Home Blog Page 221

श्रीरामकथा के नव कलाप्रयोगों पर एकाग्र ‘‘रामायणम’’ समारोह

0
‘‘रामायणम’’ समारोह में अपनी प्रस्तुति देतीं कलाकार।

रामनाट्यम की प्रस्तुति भरटनाट्य, कुचीपुड़ी और मोहिनीअट्टम नृत्य शौलियों में हुई

श्रीरामजन्म से श्रीराम राज्याभिषेक की भावपुर्ण लीलाओं ने किया मंत्रमुग्ध

चित्रकूट। रडार न्यूज  तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामकथा के नव कलाप्रयोगों पर एकाग्र तीन दिवसीय प्रतिष्ठा आयोजन ‘रामायणम’ का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2018 तक तुलसी भवन, तुलसी शोध संस्थान, नयागांव, चित्रकूट के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। श्रीरामकथा के कलारूपों की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा पूरे देश में हैं नहीं बल्कि अन्य देशों थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, श्रीलंका, वियतनाम, लाओस, मारीशस, कम्बोडिया आदि में भी प्रचलित है। हमारे देश में श्रीराम और श्रीकृष्ण दो ऐसे चरित आख्यान हैं जिन पर प्रायः सभी कलाविधाओं में गायन और मंचन के माध्यम से जनसामान्य के समक्ष अपने इष्ट के आदर्श और कथा के व्यावहारिक पक्ष को प्रस्तुत किया जाता है।

बघेलखण्ड के लोकगीतों से की शुरूआत

रामायणम समारोह में दूसरे दिन की प्रस्तुतियों की शुरूआत में बघेलखण्ड अचंल में पारम्परिक रूप से गाये जाने वाले श्रीराम से संबंधीत लोकगीतों की प्रस्तुति शशिकुमार पाण्डे और साथी कलाकारों द्वारा दी गई। श्री पाण्डे ने लोक की इस समृद्ध परम्परा से चुने हुये गीतों की प्रस्तुति दी जिसमें प्रमुख संस्कारों को समाहित किया गया। श्री पाण्डे ने अपने गायन का प्रारंभ पारम्परिक भगत गाकर जिसमें- “सीता कहहे दूनौ रैया रे मुनईया, सोहर-रामा की फूली फुलबरिया, बरूआ-मोरे राम रिसाने जायें सोहाग-कहमा बिताईऊ सीता, नहछू-बुलाये देते हो सलगी समूची नगर अयोध्या का, गइलहाई-लक्षिमन लिहेबान राम हिरनिया मारे, सुआगीत-सिया हरे रामन जाय, परछन-बियाह लाये रघुवर जानकी का और समापन में कजरी-हरे हरे दशरथ राज दुलारे” से किया। दूसरी प्रस्तुति श्रीलेयम् नाट्य कला समिति-भोपाल के चालीस से अधिक कलाकारों ने वाल्मिकी कृत रामायण के आधार पर रामनाट्यम की प्रस्तुति भरटनाट्य, कुचीपुड़ी और मोहिनीअट्टम नृत्य शौलियों के साथ भोपाल से पधारे वरिष्ठ और युवा निर्देशक एम.शाजी के निर्देशन में हुई। रंगभूषा, वेशभूषा, अभिनय और भावपूर्ण इस लीला प्रस्तुति को अन्त तक दर्शक , श्रोताओं ने भरी आँखो से निहारा।

