Home Blog Page 230

अब रक्त विकार से पीड़ित रोगियों के जारी होगें ‘‘विकलांगकता‘‘ प्रमाण पत्र

0
सांकेतिक फोटो।

विशिष्ट विकलांगकता सूची में किया गया शामिल

भोपाल। रक्त विकार के कारण होने वाली विशिष्ट विकलांगकतायें जैसे हीमोफीलिया, थैलीसीमिया एवं सिकल सैल एनीमिया को आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के अंतर्गत विकलांगता सूची में शामिल किया गया है। इस संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें भोपाल द्वारा कुछ समय पूर्व प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत शासन ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श से रक्त विकार के कारण होने वाली बीमारियों हीमोफीलिया, थैलीसीमिया एवं सिकल सैल एनीमिया के आंकलन, मूल्याकंन एवं प्रमाणीकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है। इनका प्रकाश कुछ समय पूर्व गजट में भी किया गया था। पत्र में उल्लेख है कि जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड इन बीमारियों के रोगियों को दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशिष्ट विकलांगकता आंकलन/मूल्याकंन एवं प्रमाणीकरण करते हुए विकलांगकता प्रमाण पत्र समय-सीमा में जारी करें। उल्लेखनीय है कि विकलांगकता प्रमाण पत्र जारी करने को ‘‘मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010‘‘ के अंतर्गत शामिल किया गया है। अर्थात इसके लिए लोक सेवा के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर 15 दिन की समय-सीमा में प्रमाण पत्र जारी किया जाना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र जारी करने में विलम्ब होने की दशा में वित्तीय दण्ड का प्रावधान है। इसलिए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

2

मध्यप्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलायें और बालिकायें

0

मंदसौर रेप काण्ड पर कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस ने जताया विरोध

मासूम के बलात्कारियों को ‘फांसी‘ देने की मांग

गुनौर। रडार न्यूज मंदसौर में आठ वर्षीय नाबालिग से रेप के विरोध में शनिवार रात 9 बजे कांग्रेसियों द्वारा सिली तिराहे पर इलाहाबाद बैंक के सामने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें छोटे बच्चे भी हुए शामिल। प्रदेश भर में मासूम बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन सूबे की भाजपा सरकार गहरी नींद में है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सवाल का जबाब देना चाहिये कि उनकी सरकार नींद से कब जागेगी। भाजपा के राज में मध्यप्रदेश बलात्कार की राष्ट्रीय राजधानी बन गया है और सूबे में हर साल 5,000 महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। महिलाओं-बालिकाओं की हिफाजत सुनिश्चित करने प्रदेश सरकार अभी तक कोई मजबूत निर्णय नहीं ले पाई है, जिससे की इस तरह की दिल दहला देने बाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके। साथ ही देश में मध्यप्रदेश की छवि में सुधार हो सके। राजनैतिक लाभ के लिए पवित्र रिश्तों की भावनात्क दुहाई देकर प्रदेश की महलाओं को अपनी बहिन और बटियों को भांजियां बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के मामले में अब तक पूरी तरह नाकाम रहे है।

चिंताजनक हुए हालत – 

बच्चों के साथ कैंडल जलाकर मंदसौर रेप कांड का विरोध करते कांग्रेस नेता

भाजपा और शिवराज के शासन में मध्यप्रदेश के हालात इतने अधिक बिगड़ चुके है कि अपराधी बेखौफ होकर महिलाओं-बालिकाओं की आबरू पर लगातार हमले कर रहे है। गुनौर में सभी कांग्रेसजनों ने इस मंदसौर रेप काण्ड घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि यह दरिंदगी भरा अमानवीय कृत्य है जिसने सभ्य समाज को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेसजनों ने रेप के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। ताकि इस तरह की घिनौनी घटनाओं को अंजाम देने वालों की रूह कांप उठे। कैंडल पश्चात रेप पीड़िता मासूम बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना की है। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर पौराणिक, कुलदीप सिंह डिघौरा कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक गुनौर, संजय तिवारी , सुनील उपाध्याय, केशरी अहिरवार पूर्व सरपंच, उमेश गुप्ता सतेंद्र सिंह बुंदेला बल्लू सोनी, रावेन्द्र अवस्थी, सतोल चौधरी, सोने लाल प्रजापति, कल्लू पटेल,रानू राजा, संदीप सेनी, मनीष पाठक, हसन अली खान, अमित पठान , बेटा चौबे, धीरेन्द्र सिंह, राजेश गुप्ता, अजय रैकवार, रमेश रैकवार सहित सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

