Home Blog Page 37

विश्व मृदा दिवस : रसायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से ख़राब हो रही मिट्टी की सेहत

0
विश्व मृदा दिवस (5 दिसंबर) को कृषि महाविद्यालय पन्ना में आयोजित कृषक संगोष्ठी में उपस्थित पुरुष एवं महिला कृषक।

*     कृषि वैज्ञानिकों और जानकारों ने किसानों को किया आगाह

*     मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी सलाह

पन्ना। (www.radarnews.in) विश्व मृदा दिवस (5 दिसंबर) के अवसर पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना एवं समर्थन संस्था द्वारा संयुक्त रूप से डब्लूएचएच के सहयोग से कृषक संगोष्ठी का आयोजन कृषि महाविद्यालय परिसर लक्ष्मीपुर में किया गया। कार्यक्रम किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उप संचालक पन्ना एपी सुमन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि मिट्टी का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। किसानों द्वारा असंतुलित रूप से रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे मिट्टी कठोर हो रही है और उसकी उर्वरकता खत्म हो रही है। मिट्टी की भौतिक दशा को सुधारने के लिए कृषकों को गोबर-गौमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. व्हीके यादव ने कृषकों को मिट्टी परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग तथा खरपतवारनाशी एवं अन्य रसायनों का कम से कम उपयोग करने की सलाह दिया। कृषि विज्ञानं केन्द्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पीएन त्रिपाठी ने बताया कि रसायनिक खादों के असंतुलित प्रयोग से मृदा का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। अधिक फसल उत्पादन लेने के उद्देश्य से मिट्टी से पोषक तत्वों का निरंतर निष्कासन हो रहा है परंतु उसकी पूर्ति के लिए कृषकों द्वारा एकीकृत पोषक तत्व प्रणाली का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। फसलों को 17 तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है परंतु कृषकों द्वारा केवल यूरिया एवं डीएपी के माध्यम से दो ही मुख्य तत्वों नत्रजन एवं स्फुर की पूर्ति हो पाती है। शेष पोषक तत्वों की मिट्टी में कमी होती जा रही है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि फसल चक्र में दलहनी फसलों एवं हरी खाद की फसलों जैसे सनई, ढैंचा का प्रयोग करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
लक्ष्मीपुर पंचायत की सरपंच सुश्री नीलम खंगार द्वारा उपस्थित कृषकों को बताया गया कि हम सभी को मिलकर मिट्टी एवं जल संरक्षण की ओर कार्य करना होगा। इस संबंध में सभी पंचायतों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। पशु चिकित्सक श्री निगम द्वारा कृषकों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों एवं उनके निदान के बारे में बताया गया। कृषि फसल बीमा सलाहकार पंकज कुशवाह द्वारा कृषकों को रबी फसलों के बीमा कराये जाने पर विस्तृत चर्चा किया। समर्थन संस्था के ज्ञानेन्द्र तिवारी ने बताया कि मिट्टी का गिरता स्वास्थ्य चिंतनीय विषय है। मृदा स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए प्राकृतिक खेती, केंचुआ खाद एवं मोटा अनाज की खेती को फसल चक्र में अपनाना होगा। उन्होंने इस दौरान जल ही जीवन है, जय जवान जय किसान एवं स्वस्थ धरा खेत हरा जैसे नारे भी लगवाए। प्रगतिशील कृषक श्रीमती कीर्तन देवी पटेल ने कहा कि हम सभी महिलायें प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं और महिलाओं को प्राकृतिक खेती के सिखाने का काम भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. आरके जायसवाल, डॉ. आरपी सिंह, रितेश बागोरा, आशीष विश्वास, चार्लीराजा, ज्योति कुश्वाहा, लखनलाल शर्मा एवं जलमित्र सहित अनेक कृषकों ने हिस्सा लिया।

जनादेश 2023 : पन्ना में भाजपा ने 20 साल बाद किया क्लीन स्वीप, जीतीं तीनों सीटें; जानिए महत्वपूर्ण चुनावी आंकड़ें