प्रकाश और ध्वनि के साथ कलाकारों के अद्भुत समन्वय की सराहा

श्रीरामजन्म से श्रीराम राज्याभिषेक तक के प्रसंगों की एक घंटा पन्द्रह मिनट की सुगंठित इस प्रस्तुति में प्रायः सभी प्रमुख लीलाओं जिनमें रामजन्म, गुरूकुल ऋषियों के यज्ञ की असुरों से रक्षा, पुष्पवाटिका, वनगमन, चित्रकूट निवास, भरत मिलाप, अरण्य प्रस्थान, ऋषियों का आर्षीवाद, असुरों का वध, शूर्पणखा, सीताहरण, सुग्रीव-मिलन, माता सीता की खोज, अशोक वाटिका, लंकादहन, युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक तक के प्रसंगों को सुन्दर दृष्य बंध के साथ संयोजित किया गया। प्रकाश और ध्वनि के साथ कलाकारों के अद्भुत समन्वय को दर्शक ने बार-बार तालियों से न केवल सराहा बल्कि मंत्रमुग्ध हो अलग-अलग उम्र के प्रभु श्रीराम, माता सीता और श्री लक्ष्मण के सुन्दर स्वरूपों के दर्शन करते हुए कथा का श्रवण करते रहे। समारोह के समापन दिवस 13 अगस्त, 2018 को सुश्री ममता शर्मा एवं साथी-बनारस द्वारा अवधी गीतों में श्रीराम के गीतों के गायन तथा तिरूअनंतपुरम केरल से पधारे जॉय कृष्नन और साथियों द्वारा केरल की पारम्परिक नृत्य शैली केरलानादनम और शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी के समन्वय से श्रीरामकथा नृत्य नाट्य की प्रस्तुति देंगे।

2

सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा, अपने आपको स्किल्ड करें स्टूडेंट- उमाशंकर गुप्ता

0
राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भोपाल के वार्ड-30 में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

राजस्व मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

भोपाल। रडार न्यूज    राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने रविवार को भोपाल के वार्ड-30,33 और 46 के मेधावी स्टूडेंटस को सम्मानित किया। गुरुजनों और कक्षा 12वीं तथा 10वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि स्टूडेंटस की जिज्ञासा को दबाने के बजाए उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि क्यों और कैसे की प्रवृत्ति के कारण ही नई-नई खोज होती हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा। डिग्री के साथ अपने आपको स्किल्ड करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्कूल में सिर्फ क्लास रूम में ही नहीं, स्कूल परिसर में होने वाली गतिविधियों से भी सीखता है। शिक्षक इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट स्कूल में अच्छी बातें सीखें। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

2

ज्योति स्नान महोत्सव में सम्मिलित हुए जनसम्पर्क मंत्री 

0
जनसम्पर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में वार्षिक ज्योति स्नान पर्व में देश के सिंधी संतो से भेंट की।

हर कदम पर सिंधी समाज के साथ हूँ – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

भोपाल। रडार न्यूज         जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के गाडीखाना स्थित ज्योति मंदिर पहुंचकर पवित्र ज्योति के दर्शन किए और तीन दिवसीय ज्योति स्नान महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने पवित्र ज्योति स्नान के समक्ष माथा टेका और दतिया में शांति सदभाव की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष  अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष  विक्रम सिंह बुंदेला उपस्थित थे। जनसंपर्क मंत्री ने आयोजन अवसर पर लखनऊ से आए संत  हरीशलाल, फैजावाद के  नितिनलाल, होशांगाबाद के  ओमलाल, छत्तीसगढ़ के लाल साई तथा हजारीराम पंचायत के अध्यक्ष सेठ बाटूमल का स्वागत करते हुए कहा कि सिंधी समाज प्रबुद्ध और व्यापारी समाज है मैं हर कदम आपके साथ हूँ।

2

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक – डॉ. शेजवार

0
वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने दम्पत्ति वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

वन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में दम्पत्ति वन महोत्सव सम्पन्न

 नगर वन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण 

इकॉलोजिकल पार्क परिसर में दम्पत्ति वन महोत्सव के 400 पौधे लगाये गये

भोपाल। रडार न्यूज   वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने आज यहां कटारा हिल्स क्षेत्र में स्थित इकॉलोजिकल पार्क परिसर में बरगद का पौधा लगाकर दम्पत्ति वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन के.के. सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  मनोज कुमार सपरा सहित वरिष्ठ वन अधिकारियों ने परिवार के साथ पौधा रोपण किया।

वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने दम्पत्ति वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सपत्नीक डॉ. किरण शेजवार के साथ पौध-रोपण किया।

डॉ. शेजवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इसके साथ ही, लगाये गये पौधों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। डॉ. शेजवार ने परिसर में नगर वन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया। वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग तथा वन विकास निगम ने सात करोड़ पौधा रोपण के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इसके अंतर्गत नर्मदा कछार के 24 जिलों में चार करोड़ 75 लाख पौधे लगाये गये हैं।

