्षण देखे गए हैं। उनके 27 नवंबर से क्वारंटीन होने की बात पता चली है।
2

पन्ना में 4 से 6 दिसम्बर के बीच लगेगी भाजपाइयों की क्लास !

0
प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध पार्टी नेताओं से चर्चा करते हुए पन्ना के भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया।

*  भाजपा कार्यकर्ताओं को 15 विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

पन्ना। (www.radarnews.in) भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार पन्ना जिले में 4 से 6 दिसंबर के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को 15 विषयों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के व्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर पन्ना से सटे ग्राम जनकपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में आज भाजपा नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को मुकेश सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए मुख्य रूप से विवेक मिश्रा, रविराज यादव, बृजेंद्र मिश्रा, तरुण पाठक, श्रीमती मीना पांडे, कमल लालवानी, कैलाश गुप्ता, अजय पाठक, राजेंद्र कुशवाहा, दिलीप शिवहरे, राजकुमार वर्मा, महेंद्र यादव, श्रीमती शशि परमार, गीता गुप्ता, संगीता शिवहरे, सविता चौबे, दीपेश व्यास, चंदन सपेरा, जीतू गुप्ता, संदेश अग्रवाल, सौरभ ओमरे, सच्चू गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2

नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने भटक रही पीड़िता

0
पन्ना में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पत्रकारों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी देती नाबालिग युवती।

*   पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र की घटना

*   गांव के ही तीन युवकों पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप

पन्ना। (www.radarnews.in) जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग युवती को बंधक बनाकर उसके साथ कथित तौर तीन युवकों के द्वारा जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया। नाबालिग को बाद में आरोपीगण ही सलेहा थाना ले गए। जहां पीड़िता को आरोपियों व पुलिस के द्वारा अपने मनमाफिक बयान न्यायालय में देने के लिए डराया-धमकाया गया। अत्यंत ही डरी-सहमी नाबालिग ने दबाव में आकर न्यायालय में अपने कथन दर्ज करवा दिए कि मेरे साथ कुछ नहीं हुआ। नाबालिग अब आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने के लिए भटक रही है। पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती सुनाने और न्याय की गुहार लगाने के लिए नाबालिग युवती सोमवार 29 नवम्बर को अपने परिजनों के साथ पन्ना पहुंची। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी अजय बाघमारे से पीड़िता और उसके परिजनों ने मुलाक़ात कर समूचे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी।
नाबलिग ने अपने आवेदन पत्र में बताया है कि, शनिवार 27 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी तभी गांव की एक महिला आई और वह उसके साथ दिशा मैदान के लिए गांव के बाहर बगीचे की तरफ चली गई। जहां पहले से महिला के दोनों बेटे और एक अन्य युवक मौजूद था। कथित तौर महिला नाबलिग को मौके पर छोड़कर अपने घर वापस लौट आई। इस बीच मौका पाकर तीनों युवक नाबलिग युवती को जबरन अपने खेत में बने मकान में ले गए। जहां नाबालिग को बंधक बनाकर कथित तौर पर तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। अगले दिन दो युवक कहीं चले गए जबकि तीसरा युवक उसी मकान में रुका रहा। उक्त युवक के द्वारा रात्रि में पुनः नाबालिग को अपनी हवश शिकार बनाया गया।
दिनांक 29 अक्टूबर को आरोपीगण ने युवती से कहा कि वह उनके साथ सलेहा थाना चलकर पुलिस को यह बयान दर्ज कराए कि उसे कोई भगाकर नहीं लाया और ना ही मेरे साथ कोई बुरा काम हुआ है। आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया यदि ऐसे बयान नहीं दिए तो उसके घर वालों को जान से मार देंगे। सलेहा थाना पहुंचकर युवती के द्वारा अपने साथ घटित घटना की वास्तविक जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने उसके बताने के अनुसार बयान दर्ज नहीं किये। नाबालिग का आरोप है कि पुलिस के द्वारा उसके साथ बदसुलूकी कर धमकाया गया कि न्यायालय में चलकर यह बयान दो कि मेरे साथ कुछ नहीं हुआ। परिजनों से सम्पर्क न हो पाने और पुलिस व आरोपियों के दबाव से डरी-सहमी नाबालिग ने अंततः उनके बताए अनुसार बयान दर्ज करवा दिए। पीड़िता ने अपने शिकायती आवेदन पत्र में बताया है कि आरोपीगण आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है, उनका गांव में काफी आतंक है। इसलिए पुलिस ने उनके प्रभाववश उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
नाबालिग के द्वारा दिनांक 01 नवम्बर को सीएम हेल्प लाइन पर घटना की शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने सोमवार 29 नवम्बर को अपने परिजनों के साथ पन्ना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम पर डीएसपी अजय बाघमारे को आवेदन पत्र सौंपा है। जिसके माध्यम से नाबालिग युवती ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने एवं उनका बचाव करने वाले सलेहा थाना पुलिस के जवानों के विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग की है। डीएसपी वाघमारे ने इस संबंध में गुनौर एसडीओपी से चर्चा कर उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
2

