Home Blog Page 251

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह 9 को आयेंगे  रैपुरा

0

स्वागत को लेकर शुरू हुईं तैयारिया

पन्ना। रडार न्यूज भारतीय जनता पार्टी के  नवागत प्रदेशाध्य्क्ष  राकेश  सिंह  9 मई को सागर में आयोजित  बैठक में शामिल होने  के लिए रैपुरा कस्बा से होकर गुजरेंगे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के  जिले में  प्रथम आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी नेताओं ने  उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गत दिवस इस सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक रैपुरा कस्बा में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पन्ना सतानंद गौतम विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। श्री गौतम ने बैठक में बताया कि जिला संगठन की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले, प्रदेश मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और वे स्वयं करेंगे। बैठक में उपस्थित प्रदेश मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवागत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश  सिंह का  पहली बार जिले में आगमन हो रहा है, यह हमारे लिए यह हर्ष का विषय है। आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर भाजपा प्रदेशाध्य्क्ष का आत्मीय स्वागत करना है और उनके निर्देशानुरूप आगामी विधानसभा चुनाव में काम करते हुए जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का कमल खिलाना है। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश सोनी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिये मार्ग के दोनों ओर पार्टी के झंडे बैनर, फ्लैक्स लगाकर आकर्षक सज्जा की जायेगी। साथ ही स्वागत द्वारा बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में रैपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का बुंदेली परम्परा के अनुसार एतिहासिक स्वागत होगा। इस बैठक में आशीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष राकेश जैन सहित रैपुरा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2

मजदूरी करने नोएडा गई किशोरी लापता

0

गांव के ही युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

पीड़ित परिजन बोले, पुलिस से नहीं मिली कोई मदद

रैपुरा। रडार न्यूज माता पिता के साथ मजदूरी करने नोएडा गई एक 17 वर्षीय किशोरी पिछले तीन माह से लापता है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक बाजार दिखाने के बहाने नोएडा से अगवा कर ले गया। बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे, श्रमिक दम्पति को पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहिरवारा निवासी अशोक राय पिता कृपाल राय मजदूरी करने के लिये नोएडा गया था, जहां उसके साथ पत्नि सहित उसकी 17 वर्षीय बेटी क्रांति और पुत्र अखिलेश भी साथ था. पीड़ित पिता का कहना है कि 22 फरवरी को जब वह अपनी झुग्गी पर नहीं था, तो उसके ही गांव का सुरेन्द्र राय अपने साथी  अर्जुन राय, बाबूलाल, लल्ला बाई, खर्ची राय के साथ झुग्गी पर पहुंचा और बाजार घुमाने के बहाने उसकी बेटी क्रांति को ले गया. इसके बाद से उसकी बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बेटी के लापता होने कि सूचना पीड़ित ने 4 मार्च को हरदुआ चौकी पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. पीड़ित ने पन्ना पहुंचकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है. पीड़ित पिता का कहना है कि जो लोग उसकी बेटी का अपहरण कर ले गये है, वे उस पर शिकायत वापिस लेने का दबाव भी डाल रहे हैं. बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है.

2

बांध में डूबने से बालक की मौत

0

साथियों के साथ नहाने गया था 12 वर्षीय अजीत

गढ़ीपड़रिया। रडार न्यूज मौज-मस्ती के लिये दोस्तों के साथ लेकर बांध में नहाने गये 12 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 10 बजे गढ़ीपड़रिया के बृंदावन बांध में गढ़ीपड़रिया निवासी पवन कुशवाहा के 12 वर्षीय बालक अजीत कुशवाहा की डूबने से मौत हो गई. जैसे ही परिजनों एवं ग्रामवासियों को घटना की सूचना मिली मौके पर सैंकडों लोगों की भीड़ उमढ़ी पड़ी. लोगों ने किसी तरह बांध से मृत बालक के शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना देवेन्द्रनगर थाना पुलिस की दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे और शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक अजीत कुशवाहा अपने मामा के यहां शादी समारोह में कमलपुरा गया था, जहां से अपने दो दोस्तों के साथ वृंदावन बांध गढ़ीपड़रिया नहाने के लिए पहुंच गया. नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने गया और वापिस ऊपर नहीं आया. अजीत के साथियों ने तुरंत ही कमलपुरा पहुंचकर घटना की सूचना दी और मौके पर लोगों की भीड़ उमढ़ आई. लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी, डेम के डूबने के कारण मासूम की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम किया है, वहीं घटना से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है. कई घंटों तक बृन्दावन बांध में मातम सा पसरा रहा.

