* कलेक्टर ने स्वीकृति अनुसार मशीनें संचालित कर आधार केंद्रों का प्रचार-प्रसार करने दिए निर्देश
* जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न
शहडोल।(www.radarnews.in) कलेक्टर शहडोल डाॅक्टर केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के आधार केंद्र संचालकों को निर्देश दिए की आधार बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। कलेक्टर ने कहा कि किसी कारणवश जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है उनके आधार कार्ड बनाने हेतु क्षेत्र में कैंप लगाए एवं आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की जिले में जितने भी आधार केंद्र हैं उनका प्रचार प्रसार होना चाहिए। कलेक्टर ने आधार संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जितने भी आधार केंद्र बनाए गए हैं उनका प्रचार-प्रसार करें तथा स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शासकीय कार्यालय में आधार केंद्रों की जानकारी हेतु पंपलेट चिपकाएं एवं बाल पेंटिंग भी कराएं जिससे लोगों को आधार केंद्र की जानकारी हो सके।
आधार अपडेट करने के कार्य में लाएं तेज़ी
कलेक्टर ने कहा कि जो आधार कार्ड बनाया जा चुके हैं उनमें जन्मतिथि, पता एवं नाम सुधार से संबंधित अन्य प्रकार की अपडेट करने के कार्य को तेजी से पूर्ण करें। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले में संचालित आधार केंद्रों की जानकारी ली जिसमें सीएससी सेंटर से 55 मशीन संचालित होने के निर्देश हुए थे। जिस पर केवल 17 मशीन ही संचालित हो रही हैं। जिस पर कलेक्टर ने सीएससी सेंटर के संचालक को निर्देश दिए की जितनी मशीनें चलाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है उतनी मशीनें चलाने की कार्यवाही कर आधार बनाने की प्रक्रिया चालू करें।
नए आधार नामांकन की सुविधा सभी डाकघरों में उपलब्ध
बैठक में उपस्थित यूआईडीएआई प्रबंधक ने बताया कि 18प्लस नए आधार नामांकन की सुविधा सभी डाकघरों और लोक सेवा केंद्रों में उपलब्ध है। बैठक के पश्चात यूआईडीएआई प्रबंधक द्वारा ज़िले के आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया एवं ऑपरेटर्स की आधार कार्य से सम्बंधित समस्याओँ का निदान भी किया गया। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, लीड बैक प्रबंधक, पोस्ट ऑफिस अधीक्षक, निकेत दीवान यूआईडीएआई प्रबंधक, जिला प्रबंधक ई गर्वनेंस, इंडिया पोस्ट, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीएससी सहित विभिन्न सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
2













कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जालम सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित करने एवं जागरूक होने का संदेश दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले ने लोधी समाज के साथ में पक्षपात होने का आरोप लगाया। आपने समाजजनों से राजनीतिक क्षेत्र में अपनी खोई हुई शक्ति को पुनः अर्जित करने तथा समाज में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होने पर विशेष जोर दिया। शंकर महतो ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर रामखेलावन सिंह ने कहा कि लोधी समाज ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, आज भी चाहे देश की रक्षा में हो या देश के नवनिर्माण में हो लोधी समाज हमेशा आगे रहा है। मंच का संचालन रामखेलावन लोधी, राम शिरोमणि लोधी और चंद्रशेखर लोधी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।