0
पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-60 से विजयी घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह।

*     बृजेन्द्र प्रताप 17910, प्रहलाद लोधी 22043 और राजेश 1160 मतों के अंतर से विजयी घोषित

*     जिले में कांग्रेस का सफाया होने से पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक निराश और हैरान

शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के पन्ना में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 3 सीटें जीत ली हैं। भाजपा ने 3-0 के स्कोर के साथ जिले में क्लीन स्वीप किया है। इसके पूर्व 2003 में भी पार्टी ने सभी सीटें जीती थीं। भाजपा प्रत्याशियों ने दो सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई जबकि तीसरी सीट पर कांटे का मुकाबला रहा। पन्ना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने 17910 वोटों से जीत दर्ज की तो पवई से प्रहलाद लोधी 22043 मतों से विजयी हुए हैं। आरक्षित गुनौर सीट पर करीबी मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार राजेश कुमार वर्मा 1160 मतों से चुनाव जीत गए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने और जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों में ख़ुशी की जबरदस्त लहर देखी जा रही है। पन्ना की सभी विधानसभा सीट पर जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाना शुरू कर दिया। शहर में लड्डू बांटे जा रहे हैं, जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं। वहीं जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक निराश और हैरान हैं।

शीर्ष नेतृत्व को जीत का श्रेय

मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह।
खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीत का श्रेय डबल इंजन सरकार और पार्टी संगठन में आसीन शीर्ष नेतृत्व को दिया है। उन्होंने, अपनी जीत को भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठन की कुशल रणनीति का प्रतिफल बताया है। आपने एक सवाल के जवाब में कहा कि, लाड़ली बहनों का अपार स्नेह पूरे प्रदेश में हमें मिला है। मैं शीश झुकाकर बहनों का चरण वंदन करता हूँ और उम्मीद करता हूँ, बहनों का इसी तरह का स्नेह भविष्य में भाजपा के साथ बना रहेगा। बहनों ने भलीभांति यह जान लिया है कि, भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। वायदे तो कांग्रेस ने भी किए थे लेकिन निभाए नहीं। इसलिए बहनों ने भाजपा पर भरोसा किया कांग्रेस के वादों पर नहीं। बृजेन्द्र प्रताप ने पन्ना को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की घोषणा को धरातल पर मूर्त रूप दिलाने के साथ मंदिरों के विकास, बांधों और सड़कों का निर्माण कराकर पन्ना को प्रदेश का विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाऊंगा।

कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिलाई जीत

गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-59 से विजयी घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार वर्मा।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गुनौर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए राजेश कुमार वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं खासकर पालक-संयोजक, पेज प्रभारी, मण्डल एवं जिला पदाधिकरियों द्वारा टीम वर्क के साथ पिछले डेढ़-दो साल से लगातार की गई मेहनत को अपनी जीत का श्रेय दिया है। आपने कहा कि मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। राजेश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र कृषि पर आधारित है, इसलिए अन्नदाता किसानों के खेतों को पानी-बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराना और बुनियादी सुविधाओं की पूर्ती करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

लाड़ली बहना योजना गेमचेंजर साबित

पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-58 से विजयी घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद लोधी।
पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीते मौजूदा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद लोधी ने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं , मतदाताओं और सबसे बड़ा श्रेय लाड़ली बहना योजना को दिया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना संचालित करके मध्यप्रदेश में भाजपा रिकार्ड जीत दिलाई है। प्रदेश में भाजपा को मिलीं सीटें हमारी उम्मीद से कहीं अधिक है। यह चमत्कारिक जीत है, हम प्रदेश की जनता के आभारी हैं। प्रहलाद ने अपनी प्राथमिकताओं के सवाल पर बताया पवई विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर उनका पूरा फोकस रहेगा। सुपात्र व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुखद बदलाव और खुशहाली लाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा।

विधानसभा चुनाव 2023 : पन्ना जिले में विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों को प्राप्त मत और प्रतिशत-