2

पन्ना के रेहान ने 80 दिनों में कंठस्थ कर लिया कुरान

0

दस्तारबंदी प्रोग्राम में 4 बच्चों को मिला हाफिज का खिताब

इल्म की रोशनी से बदलती है तकदीर- मौलाना हबीब

पन्ना। रडार न्यूज शहर के जामियां अर्बिया दारूल कुरान अंजुमन इस्लामियां मदरसा में पहली बार दस्तारबंदी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर मदरसा प्रबंधन कमेटी से लेकर हर आम और खास में खासा उत्साह था, क्योंकि पहली बार 80 दिनों में एक बच्चों ने हाफिज कुरान होने का गौरव प्राप्त किया था। बताया जाता है कि महज 80 दिनों में हाफिज बनने वाले इस बच्चों की दस्तार बंदी के लिये देश के नामी मौलाना और हाफिजों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी। सीरतुन्नबी सल्लाहो अलैहे वसल्लम दस्तार बंदी कार्यक्रम का आगाज कारी नजीब अहमद ने कुरान-ए-तिलावत के साथ की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हजरत मौलाना हबीब अहमद बांदवी का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से आये मौलाना मुफ्ती इब्राहीम अहमद, कमल सिंह कुशवाहा जिला शिक्षा अधिकारी, नईम खान पूर्व सदर, मथुरा प्रसाद गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता, छगन सोनी भाजपा नेता, उदय सिंह, श्रीमति अंजली श्रीवास्तव जिला क्रीड़ा अधिकारी पन्ना, हाजी इब्राहीम सिद्दीकी, सलमान मारूफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अब्दुल गनी ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर काजी मौलाना मोईज्जोद्दीन ने मदरसे के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती हबीब अहमद ने कहा कि इल्म दुनियां में सबसे जरूरी है। बच्चों को किसी भी तरह से इल्म की तरफ ले जाना, हम सभी का काम है। इल्म की रोशनी से तकदीर बदल सकती है। उन्होंने लोगों से शिक्षा की जरूरत और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। मुफ्ती इब्राहीम अहमद ने अपने उद्बोधन में इश्के रसूल के बारे में बताया और नबी के बताये रास्ते पर अमल करने को कहा। कार्यक्रम को उदय सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और देश में बिगड़ते हालातों पर अपनी बात रखी, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हाफिज मोईज्जोददीन ने कहा कि हमारा काम दुनियां में इस्लाम की सही तस्वीर को दिखाना है। उन्होंने कहा कि कुरान की तालीम ही है मुल्क से मोहब्बत करना, हम सब को अमन और भाईचारे के साथ अपने देश की तरक्की के लिये काम करना होगा। कार्यक्रम में आरिफ सिद्दीकी, युनूस खान खजुराहो, फरीद अली पथरिया, हाजी अब्दुल रशीद हटा, हाजी निसार सिमरिया, हाजी जमील छतरपुर, मौलाना शमीउल्ला बरौली, उजैफ अहमद, निजाम खान, अब्दुल हमीद, परवेज सिद्दीकी, इस्माईल वकील, माजिद असलम, उवैद सिद्दीकी भी मुख्य रूप से शामिल रहे।

होनहार बच्चों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मकसूद अली ने नाते नबी सुनाई, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। इसके बाद शुरू हुए दस्तार बंदी कार्यक्रम में अंजुमन मदरसे से पहली बार निकले हाफिजों की दस्तार बंदी की गई। सबसे पहले शहर के रानीगंज मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद रेहान की दस्तार बंदी की गई, जिसने महज 80 दिनों में यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद मोहम्मद शादिक पथरिया दमोह, सैफउल्ला बरौली पन्ना, एवं सद्दाम हुसैन धाम मोहल्ला पन्ना की दस्तारबंदी की गई। सभी अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई की और उनके उज्जवल भविष्य के लिये दुआ की।

