Home Blog Page 92

एमपी। पन्ना में आंख फोड़वा काण्ड के बाद अब नाबालिग़ छात्रा से गैंगरेप

0
सांकेतिक फोटो।

*   छात्रा को घुमाने के बहाने अगवा कर ले गया था नाबालिग़ प्रेमी

*   नाबालिग लड़के के साथ दो युवकों ने मारपीट कर छात्रा को बनाया हवश का शिकार

*   पुलिस ने छात्रा को दस्तयाब करके मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश में महिलायें और बालिकाएं महफूज नहीं हैं ! लगातार सामने आ रहीं हैरतअंगेज घटनाएं और एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो) की हालिया रिपोर्ट से तो यही साबित होता है। बैख़ोफ़ अपराधी आए दिन जघन्य वारदातों को अंजाम देकर प्रदेश को शर्मसार कर रहे हैं। जिससे असुरक्षा और भय का माहौल निर्मित हो गया है। प्रदेश के पन्ना जिले में बीते सप्ताह एक युवती की आंखें फोड़ने की दरिंदगी भरी घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि इस बीच नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप होने की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र की है। और बीते सप्ताह की बताई जा रही है, जिसका पता विगत दिवस लापता नाबालिग छात्रा के दस्तयाब होने पर चला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 15 वर्षीय छात्रा निशा (काल्पनिक नाम) के घर पर पड़ोसी गांव के 17 वर्षीय नाबालिग़ लड़के संदीप (काल्पनिक नाम) का आना-जाना था। इस दौरान दोनों के बीच की दोस्ती कथित तौर पर परवान चढ़कर प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। सोमवार 20 सितम्बर की रात संदीप बाइक से निशा के घर पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। नाबालिग़ प्रेमी जोड़े को घर से चोरी छिपे जाते हुए देखकर निशा के गांव के दो युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया। रास्ते में सूनसान स्थान पर दोनों युवकों के द्वारा नाबालिग़ युगल को रोककर संदीप के साथ मारपीट की गई। उनकी करतूत को परिजनों को बताने की धमकी देकर और निशा को घर पर छोड़ने की बात कहकर दोनों युवक उसे अपने साथ ले गए। रात्रि में करीब 11 बजे दोनों युवकों ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर जबरन एक खेत में बारी-बारी से उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। गैंगरेप पीड़ित नाबालिग मध्य रात्रि में अपने गांव पहुंची। परिजनों को भनक ना लगे इसलिए वह गुपचुप तरीके घर में प्रवेश कर अपने कमरे में जाकर सो गई।
बुधवार 22 सितम्बर की रात्रि में संदीप पुनः निशा को घुमाने के बहाने अगवा कर बाइक से अपने साथ ले गया। इधर परिजन यह सोच रहे थे कि उनकी छोटी बेटी अपने कमरे में पढाई कर रही है। रात्रि में दोनों नाबालिगों को संदिग्ध रुप से बाइक से जाते हुए देख किसी परिचित व्यक्ति ने निशा के भाई को मोबाइल पर सूचना दी। परिजनों ने आनन-फानन निशा के कमरे में जाकर देखा तो वह गायब थी। बेटी के लापता होने की जानकारी पीड़ित परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुनौर थाना पुलिस तत्परता से नाबालिग छात्रा के घर पहुंची। परिजनों से पूंछतांछ कर पुलिस टीम जब आवश्यक जानकारी जुटा रही थी तभी निशा वापस गांव पहुंची लेकिन अपने घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी को देखकर वह रात्रि में घर नहीं गई। पुलिस ने रात्रि में ही सघन तलाशी अभियान चलाते हुए अगले दिन गुरुवार 23 सितम्बर को लापता छात्रा को दस्तयाब कर लिया।
फाइल फोटो।
पुलिस को दिए गए अपने बयान में छात्रा निशा ने गांव के ही दो दबंग युवकों के द्वारा उसके साथ जबरन सामूहिक बलात्कार करने की जानकारी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को सिलसिलेवार तरीके से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में बताया है। अपने बयान में कथित तौर पर छात्रा ने संदीप (काल्पनिक नाम) के साथ अपने संबंध होने और चोरी छिपे उसके साथ रात्रि में साथ 3-4 बार घूमने के लिए जाने की बात बताई है। गुनौर थाना पुलिस ने घटना के तीनों आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप के दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। जबकि नाबालिग आरोपी को छतरपुर स्थित सुधार गृह भेजा गया है।

इनका कहना है –

“छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी उसके गांव के ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नाबालिग आरोपी के साथ छात्रा ने अपने संबंध होने की बात स्वीकार की है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़ता और उसके परिजनों की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है। गुनौर थाना पुलिस निरंतर पीड़ित परिवार के संपर्क में है।”

–  अवधेश सिंह बघेल थाना प्रभारी गुनौर जिला पन्ना।

2

पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले की उपेक्षा से नाराज़ समर्थकों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

0
भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं के साथ पन्ना की जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक।

*  पन्ना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम के तुरंत बाद भाजपा को लगा झटका

*  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मेहदेले की अनुपस्थिति बनीं चर्चा का विषय