पवई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 58

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 PRAHLAD LODHI Bharatiya Janata Party 106126 285 106411 49.76
2 PANDIT MUKESH NAYAK Indian National Congress 83610 758 84368 39.45
3 HEMANT RISHIRAJ SINGH Bahujan Samaj Party 3305 9 3314 1.55
4 ASHISH KUMAR KUSHWAHA Jan Adhikar Party 427 0 427 0.2
5 BEERAN PATEL Rashtriya Jansanchar Dal 278 0 278 0.13
6 BHARAT LAL PATEL Vastavik Bharat Party 267 4 271 0.13
7 RAJANI YADAV Samajwadi Party 2889 7 2896 1.35
8 RAMPAL SINGH GONDELA Bhartiya Ganrajya Party 4100 9 4109 1.92
9 ANAND KUMAR VISHWAKARMA Independent 844 0 844 0.39
10 ASHISH Independent 455 0 455 0.21
11 PRAHALAD Independent 732 1 733 0.34
12 PRAHLAD KUMAR PRAJAPATI Independent 569 1 570 0.27
13 PRAHLAD LODHI Independent 676 1 677 0.32
14 RAMMOORTI CHOURASHIYA Independent 926 0 926 0.43
15 VIJAY KUMAR SONI Independent 1678 0 1678 0.78
16 HARI LAL CHOUDHARY RETIRED T.I. Independent 3383 4 3387 1.58
17 NOTA None of the Above 2496 2 2498 1.17
Total 212761 1081 213842

गुनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 59

 

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 JEEVAN LAL SIDDHARTH Indian National Congress 75183 853 76036 45.2
2 DEVIDEEN ‘ASHU’ Bahujan Samaj Party 5927 19 5946 3.53
3 RAJESH KUMAR VERMA Bharatiya Janata Party 76907 289 77196 45.89
4 AMITA BAGRI Samajwadi Party 3874 18 3892 2.31
5 ARViND- BAGRI Vindhya Janta Party 495 3 498 0.3
6 JEETENDRA KUMAR DAHAYAT Jan Adhikar Party 438 3 441 0.26
7 SHRI – POORAN LAL KORI Peoples Party of India (Democratic) 595 3 598 0.36
8 PARSU CHAUDHARY Independent 778 1 779 0.46
9 SANT LAL PRAJAPATI URF- TIGER Independent 808 1 809 0.48
10 NOTA None of the Above 2008 4 2012 1.2
Total 167013 1194 168207

 

पन्ना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 60

 

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Brijendra Pratap Singh Bharatiya Janata Party 96283 385 96668 51.15
2 Bharat Milan Pandey Indian National Congress 77747 1011 78758 41.67
3 Vimla Ahirwar Bahujan Samaj Party 2843 12 2855 1.51
4 Lodhi Mahendra Pal Verma Samajwadi Party 2870 7 2877 1.52
5 Mevalal Ahirwar Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) 1137 1 1138 0.6
6 Jigyasa Kanojiya Independent 879 2 881 0.47
7 Nand Kumar Vyas Independent 484 0 484 0.26
8 Firoj Khan Independent 364 0 364 0.19
9 Mohammad Ikram Independent 635 0 635 0.34
10 Rajesh Shrivastav Independent 1056 0 1056 0.56
11 Sonelal Prajapati Independent 911 2 913 0.48
12 NOTA None of the Above 2364 0 2364 1.25
Total 187573 1420 188993

 

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : तीन राज्यों में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत, मोदी की गारंटी पर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने जताया भरोसा

0

*    मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के आशीर्वाद से दो तिहाई से ज्यादा बहुमत

*    राजस्थान में बदला राज, जनता ने कायम रखा रिवाज

*    छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजों ने चौंकाया, बीजेपी की सत्ता में वापसी

*    दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद तेलंगाना में कांग्रेस की बड़ी जीत

