Home Blog Page 234

वनों और वन्यजीवों की प्रदेश सरकार को नहीं चिंता- दिग्विजय

14

वन कर्मचारियों की हड़ताल से लगातार तेजी से बिगड़ रहे है हालात

पूर्व मुख्यमंत्री ने वन कर्मचारी-अधिकारी संघ की मांगों का किया समर्थन

पन्ना। रडार न्यूज कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के हड़ताली अधिकारियों-कर्मचारियों से लगातार मिल रहे है। उनकी न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए श्री सिंह उनका पुरजोर समर्थन कर रहे है। साथ ही यह भरोसा भी दिला रहे है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारी हितैषी लंबित मांगों और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा। यह महज संयोग ही है कि कुछ समय पूर्व तक जिन दिग्विजय सिंह को भाजपा के नेता कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कोसते थे आज वही दिग्विजय सिंह हड़ताली कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ओरछा से प्रारंभ हुई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहुचर्चित एकता यात्रा के पन्ना प्रवास के दौरान शनिवार 2 जून को शाम करीब 6 बजे श्री सिंह यहां जगात चौकी चौराहे के समीप चल रहे वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के धरना में शामिल हुए।

35 हजार वनकर्मी हड़ताल में शामिल-

इस दौरान वन कर्मचारी संघ अध्यक्ष महीप कुमार रावत एवं रेंजर एसोसियेशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उन्हें जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के समस्त वनरक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल एवं रेंजर 24 मई 2018 से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वन कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की तरह वेतन भत्ते एवं सुविधाओं की मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा उक्त मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्यवाही न करने से नाराज प्रदेशभर के 35 हजार से अधिक वन कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है।

असंवेदनशील है शिवराज सरकार-

सामूहिक हड़ताल के चलते वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। पन्ना, छतरपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में वन्यप्राणियों के शिकार की घटनायें सामने आई है। वहीं मौका पाकर वन माफिया भी तेजी से जंगल की अवैध कटाई करने और वन सम्पदा का विनाश करने में जुट गये है। लगातार बिगड़ते हालात के बावजूद अहंकार में डूबी प्रदेश सरकार वनों और वन जीवों की सुरक्षा की लगातार घोर अनदेखी कर रही है। वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल के व्यापक असर और वनों तथा वन्यजीवों पर मंडराते खतरे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार के रवैये की तीखी अलोचना की है। आपने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी है इसकी असंवेदनशीलता सारी सीमायें लांघ चुकी है। प्रदेश कांगेे्रस समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने हड़ताली वन कर्मचारियों-अधिकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों कार्य करने वाले वन कर्मचारी सम्मानजनक वेतन और सुविधायें पाने के हकदार है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को आष्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी जायज मांगों का तत्परता से निराकरण किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित –

इस अवसर पर बीपी परौहा, मुरारीलाल थापक, ओमप्रकाश शर्मा, नंदा प्रसाद अहिरवार, प्र्रेमनारायण वर्मा, बृजेन्द्र पटेल, राजू द्विवेदी, मेघराज सिंह, रम्मू अहिरवार, चंद्रिका प्रसाद तिवारी, रोशनी बागरी, रंजना नागर, सरिता परस्ते, मयंक शर्मा, अखिलेश मिश्रा, काशी अहिरवार, अयूब खान, अरविंद रैकवार, लाल बाबू तिवारी, अमर सिंह, नवी अहमद, राजकुमार अहिरवार, आरएस नर्गेश, मेघराज सिंह, विजय वर्मन, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में वन कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

मुण्डन कराकर जताया विरोध-

वन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 10वें दिन अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को तेज करते हुए वन कर्मचारियों द्वारा सामूहिक मुण्डन कराकर प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। मुण्डन कराने वालों में रमाकांत गर्ग, विनोद मांझी, बीआर भगत, राजेश यादव, रामकृपाल अहिरवार, जियालाल चौधरी, रघुवंश शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, भान सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना कोंदर शामिल है। हड़ताली कर्मचारियों ने ऐलान किया है यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

जीआरएस के नियमितीकरण की मांग कांग्रेस के घोषणा पत्र में होगी शामिल

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धरना-स्थल पर पहुंचकर किया वादा