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यलय में शुक्रवार 24 सितम्बर को जनकल्याण एवं सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य संपन्न कार्यक्रम कई कारणों से चर्चा का विषय बना है। जिला प्रशासन के द्वारा इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जोड़कर जहां कोरोना गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए आमलोगों के जीवन को खतरे में डालने का अक्षम्य अपराध किया गया। वहीं राजनीतिक रूप से इस कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री एवं पिछड़े वर्ग की क़द्दावर नेत्री सुश्री कुसुम सिंह की अनुपस्थिति को लेकर हो रही है। सीएम के कार्यक्रम से भाजपा की दिग्गज़ नेत्री कुसुम मेहदेले ने दूरी क्या बनाई, उनके समर्थकों ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के लिए चिंता और परेशानी पैदा करने वाला यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पन्ना से रवाना होने के तुरंत बाद सामने आया है।
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा-बृजपुर क्षेत्र में भाजपा के कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री मेहदेले के करीबी माने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य पति जगदीश यादव के नेतृत्व में दर्जन भर नेताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शारदा पाठक के निज निवास पहुंचकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली। उक्त नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर मध्यप्रदेश में पिछड़े वर्ग की सर्वमान्य नेत्री एवं पूर्व मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है।
पन्ना में शुक्रवार 24 सितम्बर को आयोजित हुए जनकल्याण एवं सुराज अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह।
बता दें कि शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री मेहदेले की अनुपस्थिति पर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौर किया था। फलस्वरूप मुख्यमंत्री जिज्जी (मेहदेले) से मुलाक़ात करने उनके निज निवास जाने वाले थे। इस बात का पता चलते ही पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मंत्री मेहदेले के निज निवास सफरबाग पहुंच गए और उन्हें मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां सफरबाग तक पहुंचीं भी लेकिन तभी मुख्यमंत्री की कार हैलीपैड की तरफ मुड़ गई। अंतिम क्षणों में मुख्यमंत्री की सुश्री मेहदेले से मुलाक़ात क्यों टल गई इसे लेकर अटकलों/कयासों का बाजार गर्म है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम सिंह मेहदेले।
इधर सूत्रों से पता चला है कि, कथित तौर पूर्व मंत्री सुश्री मेहदेले को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण सामान्य तौर पर दिया गया था । स्वाभिमानी और उसूलों पर अटल रहने वालीं सुश्री मेहदेले ने इसे अपनी उपेक्षा के तौर लेते हुए बड़ी ही ख़ामोशी के साथ कार्यक्रम से दूरी बना ली। पन्ना में अपने निवास पर मौजूद रहने के बावजूद कार्यक्रम में जिज्जी (मेहदेले) की अनुपस्थिति को लेकर चर्चाओं के बीच देर शाम खबर आई कि उनकी उपेक्षा से नाराज़ समर्थकों ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस घटनाक्रम को पन्ना जिले में भाजपा के लिए झटके और पिछड़े वर्गों की नाराजगी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

एक दर्जन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

जिला मुख्यालय पन्ना में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ वैसे ही तत्काल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के निवास पर जाकर अजयगढ़ एवं पहाड़ीखेरा क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं सभी सदस्यों को तिलक एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हम सब मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए जनता के हितों के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। जिन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, उसमें जिला पंचायत सदस्य पति जगदीश यादव, राजा भैया मिश्रा, रामलखन नामदेव, बाटू यादव, चरण सिंह यादव, प्रेम लाल अहिरवार, विनोद यादव, विश्राम वर्मा, आनंद कुमार, श्रीमती अनु सिंह परिहार शामिल है। सदस्यता गृहण करने के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
2

आंख फोड़वा काण्ड पर गरमाई सियासत : कमलनाथ का आरोप- “शिवराज सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं”

0
आंख फोड़वा काण्ड का शिकार युवती गुड़िया ढीमर।

*   कांग्रेसियों ने पीड़िता को आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने सौंपे ज्ञापन