भोपाल। (www.radarnews.in) पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे घोषित हो चुके हैं। हिंदी भाषी उत्तर भारत के तीन प्रमुख राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिला है। तीनों ही राज्यों की जनता ने मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा को मिली बंफर जीत का अनुमान लगाने में सभी एग्जिट पोल फेल साबित हुए हैं। खासकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत ने सबको चौंका दिया है। देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस को हिन्दी हार्टलैण्ड में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के लिए सिर्फ एक अच्छी खबर तेलंगाना से आई है। दक्षिण भारत में कांग्रेस ने कर्नाटक के बाद तेलंगाना में जीत दर्ज कराई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलकर ऐतिहासिक जीत हांसिल की है। तेलंगाना में कांग्रेस भी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के मुताबिक मध्यप्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 66 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। एमपी में एक सीट भारत आदिवासी पार्टी को मिली है। राजस्थान में 115 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है, यहां कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई है। राजस्थान की 13 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सबको चौंकाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 54 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी सिर्फ 35 सीटें जीती हैं। छत्तीसगढ़ में एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिली है।
बहरहाल, तेलंगाना में कांग्रेस मौजूदा मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के हाथ से सत्ता छीनने में सफल हो गई है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार 64 सीटों पर तथा BRS के प्रत्याशियों ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46 सीट है। तेलंगाना में भाजपा को 8, एआईएमआईएम 7 और सीपीआई को 1 सीट मिली है।

विधानसभा चुनाव-2023 : आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम

0
सांकेतिक चित्र।

*   मतगणना केन्द्रों में मतगणना के राउन्डवार परिणाम किये जाएंगे प्रदर्शित

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रविवार 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से सभी 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित किये गये मतगणना केन्द्रों में प्रारंभ होगी। सभी मतगणना केन्द्रों में मतगणना के राउन्डवार परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मतों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी 52 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना केन्द्र में एम्बुलेंस एवं मेडिकल स्टॉफ सहित उपचार की सुविधाएँ भी अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिये हैं।
मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर भी देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा https://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।

अभ्यर्थियों और प्रेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा स्ट्रांग रूम, डाक मतपत्रों की गिनती के साथ होगी मतगणना की शुरूआत

0
मतगणना केन्द्र शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पन्ना में आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना हरजिंदर सिंह।

*    मतगणना की पारदर्शिता के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से की जाएगी निगरानी

पन्ना।(www.radarnews.in) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतणगना रविवार 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पन्ना में की जाएगी। पन्ना जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना विधानसभावार कक्षों से की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना की शुरूआत होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की चक्रवार मतगणना होगी। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम रविवार सुबह 6.30 बजे अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं तथा प्रेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बगैर प्रवेश पत्र किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना हरजिंदर सिंह ने दी है।
आपने मतगणना संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में रडार न्यूज़ से चर्चा में बताया कि, मतगणना केन्द्र में सभी व्यवस्थाएँ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं। साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए है। मतगणना दल के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना का कार्य संपादित किया जाएगा। मतगणना की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिये प्रत्येक मतगणना कक्ष में सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाएगी।

मोबाइल, कैमरा, कैल्कुलेटर ले जाना प्रतिबंधित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना हरजिंदर सिंह ने बताया कि, डाक मतपत्रों के लिए अलग-अलग विधानसभावार कुल 10 टेबल लगाई गई है। मतगणना को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों का मोबाइल मीडिया सेंटर तक ले जाने की अनुमति होगी। पत्रकारों को समूहवार बारी-बारी से मतगणना कक्ष का अवलोकन कराया जाएगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा आयोग के निर्देशों के तहत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच इत्यादि लेकर जाना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों, अभ्यर्थी व अभिकर्ता को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, कैमरा, कैल्कुलेटर, घड़ी एवं अन्य हैण्ड बैग, इंक पेन, पानी बॉटल, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, पान, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ तथा माचिस ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थियों और अभिकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

अभ्यर्थियों और उनके गणना अभिकर्ताओं को विधानसभा निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि, विधानसभा निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया के संबंध में आज अभ्यर्थियों और उनके गणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना के कला भवन में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें मतगणना प्रक्रिया एवं आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