पन्ना। रडार न्यूज नियमितीकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सहायक कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ग्राम स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सहायक सचिवों की बेमियादी हड़ताल के चलते पंचायतों में कामकाज ठप्प हो गया है। साथ ही आॅनलाईन-आॅफलाईन रिपोर्टिंग भी नहीं हो रही है। जीआरएस की हड़ताल का व्यापक असर ग्राम स्तर पर देखा जा रहा है। उधर प्रदेश सरकार द्वारा इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सार्थक पहल न करने के कारण पहले से ही अक्रोशित जीआरएस ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय पन्ना में जनपद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हड़ताली सहायक सचिवों की जायज मांग का पूर्व दिग्विजय सिंह ने समर्थन किया है। एकता यात्रा के तहत् पन्ना प्रवास पर आये कांग्रेस समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के दौरान शनिवार 2 जून को जीआरएस के धरना स्थल पर पहुंचकर उनका ज्ञापन प्राप्त किया और यह भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में ग्राम रोजगार सहायकों के नियमितीकरण की मांग को शामिल किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री के यह ऐलान करते ही हड़ताली जीआरएस के चेहरे खुशी से खिल उठे, उन्होंने तालियां बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया। इस अवसर पर योगेश गौतम अध्यक्ष, कमलेश पाठक, श्रीकृष्ण यादव, रामदास शर्मा, सतीष तिवारी, इब्राहिम खान, कुलदीप पाठक, रमाशकर बागरी, लवकुश विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, रूचि बुन्देला, रोशनी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, गठबंधन पर राहुल गाँधी लेंगे फैसला-दिग्विजय सिंह

11
पन्ना में पत्रकारों से चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री

मोदी और शिवराज को बताया सबसे बड़ा झूठा

बोले, जाति -धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है भाजपा

पन्ना, रडार न्यूज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेतहाशा बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी-बेकारी और भ्रष्टाचार से आम आदमी काफी त्रस्त हो चुका है। समाज के हर वर्ग में शिवराज सरकार को लेकर जबरदस्त असंतोष व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में बेहतर सरकार दे सकती है यह बात जनमानस भलीभांति जान चुका है, व्यापक जनसमर्थन और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाकर सत्ता में शानदार वापिसी दर्ज करायेगी। यह दावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने किया है। प्रदेशभर के कांग्रेसजनों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एकता यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह शनिवार को पन्ना के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व साँसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा, सुनील सूद, पवई विधायक मुकेश नायक, राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा, पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह उपस्थित रहे।

पलायन को मजबूर गरीब मजदूर-

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश के अतिपिछड़े बुन्देलखण्ड अंचल के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड वर्तमान में भीषण सूखा की त्रासदी का सामना कर रहा है। गांव-गांव में पीने का पानी का संकट है। काम का आभाव होने से क्षेत्र के गरीब-मजदूर प्रतिदिन हजारों की संख्या में महानगरों के लिए पलायन करने को मजबूर है। झांसी रेलवे स्टेशन पर पलायनकर्ता मजदूरों की भीड़ देखी जा सकती है। मनरेगा की पूरी राशि नर्मदा नदी के किनारे सवा छः करोड़ पौधे लगाने के नाम पर खर्च की गई। जिसकी हकीकत यह है कि वहां एक लाख पौधे भी देखने को नहीं मिले और गड्डे तक नहीं खोदे गये। अपनी नर्मदा यात्रा के दौरान पौधारोपण में हुए भ्रष्टाचार के साक्ष्य के रूप में मैने इलाके की वीडियोग्राफी भी कराई है।

दर्ज हो हत्या का मामला-

समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए सर्किट हाउस में जुटे जिले के कांग्रेस नेता।

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजाना नई-नई घोषणायें करते है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है जिससे उनमें भारी असंतोष है। इसलिए 1 से 10 जून तक किसान संगठनों ने ग्राम बंदी आंदोलन का आव्हान किया है। पिछले साल 6 जून 2017 को मंदसौर जिले में पुलिस की गोली से 6 किसानों की मौत हुई थी। इस घटना के एक साल बाद भी मुख्यमंत्री और प्रशासन यह बताने को तैयार नहीं है कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। यदि किसी के आदेश से गोली नहीं चलाई गई तो यह हत्या का मामला है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि किसानों की मौत पर हत्या का मामला पंजीबद्ध किया जाये। आगामी 6 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे है, वे इस दौरान पीड़ित किसान परिवारों से भेंट कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