*   युवती की आँखों में एसिड नहीं जहरीले पौधे अकौआ का दूध डाला था

*    गृह मंत्री बोले, युवती की दोनों आंखें और दृष्टि क्षमता पूरी तरह सुरक्षित

*   दोनों आरोपी जेल भेजे गए, जानलेवा हमला करने का चलेगा मामला

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दबंगों के द्वारा एक युवती के साथ बर्बरता करते हुए उसकी दोनों आंखों को फोड़ने का प्रयास किया गया। इस हैरतअंगेज घटना के सामने आने के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महिला सुरक्षाऔर बढ़ते अपराधों के ज्वलंत मुद्दे को लेकर सूबे की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। आंख फोड़वा काण्ड को लेकर कमलनाथ के ट्वीट करने के बाद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
आंख फोड़वा काण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पन्ना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।
वहीं गुरुवार को पन्ना में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने संयुक्त रूप प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि, युवती की आंखों में आरोपियों ने एसिड नहीं बल्कि जहरीले पौधे अकौआ का दूध डाला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में आईपीसी की धारा 326, 326 ए, 307 बढ़ाई है। गुरुवार को इस मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के नेत्र चिकित्सालय में भर्ती पीड़ित युवती की दोनों आंखें और दृष्टि क्षमता पूरी तरह सुरक्षित है।
आंख फोड़वा काण्ड के दोनों फरार आरोपियों को को गिरफ्तार करने के बाद पन्ना में उनका जुलूस निकालते हुए पुलिसकर्मी।
उल्लेखनीय है कि, यह पूरी घटना एक शक के कारण हुई है। घटना के मुख्य आरोपी सुम्मेर सिंह की बेटी दो माह पूर्व कहीं चली गई है। जिस वजह से आरोपियों को शक है कि उनकी बेटी को भगाने में उसकी सहेली गुड़िया ढीमर (पीड़िता) का हाथ है। फिलहाल भागी हुई युवती के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस गुम इंसान का प्रकरण कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि मंगलवार 21 सितम्बर की सुबह आठ बजे 20 साल की गुड़िया ढीमर और उसके 18 साल के भाई कपिल को पड़ोसी सुम्मेर सिंह और गोल्डी राजा पूंछतांछ की बात कहकर अपने खेत पर ले गए। यहां उन्होंने युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की। इसी दौरान सुम्मेर राजा ने जबरदस्ती पीड़िता की आंखों में जहरीले पौधे अकौआ का दूध डाल दिया और पीड़िता के भाई को अपने साथ ले गए। मदद के लिए पीड़िता के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

प्रदेश को देश भर में शर्मशार करने वाली है घटना

कमल नाथ अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार 22 सितम्बर को एक ट्वीट कर पन्ना जिले के बराहो में युवती की आंख फोड़ने की क्रूरता पूर्ण जघन्य घटना को लेकर शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है, बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है, अपराधियों को क़ानून का ख़ौफ़ नहीं ? एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था की वास्तविकता उजागर की है। अब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बराहों में एक युवती पर एसिड अटैक की नृशंस घटना सामने आई है, जिसके कारण युवती की दोनों आंखें झुलस गई है। युवती व उसके भाई के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला भी सामने आया है। यह घटना प्रदेश को देश भर में शर्मशार व कलंकित करने वाली है। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि युवती की आंखों का बेहतर से बेहतर इलाज सरकार अपने खर्च पर करवाये। युवती के बारे में जानकारी लगी है कि वह एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करती थी, उसके भरण पोषण का भी सरकार समुचित इंतजाम कर उसकी हर संभव मदद करे व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जावे।”
कमलनाथ का काम सिर्फ विरोध करना है : मंत्री बृजेन्द्र
मंत्री, बृजेन्द्र प्रताप सिंह।
आंख फोड़वा काण्ड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर प्रदेश खनिज एवं श्रम विभाग के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पलटवार करते हुए शिवराज सरकार का बचाव किया है। मंत्री बृजेन्द्र ने शिवराज सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि पन्ना पुलिस ने घटना के सिर्फ 5 घण्टे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मैं पुलिस को तत्परता से कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देता हूं। ये शिवराज जी का शासन है जिसमें माफियाओं, अपराधियों को सख्त सजा दिलाई गई है। कांग्रेस के समय में घटित ऐसी घटनाओं के आरोपी भी नहीं मिलते थे। आपने आरोप लगाया कि, कमलनाथ जी ने ऐसा ट्वीट अनावश्य रूप राजनैतिक रोटियों सेंकने के मकसद से किया है।

पन्ना में कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर सौंपें ज्ञापन

पीड़िता को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर पन्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
युवती की आंखों में जहरीला पदार्थ डालकर आंखे फोड़ने की कोशिश करने वाले दबंगों के घोर निंदनीय कृत्य को लेकर पन्ना जिले में गहरा रोष व्याप्त है। जिले के पवई थाना अंतर्गत बराहो ग्राम में सामने आई इस सनसनीखेज घटना को लेकर गुरुवार 23 सितम्बर जिले भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन-नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपे गए। समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम पर सौंपे गए ज्ञापनों के माध्यम से पन्ना जिले में कानून व्यवस्था की बद्तर स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए पीड़ित युवती व उसके परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने, 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने, पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
इसके अलावा पवई में बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चियों की रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, बेसहारा गरीब पीड़िता को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं जीवन यापन के लिए सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
2

एसिड अटैक : दबंगों ने तेज़ाब डालकर युवती की आँखें फोड़ी, पीड़िता की हालत गंभीर

0
आंख फोड़वा काण्ड का शिकार युवती गुड़िया ढीमर।

*   मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पन्ना में सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात 

*   आरोपियों ने बेटी के लापता होने पर संदेह के चलते सहेली के साथ की क्रूरता

*   युवती और उसके भाई के साथ जंगल में की मारपीट, पीड़िता का भाई अभी भी लापता

*   पवई थाना अंतर्गत बराहो ग्राम की घटना, पुलिस ने देर शाम आरोपियों को पन्ना से किया गिरफ्तार

पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ क्रूरता लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी आए दिन हैरतअंगेज घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत ग्राम बराहो में सामने आया है, जहां दबंगों ने एक युवती और उसके भाई के साथ मारपीट करने के बाद युवती की आँखों में एसिड डाल दिया। जिससे उसकी दोनों आखें जलने के कारण दिखाई देना बंद हो गया है। दबंगों की बर्बरता का शिकार बनीं पीड़िता की हालत गंभीर बनीं है। उसे पन्ना जिला चिकित्सालय से बेहतर इलाज के लिए चित्रकूट के प्रसिद्द नेत्र चिकित्सालय भेजा गया है। विचलित करने वाली इस घटना के सामने आने के बाद से जिले में आक्रोश व्याप्त है। वहीं एसिड अटैक के 36 घण्टे बाद भी पीड़िता के लापता नाबालिग भाई का सुराग नहीं लग सका। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर शाम दोनों फरार आरोपियों को पन्ना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का शहर में जुलूस निकालते हुए उन्हें पैदल कोतवाली थाना ले जाया गया।
झकझोर देने वाली घटना की जानकारी मिलने पर आज पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना पीड़िता से मिलने जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों ने एसिड अटैक की पीड़िता को आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़िता को बेहतर इलाज हेतु चित्रकूट के प्रसिद्द नेत्र चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था कराई गई।
जिला चिकित्सालय पन्ना में पीड़ित युवती से बात करते हुए पन्ना के कलेक्टर संजय कुमार मिश्र।
मालूम होकि, सनसनीखेज़ एसिड अटैक ऐसे समय पर सामने आया है जब पन्ना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। शुक्रवार 24 सितम्बर को पन्ना में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए एसिड अटैक मामले को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन में जबर्दस्त हड़कंप मचा है। उधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शारदा पाठक पार्टी के नेताओं के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित युवती गुड़िया ढीमर से मिलीं। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि आवश्यता पड़ने पर कांग्रेस पार्टी संघर्ष करने को भी तैयार है। इसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई है।

क्या है मामला

जिला चिकित्सालय पन्ना में पीड़ित युवती को आवश्यक कार्यवाही का भरोसा देते हुए पन्ना के एसपी धर्मराज मीना।
जिला चिकित्सालय पन्ना में इलाज के दौरान 20 वर्षीय पीड़िता गुड़िया ढीमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 21 सितम्बर की सुबह ग्राम बराहों के ही सुम्मेर सिंह एवं उनके साले गोल्डी राजा पूंछतांछ करने की बात कहकर उसे और छोटे भाई को जंगल की तरफ ले गए थे। जहां दोनों दबंगों के द्वारा भाई-बहन के साथ मारपीट की गई और फिर क्रूरता की हदें पार करते हुए युवती की आँखों में एसिड डाल दिया। पीड़िता की आंखें बुरी तरह जलने के कारण फिलहाल उसे कुछ भी दिखना बंद हो गया है। अत्यंत ही डरी-सहमी गुड़िया ने रोते हुए बताया कि उसके माता-पिता का बचपन में देहांत हो गया था। चाचा-चाची ने दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया। एसिड अटैक के बाद से लापता अपने नाबालिग भाई को लेकर पीड़िता काफी चिंतित और परेशान है।
पवई स्वास्थ्य केन्द्र में पुलिस को अपने बयान दर्ज कराते हुए एसिड अटैक का शिकार युवती गुड़िया ढीमर।
इस घटना के संबंध में सूत्रों से मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार एसिड अटैक के आरोपी सुम्मेर सिंह की बेटी जून माह से लापता है। दोनों हम उम्र युवतियां आपस में अच्छी सहेली रही हैं। इसलिए सुम्मेर सिंह को यह शक था कि बेटी के लापता होने आदि के संबंध में गुड़िया ढीमर को पूरी जानकारी है। महज संदेह के चलते दबंग सुम्मेर सिंह द्वारा अपने साले गोल्डी राजा निवासी ग्राम पवईया थाना अमानगंज के साथ मिलकर एसिड अटैक की क्रूरतापूर्ण वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने देर शाम इस मामले के दोनों फरार आरोपियों को पन्ना से गिरफ्तार किया है। समाचार लिखे जाने तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है कि आरोपियों ने युवती की आंखों में एसिड (तेज़ाब) डाला है या फिर अन्य कोई तरल पदार्थ डाला गया।

लगातार बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ

एसिड अटैक मामले के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर शाम पन्ना से गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि पन्ना जिले में पिछले कुछ समय बेहद अराजकता पूर्ण स्थिति निर्मित। जिले में सक्रिय माफिया और अपराधी खुलेआम संगीन अपराधों को अंजाम देकर न सिर्फ व्यवस्था की लचर स्थिति की पोल खोल रहे हैं बल्कि पुलिस को बार-बार गंभीर चुनौती भी दे रहे हैं। वहीं संगीन अपराधों का ग्राफ लगातार चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। बीते एक माह में कई हैरान करने वाली वारदातें सामने आईं है, जिन पर गौर करने से पता चलता है कि जिले में अपराधियों के हौंसले किस हद तक बुलंद हैं।

2

सागौन तस्करों और अवैध फर्नीचर निर्माताओं के 16 ठिकानों पर छापामार कार्यवाही

0
संयुक्त छापामार कार्यवाही जप्त लकड़ी को वाहन में लादकर डिपो ले जाते हुए वनकर्मी।