मतगणना केन्द्र शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पन्ना में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना हरजिंदर सिंह।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार 01 दिसंबर 2023 को मतगणना स्थल पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सुचारू रूप से मतगणना प्रक्रिया के संचालन के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर जरूरी निर्देश भी दिए। साथ ही स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। इस दौरान एसडीएम अशोक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वाइल्ड बोर मीट के शौक ने पहुंचाया सींखचों के पीछे : शिकार के बाद घर में पक रहा था मांस, वन विभाग की टीम ने मारा छापा; मांस के साथ तीन गिरफ्तार

0
जंगली सूअर शिकार के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर वन विभाग की टीम ने रविवार शाम पन्ना लाकर जिला जेल में दाखिल कराया।

*      मांस खरीदने वाले दो अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से जारी है तलाश

*    उत्तर वन मण्डल पन्ना अंतर्गत अजयगढ़ के मझपटिया में हुआ था शिकार

शादिक खान, पन्ना/अजयगढ़। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उत्तर वन मण्डल के अजयगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने जंगली सूअर (वाइल्ड बोर) के शिकार तथा मांस खरीदने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वन्य प्राणी मांस के शौकीनों को जेएमएफसी न्यायालय अजयगढ़ में पेश किया गया, जहां से आरोपियों न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पन्ना भेज दिया है। इस प्रकरण में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम उनकी तलाश में सरगर्मी से जुटी है।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पन्ना जिले में वन्य प्राणियों के शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिसके मद्देनज़र वन विभाग का मैदानी अलर्ट मोड में आ गया है। शिकार की प्रभावी रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाने के साथ ही शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार 25 नवंबर 2023 को उत्तर वन मण्डल पन्ना के अजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत दमचुआ बीट के मझपटिया में जंगली सुअर (वाइल्ड बोर) के शिकार का मामला सामने आया है। मुखबिर के द्वारा शिकार की सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी अजयगढ़ नीलेश प्रजापति को दी गई। जिसकी तस्दीक होने पर रेंजर श्री प्रजापति ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक निर्देश मिलने पर वन विभाग की टीम ने माधौगंज अजयगढ़ में स्थित बब्बू सोनकर पिता मुल्लू सोनकर के घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर का कच्चा और पका हुआ मांस जब्त किया है।
आरोपी बब्लू को हिरासत में लेकर शिकार के संबंध में पूंछतांछ की गई। वन अमले को बब्लू ने बताया कि उसने राजू अहिरवार पिता छोटा अहिरवार निवासी मझपाटिया से वाइल्ड बोर का मीट रुपए देकर खरीदा है। इस खुलासे को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मझपाटिया में राजू अहिरवार और उसके भाई रामकेश पिता छोटा अहिरवार के घर पर छापा मारकर दोनों को दबोंच लिया। इनके घरों से वन विभाग की टीम को जंगली सूअर का कच्चा व पका हुआ मांस मिला है। इसके अलावा शिकार की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, बका और सागौन की लकड़ी भी आदि आरोपियों के कब्जे से जब्त की गई है।

शिकार करने के बाद बेंच दिया था आधा मांस

जंगली सूअर का शिकार करने एवं उसके मांस के क्रय-विक्रय मामले में गिरफ्तार आरोपी वन विभाग की टीम के साथ।
प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य आरोपी राजू अहिरवार ने पूंछतांछ के दौरान जंगली सूअर शिकार करने का जुर्म स्वीकार किया है। फॉरेस्ट टीम को आरोपी ने बताया कि 25 नवम्बर की देर रात एक जंगली सूअर घायल अवस्था में उसके खेत में आया था, जिसे उसने लाठी से हमला कर मार डाला। राजू ने मृत सूअर के मांस का कुछ हिस्सा अपने भाई रामकेश अहिरवार, बब्बू सोनकर सहित दो अन्य लोगों को बेंच दिया और थोड़ा मांस उसने अपने खाने के लिए बचा लिया था। अजयगढ़ रेंजर नीलेश प्रजापति ने बताया कि, मांस खरीदने के मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आपने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई है। रेंजर श्री प्रजापति ने बताया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पीओआर दर्ज कर रविवार 26 नवम्बर को उन्हें अजयगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पन्ना में दाखिल करा दिया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