वन विभाग द्वारा नगर वन के रूप में विकसित इस क्षेत्र में सभी तरफ हरियाली दिखती है। इसके कारण स्थानीय जनमानस स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुआ है। उनके लिए यह आदर्श स्थल है। यहां आरोग्यम केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। परिसर में मनोरंजन सह व्यायाम केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार, एक्यूप्रेशर पथ, पैदल चलने का मार्ग तथा वाटिका के साथ एक छोटा सा झरना भी बनाया गया है। इकॉलोजिकल पार्क परिसर में दम्पत्ति वन महोत्सव के तहत आज लगभग 400 पौधे लगाये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

2

शहरी क्षेत्र के प्रत्येक पात्र हितग्राही को आवासीय पट्टा प्रदान करें – शुक्ल

0
सांकेतिक फोटो।

मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में आवासीय पट्टा वितरण की समीक्षा की

रीवा। रडार न्यूज  उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संबल योजना गरीबों का जीवन बदलने वाली योजना है। श्री शुक्ल रीवा में संबल योजना के तहत आवासीय पट्टा वितरण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व तथा नगर निगम के अधिकारी मिलकर शहरी क्षेत्र के संबल योजना के पात्र हितग्राहियों का चयन करें। जो वर्षों से अपना आवास बनाकर रह रहा है तथा संबल योजना के मापदण्डों में पात्र है उन्हें आवासीय पट्टे प्रदान करें। इसके लिये सभी वार्डों में सर्वेक्षण करायें।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संबल योजना की निगरानी के लिये शहरी क्षेत्र में हर वार्ड में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। इन्हें 14 अगस्त को आयोजित स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करें। बैठक में बताया गया कि राजस्व तथा नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आवासीय पट्टे के पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इन्हें उपलब्ध राजस्व भूमि के अनुसार आवासीय पट्टे दिये जायेंगे। अन्य विभागों के स्वामित्व वाली भूमि में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में कार्यवाही की जायेगी।

2

सुप्रीम कोर्ट पहुंची चुनाव से पहले सस्ती बिजली देने और बिल माफ करने की योजना

0
सुप्रीम कोर्ट का फोटो।

नियमित बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा भार

शिवराज पर आरोप, वोट बैंक को साधने के शुरू की गई सरल बिजली योजना

भोपाल। रडार न्यूज  मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व राज्य सरकार द्वार 1 जुलाई से लागू की गई सरल बिजली और बिल माफी की बहुप्रचारित योजना विवादों के घेरे में आ गई है। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्तों का आरोप है कि शिवराज सरकार की इस योजना से बिजली कंपनियों का घाटा बढ़ेगा जिसकी भरपाई नियमित रूप से बिजली बिल भरने वालों को करनी होगी। इससे साफ है कि सरल बिजली योजना से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। इन्हीं तथ्यों के आधार पर इस योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका लगाई गई है।

सरल बिजली योजना का पोस्टर।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गरीबों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सिर्फ 200 रुपये महीने पर सस्ती बिजली और पुराने बकाया बिजली बिलों की माफी का तोहफा देने वाली प्रदेश सरकार की यह योजना अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पूर्व में इस योजना के खिलाफ नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपाडें द्वारा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया गया था। इस संबंध में हाईकोर्ट का कहना था कि यह प्रदेश सरकार और बिजली कंपनियों के बीच का मामला है। इसमें अगर बिजली कंपनी को कोई आपत्ति हो तो वे सामने आयें। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपाडें और डॉ. एमए खान ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। इस पर एक सप्ताह के अंदर सुनवाई होने की संभावना है। इस मामले की पैरवी अधिवक्ता अक्षत श्रीवास्तव करेंगे।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच का आरोप है कि आने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शिवराज सरकार ने चुनावी लाभ के उद्देश्य से कमजोर तबकों के वोट बैंक को साधने के लिए यह योजना शुरू की है। इनके अनुसार बकाया बिजली बिलों की माफी का सरकार का निर्णय मनमाना है। जिससे नियमित रूप से बिजली बिल भरने आम उपभोक्ताओं पर प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 हजार करोड़ रूपए जमा करने के बाद लागू करें योजना

