* मड़ला में ढावा संचालक और उसके कर्मचारी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
* बनारस से लौटा प्रौढ़ और उसका युवा दोस्त निकला संक्रमित
* सैम्पलिंग बढ़ने से लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के प्रकरण
शादिक खान,पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कोरोना संक्रमितों आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सैम्पलिंग बढ़ने के परिणामस्वरूप कोरोना वायरस संक्रमण के नित नए प्रकरण सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज ग्रामीण अंचल में मिल रहे हैं। जिसमें कुछ तो ऐसे भी हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जिले में आज कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 209 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के अब तक 179 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 29 बताई जा रही है। कोरोना पॉजिटिव ये सभी मरीज पन्ना समेत आंचलिक कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार 20 अगस्त तक की स्थिति में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए जिले में कुल 10213 सैम्पल लिए गए जिसमें 9732 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए सैम्पल की वर्तमान में कुल संख्या 209 है। अभी 481 सैम्पल की जांच होना शेष है।
मड़ला में मिले 3 पॉजिटिव केस

राष्ट्रीय राजमार्ग-39 किनारे स्थित जिले के सीमावर्ती पर्यटक ग्राम मड़ला में आज कोविड-19 संक्रमित तीन मरीज मिले हैं। जिसमें एक ढावा संचालक, ढावा का कर्मचारी और एक ट्रक मैकेनिक शामिल बताए जा रहे हैं। इनकी आयु 18, 28 और 30 वर्ष है। इसके आलावा देवेन्द्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत ही बृजपुर-पहाड़ीखेरा क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में एक 45 वर्षीय प्रौढ़ और ग्राम बरहोकुदकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक के सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी संक्रमितों को पन्ना के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन निर्धारित करते हुए वहां संक्रमण के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की जा रही है।

इसके अलावा ब्लॉक एवं जिला स्तरीय आरआरटी टीमों के द्वारा स्थल पर पहुंचकर स्क्रीनिंग, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री, ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाने एवं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है। धरमपुर निवासी संक्रमित व्यक्ति के संबंध में पता चला है कि वह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बनारस से अपने गांव वापस लौटा था। वहीं ग्राम बरहोकुदकपुर निवासी युवक इसका मित्र बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पन्ना जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 209 प्रकरण सामने आये हैं, जिसमें आधे केस यानी लगभग 100 पॉजिटिव मरीज तो सिर्फ देवेंद्रनगर और अजयगढ़ सीएचसी अंतर्गत ही मिले हैं।
2




कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने नगरवासियों एवं वाहनों के आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पन्ना के नवीन बस स्टैण्ड निर्माण के लिए बाईपास पर भूमि का निरीक्षण किया। बुधवार 19 अगस्त को कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रेमनारायण सिंह, सुश्री दिव्या जैन, हल्का पटवारी को निर्देश दिए कि बाईपास मार्ग पर स्थित कचरा प्रसंस्करण एवं गौ-सदन के पीछे राजस्व की भूमि का सीमांकन करने के साथ चिन्हित भूमि जानकारी उपलब्ध कराएं। जिससे नवीन बस स्टैण्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जा सके।








उल्लेखनीय है कि बाघिन पी-433 की तलाश करने के दौरान शुक्रवार 14 अगस्त को दोपहर में हिनौता रेन्ज के गंगऊ क्षेत्र के जंगल में यह दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जानकारी के मुताबिक हांथी रामबहादुर के ऊपर डिप्टी रेंजर अमर सिंह तथा महावत सवार थे। रेंजर बी.आर. भगत नीचे थे, वे जैसे ही हांथी के निकट पहुंचे और वायरलेस सेट डिप्टी रेन्जर अमर सिंह को देने लगे उसी समय न जाने क्यों अचानक हांथी भडक़ उठा और श्री भगत को गिराकर बाहर निकले दांतों से दबा दिया। जब तक महावत समझ पाता और हांथी को रोकने का प्रयास करता तब तक रेंजर श्री भगत मरणासन्न स्थिति में पहुँच चुके थे। आनन् फानन उनको नजदीकी मझगंवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र संचालक श्री भदौरिया ने रेन्जर बी.आर. भगत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए बताया था कि वे विगत लगभग 7 वर्षों से हिनौता रेंज में पदस्थ थे। अपने दायित्वों के निर्वहन में हमेशा तत्पर रहने वाले श्री भगत की इस रेंज में तैनाती से हम निश्चिंत रहते थे, कभी किसी भी तरह की शिकायत हिनौता रेंज में नहीं मिली। ऐसे होनहार और कर्मठ रेंजर को दर्दनाक हादसे में खोने से हम सब बेहद दुखी हैं।



वहीं लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस जवान कोरोना योद्धा का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखते हुए कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कुंजबिहारी शर्मा ने पृथक-पृथक 14 डायल-100 सेवा के वाहन चालकों, 4 पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं एक पटवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रशांत मिश्रा जिला प्रभारी डायल-100, चालक- जीतेन्द्र रैकवार, दिनेश दहायत, सुमित उपाध्याय, पुनीत नामदेव, बृजकिशोर रैकवार, पुरुषोत्तम लखेरा, मुख़्तार खान, यादवेन्द सिंह, सुनील दाहिया, नंदकुमार मिश्रा, हीरा सिंह यादव, अब्दुल जलील खान, आरक्षक- विजयानंद पाण्डेय, उपेन्द्र रिछारिया, अरुण प्रताप सिंह, महेन्द्र, युवा समाजसेवी- अनुराग मिश्रा भोलू एवं तहसील अजयगढ़ के पटवारी शिवम शुक्ला शामिल हैं।






वहीं परियोजना की महिला समिति डायमंड इव्स क्लब, मझगवां की अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन के नेतृत्व में सदस्याओं ने परियोजना चिकित्सालय का दौरा किया और वहाँ भर्ती अस्वस्थ जनों के बीच फल वितरण किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह का प्रसारण देखने के उपरांत मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहयोग से ही सुरक्षा अभियान के तहत शपथ ग्रहण की गयी। इस अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा कार्यक्रम उपस्थितों को शपथ दिलाई गयी। मौके पर कलेक्टर श्री शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा शपथ पत्र भरे गए। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ पत्र भरने का सिलसिला जारी हो गया।






