* राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
* शपथ ग्रहण सामरोह में शिवराज सहित चार पूर्व मुख्यमंत्री रहे मंचासीन
* राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी पहुंचे
* महागठबंधन की दिखी ताकत कई दलों के दिग्गज नेता शपथ ग्रहण में हुए शामिल
भोपाल। रडार न्यूज राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर कई दलों के दिग्गज नेता उपास्थित थे। शपथ ग्रहण सामरोह में कांग्रेस के अलावा 10 दलों के नेताओं की मौजूदगी को महागठबंधन की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, दिग्विजय सिंह व कैलाश जोशी भी मंचासीन रहे।
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले किसानों की कर्जमाफ़ी की फाइल पर दस्तखत किये। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन-पत्र में किसानों का 2 लाख रुपये तक का अल्पकालीन फसल ऋण (कर्ज) माफ़ करने का वादा किया था। जिसे आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा कर दिया। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 34 लाख किसानों को मिलने का अनुमान है। कर्जमाफी करने से राज्य सरकार के खजाने पर 35 से 38 हजार करोड़ का भार आ सकता है।
अब विवाह योजना में मिलेंगे 51 हजार

मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी ही साफगोई से अपने अंतर्मन की बात पत्रकारों से साझा की। उन्होंने बताया कि हमने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। बेटियों के विवाह की योजना की सहयोग राशि को 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है। अपनी भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में हम चार गारमेंट पार्क बनाएंगे। आमजनता को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार कैसे दें, हमें इस पर तेजी से काम करना है। वर्तमान में कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनका डिलिवरी सिस्टम काफी खराब है जिससे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि सीएम बनने की खुशी है लेकिन पहले दिन से ही बहुत काम है। मैं बेचैन और चिंतित हूँ कि हम किस तरह से मध्यप्रदेश के लोगों की आशाओं पर खरा उतरेंगे।
जब कमलनाथ-सिंधिया ने उठाया शिवराज का हाथ
शपथ शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह का हाथ थामते हुए ऊपर उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। वहीं शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह ने कैलाश जोशी के पैर छुए। इसके अलावा शिवराज ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला से हाथ मिलाया।
इनकी रही उपस्थिति





अन्य वक्ताओं ने बताया कि पृथ्वी ट्रस्ट पन्ना के द्वारा विकास संवाद भोपाल एवं टीडीएच के सहयोग से दस्तक परियोजना का संचालन किया जा रहा है। गाँव में महिलाओं के समूह बनाये गये है सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनााओं की जानकारी और गाँव सेकुपोषण को ख़त्म करने के लिए गाँव में महिला समूहों की सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी, स्कूल की लगातार निगरानी की जा रही है | इसके अलावा महिलाएं ग्राम सभाओं में भी सक्रिय भागीदारी कर अपने गाँव के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं।


खेत की सर्चिंग के दौरान वनकर्मियों को वहां एक किनारे से दूसरे किनारे तक लगभग 400 मीटर जीआई तार 27 नग बांस की खूटिंयों के सहारे फैला हुआ मिला। जिसे मझगवां-कोठी की 11 के.व्ही. विद्युत लाईन से जोड़कर करन्ट प्रवाहित होते हुए पाया गया। करंट की चपेट में आने से मौके पर एक गाय जलती हुई मिली। इसके अलावा एक जंगली बिल्ली एवं एक कबरबिज्जू करन्ट में फंसकर जली हुए अवस्था में मृत पाये गये। बड़ी ही सावधानी से वन अमले ने विधुत लाइन में फंसे तार को निकालकर करंट का प्रवाह बंद किया और फिर तार को लपेटकर खूंटियों सहित अपनी अभिरक्षा में लिया गया। मृत जीवों का शव परीक्षण कराने के बाद उन्हें जला दिया गया।




पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना सागर जोन सागर के द्वारा वार्षिक निरीक्षण के बाद पुलिस लाईन पन्ना में ही विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। जिसमें उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्यायें सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया। शेष समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना विवेक सिंह को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अपराधों की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है।









