Home Blog Page 219

भोपाल और ग्वालियर में “अटल” की स्मृति में बनेंगे स्मारक | हबीबगंज रेल्वे स्टेशन भी वाजपेयी के नाम पर होगा !

0
पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान।

मध्यप्रदेश के स्कूलों में अगले साल से पढ़ाई जायेगी उनकी जीवनी

सात स्मार्ट सिटी में विश्वस्तरीय लाइब्रेरीभी बनेंगी उनके नाम पर 

भोपाल । रडार न्यूज     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं। भोपाल और ग्वालियर में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक बनाये जायेंगे। ग्वालियर के गोरखी के जिस विद्यालय में स्वर्गीय वाजपेयी कक्षा 6 से 8 तक पढ़े थे उसे उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनाया जायेगा, साथ ही स्वर्गीय अटल बिहारी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भोपाल और ग्वालियर में स्मृति वन स्थापित किये जायेंगे। जिनमें अटल की प्रतिमा के साथ उनके कार्यों को बेहतर ढ़ंग से प्रस्तुत किया जायेगा ताकि भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। भोपाल में 600 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जायेगा। प्रदेश के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे सात शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना में स्वर्गीय अटल के नाम पर विश्वस्तरीय लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी। इन लाइब्रेरियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में युवाओं के लिये कोचिंग, शोध और सामाजिक चिंतन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसी तरह सात स्मार्ट सिटी में बन रहे इनक्यूबेशन सेंटर्स का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। इन सेंटरों पर मध्यप्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

तीन राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किये जायेंगे

पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग ने स्थानीय गुजराती भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी अगले वर्ष से स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल की जायेगी। स्वर्गीय अटल बिहारी के नाम से तीन राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किये जायेंगे। पाँच-पाँच लाख रूपये के यह पुरस्कार कविता, पत्रकारिता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जायेंगे। प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों के लिये बनाये जा रहे चार श्रमोदय विद्यालयों के नाम भी स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखे जायेंगे। विदिशा में शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी उनके नाम पर रखा जायेगा। भोपाल के अत्याधुनिक हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम स्वर्गीय अटल के नाम पर करने के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया जायेगा।

21 को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगामी 21 अगस्त को भोपाल में समाज का हर वर्ग स्वर्गीय वाजपेयी श्री को श्रद्धांजलि दें इसके लिये रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। आगामी 22 से 25 अगस्त बीच सभी जिला मुख्यालय में तथा आगामी 25 से 30 अगस्त के बीच सभी विकासखण्ड और ग्राम पंचायतों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। उनकी अस्थियों को नर्मदा सहित प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जायेगा।

केरल बाढ़ प्रभावितों की सहायता की अपील

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केरल के बाढ़ प्रभावितों के लिये राज्य सरकार द्वारा दस करोड़ रूपये की सहायता राशि भेजी जायेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि संकट की इस घड़ी में अपने सामर्थ्य के अनुसार केरल के बाढ़ प्रभावितों को सहयोग करें। इसके लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में केरल सहायता के नाम से खाता क्रमांक 37885301406 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बल्लभ भवन शाखा में राशि जमा करा सकते हैं।

 

2

मतदान केन्द्र पर वोटर लिस्ट में इसलिए चेक करें अपना नाम !

0
सांकेतिक फोटो।

मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 31 तक

पन्ना। रडार न्यूज     आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित बनाने के लिए द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खत्री ने जानकारी देते हुये बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 31 अगस्त-2018 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने जिले के आम मतदाता से अपील करते हुये कहा है कि मतदाता अपने मतदान केन्द्र् पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करें। उसमें यदि कही कोई संशोधन कराना चाहते हो अथवा कोई आपत्ति हो तो निर्धारित दिनांक के पूर्व बीएलओ अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

मतदाताओं को बीवीपीएटी की दी जाएगी जानकारी

चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए इस बार ईव्हीएम के साथ बीवीपीएटी मशीनों का भी उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खत्री ने आम मतदाता को को ईव्हीएम वीवीपीएटी की जानकारी देने के लिए इनका प्रदर्शन मतदान केन्द्रों पर करने के निर्देश दिये हैं । उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना, पवई, अजयगढ़, गुनौर एवं शहनगर तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना, अजयगढ़ , गनौर एवं पवई के साथ सहायक संचालक उद्यान पन्ना को एक-एक ईव्हीएम मय बीवीपीएटी मशीन के साथ उपलब्ध कराते हुये निर्देश दिये है कि प्रति दिन कम से कम दस मतदान केन्दों में प्रदर्शित कर आम मतदाता को जानकारी उपलब्ध करायें ।

2

पंचतत्व में विलीन हुए “अटल बिहारी” | दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