*   बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी, दो आरा मशीनें और बारहसिंघा का सींग बरामद

*   पन्ना में वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से सागौन तस्करों में मचा हड़कंप

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय में लंबे समय से सक्रिय सागौन तस्करों और अवैध फर्नीचर निर्माताओं के खिलाफ आज उत्तर वन मण्डल के डीएफओ गौरव शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी छापामार कार्यवाही की गई। शहर में सुबह-सुबह अचानक एक साथ 16 स्थानों पर पड़े छापों से सागौन तस्करों में जबर्दस्त हड़कंप मचा है। छापामार कार्यवाही में बड़ी मात्रा में सागौन चिरान, अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनें और बारहसिंघा का सींग बरामद हुआ। पन्ना में सागौन तस्करों और अवैध फर्नीचर निर्माताओं के विरुद्ध महज 6 माह के अंतराल में यह दूसरी बड़ी और प्रभावी कार्यवाही है।
उत्तर वन मण्डल पन्ना के वन मण्डलाधिकारी गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कि विभिन्न माध्यमों से निरंतर शहर के धाम मोहल्ला और आगरा मोहल्ला में अवैध सागौन लकड़ी के कारोबार की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि, अवैध लकड़ी लाकर उक्त इलाकों में तस्करों के द्वारा फर्नीचर आदि तैयार कर बेंचे जा रहे है। इसी आधार पर शनिवार 18 सितम्बर को तड़के शहर के धाम मोहल्ला एवं आगरा मोहल्ला में स्थित सागौन तस्करों एवं अवैध फ़र्नीचर निर्माताओं के 16 अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे गए। कार्यवाही सुबह 6:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चार घण्टे तक चली।
छापामार कार्यवाही में मिठाईलाल के ठिकाने से जप्त वन्यजीव बारहसिंघा का सींग।
कार्यवाही में करीब पांच घनमीटर चिरान (लकड़ी), दो आरा मशीनें और मिठाईलाल के यहां से वन्यप्राणी बारहसिंघा का सींग बरामद हुआ है। इस मामले में संबंधितों के खिलाफ वन अपराध पंजीबद्ध किए जा रहे है। डीएफओ श्री शर्मा ने बताया कि, छापामार कार्यवाही प्रेम शर्मा, नीरज महदेले, पिंटू रैकवार, संतोष कुशवाहा, शेरू, बहादुर, अंबिका प्रसाद खरे, कुंजी कुशवाहा, राजेश शर्मा, निजाम खान, बरसात खान, राजू यादव, सरवन यादव, मिठाईलाल, लाल मोहम्मद के ठिकानों पर की गई। जिसमें सबसे ज्यादा मात्रा में लकड़ी धाम मोहल्ला निवासी प्रेम शर्मा और सरवन यादव के यहां से जप्त की गई है।

175 वनकर्मी और 17 पुलिस जवान कार्यवाही में रहे शामिल

बड़ी और सफल छापामार कार्यवाही के संपन्न होने के बाद अपने कार्यालय परिसर में स्टॉफ के साथ उत्तर वन मण्डल पन्ना के डीएफओ गौरव शर्मा।
सागौन तस्करों व अवैध फर्नीचर निर्माताओं के 16 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए उत्तर वन मण्डल पन्ना के डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा जितना शानदार एक्शन प्लान तैयार किया था, उतने ही व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से उसे लागू भी कराया गया। कार्रवाई के दौरान संभावित विरोध, हमला या फिर अन्य किसी अप्रिय स्थित से निपटने के लिए प्रत्येक टीम में पर्याप्त संख्या में वनकर्मियों, महिला वनकर्मियों और पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। छापामार कार्रवाई में बरामद होने वाली लकड़ी को जल्द से जल्द वाहन में लोड कराकर डिपो भेजने के लिए पर्याप्त संख्या वन विभाग के वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
जानकारी अनुसार छापामार कार्यवाही में वनमण्डल उत्तर पन्ना के 150 वनकर्मी, पन्ना टाईगर रिजर्व के 25 वनकर्मी, राजस्व विभाग से तहसीलदार पन्ना सुधीर कुशवाहा और आरआई तथा पुलिस विभाग से एसआई यादव व 17 अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सुबह-सुबह भारी गहमा-गहमी के बीच चार घण्टे तक चली छापामार कार्यवाही के दौरान डीएफओ श्री शर्मा ने प्रत्येक टीम से सम्पर्क बनाए रखा और पूरे समय गतिविधियों पर पैनी नजर रखे रहे। फलस्वरूप इतनी बड़ी और सफल छापामार कार्यवाही निर्विध्न संपन्न हो गई।
2

सरकारी नौकरी न मिलने निराश उच्च शिक्षित युवाओं ने ठेले पर पकौड़े-समोसे और सब्ज़ी बेंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

0
मोदी सरकार पर रोजगार देने के मुद्दे पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए हाथ ठेले पर सब्जी की दुकान सजाकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस नेता।
  • प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस के रूप में मनाया

  •  जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को युवाओं ने याद दिलाए उनके चुनावी वायदे