दुष्प्रचार करने में अव्वल है भाजपाई-

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी पर शाब्दिक प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी जी कहते है कि 2014 में अभूतपूर्व समर्थन मिला यह बात सही है पर सिर्फ 31 प्रतिशत लोगों ने ही भाजपा को चुना है, शेष 69 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है। जब 69 प्रतिशत लोग एक हो जाते है तो भाजपा हार जाती है। लेकिन ये लोग इस कदर झूठा प्रचार करते है जिसका उदाहरण कैराना लोकसभा के उपचुनाव में विजयी हुई आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन की जीत है, इस संबंध में सोशल मीडिया पर यह दुष्प्रचार किया गया कि अल्लाह जीत गये और राम जी हार गये। इस्लाम जीत गया, हिन्दुत्व हार गया। यह बिल्कुल झूठा होेने के साथ-साथ घोर आपत्तिजनक भी है।

झूठ बोलने की मिलती है ट्रेनिंग-

अपने चिरपरिचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्तापक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठा प्रचार कैसा करना है यह भाजपा और संघ के लोगों को बखूबी सिखाया जाता है। नरेन्द्र मोदी संघ के प्रचारक रहे है, उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला हिन्दुस्तान में कोई दूसरा नहीं है। शिवराज सिंह का भी यही हाल है, वे जहां जाते है वहां सिर्फ कोरी घोषणायें करते है उन पर अमल नहीं होता है। भाजपा के 15 साल का कुशासन सबने देखा है झूठे वादे करके इन्होंने किसी तरह अपनी सरकार चलाई है। भाजपा में जनसंघ के जमाने के जो नेता है वे आज दुखी है। क्योंकि भाजपा को अब ठेकेदारों और दलालों की जरूरत है। अवैधानिक रेत खनन करने वाले माफियाओं की जरूरत है। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा नेताओं के हाथ में इस सरकार की कमान है।

प्रेसवार्ता के महत्वपूर्ण अंश-

  • जब तक कांग्रेस एकजुट नहीं होगी तब तक हारेगी, जिस दिन एकजुट हो गई फिर कभी हार नहीं सकती।
  •  कांग्रेस में वास्तविक एकता दिखाई देगी और अनुभव भी होगी, 
  • जनता के दुःख-दर्द को दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लडे़गी। हम सब मिलकर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायेगें।
  • मध्यप्रदेश में बसपा या अन्य दलों से चुनाव पूर्व गठबंधन पर फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी लेगें। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के बीच आपसी समझौता-गठबंधन होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में भी इस पर विचार हो सकता है।
  • मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ पृथक होने के कारण मेरे कार्यकाल में बिजली की कमी आई थी क्योंकि अधिकांश पावर प्लांट छत्तीसगढ़ में चले गये थे। मध्यप्रदेश ने पावर प्लांट की स्थापना के लिए मैने ही पहल की थी। हमेशा ही यह होता है पेड़ कोई लगाता है और फल दूसरे खाते है।
  • मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर शिवराज सरकार ने व्यापमं के माध्यम से व्यवसाय करते हुए अरबों रूपये की परीक्षा फीस वसूल की है। मेरे कार्यकाल में मैरिट के आधार पर युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलती थी।
  • व्यापमं में गड़बड़ी करते हुए रूपये लेकर अपात्र और अयोग्य उम्मीदवारों का चयन कर हजारों-लाखों युवाओं का हक उनसे छीना है।
  • मध्यप्रदेश में अवैध खनन चरम पर है। रेत के लिए नदी-नालों को मशीनों से खोदा जा रहा है। हमने पंचायतों को रेत खनन का अधिकार दिया था जबकि शिवराज ने इसे केन्द्रीकृत करते हुए बड़े ठेकेदारों को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा परिवार अवैध रेत उत्खनन में लिप्त है। मुख्यमंत्री के गृह ग्राम जैत के आसपास व्यापक पैमाने पर रेत का दोहन हो रहा है।
  • एकता यात्रा विधानसभा उम्मीदवारों का जायजा लेने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेसजनों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए निकाली जा रही है। शीघ्र ही ब्लाॅक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
  • सीएम का फैसला विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया जायेगा। फिलहाल हमारा पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर है।
  • चुनाव के ठीक पहले जो असंगिठत मजदूरों का पंजीयन कराया गया है उसमें 20 प्रतिशत भाजपा के कार्यकर्ता शामिल है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने मजदूरों की भलाई के लिए सेस लगाया था, जिससे कि हजारों-करोड़ों रूपये एकत्र हुए उसी राशि से मजदूरों को आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जायेगीं।
  • भावांतर योजना केवल किसानों की मूर्ख बनाने की योजना है। इससे किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। किसानों के बजाय व्यापारी भावांतर योजना का लाभ उठा रहे है।

