* पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की घटना
* लाठी एवं बल्लम से हमला कर वारदात को अंजाम दिया
पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत मजरा टपरन बनौली में बीती रात आशनाई के चक्कर में एक विधवा और उसके कथित प्रेमी की जघन्य हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकाण्ड की इस सनसनीखेज वारदात को मृतिका की छोटी बहन और बहनोई के द्वारा लाठी-बल्लम से हमला कर अंजाम दिया गया। सिमरिया थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए रात्रि में ही तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस दोनों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है।
पवई एसडीओपी रक्षपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मजरा ग्राम टपरन बनौली में रहने वाली बेवा अनेश बाई आदिवासी और उसकी सगी छोटी बहन का विवाह एक ही गांव और परिवार में हुआ था। कुछ समय पूर्व अनेश बाई के पति की मृत्यु हो गई गई थी। बेवा अनेश बाई 45 वर्ष के घर पर पुरुषोत्तम लोधी निवासी ग्राम बड़खेरा का अक्सर आना-जाना रहता था। दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध होने का संदेह था। इससे होने वाली बदनामी के चलते अनेश बाई के परिजनों ने पूर्व में कई बार कड़ा एतराज जताया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी आशनाई जारी रही।
मंगलवार 19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पुरुषोत्तम लोधी जब अनेश बाई से मिलने उसके घर पहुंचा तो इससे नाराज़ उसकी सगी छोटी बहन-बहनोई ने मिलकर दोनों के ऊपर लाठी और बल्लम नुमा हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। अत्यंत ही गंभीर रूप से जख्मी पुरुषोत्तम लोधी 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनेश बाई आदिवासी को लहूलुहान स्थिति में देर रात इलाज के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय लाया गया। बेवा अनेश बाई के पन्ना में मृत्यु पूर्व कथन दर्ज कराए गए। तत्पश्चात बेहद नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु पन्ना से मेडीकल कॉलिज रीवा के लिए रेफरल कर दिया गया। प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से जख्मी अनेश बाई को रात्रि में रीवा ले जाते समय रास्ते में सतना के समीप उसने दम तोड़ दिया।
सिमरिया थाना प्रभारी संदीप भारती ने बताया कि, दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों को रात्रि में ही पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। हत्या की वारदात में प्रयुक्त हथियार भी उनसे बरामद कर लिए हैं। आज पवई में पुलिस के द्वारा पुरुषोत्तम लोधी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के द्वारा जघन्य हत्याकाण्ड पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

उधर, पवई में शव विच्छेदन गृह के बाहर मृतक पुरुषोत्तम लोधी के भतीजे ने स्थानीय पत्रकारों को घटना के संबंध में बताया कि उसके चाचा का अनेश बाई के घर पर आना-जाना था। मंगलवार को अनेश बाई को उसके परिजनों के द्वारा प्रताड़ित करने की सूचना चाचा पुरुषोत्तम लोधी को मोबाइल फोन पर मिली थी। मदद के लिए पुरुषोत्तम लोधी जब टपरन-बनौली पहुंचे तो अनेश बाई के परिजनों ने दोनों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। इस घटना के सामने आने से उपजे आक्रोश के बीच आज पवई विधायक प्रह्लाद लोधी पवई पहुंचकर पुरुषोत्तम के परिजनों से मिले। उन्होंने हत्याकाण्ड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
2








पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने अपनी अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि, यह पूजनीय स्थल अनेक प्रकार की सकरात्मक ऊर्जा और शांति से परिपूर्ण है। यहां आकर महसूस होता है गुरूजी का आशीर्वाद हमारे साथ है।
ज्योतिषाचार्य पंडित श्री अयोध्या प्रसाद गौतम जी के गृह ग्राम श्यामारडाड़ा में उनकी प्रतिमा की स्थापना के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच गुरु जी की प्रतिमा की स्थापना की गई एवं ग्रह नक्षत्र तथा राशि प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर गुरूजी के ज्येष्ठ सुपुत्र डॉ. प्रकाश गौतम ने कहा कि, हमारे माता-पिता इस धरती पर साक्षात ईश्वर का रूप हैं। हम चाहे जितना भी पूजा-पाठ या धर्म-कर्म कर लें यदि हम अपने माता-पिता और बुजुर्गों का आदर-सम्मान नहीं करते तो सब व्यर्थ है। उस पूजा-पाठ या धर्म-कर्म का हमें कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपने कहा कि हमारे माता-पिता पूज्यनीय हैं, उनका आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में हम सबकुछ प्राप्त कर सकते हैं। सनातन धर्म भी ऐसा ही करने की लिए प्रेरित करता है, इसलिए गुरूजी की प्रतिमा की स्थापना कराई गई है।