0

शोक में डूबे देश ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

नई दिल्ली।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गए। आज लाखों-करोड़ों लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी अंत्येष्टि नई दिल्ली के स्मृति स्थल में की गई। उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्य ने जैसे ही उन्हें मुखाग्नि दी वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक उठीं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। इसके अलावा भूटान नरेश जिग्मे खेसर, पाकिस्तान के कानून मंत्री अली ज़फ़र, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिएला विदेश मंत्रियों समेत कई विदेशी नेताओं ने भी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के नेता अंतिम यात्रा में पैदल ही शामिल हुए और करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करके स्मृति स्थल पहुंचे। वाजपेयी की अंतिम यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जिस मार्ग से गुज़री, सड़क के दोनों ओर बड़ी तादाद में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए कई घंटों से खड़े थे। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे समय “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे,” “जब तक सूरज–चांद रहेगा, अटलजी का नाम रहेगा”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, के नारे गूंजते रहे।

उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वे 93 वर्ष के थे। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था जहां भाजपा के सभी दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा कार्यालय पहुंचकर वाजपेयी को अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोपहर करीब 2 बजे यहीं से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। रास्ते में लोग अपने चहेते नेता के शव पर पुष्प वर्षा करते रहे। स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार से पहले सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सलामी दी। तत्पश्चात शाम के समय पूरे राजकीय सम्मान के साथ वाजपेयी का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।

2

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन | देशभर में शोक की लहर

0

दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज, राजनीति के युग का हुआ अंत

नई दिल्ली। रडार न्यूज   देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में निधन हो गया। उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी थी और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। 93 वर्षीय श्री वाजपेयी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने अंतिम साँस ली। एम्स ने इस संबंध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके पूर्व एम्स प्रबंधन ने गुरुवार सुबह 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक बताई थी। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार पुनः अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए एम्स पहुंचे। बुधवार को भी वे एम्स गए थे।

श्री वाजपेयी की हालत नाजुक होने की खबर आने के बाद एक-एक कर कई बड़े नेता उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंचे। वाजपेयी से मिलने पहुंचने वालों में भाजपा के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन प्रमुख हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी श्री वाजपेयी की हालत जानने एम्स पहुंचे। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को इसी वर्ष जून में किडनी में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था। भाजपा के संस्थापकों में शामिल अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। अटल जी के निधन से देश में शोक की लहर देखी जा रही। कई नेताओं ने उनके निधन को भारतीय राजनीति के एक युग का अंत बताया।

वर्ष 1996 में पहली बार बने थे प्रधानमंत्री

REUTERS

दस बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक लोकप्रिय वक्ता होने के साथ-साथ वे अच्छे कवि और पत्रकार भी थे। वे दूसरी लोकसभा से चौदहवीं लोकसभा तक सांसद रहे। वर्ष 1996 में श्री वाजपेयी पहली बार सिर्फ 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 1998 तक लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे। वर्ष 1998 के आमचुनावों में सहयोगी दलों के साथ उन्होंने लोकसभा में अपने गठबंधन का बहुमत साबित किया और इस तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। लेकिन एआईएडीएमके द्वारा समर्थन वापस लेने के कारण उनकी सरकार गिर गई और इस तरह वर्ष 1999 एक बार फिर आम चुनाव हुए। यह चुनाव एनडीए ने साझा घोषणापत्र पर लड़ा जिसमें बहुमत मिलने पर वाजपेयी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

2

दीवार में अनुभूति के रंग भरकर “बाघ और जंगल की दुनिया” दिखाने वाले स्टूडेंट्स हुए पुरुस्कृत 

0
विजेता प्रतिभागियों को पुरुष्कार वितरित करतीं डीएफओ मीना कुमारी मिश्रा एवं समीप खड़े के.एस.भदौरिया क्षेत्र संचालक, नरेश सिंह यादव डीएफओ उत्तर पन्ना।

बाघ दिवस पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

प्रतिभागियों को बाघ संरक्षण से वन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया

पन्ना। रडार न्यूज    बेजान दीवारों पर कूचियां चलाकर अपनी अनुभूति के रंगों से उनमें बाघ और जंगल की दुनिया जीवंत करने वाले बच्चों को बुधवार 15 अगस्त को एक गरिमामयी कार्यक्रम में पुरुष्कृत किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा तीन अलग-अलग श्रेणी के टॉप थ्री विजेताओं के नामों की पूर्व में की गई घोषणा की गई थी। बुधवार को  पन्ना टाईगर रिज़र्व के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रेणी के विजेता प्रतिभागियों को   कुल 33000 रुपये का पुरुष्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गए। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई 2018 को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर पन्ना जिले के विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना की दीवार पर वन्यप्राणियों के चित्रों की पेंटिंग की प्रतियोगिता में भाग लिया गया था।

दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित विजेता प्रतिभागी।

दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टाईगर फाउन्डेशन सोसायटी भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिभागियों की तीन श्रेणी बनाई गयी थी। इनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य के रुप में प्रतिभागियों को रखा गया था। स्कूल एवं कॉलेज को दल के रुप में एवं अन्य श्रेणी में मात्र एक व्यक्ति को रखा गया था। पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता घोषित करने के लिए एक जज कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के द्वारा तीनों श्रेणी के विजेताओ को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान देकर परिणाम घोषित किये गये थे। जिसके आधार पर प्रथम विजेता को 5000 एवं द्वितीय को 3000 एवं तृतीय स्थान पाने वाले को 1000 रुपये कुल 11000 रुपये का पुरुष्कार एक श्रेणी के लिए निर्धारित होकर तीनों श्रेणियों के लिए कुल 33000 रुपये का पुरुष्कार वन अधिकारियों एवं जज कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में वितरित किये गए। पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना के सभाकक्ष में 15 अगस्त 2018 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के.एस. भदौरिया क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व, नरेश सिंह यादव, वनमण्डलाधिकारी उत्तर पन्ना, श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना, साहिल गर्ग उप वनमण्डलाधिकारी पन्ना,  नरेन्द्र सिंह उप वनमण्डलाधिकारी विश्रामगंज, श्रीमती गोस्वामी शिक्षक एवं जज कमेटी सदस्य,  राजकुमार अहिरवार, परिक्षेत्राधिकारी पन्ना टाईगर रिजर्व एवं समस्त विजेता दल के सदस्य तथा  शिक्षकगण उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बाघ संरक्षण से वन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया। नरेश सिंह यादव वनमण्डलाधिकारी उत्तर पन्ना द्वारा अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाये जाने के संबंध में बताया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना द्वारा भी प्रतियोगिता के बारे में अपने उदगार व्यक्त किये। पुरूस्कार कार्यक्रम का सफल संचालन उप वनमण्डलाधिकारी विश्रामगंज नरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी कौशलेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी पन्ना ने पुरूस्कार वितरण संपन्न कराया ।

2

उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 72 वां स्वतंत्रता दिवस

0
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय।

अजयगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तराने

स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

अजयगढ़ (पन्ना)। रडार न्यूज    देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस अजयगढ़ में हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। हृदय में हिलोरें मारती राष्ट्रप्रेम की प्रबल भावना के बीच बुधवार 15 अगस्त को यहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अपार उल्लास, उमंग और उत्साह के माहौल में आन-बान और शान के साथ जब राष्ट्रीय ध्वज लहराया तो स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के गगनभेदी नारे गूंज ऊठे। अजयगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का जनपद स्तरीय मुख्य समारोह  छोटी फील्ड में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात प्रदेश के नागरिकों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जनपद अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सभी को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी मिली है। पूरा राष्ट्र इन महान सपूतों का ऋणी है, उन बलिदानियों का स्मरण करते हुए हम विनम्रतापूर्क कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। इस अवसर हम-आप स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिसकी परिकल्पना आजादी के नायकों ने की थी। आज के दिन वीर शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश और प्रदेश के विकास के लिए हम पूरी ईमानदारी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दें। क्योंकि सबके सहयोग से ही सुराज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत गीतों, नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कमला ज्योति मंदिर स्कूल को प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ को दिवतीय परुष्कार मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय ने प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, राकेश गर्ग एडवोकेट, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम जे.एस. बघेल, एसडीओपी इशरार मंसूरी, तहसीलदार राजेंद्र मिश्रा, सीएमओ अजय अग्निहोत्री, नगर निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह, प्राचार्य निशा जैन, राजेंद्र रैकवार सहित गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक-बच्चे और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन अरविंद कुजूर और नीलेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य समारोह के पूर्व नगर के सभी स्कूलों, शासकीय संस्थाओं में उनके प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अजयगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आंचलिक क्षेत्रों में भी 72 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामयी तरीके से हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया।

2

स्वतंत्रता दिवस समारोह | मंत्री मेहदेले ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

0
परेड का निरीक्षण कर सलामी लेती मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले।

समूचे पन्ना जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का किया गया सम्मान

