गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने में मदद करेगा लोधी समाज

0
864

राष्ट्रीय लोधी ब्रम्हानंद बौद्धिक संघ का गठन सम्पन्न

रामकृपाल लोधी को सर्वसम्मति से बनाया गया बैद्धिक संघ का अध्यक्ष

पन्ना। रडार न्यूज    राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा जिला ईकाई पन्ना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पन्ना जिले के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता, समाजसेवी व लोधी समाज के बुद्धिजीवी युवा उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी एवं स्वामी ब्रम्हानंद के चित्र पर मल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से स्वामी ब्रम्हानंद बौद्धिक संघ का गठन करते हुए संघ के अध्यक्ष रामकृपाल लोधी सेवानिवृत्त शिक्षक हरदुआ शाहनगर को नियुक्त किया गया तथा जिला कोषाध्यक्ष इंजी. श्रीराम लोधी पन्ना को मनोनीति किया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें अजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चिरौंजीलाल लोधी शिक्षक, पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष काषी प्रसाद लोधी, पवई ब्लॉक के सनेष कुमार लोधी को नियुक्त किया गया एवं राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा ब्लॉक ईकाई पन्ना के अध्यक्ष विक्रम महदेले को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में नंदपाल सिंह व्याख्याता द्वारा विस्तार से स्वामी ब्रम्हानंद बौद्धिक संघ के उद्देष्यों को बताया गया। जिसमें उन्होंने लोधी समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने में स्वामी ब्रम्हानंद बौद्धिक संघ मददगार होगा।

संघ का गठन ब्लॉक स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी के सहयोग से विस्तार किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट शारदा प्रसाद सिंगरौल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पवई गिरधारी लाल लोधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमदास लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामकृपाल लोधी, इंजी. एलडी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्धिक संघ उपस्थित रहे। इस बैठक में अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई को याद करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया कि पन्ना नगर में वीरांगना की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन-प्रशासन से मांग की जायेगी। जिससे शहीदों के प्रति एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा कदम होगा और शहीदों का सम्मान जनमानस में जागृत हो। कार्यक्रम को गिरधारी लाल लोध ने समाज को बढ़ाने में अपना तनमन धन से सहयोग करने की बात कही। वहीं धरमदास लोधी ने बैठक में संबोधित करते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति सहयोग के लिए बढ़-चढ़ कर आने का आव्हन किया।

एलडी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्धिक संघ ने समाज के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से बौद्धिक संघ को मजबूत कनाने के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त करने व कुरीरियों को त्याग कर लोधी समाज के युवाओं को सकरात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य हमारे संगठन द्वारा किया जा रहा है। बैठक में अंगद सिंह लोधी, छोटे लाल लोधी, रंजोर सिंह लोधी, वीरेन्द्र महदेले, नंदकिशोर लोधी, विजय बहादुर लोधी, शिवमोहन सिंह लोधी, मलखान सिंह लोधी, रामसिंह लोधी, दिनेश कुमार लोधी, सीताशरण लोधी, विजयपाल, सूरज सिंह लोधी, मोहन लोधी, वीरेन्द्र लोधी, राजेन्द्र कुमार लोधी, अरविन्द्र कुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।