सांकेतिक फोटो।

प्रदेश में सरल बिजली योजना का अब तक करीब 43 लाख हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 200 रुपये प्रतिमाह फ्लैट रेट पर बिजली दी जा रही है। इनके बकाया बिजली बिलों को भी माफ़ किया जा रहा है। विधानसभा को देखते हुए लाई गई इस योजना को लेकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बिजली वितरण कंपनियों के बजट पर प्रभाव पड़ेगा। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा, बिजली की दरों में वृद्धि होगी और लोगों का बिजली बिल बढ़ जायेगा। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपाडें और डॉ. एमए खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में यह तर्क दिया गया है कि वर्ष 2003 में भी इसी तरह मुफ्त बिजली देने के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली गई थी। तब कोर्ट ने तत्कालीन सरकार को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया था।

इस फैसले के अनुसार शिवराज सरकार को वर्तमान में बिजली कंपनियों को 5179 करोड़ रूपए जमा करने के बाद ही इस योजना को लागू करना चाहिए। लेकिन हाईकोर्ट ने पिछले दिनों इस संबंध में दायर उनकी याचिका खारिज कर दी। राज्य सरकार के इस फैसले के पीछे चुनावी लाभ लेने की मंशा स्पष्ट है। लिहाजा, हाईकोर्ट को सरकार से इस योजना लागू करने के लिए अग्रिम राशि जमा करानी चाहिए थी। हाईकोर्ट द्वारा याचिका को खारिज करने के बाद नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं हैं। इन्हें भरोसा है कि उनकी याचिका दी गई दलीलों से सहमत होते हुए देश की सर्वोच्च अदालत उक्त आदेश को पलटेगी।

2

पत्नी का इलाज कराने जा रहे बाइक चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
सांकेतिक फोटो।

नीलगाय के अचानक सामने आने से हुआ हृदयविदारक हादसा

मृतक की कैंसर पीड़ित पत्नी को भी आईं चोटें, बाल-बाल बचा पुत्र

अजयगढ़ (पन्ना)। रडार न्यूज    पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक अधेड़ शिव प्रसाद पटेल उम्र 45 वर्ष का दर्दनाक दुखांत हो गया। गुरुवार की शाम तकरीबन 7: 30 बजे हुए इस हादसे के समय शिव प्रसाद पटेल कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए उसे पुत्र हरगोविंद पटेल के साथ लेकर ग्राम भापतपुर कुर्मियान से बाइक से अजयगढ़ जा रहा था। अजयगढ़ से उन्हें बस से जबलपुर के लिए रवाना होना था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अजयगढ़ से करीब 12 किलोमीटर दूर हुए इस दुखद हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए हरगोविंद पटेल ने बताया कि पापा बाइक चला रहे थे और वह सबसे पीछे बैठा अपनी बीमार मां को पकड़े हुए था। जैसे ही वे लोग ग्राम कुंवरपुर के नाला के समीप पहुंचे तभी एक नीलगाय तेजी से दौड़ती हुई बाइक से आकर टकरा गई। जिससे असंतुलित होकर सड़क पर गिरे पिता शिव प्रसाद पटेल उम्र 45 वर्ष के सिर में अत्यंत ही गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा उसकी बीमार माँ को भी चोटें आईं है। इस हादसे में हरगोविंद पटेल को आश्चर्यजनक रूप से एक खरोंच भी नहीं आई। उसकी घायल मां को इलाज के लिए अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह अजयगढ़ में मृतक शिव प्रसाद का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के संबंध में जब लोगों को पता चला तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

2

आदिवासियों को साधने घोषणाओं की लगाई झड़ी | परंपरागत वेशभूषा में जमकर थिरके शिवराज

0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी दिवस समारोह में आदिवासियों के साथ नृत्य किया।