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) देश के साथ मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की धूम मची है। यहां हर किसी ने मोदी जी का 71वां जन्मदिन मनाया। लेकिन अपने-अपने अंदाज में। राज्य शासन के निर्देश पर पन्ना जिले में आयोजित किये गए सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा जगह-जगह पौधरोपण किया गया। कोरोना टीकाकरण का महाअभियान आयोजित किया गया। मोदी जी की पार्टी भाजपा अपने नेता के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण अभियान के रूप मना रही है। पन्ना में इस अभियान के तहत शुक्रवार 17 सितम्बर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर पौधे रोपित किए। साथ ही मोदी जी महिमा का गुणगान करने और उनके सात सालों के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। लेकिन इन तमाम कार्यक्रमों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग के अनूठे विरोध प्रदर्शन की रही। युवा कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय_बेरोज़गारी_दिवस के रूप में मनाया गया।
सरकारी नौकरी न मिलने से हताश-निराश उच्च शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने हाथ ठेला पर पकौड़े-समोसे और सब्ज़ी बेंचकर मोदी सरकार को हर साल दो करोड़ रोज़गार देने के वादा याद दिलाया। इसके अलावा अन्य ज्वलंत मुद्दों जैसे बेतहाशा बढ़ती महंगाई, कोरोना नियंत्रण में आपराधिक लापरवाही, किसान विरोधी कृषि कानून बनाने, असफल नोटबंदी, जटिल जीएसटी, सरकार की आलोचनाओं को दबाने कानूनों और एजेंसियों के दुरूपयोग, सरकारी उपक्रमों (सम्पत्तियों) को बेंचने, अर्थव्यवस्था की बदहाली, विदेशों में जमा कालाधन वापस न लाने आदि से जुड़ीं मोदी सरकार की नाकामियों की लोगों को जानकारी दी गई।
भारतीय युवा कांग्रेस के आव्हान पर आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन जिला युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस के रूप में मनाते हुए हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पन्ना स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार अजयगढ़ चौराहे से गोविन्द चौक तक एक रैली निकालकर अनूठा प्रदर्शन किया गया। अपने गले में बेरोजग़ार होने संबंधी तख्ती टाँगे युवाओँ के द्वारा हाथ ठेले पर सब्जी, चाय, समोसा की दुकान लगाकर बिक्री की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक सहित वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे। हाथ ठेले पर सजीं अपनी दुकानें लेकर उच्च शिक्षित बेरोजगार युवा रैली के रूप में गोविंद चौक पहुंचे जहां आमसभा आयोजित की गई।

रोजगार दिया नहीं उल्टा छीन लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बरोजगारी दिवस के रूप में मनाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेतागण।
आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने प्रत्येक वर्ष देश के युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस तरह मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में अब तक 14 करोड़ युवाओं को नौकरियां मिल जानी चाहिए। लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि नई नौकरियां मिलना तो दूर उल्टा करोड़ों युवा मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा अपनी नौकरी गंवाकर भुगत रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दर सत्तर साल में सबसे अधिक है। उच्च-शिक्षित युवा नौकरियां न मिलने के कारण हताश-निराश होकर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को भरोसा दिलाया कि न्याय के लिए जारी इस संघर्ष में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े है। युवाओं को उनका अधिकार-सम्मान हर हाल में दिलाया जाएगा।

युवाओं के साथ की वादाखिलाफी

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने कहा कि हमारे माता पिता अपने बच्चों का भविष्य संवारने के खातिर अपना पेट काटकर किसी तरह उच्च शिक्षा तो दिलवा देते हैं लेकिन जब उच्च शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार सम्मानजनक रोजगार नहीं मिलता तो अथक परिश्रम से अर्जित की गई डिग्री उनके लिए बोझ बन जाती है और कई बार नाउम्मीद होकर वे गलत राह पर चल पड़ते हैं। भाजपा के कुशासन में युवा सबसे ज्यादा परेशान है। मोदी सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ वादाखिलाफी नहीं की बल्कि उनके सपनों और भविष्य को चौपट करने का अक्षम्य अपराध किया है। श्री अवस्थी ने कहा कि युवा भाइयों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर शिवजीत सिंह, मीना सिंह यादव, डीके दुबे, मनीष मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पन्ना अनीश खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजयगढ़ राकेश गर्ग, सेवादल जिलाध्यक्ष रामबहादुर द्विवेदी, पवन जैन, दीपक तिवारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कदीर खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह गहरवार, सौरभ पटेरिया, जितेंद्र सिंह जाटव, जयराम यादव, केसरी अहिरवार, वैभव थापक, जीवनलाल सिद्धार्थ, पिंकू सिद्दीकी, शिव प्रकाश दीक्षित, शशीकांत दिक्षित, गोपाल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, अमित शर्मा, दीपू दिक्षित, अंकित राय, अरविंद सोनी, अज्जू गर्ग, रवि तिवारी, राजा बाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, राजा तिवारी, मोहम्मद फैज, मोहम्मद फैयाज, सत्यम उपाध्याय, जयराम यादव, राकेश सोनी, बाल किशोर शर्मा, विजय पाठक, विपिन तिवारी, राहुल रावत, अरविंद राय, मनीष कुशवाहा, गौरव साहू, अकरम खान, मोहम्मद अकरम, अनिल शर्मा, धीरेंद्र पाठक, राजू कुशवाहा, शेख मोहम्मद, राजाराम शर्मा, राजू यादव ,सोहन यादव, रामकरण, वसीम, सुनील अवस्थी आदि मौजूद रहे।
2