क्राइम : लाठी-डण्डे और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर महिला की निर्मम हत्या

0
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ में घायल महिला के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए धरमपुर थाना पुलिस।

*    जमीनी विवाद के चलते जेठ-जेठानी और भतीजे ने वारदात को दिया अंजाम

पन्ना/अजयगढ़। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में धरमपुर थाना अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते एक महिला के ऊपर परिवार के ही लोगों ने लाठी-डण्डे और हंसिया से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर जघन्य हत्या कर दी। दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। उधर, हत्या की वारदात के बाद से ग्राम अमिलिहा में तनाव और शोक का माहौल निर्मित है।
धरमपुर थाना के समीपी ग्राम अमिलिहा निवासी इंद्राणी लोध पति शिवकुमार लोध 50 वर्ष आज सुबह घर के बाजू में स्थित अपने खेत में बारी लगा रही थी। इस दौरान खेत की सीमा को लेकर इंद्राणी लोध का अपने सगे जेठ रामप्रसाद लोध, जेठानी कुसमा लोध और भतीजे पप्पू से मुंहवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर इंद्राणी के ऊपर लाठी-डण्डे और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला उसे लहूलुहान कर दिया। सिर में आई प्राणघातक चोटों के कारण अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल महिला के अचेत होकर जमीन पर गिरते ही आरोपीगण उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले।
जानलेवा हमले की घटना की सूचना मिलने पर धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार बैगी हमराही पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अचेत हालत में पड़ी इंद्राणी लोध को आनन-फानन इलाज हेतु पुलिस वाहन से अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पन्ना जिला चिकित्सालय के रिफर कर दिया।
पन्ना जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान इंद्राणी लोध 50 वर्ष की मौत हो गई। धरमपुर थाना पुलिस ने फरियादी सुशील लोध की रिपोर्ट पर पूर्व में इस घटना पर आईपीसी की धारा 307 के तहत प्रकरण कायम किया था लेकिन घायल महिला की मौत होने पर दर्ज प्रकरण को धारा 302 में तब्दील किया गया है। थाना प्रभारी धरमपुर सुधीर कुमार बैगी ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
2

दक्षिण अफ्रीका से पन्ना लौटे व्यक्ति का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, आइसोलेशन में रहने की सलाह दी

0
दक्षिण अफ्रीका के बोत्स्वाना से वापस घर लौटे गणेश प्रसाद का हाल-चाल जांलते हुए पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र।

