राहुल गाँधी की सभा में पन्ना के कांग्रेसी बड़ी संख्या में होंगे शामिल
राहुल गांधी के दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना की वृहद बैठक सम्पन्न
नफरत फैलाने वालों के लिये देश में कोई स्थान नहीं : लोकेन्द्र सिंह
पन्ना। रडार न्यूज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के 17 सितम्बर को भोपाल आगमन को लेकर पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान के संयोजन में स्थानीय संकल्प गार्डन में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद महाराजा लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि इस देश को बचाना है तो नफरत फैलाने वालों को सत्ता से हटाना पड़ेगा। इस देश को सुरक्षित रखने के लिये राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। श्री सिंह ने सभी कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में राजधानी पहुंचने की अपील की।

जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय ने मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचने का आव्हान करते हुये कहा कि मैं हर स्तर पर सभी का सहयोग करने के लिये तैयार हूँ चूकिं हमारे प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला, शिवजीत सिंह भैयाराजा, केशव प्रताप सिंह, मनीष मिश्रा, मनोज गुप्ता, बृजमोहन यादव, रामप्रसाद यादव आदि ने भी कांग्रेसजनों से भोपाल पहुंचने की अपील की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान ने जानकारी देते हुये कहा कि हमारे ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी मण्डलम्-सेक्टर स्तर से वाहनों के द्वारा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेगे और हमारे ब्लॉक की संख्या सम्मानजनक देखने को मिलेगी।

बैठक में पंडित मुरारी लाल थापक, राजेन्द्र धामी, मार्तण्ड देव बुंदेला, वैभव थापक, मनीष शर्मा, दीपचंद्र अग्रवाल, शिव प्रकाश दीक्षित, दीपक तिवारी, आशीष बागरी, जीतेन्द्र जाटव, सुन्दर लाल रैकवार, इस्माइल खान, राजाराम जडिय़ा, बाला लोधी, पुष्पेन्द्र सिंह, बाल किशोर शर्मा, नारायण प्रसाद नायक, सुरेन्द्र सिंह, इरसाद मोहम्मद, रामदेव सेन, संतोष विश्वकर्मा, जगतपाल सिंह, सूर्यप्रकाश वर्मा, अज्जू गर्ग, रवि तिवारी, पिंकू सिद्दीकी, रियासत खान, दिलबहार खान, जगदेव सिंह, मुन्नी लाल वंशकार, जयशरण सिंह यादव, सरदार सिंह यादव, जगन्नाथ यादव, दिलीप सिंह, रामदास जाटव, अक्षय जैन, कदीर खान, सौरभ रैकवार, आकाश पाराशर, दीपू दीक्षित, विक्की रैकवार, गौरव रैकवार, अमीन खान, इस्तयाक खान, हरिनारायण सेन, अहमद बख्स, देवीसिंह यादव, अलताफ खान, शेख हुसैन उर्फ पप्पू, रफीक खान, शाहिद खान, सोलू खान, फैज मोहम्मद, रोहित शर्मा, सुरेन्द्र सेन सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।











मुख्यमंत्री को विधायक चैतन्य काश्यप ने स्वर्णाक्षरों से रचित अभिनंदन-पत्र भेंट किया। स्थानीय उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, वैश्य महा-सम्मेलन, नमकीन व्यापारी संघ, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन सहित करीब 25 स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक चैतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, राज्य कृषि आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, विधायक मथुरालाल डामर, डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, जीतेन्द्र गहलोत, श्रीमती संगीता चारेल, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मइड़ा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक चौटाला, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला एनआईसी से सीधा संवाद करते हुए आंगनवाडी कार्यकर्ता फूलकली प्रजापति ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि मोबाईल मिलने और आईसीडीएस-सीएएस के आ जाने से काम में बहुत आसानी हुई है। पहले लगभग 11 पंजियां भरने में कठिनाई होती थी। अब बहुत आसानी से सारी जानकारी सीधे मोबाईल में ही दर्ज कर दी जाती है। ग्रोथ चार्ट पेंसिल से भरने में कई बार लाईन आडी-टेढी एवं अस्पष्ट हो जाती थी। लेकिन अब मोबाईल में ग्रोथ चार्ट आटोेमेटिक जनरेट हो जाता है। उसके रंग से माता-पिता को भी समझाने में आसानी होती है। एसएमएस भी माता-पिता को चला जाता है। इससे माता-पिता पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। इसके साथ ही मोबाईल के माध्यम से एक वीडियो भी दिया गया है। जिसके माध्यम से सुपोषण के बारे में लोगों को समझाने में आसानी हो गयी है। आईसीडीएस-सीएएस से अब शिशु के टीके की दिनांक, गृह भेंट की तारीख और गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों की जानकारी स्वतः पहले से मोबाईल स्क्रीन पर दिखने लगती है। इस सुविधा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। इसी तरह आशा कार्यकर्ता राजापुर ग्राम श्रीमती मीतू दत्ता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए गए दस्तक अभियान और जिले में उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान साल में 2 बार चलाया जाता है। अभियान के पूर्व आशा और आंगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 वर्ष के सभी बच्चों की नामजद सूची तैयार करते हैं। नियत दिनांक जानकारी देकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में उनके गांव में एक भी बच्चा गंभीर कुपोषित नही है। अभियान के तहत घर-घर जाकर सेवाएं देने से उनका आत्म विश्वास बढ़ा है और कार्य में भी सुधार आया है। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिले की आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जवाहरातों में पन्ना प्रसिद्ध है, लेकिन आज जिले की आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के कामों ने जिले को देश में हीरे की तरह प्रसिद्ध बना दिया है। हमारी बहनें मोबाईल फोन के माध्यम से आसानी से अपना काम कर रही हैं। सुपोषण मेलों, पोषण आहार, टीकाकरण, दस्तक अभियान के साथ डिजीटल टेक्नालॉजी का प्रयोग कर नई पीढ़ी को सुपोषित बना रही हैं। मध्यप्रदेश का यह अभिनव प्रयोग बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कमजोर नींव पर मजबूत इमारत का निर्माण नहीं हो सकता है। शिशु के जीवन के पहले एक हजार दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान मिलने वाला पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल से ही उसका पूरा भविष्य निश्चित होता है। उनका यह भविष्य ही देश का विकास सुनिश्चित करता है। इस स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में आशा, एएनएम और आंगनवाडी कार्यकर्ता देश के लाखों हांथों की तरह निरंतर कार्य करते हैं। इस ट्रिपल -ए की शक्ति पर मुझे पूर्ण विश्वास है। हमें मिलकर कुपोषण और गंदगी के खिलाफ जंग जीतना है। एनीमिया मुक्त भारत का संकल्प आपके सहयोग से पूरा करना है।
प्रधानमंत्री द्वारा एक ओर जहां आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की गयी, वहीं दूसरी ओर उन्हें नई सौगातें भी दीं। संवाद के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति योजना के तहत बिना किसी प्रीमियम के 2 लाख रूपये तक का सुरक्षा कवच देकर सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रीमियम सरकार भरेगी। इसी तरह यदि किसी दुर्घटनावश आशा कार्यकर्ता की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये बीमा सुरक्षा कवच सहित कुल 4 लाख रूपये की राशि परिवार को दी जाएगी। उन्होंने आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाले मानदेय को भी बढाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 3 हजार रूपये मानदेय मिलता था उन्हें अब 4500 रूपये मिलेंगे। वहीं जिन्हें 2250 रूपये मिलते थे उन्हें 3500 रूपये किया गया। इसी तरह आंगनवाडी सहायिकाओं को 1500 रूपये के स्थान पर 2250 रूपये मिलेंगे। उन्होंने पोषण आहार के तहत आईसीडीएस-सीएएस तकनीकी का इस्तेमाल करने पर भी मानदेय बढाते हुए 250 रूपये से 500 रूपये करने की घोषणा की।प्रधानमंत्री द्वारा दी गयी सौगातों के लिए जिले की आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा एक साथ ताली बजाकर हर्ष व्यक्त करते हुए सीधे संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान जिला एनआईसी में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका, सुपरवाईजर के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी मौजूद रहे।




आमआदमी को राहत देने के लिए महंगाई पर तुरंत लगाम लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजयगढ़ द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कोंग्रस ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम ना होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पूरा देश-दुनिया भाजपा के बड़बोले नेताओं का सफ़ेद झूंठ देख चुकी है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के आसमान छूते मूल्य के कारण आमआदमी के घर का बजट बिगड़ गया। रोजमर्रा की जरुरत सामान महंगा होने गरीब के लिए परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो चूका है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस पर भारी-भरकम टैक्स लेकर भाजपा की सरकारें देश के जनमानस को खुलेआम लूट रही हैं। आम नागरिक महंगाई के मुद्दे पर इनकी कथनी-करनी का अंतर बेहतर तरीके से समझ चुका है। अच्छे दिन आने का झांसा देने वालों को जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मुँहतोड़ जबाब देगी। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गर्ग, रामओतार तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीराम पाठक, मोहम्मद अबरार, चन्द्रभान यादव, प्रेम कुमार पांडेय, सुखदेव मिश्रा, अरविंद सिंह बुंदेला, सगीर बेग, आशीष यादव, प्रबल चौबे, साधना अवस्थी, फरहा खान, यूनिश खान, मेहबूब, अब्दुल खान, आकाश जाटव, करामत उल्ला, राघवेंद्र सिंह परमार,जीतू यादव, शेख मोहमद, राहुल श्रीवास, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की मूलय वृद्धि का विरोध में अमानगंज के कांग्रेस नेताओं ने साईकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साईकिल में सवार होकर कांग्रेस नेता नगर भ्रमण कर व्यापारियों से अपील कर दुकानें बंद कराते रहे। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र बुंदेला के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आम लोगों को बताया कि कुछ साल पहले तक नरेंद्र मोदी,सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के सभी छोटे बड़े नेता महंगाई के मुद्दे पर किस तरह बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन आज महंगाई जब वास्तव में डायन बनकर आमआदमी का निवाला छीन रही है तो भाजपाई निर्लज्जता के साथ चुप्पी साधे बैठे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष हक्कुन दहायत और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान कहा कि जब डॉलर की तुलना भारतीय रुपया और डीजल-पेट्रोल के दाम सौ के आंकड़े की और तेजी से बढ़ रहे तो मोदी जी और दूसरे भाजपाई देश को जबाब देने से बचने के लिए दुबके हुए बैठे है। छप्पन इंच के सीने से अब दहाड़ सुनाई नहीं देती।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक थीं तब देश में डीजल-पेट्रोल 65-70 रूपए प्रति लीटर बिकता था। रसोई गैस के दाम भी लगभग 400 रुपये थे। पिछले चार साल में कच्चे तेल की कीमत सिर्फ 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही है। फिर भी नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार ने आम आदमी को कोई राहत नहीं दी। उल्टा टैक्स बढ़ाया है जिससे महंगाई के कारण आमआदमी की कमर टूट चुकी है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से भी कम है फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आग लगी है। साईकिल रैली का समापन तहसील कार्यलय में हुआ जहां महंगाई के मुद्दे पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक दुवेदी, नितेश पांडेय, आशीष दुबे, अश्वनी भटनागर, कमल सिंह राजपूत, अतहर खान, सतीश दुबे, गजराज सिंह राजपूत, कोमल यादव, सत्यम तिवारी, कल्लू खान, मुन्ना तिवारी, छंगा वंशकार, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे ।
इस विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तत्परता से हस्तक्षेप करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से गतिरोध को समाप्त कराकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील करते हुए आगे बढ़ गए। उल्लेखनीय है कि बेतहाशा महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के भारत बंद के आव्हान के मद्देनजर पन्ना कई दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानें ही नहीं खोली थीं। दोपहर 11 बजे जब जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना, और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शहर के बड़ा बाजार चौराहा से पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील करते हुए निकले तो शेष दुकानें भी बंद हो गई। पैदल मार्च के दौरान कोंग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य मार्गों से होते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचे जहां नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।
कांग्रेसियों ने पेट्रोल- डीज़ल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की सामग्री के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि के मुद्दे पर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी तथा इसके नेताओं को जमकर घेरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई से भाजपाईयों का दोहरा चरित्र और सफ़ेद झूठ उजागर हो गया है। वर्ष 2014 के पहले तक महंगाई के मुद्दे पर जनता को बरगलाने और घड़ियाली आँसू बहाने वाले भाजपा नेताओं के होंठ आज सिल गए हैं। डीजल-पेट्रोल के रेट 65-70 रूपये होने पर जो लोग छाती पीटकर रोते थे आज उन्हीं के राज में महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। डीजल-पेट्रोल के दाम तेजी से शतक की और बढ़ रहे हैं और महंगाई को डायन कहने वाले आज सत्ता में बेशर्मी से मौन साधे हुए बैठे हैं।
महंगाई के कारण आमआदमी और निम्न माध्यम वर्ग की तकलीफ अब इन्हें नजर नहीं आती। अच्छे दिन लाने का वादा करने वालों ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आधे से भी कम होने के बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं दी। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के नेताओं की कथनी-करनी के अंतर को पूरा देश भली-भांति समझ चुका है। केंद्र सरकार आमआदमी के हित में नहीं बल्कि चंद उद्योगपतियों की स्वार्थपूर्ति के लिए काम कर रही। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी और मध्य्प्रदेश की शिवराज सरकार को सबसे असफल और जनविरोधी सरकार बताते हुए लोगों से आगामी चुनाव में इसे उखाड़ फेंकने की अपील की है।