उत्तर वन मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जंगली सूअर के शिकार का खुलासा कर आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना की है। इस कार्रवाई में वनपरिक्षेत्र अधिकारी अजयगढ़ नीलेश प्रजापति, परिक्षेत्र सहायक अजयगढ़ मुकेश मिश्रा, बीटगार्ड दमचुआ रामनरेश सिंह राजपूत, डिप्टी रेंजर जयकरण तिवारी, वनरक्षक ऋषि यादव, विकाश मिश्रा, राजाराम कोंदर, लल्लू प्रसाद प्रजापति, अनिल राजपूत, प्रतीक तिवारी, जीतेन्द्र लोधी, छत्रपाल सिंह, शिवम पाठक, शिवा गुप्ता, मंयक शर्मा, मुरलीधर अहिरवार आदि की अहम भूमिका रही।

उमराह के नाम पर दर्जन भर से लाखों की ठगी, ट्रैवल कंपनी ने रुपए लेने के बाद ज़ियारत पर नहीं भेजा

0
फाइल फोटो।

*    धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

*    किराया राशि वापस लेने पिछले कई माह से भटक रहे पन्ना समेत आसपास के जिलों के लोग

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना और उसके आसपास के जिलों में करीब दर्जन भर लोगों को सऊदी अरब ले जाकर उमराह (पवित्र तीर्थयात्रा) कराने का झांसा देकर टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। ट्रैवल कंपनी संचालकों ने रुपए लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को उमराह की यात्रा पर नहीं भेजा। समय पर वीजा न बन पाने का कारण बताकर उनकी यात्रा कैंसिल कर दी। उसके बाद से अब तक रुपए लौटाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन राशि वापस नहीं की। ट्रैवल कम्पनी संचालकों की ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को शिकायती आवेदन पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पन्ना को जांच सौंपी है।
उमराह कराने के नाम पर अजहरी टूर एंड ट्रैवल कंपनी पन्ना के संचालकों के द्वारा की गई धोखाधड़ी का शिकार लोग एसडीओपी कार्यालय से बाहर निकलते हुए।
पन्ना के जगात चौकी में रहने वाले रफीक खान पिता वकील खान 35 वर्ष और अय्यूब खान पिता वकील खान 38 वर्ष अजहरी टूर एंड ट्रैवल कंपनी संचालित करते हैं। करीब दस माह पूर्व उमराह की पवित्र तीर्थयात्रा जाने के लिए रहीस खान पिता फूल खान निवासी पगरा जिला पन्ना सहित दर्जन भर से अधिक लोगों रफीक खान और उसके भाई के पास प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशि 70 हजार से लेकर 85 हजार रुपए बतौर यात्रा खर्च एडवांस जमा किए थे। दिनांक 25 जनवरी 2023 को राशि जमा करने पर कुछ लोगों को रशीद प्रदान की गई थी। इस तरह ट्रैवल कंपनी संचालक दोनों भाइयों ने मिलकर पन्ना, छतरपुर सहित आसपास के जिलों में रहने वाले करीब आधा सैंकड़ा मुस्लिम धर्मावलंबियों को उमराह कराने के नाम पर लाखों रुपए जमा कर लिए। उक्त राशि से लोगों को उनके नजदीकी रेलवे स्टेशन से मुंबई तक आने-जाने के रेल टिकिट, मुंबई से सऊदी अरब की हवाई यात्रा के टिकिट और वीजा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। लेकिन उमंरा यात्रा की पूर्व निर्धारित तिथि गुजरने के दो माह बाद भी बुकिंग कराने वालों को यात्रा के टिकिट और वीज़ा प्रदान नहीं किया गया। इस कारण सऊदी अरब के मक्का में स्थित हरम शरीफ की जियारत करने की ख़्वाहिश पूरी न हो सकी।
उमराह के यात्रा खर्च के रूप में एडवांस राशि जमा करने के बाद अजहरी टूर एंड ट्रैवल कंपनी के द्वारा दी गई रशीद का फोटो।
अजहरी टूर एंड ट्रैवल कंपनी संचालक रफीक खान व अय्यूब खान की वादाखिलाफ़ी से परेशान लोगों ने अपने जमा रुपए जब वापस मांगे तो पहले इनके द्वारा बहानेबाजी की गई। अब आरोपीगण रुपए लौटने से ही साफ़ इंकार करते हुए उल्टा पीड़ितों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। तीर्थयात्रा के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को शिकायती आवेदन पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने आवेदन पत्र में बताया है कि उमराह के नाम पर करीब आधा सैंकड़ा लोगों से प्रति व्यक्ति के हिसाब से 70 हजार से लेकर 85 हजार रुपए तक जमा कराए गए। इस तरह धार्मिक भावनाओं को आहत कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दोनों आरोपी अब अधिकांश लोगों की राशि लौटने से साफ़ मना कर रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से ठगी के आरोपियों से राशि वापस दिलाने और उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की है।