*   कोविड ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

पन्ना। (www.radarnews.in) दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर फैली दहशत के बीच मध्यप्रदेश में इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका से वापस अपने घर लौटे पन्ना जिले के सलेहा क़स्बा निवासी गणेश प्रसाद का आरटीपीसीआर टेस्ट कराकर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आज सलेहा पहुंचकर दक्षिण अफ्रीका से वापस घर लौटे गणेश प्रसाद से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही ऐहतियात बरतते हुए गणेश प्रसाद और परिवार के सदस्यों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया।
गणेश प्रसाद गत 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से मुंबई होते हुए सलेहा पहुंचे थे। गणेश प्रसाद को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। गणेश प्रसाद और इनके परिवार के स्वास्थ्य पर प्रशासन निरंतर निगरानी रखे हुए है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिला प्रशासन कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सजग और मुस्तैद है। उल्लेखनीय है कि, कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना अधिक तेजी से फैलता है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दुनिया में कोरोना संक्रमण की नई लहर आने का खतरा भी जताया जा रहा है।
2

स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण को साफ़-स्वच्छ बनाने युवाओं और बच्चों ने जगाई अलख

0
मेगा स्वच्छता अभियान के तहत पन्ना जिले के पटी ग्राम में रैली निकालकर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश देते हुए युवा और बच्चे।

*  ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर में मेगा स्वच्छता अभियान आयोजित

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) यूथ फॉर इकोलॉजिकल सस्टेनेबिलिटी राष्ट्रीय युवा नेटवर्क से सम्बद्ध दस्तक युवा एवं बाल अधिकार समूह के द्वारा ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के पटी ग्राम में आज राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने पर्यावरण को साफ़-स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक राम विशाल गौंड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दस्तक बाल अधिकार अभियान के द्वारा 14 से 20 नवम्बर तक पन्ना जिले के 25 ग्रामों में पर्यावरण को साफ़-स्वच्छ रखने के लिए प्लॉस्टिक, पॉलीथीन का उपयोग न करने जन जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार 28 नवम्बर को देश के 15 राज्यों में मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजित किया गया। जिसमें देश भर के 10 हजार से अधिक युवाओं ने सहभागिता रही। पन्ना में ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के पटी ग्राम में मेगा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पर्यावरण को साफ़-स्वच्छ बनाये रखने का सन्देश देने के लिए पन्ना जिले के पटी ग्राम में बिखरी पड़ी पॉलिथीन को एकत्र करते हुए दस्तक समूह के सदस्य।
मेगा अभियान अंतर्गत दस्तक समूहों ने पूरे मनोयोग से गांव के जल स्रोत जैसे- कुंआ, बाबली, तालाब, नहर की साफ़-सफाई की। गांव में जगह-जगह फैली पॉलिथीन को एकत्रित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता और जीवन के लिए उसका महत्व बताया गया। यह आयोजन स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार Right to Healthy Environment की दिशा में युवाओं को जोड़ना के संदर्भ में आयोजित किया गया | हर वर्ष नवम्बर माह में समस्त युवाओं के द्वारा स्वच्छता और सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए इस महीने को ग्लोबल एक्शन मंथ के रूप में मनाते है |
कार्यक्रम में सरपंच रुद्र सिंह यादव के द्वारा निरंतर स्वच्छता के संदर्भ में कार्य करने का भरोसा दिलाया। अंत में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में ग्राम के युवा, किशोरी, बाल, महिला समूह के साथियों के अलावा 25 गांव के दस्तक युवा, किशोरी, बाल, महिला समूह के सैकड़ों साथी शामिल रहे | कार्यक्रम में विकास संवाद से छत्रसाल पटेल, वैशाली, बबली, समीर खान, पृथ्वी ट्रस्ट से कमलाकांत, भानु सिंह, दीपा रैकवार, दस्तक समूह से आशा, पूजा, राजकुमारी, महेंद्र पटेल ,इन्द्र सिंह एवं रोशन सिंह के साथ ग्राम के अन्य साथी उपस्थित रहे।
2

नाबालिग़ प्रेमी जोड़े की कुण्ड में मिली लाश, जलप्रपात से कूदकर आत्महत्या करने की आशंका

0
पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को अजयगढ़ के शव विच्छेदन गृह के अंदर ले जाते हुए परिजन।