आदिवासियों के विकास पर खर्च  होगी बजट की 24 प्रतिशत राशि 

136 आदिवासी विद्यालयों का नवोदय की तर्ज पर होगा उन्नयन

मुख्यमंत्री बोले, आदिवासी समाज का सम्मान कम नहीं होने दूँगा

आदिवासी नायकों की आई याद, प्रतिमाएँ स्थापित कराने किया ऐलान

भोपाल। रडार न्यूज  मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। इसलिए वे चुनाव से ठीक पहले एंटी इनकंबेंसी को बेअसर करने, हर समाज-वर्ग को साधने और रूठों को मनाने में जुटे हैं। मिशन 2018 के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सभी को खुश करने के लिए चुनाव पूर्व घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वे हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय जनाकांक्षाओं और लोगों की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए कई घोषणाएं की गईं। जाहिर है इसके पीछे मकसद कांग्रेस का आधार वोट बैंक माने जाने वाले जनजाति वर्ग में सेंध लगाते हुए उन्हें भाजपा के पाले में लाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासियों से अपनापन जताकर उन्हें रिझाने के लिए उनकी परंपरागत वेशभूषा में आदिवासी कलाकारों साथ मंच पर जमकर नृत्य किया। अपनी इस कवायद में शिवराज कितने सफल होते हैं इसका पता तो कुछ महीने बाद ही चलेगा। बहरहाल सीएम द्वारा की गई घोषणाओं से आदिवासी समाज में अच्छा सन्देश गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में कहा कि आदिवासियों का सम्मान कम नहीं होने दूँगा। आदिवासी नायकों की प्रतिमाएँ स्थापित की जायेंगी। प्रदेश में हर वर्ष आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। आदिवासी समाज के विकास पर बजट की 24 प्रतिशत राशि खर्च की जायेगी। आदिवासी क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जायेगा।

 2 लाख 24 हजार भू-अधिकार पत्र दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार के आदिवासी दिवस समारोह में आदिवासी बोली से छपी पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में आदिवासी समाज के नायकों बिरसा मुण्डा, टंटया भील, भीमा नायक, खाजया नायक, राणा पूजा भील, शंकर शाह, रानी दुर्गावती जैसे महानायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया था। इन्हीं की वजह से आज हम स्वतत्र हैं। मैं ऐसे महापुरूषों को प्रणाम करता हूँ। उन्होंने बताया कि वनाधिकार अधिनियम में प्रदेश के 2 लाख 24 हजार वनवासी भाईयों को भू-अधिकार पत्र दिये गये हैं। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को आईआईटी, इंजीनियरिंग, पीएमटी और पीएटी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार भरेगी, उनके माता-पिता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 136 विशिष्ट आदिवासी आवासी विद्यालयों का केन्द्रीय नवोदय विद्यालय की तर्ज पर उन्नयन करने का आश्वासन दिया।

 

महत्वपूर्ण घोषणाएँ

    • कक्षा एक से 9 तक की छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी।

    • धार और भोपाल में आदिवासी समाज का सामुदायिक भवन बनाने के लिये भूमि उपलब्ध कराई जायेगी।

    • आदिवासियों के ऊपर चल रहे न्यायालीन मुकदमे वापस लिये जायेंगे।

    • आदिवासी महिलाओं को प्रसूति सहायता योजना में लाभांवित किया जायेगा।

    • आरक्षित पदों की पूर्ति की कार्यवाही शीघ्र की जायेगी।

    • आदिवासी समाज के लिये आबादी के हिसाब से बजट का प्रावधान किया जायेगा।

    • आदिवासी समाज के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के विशेष प्रयास किये जायेंगे।

    • आदिवासी ग्रामों में खनिज, रेत, गिट्टी पर संपूर्ण अधिकार ग्राम

 

आदिवासी कलाकार दलों को सम्मान राशि

आदिवासी दिवस समारोह धार में विभिन्न आदिवासी नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आदिवासी समुदाय से आग्रह किया कि खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ायें, खेती को लाभ का धंधा बनाने की कोशिश करें, राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। श्री चौहान ने आदिवासी क्षेत्र के 500 की आबादी वाले गाँव में साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया। श्री चौहान ने समारोह में शामिल विभिन्न आदिवासी कलाकार दलों को सम्मान निधि स्वरूप 25-25 हजार रूपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।

नशामुक्ति के लिए कार्य करने की अपील

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज से अपील की कि एकजुट होकर नशामुक्ति के लिये कार्य करें। राज्य सरकार उन्हें साहूकारों के चंगुल से मुक्त करवायेगी। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में आदिवासी जननायक टंटया भील और बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आईआईटी तथा नीट में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये। इसी के साथ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा ऋण राशि के चेक वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तेन्दूपत्ता संग्राहक श्रीमती रेशम बाई पति खुमान को चरण पादुका पहनाई और उन्हें वाटर बॉटल तथा साड़ी प्रदाय की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, श्रीमती रंजना बघेल,  भंवर सिंह शेखावत, बेल सिंह भूरिया और कालू सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय मौजूद था।

