* पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर हत्याकाण्ड को दिया था अंजाम
पन्ना। (www.radarnews.in) जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी पहाड़ीखेरा के समीपी ग्राम इटौरा में शुक्रवार 12 जून को सरकारी हैण्डपम्प से पानी भरने को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद में दिनदहाड़े गोली चलाकर रावेन्द्र सिंह पिता बहादुर सिंह 32 वर्ष की हत्या करने के मामले में फरार इसी गाँव के ही चार आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गटोला उर्फ कुबेर तिवारी, लक्का तिवारी, लकी तिवारी एवं रोली तिवारी शामिल है। इनके विरुद्ध बृजपुर थाना में अपराध क्रमांक-142/2020 धारा- 302, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है।
इटौरा गांव में लकी तिवारी के घर के सामने लगे सरकारी हैण्डपम्प से पानी भरने को लेकर शुक्रवार 12 जून को दोपहर के समय लकी और उसके परिजनों का पड़ोसी रावेन्द्र सिंह और उसके परिजनों से विवाद हो गया था। दोनों परिवारों के बीच पहले से बुराई होने के कारण इस मामूली से विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब लकी तिवारी ने अचानक रावेन्द्र सिंह के ऊपर अवैध कट्टे से फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी रावेन्द्र को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पहाड़ीखेरा पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की वारदात के चलते पूरा इलाका दहल उठा था।




















उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर परिषद् देवेन्द्रनगर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2019-20, माह फरवरी में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर 100 प्रतिशत ग्रेडिंग अंक के साथ प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नगर परिषद् देवेन्द्रनगर ने अपने इस उपलब्धि से विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान किया है। इसके लिए पी. नरहरि आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल ने देवेन्द्रनगर सीएमओ मेहमूद हसन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह उम्मीद भी जताई है कि भविष्य में इसी तरह निष्ठा एवं समर्पण भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संतुष्टतापूर्वक निराकरण करते रहेंगे।

वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी और आगामी दिनों में बारिश होने पर मच्छर जनित बीमारियों के खतरे के मद्देनजर ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतते हुए इनसे अपना हर संभव बचाव करने की अपील की गई। मलेरिया रथ भ्रमण के दौरान मलेरिया निरीक्षक बल्दाउ प्रसाद अहिरवार, सुपरवाईजर मोहम्मद इदरीश, फील्ड वर्कर विनोद वाल्मीक एवं क्षेत्र की एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।