*   एक माह से लापता दोनों नाबालिगों की तलाश में जुटे थे परिजन

*   पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत लखनपुर सेहा के कुण्ड में मिले शव

पन्ना। (www.radarnews.in) जिस नाबालिग प्रेमी युगल की तलाश में परिजन व पुलिस एक माह से जुटी हुई थी, वह दोनों जंगल में स्थित कुण्ड में मृत पड़े मिले। इस खबर के आते ही जिले के अजयगढ़ एवं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनी फ़ैल गई। दोनों शवों से तेज़ दुर्घन्ध उठ रही थी। प्रथम दृष्टया प्रेमी युगल के द्वारा जलप्रपात से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना पर मर्ग कायम कर पुलिस व एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। दोनों की पहचान पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार 26 नवम्बर को जंगल गए एक चरवाहे ने लखनपुर सेहा कुण्ड के पानी में दो अज्ञात शव उतराते हुए देखने की जानकारी अजयगढ़ थाना पुलिस को दी गई। अजयगढ़ पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से युवक और लड़की के शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलने की खबर फैलते ही प्रेमी युगल के परिजन और पन्ना कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर गई। परिजनों के द्वारा मृतकों की शिनाख्त की गई। मृत नाबलिग स्वजातीय थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। अपुष्ट चर्चा है कि, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की उनके जानकारी परिजनों को थी लेकिन उम्र कम होने के कारण परिजन फिलहाल विवाह के लिए राजी नहीं थे। करीब एक माह पूर्व नाबालिग प्रेमी युगल अचानक अपने घर से गायब हो गया। युवती के परिजनों के द्वारा उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली थाना पन्ना में दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का प्रकरण कायम किया गया था।
अजयगढ़ में शव विच्छेदन गृह के बाहर ऑटो रिक्शा में रखे प्रेमी युगल के शव।
पीड़ित परिजनों ने अपने स्तर पर लगातार दोनों की तलाश जारी रखी। इस बीच शुक्रवार 26 नवम्बर को जंगल गए एक चरवाहे के द्वारा लखनपुर सेहा कुण्ड के पानी में दो अज्ञात शव देखे गए। उसके द्वारा शवों की जानकारी अजयगढ़ थाना पुलिस को दी गई। जंगल में दो शव मिलने का पता चलते ही अनहोनी की आशंका से घिरे लापता 17 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय लड़की के परिजन आनन-फानन मौके पर पहुँच गए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग प्रेमी युगल ने लखनपुर जलप्रपात से नीचे कूदकर आत्महत्या की है। उल्लेखनीय है कि जलप्रपात का ऊपरी भाग पन्ना कोतवाली थाना एवं नीचे सेहा का इलाका अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। आज काफी ग़मगीन ग़मगीन माहौल में दोनों शवों का अजयगढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में अजयगढ़ थाना पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु केश डायरी पन्ना कोतवाली थाना भेजने की बात कही जा रही है।
2

Constitution Day 2021 : संविधान की उद्देशिका एवं प्रावधानों को पढ़कर सुनाया गया

0
संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना ने अपने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष संविधान की उद्देशिका एवं प्रावधानों को पढ़कर सुनाया।

*  एसपी ऑफिस सहित जिले के सभी थानों-चौकियों में मनाया गया संविधान दिवस

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवम्बर का दिन ख़ास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से 26 नवम्बर 1949 को मौजूदा संविधान को अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए 2015 से प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश शासन ने समस्त कार्यालयों में संविधान दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना संविधान की उद्देशिका पढ़ते हुए।
शासन की मंशानुरूप आज दिनांक 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशानुसार जिले के समस्त पुलिस थानों-चौकियों एवं कार्यालयों में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की जानकारी साझा की गई। वहीं संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा द्वारा समस्त कार्यालीन अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान उद्देशिका एवं प्रावधानों को पढ़कर सुनाया गया तथा संविधान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान की मंशा अनुरूप कार्य करने हेतु समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।
2