2

गरीबों के आशियानों में भर रहा बारिश का पानी

0

रतनपुरा के ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराने अपर कलेक्टर से की मांग

पन्ना। रडार न्यूज मानसून की दस्तक के साथ ही अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बहिरवारा के ग्राम रतनपुरा के ग्रामीणों के लिए परेशानी शुरू हो गई। गांव की सीसी सड़क की ऊंचाई अधिक होने और सड़क के दोनों किनारों पर जल निकासी के लिए नाली निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी सड़क किनारे स्थित घरों में भर रहा है। मंगलवार 28 जून को हुई बारिश के चलते रतनपुरा के कई घरों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर पिछले दिनों रतनपुरा के ग्रामीण पन्ना पहुंचे और यहां उनके द्वारा कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर अशोक ओहरी को एक आवेदन पत्र सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि शीघ्र ही वर्षाजल निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में तेज व अधिक बारिश होने पर उनके घरों में कई फिट तक पानी भर जायेगा। इस स्थिति में घरों में रहना और गृहस्थी के सामान को बचा पाना बेहद मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर से तत्काल समुचित व्यवस्था करते हुए समस्या का निदान कराये जाने की मांग की है। आवेदन पत्र सौंपने वालों में देशराज लोधी, बसपा के पन्ना विधानसभा अध्यक्ष संजय अहिरवार, राजकिशोर लोधी, नाथूराम, रामकिशोर, रामबहादुर, फूलचंद, चुन्नीलाल, रामहित और कैलाश आदि शामिल रहे। श्री ओहरी ने आवेदन पर ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए अजयगढ़ एसडीएम को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये है।

2

किसानों की खुशहाली के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्री तोमर

0
केन्द्रीय पंचायत-राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हरसी कमाण्ड नहरों के जीर्णद्धार-काम का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र मौजूद थे।

रतनगढ़ पर बांध बनाकर पिछोर और डबरा क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएंगे : डॉ. मिश्र
55 करोड़ की लागत के नहर जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन
 

भोपाल। केन्द्रीय पंचायत-राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की खुशहाली के लिये केन्द्र व राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। श्री तोमर ग्वालियर जिले की जीवनदायनी कही जाने वाली हरसी कमाण्ड नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के जल संसाधन तथा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सिंध नदी पर रतनगढ़ माता मंदिर के समीप बांध बनाकर डबरा तथा पिछोर क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएगी। हरसी परियोजना के तहत नहरों के जीर्णोद्धार के लिये सरकार ने 55 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। आज केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर तथा जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा पिछोर के समीप स्थित नहर पर जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। श्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हैक्टेयर से बढ़कर लगभग 45 लाख हैक्टेयर हो गया है। सिंचाई का रकबा 60 लाख हैक्टेयर तक पहुँचाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रतनगढ़ के समीप नया बांध बनने से इस क्षेत्र के किसानों में खुशहाली आयेगी। जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि एक साल के भीतर रतनगढ़ माता बांध बनाकर उसका पानी पिछोर तथा डबरा तक लेकर आएंगे। इससे इस क्षेत्र के गाँव-गाँव में नई हरित क्रांति आएगी। कार्यक्रम को विधायक भारत सिंह कुशवाह और वीरेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया।

2

फूड क्रॉफ्ट संस्थान युवाओं के रोजगार सृजन का नया केन्द्र बनेगा

0
उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट ऑनलाइन प्रवेश सुविधा का शुभारंभ किया।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा फूड क्रॉफ्ट संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश सुविधा का शुभारंभ 