स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं

स्टूडेंट्स ने बैंड की धुन पर किया पीटी का आकर्षक प्रदर्शन

पन्ना। रडार न्यूज   स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में आन-बान और शान से मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान पन्ना में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न शालाओं के बच्चों ने लयबद्ध पीटी तथा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का समापन उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर हुआ। जिलेभर में सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में हर्ष और उल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह-जगह ध्वज वंदन करके शहीदों को नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस में विशेष मध्यान्ह भोज जिले के सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री मेहदेले द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ प्रारंभ हुआ। तदोपरांत परेड कमाण्डर द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी गयी। जिसके बाद सी.डी. के माध्यम से मध्यप्रदेश गान ’’सुख का दाता’’ का प्रसारण किया गया। परेड निरीक्षण एवं परेड कमाण्डर द्वारा अपना स्थान लेने के बाद मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। तिरंगीय गुब्बारे खुले आकाश में छोडे गये। ध्वज को सलामी देने के लिए हर्ष फायर किया गया। महामहिम राष्ट्रपति जी का जयघोष किया गया। जिसके बाद जिला पुलिस बल सहित 12 दलों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। जिसमें जिला पुलिस बल, एसएएफ, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाईड, रेडक्रॉस तथा शौर्य दल शामिल रहे। इस दौरान अभिनव पहल करते हुए लिस्यु आनन्द विद्यालय की ओर से बैंड दल शामिल रहा। परेड का नेतृत्व आर. आई. देविका सिंह बघेल ने किया। इसके बाद विद्यालयों के 1000 विद्यार्थियों ने आकर्षक पी.टी. प्रस्तुत की। बैण्ड की धुन पर उन्होंने मनोहारी आकृतियां बनाई। इन बच्चों द्वारा ’’ये वक्त की आवाज है मिलकर चलो’’ गीत का सुमधुर सामूहिक गायन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देश प्रेम की भावना से भरे गीतों के साथ रोचक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले कनिष्ठ वर्ग महर्षि उमावि के बच्चों ने ’’कर चले हम फिदा’’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद लिस्यु उमावि के बच्चों ने ’’सुन-सुन मेरे नन्हे सुन’’ गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में वरिष्ठ वर्ग से सरस्वती उमावि के बच्चों द्वारा ’’जय हो’’ गीत पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्या मंदिर के बच्चों ने ’’वंदे मातरम् गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी जिसमें बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। सबसे अंत में जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा ’’मॉ तुझे सलाम’’ गीत पर देशभक्ति से ओतप्रोत मनोहारी प्रस्तुति दी गयी।

पुरूस्कार वितरण

समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सशस्त्र ड्रिल में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल तथा दूसरा स्थान एसएएफदल को दिया गया। बिना शस्त्र के ड्रिल में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डीविजन छत्रसाल कॉलेज तथा द्वितीय स्थान एनसीसी जूनियर विंग शासकीय मनहर कन्या पन्ना को प्राप्त हुआ। शिक्षा विभाग द्वारा परेड में प्रथम स्थान एनसीसी जूनियर डिवीजन आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान एनसीसी (जेडी/डब्ल्यू) महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्या मंदिर पन्ना एवं गाईड दल लिस्यु एवं माध्यमिक शाला हिरणबाग पन्ना को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। इसी तरह तृतीय स्थान संयुक्त रूप से रेडक्रास गर्ल्स एवं शौर्य दल को प्राप्त हुआ है। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 14 अगस्त 2018 को आयोजित स्वतंत्रता दौड के विजेता प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कनिष्ठ वर्ग में लिस्यु उमावि पन्ना को प्रथम एवं महर्षि उमावि पन्ना को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वरिष्ठ वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया पन्ना को प्रथम, महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्या मंदिर पन्ना को द्वितीय एवं सरस्वती उमावि पन्ना को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत  रविराज सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, कलेक्टर मनोज खत्री, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश कुमार मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारबन्धु, गणमान्य नागरिक, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थीगण तथा बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री मीना मिश्रा, प्रमोद अवस्थी तथा डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

2

हीरा खनन परियोजना में 72वां “स्वतंत्रता दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा ने सीआईएसएफ जवानों और विद्यार्थियों की संयुक्त सलामी गारद का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली ।

परियोजना प्रबंधक और वरिष्ठतम कर्मचारी ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

डीएव्ही स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

गोल्ड माइंस का ठेका प्राप्त करना एनएमडीसी की बड़ी उपलब्धि- श्री शर्मा 

मझगवां (पन्ना)। रडार न्यूज  राष्ट्र-सेवा के छठवें दशक में प्रवेश कर चुकी एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना में राष्ट्र का 72वां “स्वतंत्रता दिवस” पूरे हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया । परियोजना खेल मैदान में आयोजित समारोह में प्रात:9 बजे मुख्य अतिथि तथा परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा और विशिष्ट अतिथि एवं परियोजना के वरिष्ठतम कर्मचारी जे.पी. शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय-ध्वज’ फहराया गया ।

एमपी में जारी है खनिजों की खोज

हीरा खनन परियोजना मझगवां में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि तथा परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा।

ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि तथा परियोजना प्रबंधक राजीव शर्मा ने सीआईएसएफ जवानों और विद्यार्थियों की संयुक्त सलामी गारद का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली । परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के साथ सहायक कमांडेंट धीरज सिंह राणा उपस्थित थे । अपने संदेश में मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने परियोजना के सफल परिचालन का श्रेय कर्मचारियों, मजदूर संघों, स्थानीय प्रशासन तथा मझगवां एवं पन्ना के रहवासियों को दिया। एनएमडीसी की भविष्य की योजनाओं के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य में संभावित खनिज संसाधनों के संधान हेतु सर्वेक्षण कार्य जारी है और यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा । हाल ही में एनएमडीसी द्वारा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में गोल्ड माइंस ठेका प्राप्त करने की बड़ी उपलब्धि का भी उन्होंने उल्लेख किया ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंचासीन अतिथिगण।

“स्वतंत्रता दिवस” के पावन अवसर पर परियोजना प्रबंधक ने वर्ष 2017-18 के दौरान कार्य-निष्पादन में प्रदर्शित श्रेष्ठता एवं कौशल हेतु ‘नेहरू श्रम पुरस्कार’ प्रदान किया । परितोषिक वितरण कार्यक्रम में ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’, ‘उत्कृष्ट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैडट पुरस्कार’ सहित डीएव्ही पब्लिक स्कूल मझगवां के सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को भी पुरस्कार प्रदान किए गए ।कार्यक्रम में डीएव्ही पब्लिक स्कूल मझगवां के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसके अंतर्गत शहीद भगत सिंह की जीवनी पर अत्यंत मनमोहक एवं भावपूर्ण नाटिका भी प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर परियोजना कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों के बीच रस्साकशी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया । परियोजना की महिला समिति डायमंड इव्स क्लब, मझगवां की अध्यक्षा श्रीमती सपना शर्मा के नेतृत्व में सदस्याओं ने परियोजना चिकित्सालय का दौरा किया और वहाँ भर्ती अस्वस्थ जनों के बीच फल वितरित किया ।

इनकी रही उपस्थिति

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते डीएव्ही पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स।

इस अवसर पर डायमण्ड इव्स क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सपना शर्मा, उप महाप्रबंधक के. चंद्रशेखर, उप महाप्रबंधक कार्मिक बी.के. माधव, श्रमिक संघों के के महामंत्री द्वय सर्वश्री समर बहादुर सिंह और शहजाद खान, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट धीरज सिंह राणा, डीएव्ही. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी.सी. सिंह, परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यगण, सभी एसोशियेसन और श्रमिक संघों के पदाधिकारीगण, डीएव्ही के शिक्षक व स्टूडेंट्स, सीआईएसएफ के जवानों सहित मझगवां के निवासियों की बड़ी संख्या उपस्थित थी । कार्यक्रम में परियोजना कार्मिक विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

2

11 हजार सीसीटीव्ही कैमरों से होगी मध्यप्रदेश की निगरानी

0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 79 आधुनिक सी.सी.टी.व्ही.सर्विलेंस वाहनों का लोकार्पण किया।

 सेफ सिटी मॉनीटरिंग एवं रिस्पॉस सेन्टर का सीएम ने किया लोकार्पण

राज्य सरकार के लिये नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। रडार न्यूज   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार के लिये नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिये राज्य सरकार कटिबद्ध है। अपराध मुक्त मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ सेफ सिटी मॉनीटरिंग एवं रिस्पॉस सेन्टर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने डॉयल-100 के मोबाईल एप, डॉयल-100 सेवा में जोड़े जा रहे 150 मोटरसाईकिल वाहन तथा 79 आधुनिक सी.सी.टी.व्ही. सर्विलेंस वाहनों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से अपराधों को कम करने में मदद मिलेगी और नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। प्रदेश में डॉयल-100 सेवा को और विकसित किया जायेगा। साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की संख्या बढ़ाई जायेगी। निजी संस्थानों में भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाये जाने का अभियान चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में बलात्कारियों को फाँसी की सजा दिलाने में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर कैसे अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकता है, यह मध्यप्रदेश ने देश को दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अपने भाषण में बलात्कारियों को तेजी से फाँसी की सजा दिलाने में मध्यप्रदेश का उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेफ सिटी मॉनिटरिंग एवं रिस्पाँस सेंटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया।

श्री चौहान ने आज से शुरू हुई इस सेवा का अवलोकन भी किया और सी.सी.टी.व्ही. के माध्यम से उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर और दतिया के पीताम्बरा पीठ मंदिर के दर्शन किये। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्द्र जैन ने रिस्पॉन्स सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बताया गया कि डॉयल-100 मोबाईल एप में एसओएस कॉलिंग, एस.एम.एस. सेंड तथा लोकेशन ट्रेकर्स जैसे फीचर्स हैं, जिससे सूचनाकर्ता को तत्काल मदद पहुंचायी जा सकेगी। डॉयल-100 सेवा में अब दोपहिया वाहनों के दौड़ने से तंग गलियों और संकरे रास्तों में भी मदद पहुंचायी जा सकेगी। आधुनिकतम सी.सी.टी.व्ही. सर्विलेंस वाहनों से दूरस्थ स्थानों की मॉनीटरिंग भी की जा सकेगी। प्रदेश में वर्तमान में दो हजार स्थानों पर 11 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाने की कार्रवाई चलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला, प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधनासिंह, मुख्य सचिव की पत्नी श्रीमती इंदु सिंह, पुलिस महानिदेशक की पत्नी श्रीमती नीलिमा शुक्ला सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