क्या होता है उमराह ?

इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार उमराह का मतलब मक्का में हरम शरीफ की जियारत करने से है, जिसे वर्ष में किसी भी समय किया जा सकता है। उमराह मुसलमानों को ईमान ताज़ा करने और ख़ुदा से गुनाहों की माफी मांगने का मौका होता है। हज और उमराह दोनों के लिए ही मुसलमान सऊदी अरब के सबसे पुराने एवं पवित्र शहर मक्का जाते हैं। इसमें बड़ा अंतर यह है कि उमराह जहां पूरे साल किया जा सकता है लेकिन हज की जियारत का एक निश्चित समय होता है। उमराह-हज से काफी अलग है, जिसे करना सुन्नत माना जाता है। जबकि हर हैसियतमंद मुसलमान पर जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज है। अगर किसी मुसलमान पर किसी तरह का उधार नहीं है और वो आर्थिक रूप से सक्षम है, तो उसे एक बार हज करना जरूरी होता है। वहीं, उमराह लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार कभी भी कर सकते हैं।

इनका कहना है-

उमराह की तीर्थयात्रा के नाम पर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है, जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रही है। जल्द ही पीड़ितों के कथन दर्ज कर राशि की ठगी संबंधी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। आरोपियों से विस्तृत पूंछतांछ के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।”

– एसपी सिंह बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पन्ना जिला पन्ना (म.प्र.)।

नाबालिग के साथ दुष्कृत्य के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

0
फाइल फोटो।
पन्ना। (www.radarnews.in) न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना महेन्द्र मंगोदिया ने नाबालिग युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दीपक सोनी को धारा-366 (क) भादसं. एवं 5 एल/6 पाॅक्सो एक्ट के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर क्रमशः 07 वर्ष और 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है।
               सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना रोहित गुप्ता ने अभियोजन के मामले की जानकारी देते हुए बताया, दिनांक 22 मार्च 2022 को फरियादी ने थाना सलेहा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 मार्च 2022 मैं अपनी और तीन लड़कियों को लेकर खेत की कटाई करने के लिये बाहर गया था। घर पर दो लड़कियां थीं। दिनांक 21 मार्च 2022 को घर से एक लड़की ने सुबह फोन पर बताया कि बहन दिनांक 20 मार्च 2022 की शाम 6 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जो घर वापस नहीं आयी है। घर पहुंचकर अपनी लड़की को आसपास, रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मुझे शंका है कि मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना सलेहा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। नाबालिग को दिनांक 30 मार्च 2022 को सलेहा से दस्तयाब कर कथन लेख किये गये। प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना उपरांत पुलिस के द्वारा आरोपी दीपक सोनी के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सांकेतिक चित्र।
न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना महेन्द्र मंगोदिया के न्यायालय मे प्रकरण का विचारण हुआ। अभिलेख पर आए साक्ष्य और अभियोजन के तर्को एवं न्यायिक दृष्टांतो से सहमत होते हुए विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी दीपक सोनी को क्रमशः धारा- 366(क) भादसं. एवं 5एल/6 पाॅक्सो एक्ट के आरोप में दोषसिद्ध पाए जाने पर क्रमशः 07 वर्ष एवं 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 100-100 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक दिनेश खरे द्वारा की गई।