2

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई | प्लाटून कमांडर 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
घूसखोर प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी के बयान दर्ज करतीं लोकायुक्त पुलिस इंस्पेक्टर सागर मंजू सिंह।

ड्यूटी यथावथ रखने नगर सैनिक से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के नाम पर मांगी थी रिश्वत

पन्ना बस स्टैण्ड में लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप

पन्ना। रडार न्यूज  मध्यप्रदेश में घूसखोरी चरम पर है, यहां दाम कराये काम की नीति अघोषित तौर पर लागू होने के कारण आम लोगों से लेकर निचले स्तर के कर्मचारी तक काफी परेशान हैं। इनके छोटे-मोटे जायज काम भी बगैर रिश्वत के नहीं होते हैं। रिश्वत ना देने पर लोगों के कामों में बेबजह अड़ंगे लगाकर उसे बाधित किया जाता है या फिर दूसरे हथकंडे अपनाकर लोगों को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जाता है। अच्छी बात यह है कि घूसखोरी के लाइलाज हो रहे मर्ज की कुछ हद तक प्रभावी रोकथाम के लिए कतिपय लोग आगे आकर इसका विरोध कर रहे हैं। नोटों के भूखे भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाने के लिए उनके द्वार लोकायुक्त पुलिस की मदद लेकर रिश्वत लेने वालों को रंगे हांथ गिरफ्तार कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 8 अगस्त 2018 को पन्ना में एक नगर सैनिक से ड्यूटी यथावथ रखने के एवज में 2000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी को लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय पन्ना के बस स्टैण्ड में हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ते देख लोकायुक्त पुलिस टीम आगे की कार्रवाई के लिए घूसखोर प्लाटून कमांडर को स्थानीय कोतवाली थाना ले गई।

थाना में वर्दी उतरवाकर जप्त की

उल्लेखनीय है कि नगर सैनिक राममोहन तिवारी वर्तमान में पन्ना के अवध बिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात है। उसकी तैनाती होमगार्ड पन्ना के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय से 3 माह के लिए की गई थी। नगर सैनिक राममोहन तिवारी ने बताया कि इस अवधि के पूर्व ही उसे परेशान करने और रुपये ऐंठने की मंशा से अन्यत्र तैनात करने की धमकी दी जा रही थी। प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी द्वारा ड्यूटी यथावथ रखने के एवज में उससे डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के. के. नारौलिया को देने के लिए 2000 रुपए की मांग की गई। पन्ना के होमगार्ड ऑफिस में ड्यूटी लगाने के नाम पर लंबे समय से जारी रिश्वत की मांग से परेशान होकर नगर सैनिक राममोहन तिवारी ने इसकी लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर से की थी। जिसकी तस्दीक करने के बाद आज दोपहर में प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप किया गया। नगर सैनिक राममोहन तिवारी से बतौर रिश्वत लिए गए कैमिकल युक्त नोटों को प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी द्वारा अपनी खाकी वर्दी की जेब में रखने पर कोतवाली थाना में उसकी वर्दी उतरवाकर उसे साक्ष्य के रूप में लोकायुक्त पुलिस ने जप्त किया है। इस मामले में फिलहाल प्लाटून कमांडर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट से हुई पूंछतांछ

रिश्वत के मामले होमगार्ड पन्ना के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के. के. नारौलिया का नाम आने से लोकायुक्त पुलिस इंस्पेक्टर सागर मंजू सिंह द्वारा कोतवाली थाना में श्री नारौलिया और आरोपी प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी से सघन पूंछतांछ की गई। बंद कमरे में हुई इस पूंछतांछ का ब्यौरा पता नहीं चल सका। लेकिन यह चर्चा जरूर है कि डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने खुद को खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए इस मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। श्री नारौलिया का कहना है कि उनके द्वारा किसी से भी रिश्वत की मांग नहीं की गई। प्लाटून कमांडर ने अपने निहित आर्थिक स्वार्थ की पूर्ती के लिए उनके नाम का उपयोग किया है, जिसका पता उन्हें लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई से ही चला है। मालूम हो कि होमगार्ड पन्ना के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के. के. नारौलिया अत्यंत विवादित अधिकारी हैं। इनके खिलाफ पूर्व में कई गंभीर शिकायतें पुलिस के और विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज हैं। लेकिन अब तक हर बार वे बचते रहे हैं।