2

मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश | समृद्ध मध्यप्रदेश के लिये हर नागरिक का सहयोग और भागीदारी जरूरी

0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य-स्तरीय समारोह में परेड की सलामी ली।

सीएम शिवराज सिंह ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया ध्वजारोहण

ग्राम सरोवर अभिकरण बनेगा, पाँच हजार तालाब बनेंगे

रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेंगी रियायतें

जनजातीय क्षेत्रों में हर गाँव में बनेगी जनजातीय अधिकार सभा

भोपाल। रडार न्यूज     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी से समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने नागरिकों से समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिये सुझाव माँगे। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में हर गाँव में जनजातीय अधिकार सभा बनाई जायेगी। इस सभा को स्थानीय विकास और संसाधनों के उपयोग के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाली जो औद्योगिक इकाई रोजगार उपलब्ध करायेगी, उसे शासकीय रियायतों में प्राथमिकता दी जायेगी। श्री चौहान आज स्थानीय लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में परेड की सलामी ली।

श्री चौहान ने उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिनके बलिदान से भारत को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि दी जायेगी। इसमें से 40 प्रतिशत राशि शहीदों के माता पिता के खातों में डाली जायेगी और बाकी शहीद के उत्तराधिकारी को दी जायेगी। माता-पिता को आजीवन पाँच हजार रूपये की पेंशन भी दी जायेगी। यदि शहीदों के बच्चे शहरों में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें फ्लैट की सुविधा दी जायेगी। हर साल 14 अगस्त को प्रदेश में शहीद सम्मान दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। नये भारत का निर्माण करने के लिये नये मध्यप्रदेश का निर्माण करना जरूरी है। हम बीमारू राज्य से प्रगतिशील और अब विकसित राज्य की ओर बढ रहे हैं। अब समद्ध मध्यप्रदेश बनाना है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आगे है। भरपूर बिजली है। भरपूर सिंचाई हो रही है। नर्मदा को गंभीर नदी से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पार्वती और कालीसिंध नदियों से जोड़ा जायेगा।

श्री चौहान ने कहा कि किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों को कई राहतें दी गई हैं। उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सहायता देने पर भी विचार किया जाना चाहिये। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, लेकिन इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिये पट्टे दिये जा रहे हैं। कोई गरीब बिना मकान और जमीन के नहीं रहेगा। बिजली बिल माफ किये जा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। इस साल के आखिर तक सभी घरों में बिजली होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा कर्मी बनाने की संस्कृति को समाप्त कर अध्यापक का सम्मानजनक पद बनाया गया है। बैतूल जिले से ‘एक परिसर-एक स्कूल’ का प्रयोग शुरू किया जा रहा है, जिसमें एक ही स्कूल परिसर में पढ़ाई के सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। आगामी 17 अगस्त को ‘मिल-बाँचे मध्यप्रदेश” का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी पसंद के स्कूल में जायें और बच्चों को पढायें, शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनायें और किताबें दान में दें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों को सेवा पदक से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से छोटे तालाबों के निर्माण के लिये ग्राम सरोवर अभिकरण बनाया जायेगा। यह अभिकरण पाँच वर्षों में पाँच हजार तालाब निर्मित करेगा। उद्योगों के जरिए रोजगार में वृद्धि के लिये अब उद्योगों को टैक्स में छूट देने के बजाय निवेश में सीधे सहायता देने के लिये औद्योगिक नीति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है। हमारी विकास दर पिछले कई वर्षों में लगातार डबल डिजिट में रही है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गरीब परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएँ जुटाने और गरीब परिवारों की आय बढ़ाने का काम किया जायेगा।

गरीबों की चिंता दूर करेगी संबल योजना

मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना ‘संबल’ की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह योजना प्रदेश की लगभग आधी आबादी की रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार जैसी मूलभूत चिंताओं को दूर करने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया।