भीषण सड़क हादसा : यात्री बस और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत आठ की मौत

0
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में झाँसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे-35 पर रैपुरा थाना अंतर्गत यूपी रोडवेज की बस और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की जोरदार सीधी भिड़ंत हो गई।

*    मृतकों में पन्ना जिले लायंचा ग्राम निवासी पटेल परिवार के पांच सदस्य शामिल

*    चित्रकूट जिले के बगरेही ग्राम के नजदीक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर हुआ हादसा

*    बस में घुसी बोलेरो को जेसीबी मशीन की मदद से अलग कर निकाले दो मृतकों के शव

*    दर्दनाक हादसे की खबर आने के बाद से पन्ना, बांदा और चित्रकूट जिले में शोक की लहर

चित्रकूट/पन्ना। (www.radarnews.in) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंगलवार को बगरेही गांव के नजदीक यूपी रोडवेज की बस और बोलेरो जीप की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल और रामनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सड़क हादसे में असमय काल कवलित हुए 5 व्यक्ति मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि शेष तीन मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले थे। भीषण सड़क हादसे की खबर आने के बाद से ही एमपी पन्ना और इससे सटे उत्तर प्रदेश के बांदा तथा चित्रकूट जिले में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार 21 नवंबर को चित्रकूट जिले में झाँसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे-35 पर रैपुरा थाना अंतर्गत दोपहर करीब 11 बजे बांदा डिपो की रोडवेज बस क्रमांक- UP- 78FT- 7912 और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जीप MP-35- CA- 3856 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो जीप में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस में सवार नौ यात्री भी घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से में घुसी बोलेरो को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में चार की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज (इलाहबाद) के लिए रेफरल किया गया है।

संगम में स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु

उप जिलाधिकारी मानिकपुर जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश के द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट को प्रेषित सड़क हादसे की जानकारी तथा हादसे के मृतकों एवं घायलों का विवरण।
बोलेरो में सवार घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज (इलाहबाद) संगम में स्नान करने के बाद बोलेरो वाहन से चित्रकूट लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह चित्रकूट से अयोध्या की ओर जा रही यूपी रोडवेज की जनरथ बस जैसे ही हाइवे के बगरेही मोड़ के नजदीक पहुंची तो उनकी जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा। जबकि स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ़्तार काफी तेज थी। मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालाक का संतुलन बिगड़ा यह देखकर सामने से आ रही बस के चालक ने भी बस को बचाने का प्रयास किया तो बस दाईं ओर आ गई। इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हो गई।

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में वोटिंग का बना नया रिकार्ड, 76.22 प्रतिशत मतदान; जानें विधानसभावार मतदान प्रतिशत

0
मध्यप्रदेश के पन्ना में विधानसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर कतारबद्ध खड़े मतदाता।(फाइल फोटो)
भोपाल। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये 17 नवम्बर को रिकार्ड वोटिंग हुई है। इस चुनाव ने पिछले 66 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। अनंतिम जानकारी अनुसार प्रदेश में 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2018 में एमपी में 75.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में मतदान में 0.73 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में कुल दर्ज 55983139 मतदाताओं में से 42672017 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
बता दें कि वर्ष में 1957 प्रथम विधानसभा चुनाव में सिर्फ 37.17 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। अब तक संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में अपवाद स्वरूप एक-दो को छोड़कर चुनाव दर चुनाव मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता ही रहा है। लोगों को अपने मताधिकार के उपयोग को लेकर जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा स्वीप गतिविधियों पर बड़ी राशि खर्च की जाती है।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में हुये मतदान का विधानसभावार प्रतिशत देखने के लिए नीचे दी गई लिंक को क्लिक करें-   

विधानसभावार मतदान का अनन्तिम डेटा……… (क्लिक करें)