पन्ना पहुंची कांग्रेस की ”एकता यात्रा” का हुआ भव्य स्वागत

63

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का दिया संदेश

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों को करेंगे नियमित

पन्ना। रडार न्यूज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह एकता यात्रा के तहत् शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में वाहनों के लम्बे काफिले और सैकंडों समर्थकों के साथ पन्ना पहुंचे। यहां कई जगह श्री सिंह का भव्य स्वागत् किया गया। नगर के आंबेडकर चौराहे पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् श्री सिंह ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना के कार्यालय पहुंचे जहां ब्लाॅक अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में मण्डलम्, सेक्टर, पोलिंग बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व आदिवासी वनवासी दलित अल्पसंख्यक महासंघ बुन्देलखण्ड के सदस्यों द्वारा आत्मीय आगुवानी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का बुन्देली परम्परानुसार स्वागत करते हुए उन्हें पत्तों की माला पहनाई गई। अपने दिनभर के व्यस्ततम् कार्यक्रम के बाबजूद श्री सिंह ने कई घंटों से स्वागत् की प्रतीक्षा में देर रात्रि तक खड़े रहे पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से एक-एक कर भेंट की गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए उनसे सारे मतभेद-मनभेद मिटाकर अगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ संगठन का कार्य करने का आव्हान किया। आपने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य है। इसलिए हमें आपसी शिकायतों को दूर करके अपने परिवार को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की ही मेहनत से जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों का भण्ड़ाफोड़ होगा और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में शानदार वापिसी करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा उपस्थित रहे।

इन्होंने किया स्वागत्-

ओरछा से प्रारंभ हुई एकता यात्रा के पन्ना पहुंचने पर आंबेडकर चैक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत करने वालों में बुन्देलखण्ड के प्रख्यात समाजसेवी हरिकृष्ण द्विवेदी, श्रीमती अनुराधा सेंडगे, शिवजीत सिंह भईया राजा, रामकिशोर मिश्रा, भास्कर बुन्देला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह, भरत मिलन पाण्डेय जनपद अध्यक्ष अजयगढ़, श्रीकांत दुबे, श्रीमती शारदा पाठक, अजयगढ़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गर्ग, पन्ना ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, बृजमोहन यादव जिलाध्यक्ष संरपच संघ, पूर्व सरंपच केशरी अहिरवार, केपी सिंह बुन्देला जिला प्रभारी आदिवासी वनवासी महासंघ, जगदेव सिंह उर्फ खज्जू राजा, वैभव थापक, मनीष मिश्रा, अजयवीर सिंह, रमेश अग्रवाल, दानचंद जैन, रामदास जाटव, रामचरण अहिरवार, रामप्रसाद यादव, अजय अहिरवार, अनीस पिंटू सिद्दकी,सौरभ पटेरिया,  रेवती रमण दीक्षित, बाबा गौतम, जीतेन्द्र द्विवेदी, अजय अहिरवार, असलम खान, इरशाद मोहम्मद, सुरेन्द्र सेन, राजाराम जड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन-

आंबेडकर चैक पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, फिरोज खान कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समस्त संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संविदा कर्मचारियों ने बताया कि अल्प वेतन पर उनसे नियमित कर्मचारियों से अधिक काम कराया जा रहा है। कई बार अश्वासन देने के बाद भी मौजूदा प्रदेश सरकार और उनके प्रतिनिधियों द्वारा संविदा कर्मचारियों की मांग पूर्ण न कर छलावा किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बगैर किसी बंधन के नियमित करने का आवश्सन दिया है। इस अवसर पर सिद्धार्थ बोरकर, सजनीश शर्मा, दिनेश सिह, जीतेन्द्र सिह, सुदर्शन प्रजापति, जीतेन्द्र सिंह, मुकेश आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

सफेद हीरों का काला कारोबार क्या बंद हो पायेगा!