एक जनवरी 2018 से ग्रामीण क्षेत्र में भू-खण्ड अधिकार अभियान में नौ लाख से अधिक परिवारों को भू-खण्ड अधिकार-पत्र दिए गए हैं। पहले वितरित भू-खण्ड अधिकार पत्रों को शामिल कर 35 लाख से अधिक परिवार को आवासीय भू-खण्ड मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 7 लाख से ज्यादा आवास बन गये हैं। सवा लाख आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के 94 प्रतिशत घरों में शौचालय सुविधा के साथ प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पंजीकृत श्रमिकों और संन्निर्माण कर्मकारों को अधिकतम 200 रूपये प्रति माह की दर से जुलाई माह से बिजली बिल देना प्रारंभ किया गया है। बिजली के क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने के बाद अब लक्ष्य यह है कि हर नागरिक का घर बिजली से रोशन हो। सौभाग्य योजना के तहत 31 जिलों में सभी पात्र हितग्राहियों के घरों तक बिजली पहुँचाई जा चुकी है। अक्टूबर माह तक प्रदेश के हर घर में बिजली का प्रकाश लाने का हमारा लक्ष्य है।

किसानों के खातों में जमा कराये 35 हजार करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की आय को पाँच वर्षों में दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सिंचाई का रकबा बढाया जा रहा है। अभी 40 लाख हेक्टेयर है। इसे बढाकर 80 लाख हेक्टेयर कर दिया जायेगा। इस वर्ष फसल बीमा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि, भावांतर भुगतान, प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति और अन्य विभिन्न योजनाओं से किसानों के खातों में सीधे 35 हजार करोड़ रूपये की राशि पहुँचायी गयी है।

कृषि के सहयोगी क्षेत्रों को भी भरपूर बढ़ावा दिया जा रहा है। नियमों में संशोधन करते हुए राहत राशि को 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। इस वर्ष केला फसल क्षति राहत 27 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और अधिकतम 3 लाख रुपये प्रति कृषक की गई है, जिससे बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों को आपदा की घड़ी में सरकार का संबल मिला। श्री चौहान ने कहा कि भूमि-स्वामी और बटाईदार के हितों का संरक्षण करने के लिए कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। अब भूमि-स्वामी निश्चिंत होकर अपनी भूमि पाँच वर्ष तक बटाई पर दे सकेगा।

स्मार्ट सिटी परियोजना में निवेश होगा 20 हजार करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में सात शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना और सागर शामिल है। इन शहरों में पुनर्घनत्त्वीकरण और पुनर्निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना में 20 हजार करोड़ रूपये निवेश की योजना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में नगर निगम इंदौर प्रथम और नगर निगम भोपाल द्वितीय स्थान पर लगातार दूसरे वर्ष भी रहे हैं। अगले 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी नगरीय निकाय ऐसा नहीं होगा, जहाँ पेयजल परियोजना अधूरी हो अथवा पेयजल का संकट हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों के विकास में विशेष रूप से निवेश किया है। निरंतर विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी है। सरकार 6,600 कि.मी. की सड़कों का निर्माण/उन्नयन और 3,200 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कर रही है। सभी संभागीय मुख्यालयों को फोर-लेन तथा सभी जिला मुख्यालयों को टू-लेन से जोड़ने का कार्य आने वाले समय में प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चंबल एक्सप्रेस-वे जैसी महत्त्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में एक भी गाँव ऐसा नहीं बचेगा, जो बारहमासी सड़कों से जुड़ा ना हो।

आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगे एक करोड़ परिवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को पाँच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। योजना में राज्य के लगभग 75 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने एक कदम आगे जाकर 22 अन्य श्रेणी के परिवारों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। इस कदम से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदेश के लगभग एक करोड़ 15 लाख परिवार ले सकेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि इस शिक्षा सत्र से दतिया, विदिशा, खण्डवा, रतलाम में नये मेडिकल कॉलेज शुरू कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 500 सीट की वृद्धि की गई है। सिवनी और छतरपुर में नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार, आने वाले समय में शहडोल, शिवपुरी, सतना तथा छिंदवाड़ा सहित 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में और कार्य करना प्रारंभ कर देंगे।

‘एक परिसर-एक शाला”

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के लिए “एक परिसर-एक शाला” की अवधारणा प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत एक परिसर में चलने वाली सभी तरह की शालाओं का एकीकरण कर उन्हें एक ही विद्यालय के रूप में चलाया जाएगा। इससे शिक्षकों के साथ-साथ अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग हो पाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षा कर्मी व्यवस्था को समाप्त करते हुए अध्यापक संवर्ग और संविदा शिक्षकों का शिक्षा एवं जनजातीय कल्याण विभाग में संविलियन किया गया है। महाविद्यालयों में काफी समय बाद नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस वर्ष से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को भी इसी योजना का लाभ मिलेगा।