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगियों को होंडा कंपनी ने किया सम्मानित

0
सिलेक्शन होंडा एजेंसी पन्ना के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कर्मचारी कु. उमा को चेक प्रदान करते हुए होंडा कंपनी के अधिकारी प्रशांत त्यागी।
पन्ना। (www.radarnews.in) जिले में होंडा टू व्हीलर के अधिकृत डीलर सिलेक्शन होंडा एजेंसी पन्ना के ऊर्जावान, मेहनती एवं लगनशील सहयोगी कु. उमा एवं शिवम् यादव को उनके बेहतर परफॉर्मेंस एवं लक्ष्य प्राप्ति पर होंडा कंपनी के अधिकारी प्रशांत त्यागी के द्वारा बीते दिवस सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दोनों सहयोगियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उपहार चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर होंडा कंपनी के अधिकारी प्रशांत त्यागी ने सभी सहयोगियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर परफॉर्मेंस बेहद जरुरी है।
सिलेक्शन होंडा एजेंसी पन्ना के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी शिवम् यादव को चेक प्रदान करते हुए होंडा कंपनी के अधिकारी प्रशांत त्यागी।
उन्होंने कर्मचारियों को अपेक्षा के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने और उसकी निंरतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सिलेक्शन होंडा एजेंसी के डीलर संयोग गुप्ता (गुड्डा) ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि जापान की आटोमोबाइल कंपनी होंडा की इंडियन सब्सिडरी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इण्डिया की बाइक और स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
2

हवाई पट्टी के 20 कि.मी. की परिधि में निर्माण कार्य के लिये लेना होगा अनापत्ति प्रमाण-पत्र

0
सांकेतिक फोटो।

 *  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा

पन्ना।(www.radarnews.in) अपर कलेक्टर पन्ना जे.पी. धुर्वे द्वारा बताया गया कि भारत के राजपत्र क्रमांक-751(अ) के अनुसार हवाई पट्टी के 20 किलो मीटर की परिधि में किसी भी संरचना अथवा किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य के लिये अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अनिवार्य होगा। इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सूचित किया गया है कि हवाई पट्टी के 20 किलो मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नवनिर्माण कार्यों के पूर्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी प्रकार के नवनिर्माण कार्यों हेतु खसरा क्रमांक देना होगा। अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
किसी भी निर्माण कार्य के लिये नगर पालिका से पूर्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अनिवार्य होगा। हवाई अड्डे की चार दिवारी से 01 कि.मी. की परिधि सड़कों एवं रेलवे लाईन के लिये भी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने होंगे। उल्लेखनीय है कि राजशाही ज़माने में पन्ना जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर सकरिया ग्राम के नजदीक स्थित हवाई पट्टी चालू रही है। पिछले कई दशकों से बंद पड़ी सकरिया की प्राचीन हवाई पट्टी का अस्तित्व धरातल पर कबका समाप्त हो चुका है। लेकिन शासकीय रिकार्ड में वह अभी भी दर्ज है।
2

MPPSC के विवादित नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

0
फाइल फोटो।

*   2 सितंबर के आदेश के परिपालन में एमपीएससी नहीं कर सकी डेटा पेश

*   पीएससी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया, विवादित नियमों के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने वाली है सरकार

जबलपुर। (www.radarnews.in) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्ती परीक्षा में आरक्षित वर्गों के हितों के विपरीत बनाए गए संशोधित नियमों को निरस्त और उनकी वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाएं हाइकोर्ट जबलपुर में विचाराधीन हैं। इन याचिकाओं पर मंगलवार 14 सितम्बर को चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक एवं जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगल पीठ के द्वारा सुनवाई की गई।
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता कल्याण संघ के सचिव एवं याचिकाकर्ताओं की और से मामले की पैरवी कर रहे युवा अधिवक्ता रामभजन लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएससी भर्ती परीक्षा 2019 एवं 2020 की वैधानिकता सहित परीक्षा नियम 2015 में किए गए संशोधन दिनाँक 17 फरवरी 2020 की संवैधानिकता को चुनौती दी गई है। उक्त याचिकाओं में न्यायालय द्वारा दिनाँक 21 जनवरी 2021 को अंतरिम आदेश पारित कर पीएससी की सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को याचिका क्रमांक 807/2021 के निर्णयाधीन किया गया है।
याचिकाओं पर 14 सितम्बर को चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता वाली युगलपीठ की सुनवाई की के दौरान पीएससी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया की विवादित नियम के संबंध में शासन स्तर पर कुछ सकारात्मक परिणाम के लिए कार्यवाही विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा दिनाँक 2 सितंबर 2021 को दिए निर्देशों के परिपालन में चाही गयी जानकारी एवं डेटा सोमवार तक प्रस्तुत कर दिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि न्यायालय द्वारा पीएससी से विगत परीक्षाओं में कितने आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थी अनारक्षित वर्ग में चयनीत हुए हैं के डेटा चाहे गए थे।
यहां यह उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक 24 अगस्त 2021 को भोपाल में पिछड़ा वर्गों के समस्त संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। जिसमें ओबीसी एडोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन सहित 18 संगठनों ने मुख्यमंत्री को 54 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए आरक्षित वर्गों के हितों के विपरीत बनाए गए संशोधित नियमों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा न्यायोचित मांग को प्राथमिकता देते हुए संशोधित नियम दिनाँक 17 फरवरी 2020 को निरस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसलिए एमपी पीएससी के द्वारा मंगलवार को कोर्ट में दिया गया बयान इसी से संदर्भित माना जा रहा है।
इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा, रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक प्रसाद शाह तथा रामभजन लोधी ने पैरवी की। एमपीपीएससी की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह तथा राज्य शासन की ओर से आशीष वर्नाड ने पक्ष रखा। कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई हेतु इसी महीने 23 सितम्बर की तारीख तय की है। याचिका क्रमांक-807 में पारित अंतरिम आदेश को अगली सुनवाई तक जारी रखा गया है।
2