0

कैबिनेट ने हीरा नीलामी संबंधी नियमों में किया बदलाव

अब 6 माह के स्थान पर हर महीने होगी हीरे की नीलामी

पन्ना। रडार न्यूज  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में दिनांक 29 मई 2018 को हुई मंत्रि परिषद की बैठक में पन्ना जिले में होने वाली हीरे के नीलामी की अवधि 6 माह के स्थान पर प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। पन्ना की विधायक एवं पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले की पहल पर हुए इस निर्णय से हीरा जमाकर्ताओं की वर्षों से लंबित मांग पूरी हो जायेगी।

तत्काल दी जाएगी एक लाख या 50 प्रतिशत राशि-

अब भविष्य में उथली खदानों से प्राप्त हीरा जमा करने के बाद जमाकर्ता को हीरा के अनुमानित मूल्य की 50 प्रतिशत राशि या एक लाख रूपये जो भी कम हो, तत्काल दे दी जायेगी। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस संशोधन के प्रभावशील होने से हीरा जमाकर्ताओं को हीरा जमा करने की तिथि से 7 दिन के भीतर राशि का भुगतान हो जायेगा। साथ ही जमा किए गए हीरे की नीलामी अब 6 माह की अवधि के स्थान पर 1 माह के भीतर हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले हीरा जमाकर्ताओं को हीरे की अनुमानित मूल्य का 30 प्रतिशत या मात्र 10 हजार रूपये ही देने का प्रावधान रहा है। शासन के इस निर्णय से पन्ना जिले के उथली हीरा खदान लगाने वालों को सीधा लाभ मिलने की बात कही जा रही है। अभी भी बड़ा सवाल यही है कि शासन के इस निर्णय से क्या सफेद हीरों का काला कारोबार बंद हो जायेगा। हीरों की तस्करी को रोकने में उक्त बदलाव कितने मददगार साबित हो पायेगें, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

ब्लैक मार्केट में बिकते है अधिकांश हीरे-

सर्वविदित है कि व्यवहारिक परेशानियों और नीतिगत कठिनाईयों के कारण पन्ना में सफेद हीरों का काला कारोबार लम्बे समय से फल-फूल रहा है। यहां की वैध-अवैध उथली हीरा खदानों से निकलने वाले 95 फीसदी हीरों की तस्करी होती है। बम्बई, सूरत के व्यापारी, उनके एजेण्ट अथवा स्थानीय हीरा व्यापारी उन्हें सीधे ही अवैध तरीके से चोरी-छुपे खरीद लेते है। इस तरह हीरा बेंचने वाले व्यक्ति को राशि तो तुरंत मिल जाती है पर उसके साथ धोखाधड़ी होने या फिर उचित मूल्य न मिलने का जोखिम बना रहता है। इसके बाद भी ज्यादातर हीरे ब्लैक मार्केट में ही बिकते है। बिडम्बना यह है कि शासन की हीरा नीति व्यवहारिक न होने के कारण पन्ना जिला मुख्यालय में स्थिति देश के एक मात्र हीरा कार्यालय में इतने हीरे भी नहीं होते कि जिनकी नीलामी से उसका स्थापना व्यय निकल सके।

मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की दिलाई शपथ

0

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली जनजागृति रैली

पन्ना। रडार न्यूज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 31 मई 2018 को विश्व तम्बाखू निषेध दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा समाज में तम्बाखू, गुटखा, सिगरेट, मद्यपान एवं नशीले मादक द्रव्यों-पदार्थो की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए जिले में भी नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा नशामुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना कर की गई। जिसके बाद समाज में बढ़ती हुई तम्बाखू, धूम्रपान आदि के सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति श्रृंखला बनाई गयी।

       कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से नशामुक्ति रथ को झण्डी दिखाकर किया गया। जिसके बाद जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति संदेशों का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति मानव श्रृंखला बनाई गयी। रैली के समापन के बाद कलेक्टर श्री खत्री द्वारा धूम्रपान निषेध का संकल्प एवं शपथ वाचन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक जनजागरण एवं समाज उत्थान परिषद पन्ना श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी द्वारा नशामुक्ति का संदेश देते हुए इस नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

        कार्यक्रम का आयोजन जनजागरण एवं समाज उत्थान परिषद पन्ना तथा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में सहयोगी संस्थाओं गायत्री शक्तिपीठ, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अमूल्य सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना की प्रमुख सीता बहिन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, देवीदीन द्विवेदी, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, बुद्ध सिंह, रूप नगायच, राजेन्द्र खरे, विष्णु त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

तेंदुए के हमले में घायलों से मिले पूर्व मंत्री

2

स्वास्थ्य की ली जानकारी, समुचित इलाज का दिलाया भरोसा

रैपुरा। रडार न्यूज  पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा-मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती ग्रामों में पिछले दिनों एक तेंदुए ने हमलाकर 20 ग्रामीणों को घायल कर दिया था। जिनमें 3 व्यक्तियों की हालत अभी भी गंभीर बनी है। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने तेंदुए के आतंक वाले ग्रामों में पहुंचकर घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना। उन्होने सभी घायलों से भेंटकर उनके जख्म देखे और इलाज की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सिंह ने घायल ग्रामीणों व उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि गांवों में वन्यजीवों के प्रवेश को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रबंध कराये जायेगें। घायलों को समुचित उपचार न मिलने पर उन्होंने मौके से ही कलेक्टर से मोबाईल पर सम्पर्क कर उपचार की बेहतर व्यवस्था की गई। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने घायलों को आश्वस्त किया कि उन्हें हरहाल में समुचित उपचार मुहैया कराया जायेगा। पूर्व मंत्री ने ग्राम मुरता, चिन्हाई, डोभा, बीरमपुरा, मक्केपाला, अलोनी आदि ग्रामों का भ्रमण कर तेंदुए के सभी घायलों से भेंट उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सोनी, तखत सिंह बुन्देला उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण से हर स्तर पर पुलिस बल दक्ष और प्रभावी होगा – श्री सिंह

12
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री श्री चौहान
केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी उदघाटन समारोह
 

भोपाल। रडार न्यूज़  केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के प्रमुख अंग न्याय, पुलिस और अभियोजन का औपचारिक प्रशिक्षण भी आवश्यक हैं। इस दिशा में भी पहल की जानी चाहिए। हर स्तर का पुलिस बल दक्ष और प्रभावी हो, इसके लिये उनके नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। राजनाथ सिंह भोपाल में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का दघाटन कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी को सेवा अवधि के दौरान पाँच-पाँच वर्ष के अंतराल पर प्रशिक्षण मिले। प्रशिक्षण की इस व्यवस्था के लिये करीब दस हजार प्रशिक्षकों की आवश्यकता का आंकलन किया गया है। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट को इस दिशा में पहल के लिये कहा गया है। केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट पुलिस निर्माण के प्रयासों में ब्यूरो की भूमिका बताते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिये। अकादमी के पूर्णत: टेक्नोलॉजी आधारित होने, फाइलों का ऑनलाईन मूवमेंट, जीरो वेस्ट और ट्रीटेड सीवेज वॉटर से सिंचाई आदि प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्थान में व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता बतायी और इस काम में राज्य सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान का अकादमी के लिये नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिये आभार माना। श्री सिंह ने कहा कि‍पुलिस के प्रति आम जनता में विश्वास का ऐसा वातावरण निर्मित हो, जिसमें आमजन थानों को न्याय के मंदिर के रूप में देखें।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी परिसर में पौध-रोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा की आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिये पुलिस का नियमित प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आगामी अगस्त माह में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। राज्य पुलिस द्वारा 15 अगस्त को अकादमी में वृक्षारोपण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान के प्रदेश में स्थित होने का लाभ राज्य के पुलिस बल को भी मिलेगा। हॉक पुलिस बल का प्रशिक्षण संस्थान में होगा। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवादी, आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी शक्तियों से ताकत के साथ निपटने के लिये संचालित अभियान की सफलताएँ दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं। इस कार्य में प्रशिक्षण की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अपराधों के नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में टेक्नोलॉजी की भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण होती जा रही है। आवश्यक है कि पुलिस बल को भी समय-समय पर अत्याधुनिक साधन-संसाधनों से सम्पन्न किया जाये।

