* पन्ना की उदीयमान समाजसेवी संस्था समर्पित ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
पन्ना।(www.radarnews.in) जिले की उदयीमान समाजसेवी संस्था समर्पित के पुराना पन्ना स्थित कार्यालय में मंगलवार 23 जून को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समर्पित समाजसेवी संस्था के प्रमुख अनुराग शर्मा ने पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के चलते जिले में पिछले दो माह में संस्था द्वारा किये गये कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को सतर्कता बरतने एवं जागरूक करने के लिए जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क लगाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने के सम्बंध में बताया गया।
श्री शर्मा के अनुसार उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग के शारीरिक, आर्थिक, शैक्षणिक, बौद्धिक, चारित्रिक, मानसिक व सांस्कृतिक विकास हेतु यथाशक्ति के साथ काम करना, महिलाओं को स्वास्थ्य सबंधी जानकारी देना, बाल विवाह रोकना, सामाजिक जागरूकता पर कार्य करना, समाज के गरीब, पिछड़े एवं असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा विधिक साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने एवं नशमुक्ति के लिए प्रेरित करना है। इन विषयों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक बदलाव लाने के लिए संस्था द्वारा ईमानदार प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई गई।
समर्पित संस्था प्रमुख अनुराग शर्मा ने बताया फिलहाल उनकी संस्था द्वारा “मिशन सुनहरा कल योजना” के तहत् जिलेभर के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे युवाओं की कार्यकुशलता-दक्षता बढ़ेगी और उन्हें जिले में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होने से पलायन में कमी आएगी। आपने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कोई युवा अगर रोजगार प्राप्त करने में असफल रहता है तो संस्था के द्वारा रोजगार दिलाने में उसकी मदद की जायेगी।
2













मुस्लिम समाज ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि, हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर न्यूज़ 18 इण्डिया के एंकर अमीश देवगन की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर देश-दुनियाभर में तीखी आलोचना हो रही है। इसे लेकर मुस्लिम समाज के अलावा दूसरे धर्मों को मानने वाले लोगों में भी काफी गुस्सा देखा जा रहा है। क्योंकि ख़्वाजा गरीब नवाज और उनकी विश्व प्रसिद्द दरगाह देशवासियों की आस्था का केन्द्र है। जहाँ हर दिन सभी धर्मों के लोग पूरी अकीदत के साथ दरगाह में हाज़िरी लगाकर मन्नत मांगते हैं। न्यूज़ एंकर अमीश देवगन ने सूफी संत ख़्वाजा गरीब नवाज़ पर अपमानजनक टिप्पणी करके करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को आहत किया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना से मांग की गई है कि देश में सौहार्द के माहौल को कायम रखने के लिए जरूरी है कि न्यूज़ 18 इण्डिया के एंकर अमीश देवगन एवं सीईओ राहुल जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष वक्फ़ बोर्ड पन्ना हाजी अब्दुल हमीद, एजाज़ खान, आकिल बेग, शाहनवाज खान, मिस्ठर राईन मुख्य रूप से शामिल रहे।




उधर, देवेन्द्रनगर क़स्बा में कोरोना का पहला केस मिलने की खबर आने के बाद आज दोपहर से ही यहाँ हड़कम्प मचा रहा। युवक को उपचार के लिए पन्ना रवाना करने के साथ ही प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर सुश्री दिव्या जैन, बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन, नगर परिषद् देवेन्द्रनगर सीएमओ मेहमूद हसन के द्वारा उसके घर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने की कार्रवाई शुरू कर पूरे इलाके में अनाधिकृत प्रवेश को वर्जित करते हुए सभी मार्गों की बैरीकेटिंग कराकर इलाके को सील किया गया । इसके पूर्व संक्रमित पाए गए युवक के प्राथमिक सम्पर्क में आये व्यक्तियों और उसकी यात्रा की जानकारी प्राप्त की गई। प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर सुश्री दिव्या जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल किया हुआ था। फिलहाल उसके प्राथमिक सम्पर्क में आये माता-पिता एवं अन्य पाँच परिजनों को एहतियात के तौर पर तुरंत बड़ागाँव स्थित छात्रावास में आइसोलेट किया गया है।







