मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की दिलाई शपथ

0
674

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली जनजागृति रैली

पन्ना। रडार न्यूज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 31 मई 2018 को विश्व तम्बाखू निषेध दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा समाज में तम्बाखू, गुटखा, सिगरेट, मद्यपान एवं नशीले मादक द्रव्यों-पदार्थो की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए जिले में भी नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा नशामुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना कर की गई। जिसके बाद समाज में बढ़ती हुई तम्बाखू, धूम्रपान आदि के सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति श्रृंखला बनाई गयी।

       कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से नशामुक्ति रथ को झण्डी दिखाकर किया गया। जिसके बाद जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति संदेशों का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्ति मानव श्रृंखला बनाई गयी। रैली के समापन के बाद कलेक्टर श्री खत्री द्वारा धूम्रपान निषेध का संकल्प एवं शपथ वाचन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक जनजागरण एवं समाज उत्थान परिषद पन्ना श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी द्वारा नशामुक्ति का संदेश देते हुए इस नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

        कार्यक्रम का आयोजन जनजागरण एवं समाज उत्थान परिषद पन्ना तथा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में सहयोगी संस्थाओं गायत्री शक्तिपीठ, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अमूल्य सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना की प्रमुख सीता बहिन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, देवीदीन द्विवेदी, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, बुद्ध सिंह, रूप नगायच, राजेन्द्र खरे, विष्णु त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here