समारोह में अकादमी की परिकल्पना से व्यवहारिक रूप में सामने आने के विभिन्न चरण पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया। अकादमी 401 एकड़ भू-भाग में फैली है। अकादमी के भवन निर्माण पर 187 और मशीन एवं संसाधनों पर 37 करोड़ रूपये व्यय किये गये हैं।

शुरूआत में केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने पूजन-अर्चन कर परिसर का अवलोकन किया। अतिथियों को पुस्तक और स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये। समारोह में राज्य के गृह मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला भी मौजूद थे। महानिदेशक ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्‍ड डेवलपमेंट ए.पी. महेश्वरी ने आभार माना।

विकास के लिये नदियों का संरक्षण बहुत जरूरी : श्री चौहान

10
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर के समीप शिवना नदी के गहरीकरण कार्य में आमजनों के साथ श्रमदान किया ।

मुख्यमंत्री ने मंदसौर में शिवना नदी के तट पर किया श्रमदान 

भोपाल रडार न्यूज़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह 7 बजे मंदसौर में पशुपतिनाथमंदिर के समीप शिवना नदी के तट पर पहुँचकर आमजनों के साथ नदी संरक्षण के लिये श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तगाड़ी में मिट्टी भरी और उसे उठाकर ट्रेक्टर ट्रॉली में डाला। मुख्यमंत्री का समर्पण देखकर अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय निवासियों ने भी नदी के संरक्षण के लिये श्रमदान किया। यह अभियान जन-अभियान परिषद द्वारा संचालित है।

             मुख्यमत्री श्री चौहान ने नदी को गहरा, सुन्दर बनाने और संरक्षण के लिये मंदसौरवासियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास के लिये नदियों का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इस कार्य को अभियान के रूप में चलाया जाये। श्री चौहान ने नदी संरक्षण अभियान में भरपूर सहयोग के लिये नागरिकों का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि नदी को गहरा और सुदंर बनाने में राज्य शासन अपेक्षित सहयोग देगा।

          अभियान में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक सर्वश्री यशपाल सिंह सिसौदिया, जगदीश देवड़ा, दिलीप सिंह परिहार, चन्दर सिंह सिसौदिया, अन्य जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।

विक्रमपुर प्लांटेशन में लगी भीषण आग, हजारों पेड़ जलकर खाक

9

वनकर्मियों की हड़ताल के चलते आग पर नहीं पाया जा सका काबू
लगातार कई घंटों से जलती रही आग

पन्ना। उत्तर वन मंडल के देवेन्द्रनगर परीक्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के जंगल में भीषण आज लग गई। आगजनी की घटना दोपहर करीब 12 बजे आग विक्रमपुर नर्सरी के समीप ही लगी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। लेकिन हड़ताल के चलते कोई वनकर्मी यहां नहीं पहुंचा और शाम करीब 4 बजे तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जाता है
कि आग जंगल से बढ़ते हुए विक्रमपुर के प्लांटेशन तक पहुंच गई। इस भीषण आगजनी में प्लांटेशन के सभी पौधे जलकर राख हो गए। विभागीय सूत्रों से पता चला है कि कैम्पा मद के इस प्लांटेशन में अब तक करीब 30 लाख रूपये खर्च हो चुके थे। आग की इस वृहद घटना की सूचना तक वरिष्ट अधिकारियों को नहीं थी। मीडियाकर्मियों ने जब डीएफओ उत्तर वन मंडल से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। जिससे कि देर शाम तक आग बुझाने की कार्रवाही तक शुरू नहीं हुई थी। इस प्रचण्ड अग्निकाण्ड में विक्रमपुर प्लांटेशन के पूरी तरह जलकर राख होने की खबर मिली है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टी नहीं की है।