2

नशे की लत ने बना दिया चोर

0

पन्ना एवं छतरपुर जिले की 5 चोरियों का खुलासा

कोरेक्स जैसे नशे के लिये पैसे न होने पर करते थे चोरियां

3 लाख 70 हजार तीन सौ नब्बे रूपये का मशरूका बरामद

पन्ना। रडार न्यूज पन्ना पुलिस ने आज चोरी की कई संगीन वारदातों में लिए¢त शातिर चोर गिरोह को पकडने में कामयाबी पाई. चोरों ने पकड़े जाने के बाद खुलासा किया कि चोरी करना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि मंहगे नशे को पूरा करना पड़ता था. नशे की लत के चलते इन युवाओं ने चोरी करना शुरू कर दिया और कई जिलों में वारदातों को अंजाम दिया. विदित हो कि शहर में 19-20 अप्रैल 2018 की दरम्यानी रात मेनका टाकीज के पास स्थित नरेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट के मकान में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर 04 मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक एवं 13640 रूपये नगद चोरी कर भाग गये थे। चोरों को पकडने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने आसपास के जिलों में अपने मुखबिर सक्रीय किये। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रविवार को 03 संदिग्ध एक इंडिगो कार जिसका नम्बर एमपी 16-सी 6725 में सवार होकर चोरी करने के इरादे से पन्ना की तरफ आ रहे है। पुलिस टीम ने पन्ना बाईपास के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन और उसमें सवार युवकों को पकड़ लिया। वे सभी नशे की हालत में थे। पूंछतांछ में उन्होंने अपने नाम छोटू उर्फ दीपेन्द्र रैकवार पिता सुशील रैकवार 20 साल निवासी नौगाव जिला छतरपुर, शिवम उर्फ अनुज पटेरिया पिता आंनद पटेरिया 20 साल निवासी नौगांव जिला छतरपुर, आकाश पिता महेश रैकवार 19 साल निवासी नौगाव जिला छतरपुर बताए। रात्रि में पन्ना आने का कारण पूछा तो उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसलिये उनसे सख्ती से पूछतांछ की। जिससे उन्होनें बताया कि वे लोग कोरेक्स जैसे नशे के आदी है, जिसके लिये उन्हे पैसे की आवश्यकता होती है। पैसे न होने की वजह से वे घरों में चोरी करते हैं, पन्ना भी चोरी के इरादे से आये थे। आरोपियों के तलाशी ली, तो तीनों आरोपियों के कब्जे से एडवोकेट नरेन्द्र श्रीवास्तव के घर से चुराया हुआ मोबाईल, एटीएम कार्ड, चोरी गया पर्स 11640 रूपये नगद जप्त किये गये। चोरी में इस्तेमाल की गई इंडिगो कार जप्त की गई। आरोपियों को थाना कोतवाली लाकर अन्य चोरियों के संबंध में पूछतांछ की, तो उन्होने छतरपुर में एक व नौगांव में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल की।

2

जन सहयोग से शुरू हुआ तालाब का जीर्णोद्धार कार्य

0

पवई। रडार न्यूज शासन द्वारा पुराने जल स्रोतों को सहेजने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, गहरीकरण, साफ सफाई कराई जा रही है। जिसका नेतृत्व करते हुए एसडीएम पवई अभिषेक सिंह द्वारा नगर के वार्ड नंबर 4 के जगनपुरा धाम, बागरन टोला, लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित सबसे प्राचीन तालाब को जन अभियान का रूप देते हुए गहरीकरण एवं सुरक्षित करने की दिशा में एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। यदि वास्तव में यह मुहिम कारगार हो गई, तो पवई नगर का जल स्तर काफी ऊपर आने के साथ-साथ मवेशियों एवं जानवरों को पीने का पानी सहजता से उपलब्ध होने लगेगा. गत दिनांक से शुरू की गई, इस मुहिम के चलते एसडीएम अभिषेक सिंह, सीईओ सतीश नागवंशी, तहसीलदार संजय दुबे, नायब तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, रेंजर शिशुपाल अहिरवार, स्वयंसेवी संस्थाएं सहयोग दे रहीं हैं। उन्होंने नगर की अलग-अलग स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जनता से सहयोग की अपेक्षा की है। एसडीएम ने कहा सभी लोग मिलकर तालाब को संरक्षित करने व सुंदर बनाने की दिशा में पहल करें। इस पुनीत कार्य में नगरवासी अपना सहयोग श्रमदान करके, मशीनरी देकर या फिर आर्थिक मदद के रूप में कर सकते हैं।