इनका कहना है

“प्रथम दृष्ट्या रिश्वत लेने के आरोप में प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह बात सही है कि रिश्वत होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के नाम पर ली गई थी लेकिन सिर्फ किसी के नाम लेने मात्र से किसी को आरोपी नहीं बना सकते यदि मामले की जांच में यदि श्री नारौलिया के खिलाफ यदि साक्ष्य पाए जाते हैं तो हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
                   मंजू सिंह, लोकायुक्त पुलिस इंस्पेक्टर सागर

2

एनएमडीसी लिमिटेड ने पन्ना जिला अस्पताल को सौंपा ‘शव वाहन’

0
सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. उपाध्याय की उपस्थिती में सी.ई.ओ., जनपद पंचायत पन्ना सुश्री तपस्या जैन को वाहन सहित अन्य दस्तावेज़ सौंपते हीरा खनन परियोजना के परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा।

नैगम सामाजिक दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते रहेंगे- श्री शर्मा

पूर्व में भी जिला चिकित्सालय को दिया था शव वाहन और आर्थिक सहयोग

पन्ना। रडार न्यूज  नैगम सामाजिक दायित्व के निर्वहन में सदैव अग्रणी रहने वाली एनएमडीसी लिमिटेड हीरा खनन परियोजना ने सी.एस.आर मद के तहत पन्ना जिला चिकित्सालय को नया ‘शव वाहन’ प्रदान किया है। मंगलवार 7 अगस्त, 2018 को पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएमडीसी लिमिटेड, हीरा खनन परियोजना मझगवां के परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा ने पन्ना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. उपाध्याय की उपस्थिती में पन्ना जिला कलेक्टर के अधिकृत प्रतिनिधि एवं सी.ई.ओ. जनपद पंचायत पन्ना सुश्री तपस्या जैन को वाहन सहित अन्य दस्तावेज़ सौंपे गए। नया ‘शव वाहन’ मिलने से पन्ना जिला चिकित्सालय की अत्यंत ही महत्पूर्ण आवश्यकता की पूर्ती हो गई है। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान जिन मरीजों की मृत्यु हो जाती है उनके पार्थिव शरीर (शव) को अब आसानी से उनके घर पहुंचाना संभव हो जायेगा। जिससे शोक संतृप्त परिजनों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उल्लेखनी है कि ‘हीरक जयंती वर्ष’ में प्रवेश कर चुकी सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड की मझगवां, पन्ना में स्थापित हीरा खनन परियोजना जिले के विकास हेतु समय-समय पर जिला प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करती आई है । परियोजना द्वारा पूर्व में भी पन्ना जिला चिकित्सालय को एक शव वाहन’ प्रदान किया था। इसके अलावा एनएमडीसी लिमिटेड हीरा खनन परियोजना ने पन्ना जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सी.एस.आर मद से उपकरण, पलंग आदि सामग्री की खरीदी हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था।

पन्ना जिला चिकित्सालय प्रबंधन को नया ‘शव वाहन’ सौंपते हुए हीरा खनन परियोजना मझगवां के परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा ने कहा कि एनएमडीसी लिमिटेड अपने नैगम सामाजिक दायित्व को लेकर सदैव सजग और संवेदनशील रहते हुए उसे ईमानदारी के साथ पूरा भी करती है। परियोजना के आस-पास के क्षेत्र में समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास सहित लोगों आवश्यक सुविधाएं एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा प्रदान की जा रहीं हैं। परियोजना प्रबंधक श्री शर्मा ने कहा कि हम आगे भी इसी तरह अपने नैगम सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला अस्पताल, पन्ना के प्रशासक हरीशंकर त्रिपाठी, हीरा खनन परियोजना के उप महाप्रबंधक वित्त करुण नांगिया, श्रमिक संघ के महामंत्री समर बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

2