* पन्ना जिले की मड़ला घाटी में भैरव टेक के समीप लगा लम्बा जाम
* नेशनल हाईवे-39 पर सड़क के दोनों तरफ जाम में फंसे सैंकड़ों वाहन
* मड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, आवागमन बहाल कराने की कार्रवाई जारी
शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) बगैर ई-टीपी के गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन कर रहे दो डम्फर चालकों की चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई से बचने के लिए वे अपने मालिक के कहने पर बीच सड़क पर ही गिट्टी अनलोड करके मौके से डम्फर लेकर भाग निकले। डम्फर चालकों की इस हरकत से जिले की मड़ला घाटी में भैरव टेक के समीप लम्बा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमाँक-39 पर दोनों तरफ सैंकड़ों वाहन पिछले 3 घण्टे से जाम में फंसे है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम की सूचना खनिज निरीक्षक देवेन्द्र महोबे के द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई। मड़ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिट्टी को सड़क से हटवाने और वाहनों की आवाजाही पुनः बहाल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक देवेन्द्र महोबे आज सुबह-सुबह खनिज सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की चैकिंग के लिए दलबल के साथ अचानक मड़ला घाटी पहुँच गए। इस दौरान गिट्टी का परिवहन कर छतरपुर से पन्ना की ओर जा रहे दो डम्फरों को उनके द्वारा रोककर ई-टीपी मांगी गई। डम्फर चालकों के पास ई-टीपी न मिलने पर खनिज निरीक्षक सख्ती दिखाते हुए डम्फरों को कार्रवाई के लिए जैसे ही पन्ना लाने लगे तभी डम्फर मालिक मौके पर पहुँच गया। बगैर पिटपास के गिट्टी परिवहन कर शासन के राजस्व की चोरी करने के बावजूद डम्फर मालिक उल्टा धौंस दिखाते हुए कार्रवाई का विरोध करने लगा। इस दौरान मालिक के कहने पर डम्फर चालक बीच सड़क पर ही गिट्टी को अनलोड करके डम्फर लेकर मौके से भाग निकले। इससे पन्ना-छतरपुर मार्ग पर मड़ला घाटी में भैरव टेक के समीप सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहनों के पहिये थम गए। सुबह लगभग 6 बजे से मड़ला घाटी में लम्बा जाम लगा है। जिसमें सैंकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे हैं।
खनिज निरीक्षक श्री महोबे ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी है। मड़ला थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके थाना का बल मौके पर पहुँच चुका है और गिट्टी को हटाकर वाहनों का आवागमन जल्द से जल्द पुनः शुरू कराने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद खनिज निरीक्षक देवेन्द्र महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बीच सड़क पर गिट्टी पलटाकर डम्फर लेकर भागने वाले आरोपी वाहन मालिक की पहचान उनके स्टाफ के द्वारा पन्ना निवासी शिवहरे के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि चक्काजाम के खुलने के बाद इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डम्फर मालिक एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
2









जबकि कोरोना वायरस महामारी के चलते महानगरों से वापस लौटने को मजबूर हुए जिले हजारों श्रमिकों को इस मुश्किल समय में अपने गुजारे के लिए रोजगार की सबसे ज्यादा जरुरत है। आपदा की इस घड़ी में गरीब श्रमिकों के घर का चूल्हा जलता रहे, उन्हें भूखा न सोना पड़े इसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लेकिन निहित स्वार्थपूर्ति में जुटे अधिकारी पन्ना में रेत ठेकेदार से श्रमिकों को रोजगार दिलाने में जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। पिछले ढाई माह से पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में जिस ताबड़तोड़ अंदाज में मशीनों से रेत का खनन एवं लोडिंग का काम चल रहा है, यदि मशीनों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें जप्त कर लिया जाए तो सैंकड़ों श्रमिकों को आसनी से रोजगार मिल सकता है।












उल्लेखनीय है कि महारष्ट्र की राजधानी मुम्बई स्थित मध्यलोक भवन में संयुक्त आवासीय आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे संजय कुमार मिश्रा की नवीन पदस्थापना पन्ना कलेक्टर के रूप किए जाने का आदेश 21 अगस्त की शाम को आया था। स्थानांतरण आदेश जारी होने के अगले ही दिन शनिवार 22 अगस्त को उन्होंने पन्ना पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पन्ना कलेक्टर रहे कर्मवीर शर्मा की नवीन पदस्थापना जबलपुर कलेक्टर के रूप में किये जाने पर आज उन्होंने भी जबलपुर पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।









कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जी.पी. आर्या ने कहा कि सर रोनाल्ड राॅस ने मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र की पूर्ण जानकारी देकर मलेरिया के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लाखों लोगों को इस बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सर राॅस इंडियन मेडीकल सर्विस में 25 वर्ष तक भारत में कार्यरत रहे। और यह शोध कार्य उन्होंने भारत भूमि पर रहकर ही पूर्ण किया जो हमारे लिए गौरव की बात है।इस कार्यशाला में एपीडेमियोलाॅजिस्ट डाॅ.गुंजन सिंह, जिला कम्यूनिटी मोबलाईजर दीपक राजपूत और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे एवं सम्मलित अधिकारी-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन जिला व्ही.बी.डी. सलाहकार, सदब खान द्वारा किया गया।
सीएमएचओ डाॅ. एल. के. तिवारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि विश्व मच्छर दिवस पर संकल्प लेना चाहिए कि हम आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे एवं जल भराव की स्थिति निर्मित नही होने देंगे। प्रत्येक रविवार अपने घर में उपस्थित पानी की टंकी, कूलर, गमलों, बर्तनों, छत पर रखे टायरों एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री में भरे हुए पानी को बदलते रहेंगे। जिससे कि मच्छर पैदा होने की स्थिति निर्मित ही न हो और हम मच्छर जनित बीमारियों से स्वयं को एवं अपने समुदाय को सुरक्षित रख सकेंगे एवं इस कार्य में संलग्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी बीमारी की सूचना हेतु जिला स्तरीय काॅल सेन्टर नम्बर 