2

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा

0

पन्ना में पदस्थ हैं आरएल शुक्ला, छतरपुर के निवास पर हुई कार्रवाही

पन्ना। रडार न्यूज आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने पन्ना में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आरएल शुक्ला के छतरपुर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने कि श्री शुक्ला के खिलाफ 2017 में अनुपातहीन संपत्ति जमा करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी तस्दीक करने के बाद रविवार को छतरपुर की पाश कालोनी ग्रीन एवेन्यू में स्थित श्री शुक्ला के घर पर छापामार कर चल-अचल सम्पत्ति खंगाली गई और उसका मूल्यांकन किया गया। इस कार्रवाई को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम द्वारा अंजाम दिया गया। इस दौरान 97 हजार रूपये नगद एवं 5 लाख रूपये के आभूषण मिले हैं। सम्पत्ति के दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच उपरांत कुल जमा सम्पत्ति का आंकलन होने की बात कही जा रही है।

2

मासूम से बलात्कार का प्रयास

0

ग्रामीण महिला के अचानक पहुंच जाने से बच सकी मासूम की आबरू

पन्ना। रडार न्यूज प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं विशेषकार नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान किया है। बावजूद इसके मासूमों के साथ दरिंदगी की वारदातों में कमी नहीं आ रही है। जिले के अमानगंज थानांतर्गत बिल्हा ग्राम में आज फिर 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. बताया जाता है कि मासूम बच्ची को उसकी मां गांव के ही पास आम के पेड़ों की रखवाली के लिये भेजा था। इसी बीच वहां गांव का एक युवक रतन कुशवाहा भी वहां पहुंच गया। उसने मासूम बच्ची को झांसे में लेने के लिये चाबी गुम जाने का बहाना बनाया और चाबी खोजने में मदद के लिये कहा। किसी तरह बच्ची को रतन कुशवाहा पास बने सूनसान खण्डहर में ले गया और उसके कपड़े उतार कर बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर गांव की एक महिला मौके पर पहुंच गई। महिला को देखकर आरोपी भाग खडा हुआ। उक्त महिला ने मासूम को संभाला और उसके परिजनों तक पहुंचाया। इसके बाद परिजनों ने थाना अमानगंज पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तुरंत ही हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि इस घटना में यदि ग्रामीण महिला समय पर नहीं पहुंच पाती तो मासूम के साथ दुष्कर्म की गभीर वारदात घटित हो जाती।

2

अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कवायत शुरू

0

कॉलोनी के नियमितीकरण के संबंध में दावे-आपत्ति 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें

पन्ना। रडार न्यूज जिला प्रषासन अवैध कॉलोनियों और बस्तियांे को वैध करने जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर पन्ना मनोज खत्री ने बताया है कि मध्यप्रदेश द्वारा नगरपालिका अधिनियम के अन्तर्गत बनाए गए मध्यप्रदेश (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन निर्बन्धन तथा शर्ते) नियम 1998 तथा समय-समय पर जारी आदेशों के प्रावधानों के अन्तर्गत 17 अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. उन्होंने बताया कि (परसुराम कालोनी) कर्नल इन्द्र बहादुर सिंह पिता पदम बहादुर सिंह लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14 आनन्दी लाल पिता कल्लू गडरिया राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11 रूपकिशोर पिता रतन लाल कुशवाहा लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14 डीलन पिता रतन लाल कुशवाहा लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14 सोनी लाल पिता खुट्टी पूरविया राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11 के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. इसी प्रकार शंकर पिता शोभा लाल लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 14 (पदमावती कॉलोनी) श्रीमती मालती अग्रवाल पुत्री नर्मदा प्रसाद टिकुरिया भगत सिंह वार्ड क्र. 4 श्रीमती रूकमणी देवी पत्नी रामकिशोर अग्रवाल एवं गायत्री द्विवेदी पति उमाशंकर राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11 राजाभैया महादेव चुन्नीलाल पिता रामप्रसाद बेनीसागर गॉधी वार्ड क्र. 12 श्रीराम कॉलोनी) महेश कुमार त्रिपाठी पिता राम त्रिपाठी बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12 रज्जू कुशवाहा पिता अंती कुशवाहा बगैरह बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12, नवीन चन्द्र दीवान पिता शमसेर चन्द्र दीवान बेनीसागर गांडी वार्ड क्र. 12, कुंजबिहारी पिता पंचम दास आगरा राघवेन्द्र वार्ड क्र. 11 रामदत्त मिश्रा पिता अनन्दी मिश्रा टिकुरिया विन्ध्याचल वार्ड क्र. 01 राजेन्द्र पिता महावीर मिश्रा टिकुरिया विन्ध्याचल वार्ड क्र. 01 राजेन्द्र पिता महावीर मिश्रा टिकुरिया चिन्ध्याचल वार्ड क्र. 01 तथा शेख मकबूल पिता मन्जे बेनीसागर गांधी वार्ड क्र. 12 के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. उन्होंने संबंधित कॉलोनी के समस्त भवन स्वामी/भूखण्ड धारकों को सूचित किया है कि कॉलोनी के नियमितीकरण के संबंध में अपने दावे-आपत्ति तथा विकास शुल्क सक्षम अधिकारी/ कार्यालय नगरपालिका पन्ना में 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें. कॉलोनी की विस्तृत जानकारी के लिए समक्ष प्राधिकारी/निकाय के कार्यालय में कार्यालयीन समय में कॉलोनी सेल में सम्पर्क किया जा सकता है निर्धारित समय में दावे-आपत्ति प्राप्त न होने की स्थिति में माना जाएगा कि नियमितीकरण के संबंध में किसी को कोई भी आपत्ति नही है.

2

फिर बर्बाद हुआ हजारों क्विंटल अनाज

0

बेमौसम बारिश से लगातार हो रहा नुकसान

पन्ना। रडार न्यूज लगातार जारी बेमौसम की बारिश ने अभी जिले भर के उर्पाजन केन्द्रों में भारी नुकसान किया था, लेकिन इस नुकसान से शासन के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूटी, जिसके चलते आज फिर बारिष ने हजारों क्विंटल अनाज पर पानी फेर दिया। शनिवार शाम मौसम में आये परिवर्तन के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से फिर खासा नुकसान हुआ। शहर की कृषि उपज मंडी में चल रही अनाज खरीदी के लिये पहुंचा अनाज बडी मात्रा में बारिश की भेंट चढ़ गया। शाम करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कृषि उपज मंडी में रखे सैंकडों बोरे अनाज बर्बाद हो गया। यहां समर्थन मूल्य पर प्राईवेट कम्पनी द्वारा दो समितियों के चना, सरसों और मसूर खरीदी चल रही थी। बडी संख्या में किसानों का अनाज पड़ा हुआ था, जो बारिश से खराब हो गया। मंडी के लोगों ने अनाज को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन बारिश से सुरक्षा के लिये पर्याप्त इंतेजाम नहीं होने के कारण सैंकडों बोरी अनाज खराब हो गया। बोरों के अलावा कई किसानों का अनाज खुला हुआ भी पडा था, जिसमें सर्वाधिक नुकसान होने की आशंका है। उर्पाजन केन्द्र में अनाज लेकर पहुंचे अधिकाशं किसानों ने तो अपनी फसल बारिश के पहले ही बेच दी थी, उन्हें इस बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ. जबकि जो किसान अपनी बारी के इंतेजार में थे, उनका खासा नुकसान हुआ है. हालाकि ध्से किसानों की तादाद बहुत कम थी।

सुनिश्चित हो सुरक्षा

सिर्फ पन्ना मंडी ही नहीं, जिले भर के सभी उर्पाजन केन्द्रों में बारिश से सुरक्षा के पर्याप्त इंतेजाम नहीं है। जिससे यहां आने वाले किसानों को भी कभी कभी नुकसान उठाना पड़ जाता है। वहीं शासन को इससे खासा नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने के लिये शासन स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम यथा शीघ्र करने होंगे। क्योंकि इन दिनों मौसम के मिजाज कुछ बदले हुए है और शाम होते ही आसमान में बादलों का डेरा जमा हो जाता है। यदि कुछ घंटों के लिये तेज बारिश होती है, तो इससे बडा नुकसान हो सकता है. बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

2