हर साल साढ़े सात लाख युवाओं का कौशल संवर्धन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवा सशक्तिकरण मिशन के तहत राज्य सरकार ने प्रति वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं के कौशल संवर्धन का लक्ष्य रखा है। भोपाल में सिंगापुर के सहयोग से 645 करोड़ का विश्व-स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेले लगाए गए, जिनमें लगभग सवा लाख युवाओं को नौकरियाँ प्रदान की गईं। राज्य शासन की स्व-रोजगार से जुड़ी योजनाओं के तहत लगभग एक लाख युवाओं को इसी महीने विशेष शिविर आयोजित कर पूरे प्रदेश में ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए हैं। एमएसएमई विकास नीति 2017 में विभिन्न अनुदान का एकीकरण कर इसे मध्यम, लघु तथा सूक्ष्म इकाईयों के लिए और आकर्षक बनाया गया है। प्रदेश में पिछले वर्ष दो लाख से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हुईं हैं, जिसमें 1,400 करोड़ के निवेश के साथ 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

जनजातीय कल्याण पर खर्च होंगे दो लाख करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्षों में प्रदेश में जनजातीय कल्याण पर दो लाख करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे, जिससे समस्त जनजातियों का सर्वांगीण विकास होगा। इस वर्ष 9 अगस्त को जनजातीय कल्याण की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए अंर्तराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। अनुसूचित विकासखंडों के प्रत्येक ग्राम में जनजातीय अधिकार सभा का गठन होगा। विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों में कुपोषण की समस्या को देखते हुए प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में एक हजार रुपये प्रति माह का पोषण अनुदान जमा किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता में है। प्रति वर्ष साढ़े 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हम 732 करोड़ रूपये से अधिक राशि की छात्रवृति एवं शिष्यवृति दे रहे हैं। साथ ही इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये पिछले वर्ष मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना के तहत 11 हजार हितग्राहियों को लगभग 362 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है।

महिलाओं की सुरक्षा

श्री चौहान ने कहा कि बालिकाओं से दुष्कर्म या सामूहिक बलात्कार के अपराध को मृत्यु-दण्ड से दण्डनीय बनाने वाला कानून विधानसभा से पास करवाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉयल-100 सेवा में जोड़े जा रहे 130 मोटर साइकिल वाहनों का लोकार्पण किया।

ऐसे अपराधों के निराकरण के लिए 50 विशेष न्यायालय कार्यरत हैं। पिछले छ: माह में बालिकाओं से दुष्कर्म के आठ प्रकरणों में अपराधियों को मृत्यु-दण्ड की सजा दी गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष भी नर्मदा तथा अन्य नदियों के केचमेंट सहित पूरे प्रदेश में उच्च गुणवत्ता के 7 करोड़ पौधे लगाये जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। नर्मदा नदी के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘नर्मदा सेवा मिशन’ गठित किया गया है। नर्मदा तट के 19 नगरीय निकाय में 1300 करोड़ की सीवरेज योजनाएँ प्रगति पर हैं। वनोपज संग्राहकों के कल्याण के लिए इस वर्ष राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2000 रूपये प्रति मानक बोरा राशि दी जा रही है, जो पिछले वर्ष से 60 प्रतिशत अधिक है। पहली बार 22 लाख 35 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता-चप्पल, पानी की बोतल तथा महिला संग्राहकों को साड़ी प्रदाय की गई है।

गठित होगा लोक कलाकार मण्डल

राज्य सरकार कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिये राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास गठित किया गया है। कला एवं संस्कृति को सहेजने के लिये लोक कलाकार मण्डल गठित किया जा रहा है। पाँच नये हिन्दी सेवा सम्मान शुरू किये गये हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ हजारों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया है। प्रदेश की ‘स्पोर्टस हब’ के रूप में पहचान बन रही है। बीते डेढ़ दशक में खेल अधोसंरचनाओं का उल्लेखनीय विकास हुआ है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। राज्य शासन ने कर्मचारियों के कल्याण का पूरा ध्यान रखा है। कर्मचारियों और पेंशन-धारकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिये समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में 34 सेवाओं को एक दिन में प्रदाय किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन नागरिक केन्द्रित सेवा प्रदाय की पहल है। इसमें अब तक प्राप्त 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है।

प्रभावी अपराध नियंत्रण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 79 आधुनिक सी.सी.टी.व्ही.सर्विलेंस वाहनों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर रखने में सरकार सफल रही है। साम्प्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से प्रदेश देश में मिसाल बना है। पिछले वर्षों में 161 नये पुलिस थाने तथा 111 नई पुलिस चौकियाँ स्थापित की गईं और 42 हजार 336 पदों पर भर्ती की गईं। महिलाओं के लिये 676 थानों में पृथक कक्ष के निर्माण की परियोजना में इस वर्ष 40 करोड़ का प्रावधान है। डॉयल-100 योजना से 50 लाख से भी अधिक पीड़ितों और जरूरतमंदों को मौके पर पुलिस सहायता मिली है। प्रदेश भर में संवेदनशील स्थानों पर 10 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाकर अपराधों पर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था करने वाला वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है।

2