सगरा काण्ड : सामंती सोच वाले दबंगों के अत्याचार के ख़िलाफ़ सड़कों पर दिखा आक्रोश

0
पिछड़ा वर्ग की क़द्दावर नेत्री एवं पूर्व मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले को सगरा काण्ड ज्ञापन सौंपने के बाद रैली के रूप में पन्ना के एसपी ऑफिस जाते आक्रोशित ग्रामीण।

*    ओबीसी महासभा ने पन्ना में विशाल निकाली रैली निकालकर किया प्रदर्शन

*    बेरहम आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत आने वाले सगरा ग्राम में शुक्रवार 10 सिंतबर की रात लोधी समाज के पुरूष, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार से उपजे आक्रोश की गूँज आज जिला मुख्यालय की सड़कों पर सुनाई दी। सगरा ग्राम के सामंती सोच वाले कतिपय दबंगों ने लोधी परिवार के साथ जिस तरह की बर्बरता-क्रूरता की गई और इतने संवेदनशील मामले में सलेहा थाना पुलिस के घोर उदासीनता पूर्ण रवैए से क्षुब्ध पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा सोमवार को पन्ना में जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की गई।
ओबीसी महासभा के आव्हान पर पन्ना पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग की क़द्दावर नेत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले के सफरबाग स्थित निज निवास पर एकत्रित हुये। इस दौरान सगरा काण्ड के पीड़ितों के द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री मेहदेले को अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी दी गई। तत्पश्चात सफरबाग से लोगों का विशाल हुजूम नारेबाजी करता हुआ नजदीक स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां इस मामले पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि आवेदक कमलेश लोधी पिता रामकुमार लोधी, उनकी पत्नि ऊषा लोधी एवं रामबाई लोधी पति रामकुमार लोधी सभी निवासी ग्राम सगरा कृषक एवं मजदूर व्यक्ति है। शुक्रवार 10 सिंतबर की रात्रि करीब 8 बजे सभी जब अपने घर पर थे तभी गांव के ही विजय सिंह ठाकुर उर्फ छोटे राजा पिता प्रताप सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, रामासिंह ठाकुर पिता प्रताप सिंह निवासी सगरा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है जिन्होने घर के अंदर घुस कर लोहे की रॉड, कट्टा, लाठी डंडे से बेदम मारपीट की तथा कट्टे से चार पांच फायर भी किये।
दबंग आरोपियों ने आतंक के बल पर आवेदक के घर का ताला तोड़कर नगद 2 लाख रूपये निकाल लिये एवं उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। आवेदन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आवेदक के सिर में लोहे की रॉड मारी तथा आवेदक की मां रामबाई के सिर पर लाठी से प्रहार किया जिससे आवेदक की पत्नि ऊषा सोनी को भी रॉड से मारपीट करते हुये घायल किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है तथा कहा गया है कि जघन्य मामले को को मामूली बताकर टाल दिया गया है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा दिये जाने की पुलिस से मांग की है साथ ही लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी से पूरा गांव दहशत में होने की बात भी कही गई है।

कमजोर वर्गों पर अत्याचार होना निदंनीय : मेहदेले

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम सिंह मेहदेले।
पन्ना जिले के अंदर कमजोर तबकों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की बर्बरता पूर्ण घटनाएं होना अत्यंत ही निदंनीय है, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगा। यह बात प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले ने आज अपने निवास पर सगरा में हुई मारपीट के विरोध में उनसे मिलने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीणों की व्यथा सुनने के बाद मीडिया कर्मियों से चर्चा में कही। उन्होने कहा कि जिस तरह से आरोपियों ने प्राण घातक हमला किया है उसके बाद पुलिस के द्वारा दबंग आरोपियों के प्रति लचीला रवैया अपनाना कतई उचित नहीं है। शासन की मंशानुरूप पुलिस आरोपियों के विरूद्ध तत्परता से कड़ी कार्यवाही करते हुये गरीबों को न्याय दिलाने के आवश्यक कदम उठाए ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
2