भोपाल। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल्ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की ऐतिहासिक धरोहरें रमणीय, प्राकृतिक स्थल, नेशनल पार्क, टाइगर सफारी तथा मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फूड क्रॉफ्ट संस्थान से प्रशिक्षित युवाओं को पर्यटन में बेहतर रोजगार मिलेगा। फूड क्रॉफ्ट संस्थान को युवाओं के रोजगार सृजन का नया केन्द्र बनायें। श्री शुक्ल आज रीवा में फूड क्रॉफ्ट संस्थान सहित प्रदेश के अन्य फूड क्रॉफ्ट संस्थानों में प्रवेश की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ कर रहे थे। अब कोई भी पात्र युवा घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके फूड क्रॉफ्ट संस्थान में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। उद्योग मंत्री ने संस्थान का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों तथा प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा रीवा सहित प्रदेश के पांच स्थानों में फूड क्राफ्ट संचालित किये जा रहे हैं। इनमें होटल व्यवसाय तथा पर्यटन से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण किया जाता है। रीवा में संचालित फूड क्रॉफ्ट संस्थान में हर वर्ष एक हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर शत-प्रतिशत रोजगार दिया जा रहा है। बताया गया कि पर्यटन बोर्ड द्वारा फूड क्रॉफ्ट संस्थान का संचालन किया जा रहा है। इसमें चार ट्रेडों में छ: माह का डिप्लोमा कोर्स संचालित है। जिसमें हर वर्ष चार सौ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के हुनर से रोजगार तक कार्यक्रम के तहत ये प्रशिक्षण किये जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

2

विराट हॉस्पिस में कैंसर पीड़ितों की सेवा देख अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में भेड़ाघाट के समीप स्थित विराट हॉस्पिस में कैंसर पीडितों से मिले।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में भेड़ाघाट के समीप विराट हॉस्पिस में कैंसर पीड़ित मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवा को अनुकरणीय बताते हुए इस तरह के प्रकल्पों को गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी प्रारंभ करने की मंशा व्यक्त की है। श्री चौहान जबलपुर में वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा के साथ ब्रह्मर्षि मिशन समिति द्वारा संचालित विराट हॉस्पिस पहुँचे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विराट हॉस्पिस में इलाज और देख-रेख के लिए भर्ती सभी 24 कैंसर रोगियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने कैंसर से जीवन की जंग लड़ रहे इन मरीजों का गुलाब का फूल भेंटकर हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में भेड़ाघाट के समीप स्थित विराट हॉस्पिस में कैंसर पीडितों से मिले।

विराट हॉस्पिस में कैंसर से पीड़ित मरीजों की सेवा से अभिभूत मुख्यमंत्री ने संस्थान की संचालक और ब्रह्मर्षि मिशन समिति की प्रमुख साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी से भेंट की और आशीर्वाद लिया। श्री चौहान ने गंभीर और असाध्य माने जाने वाले कैंसर रोगियों की यहां की जा रही सेवा के कार्य को अद्भुत एवं अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकल्पों को प्रदेश के अन्य स्थानों पर प्रारंभ करने के लिए ब्रह्मर्षि मिशन समिति के सहयोग से एवं साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के मार्गदर्शन में कार्य-योजना तैयार की जायेगी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पिछले पाँच वर्षों में करीब 900 से अधिक कैंसर रोगियों की इस संस्थान में सेवा की जा चुकी है। संस्थान में आने वाले अधिकांश ऐसे कैंसर रोगी गरीब परिवारों के होते हैं। इन मरीजों को संस्थान में नि:शुल्क इलाज के साथ आध्यात्मिक वातावरण भी उपलब्ध करवाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विराट हॉस्पिस के सेवा कार्यों को देखते हुए इसे शासन द्वारा प्रारंभ किये गये आनंदम विभाग की गतिविधियों से जोड़ने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में बह्मर्षि मिशन समिति के सेवा के प्रकल्प ग्वारीघाट में गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिये।

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मर्षि मिशन समिति के सेवा के एक और प्रकल्प ग्वारीघाट में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए संचालित शाला के मेधावी बच्चों से भी भेंट की। उन्होंने इन बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए खूब मेहनत करने और आगे की पढ़ाई की चिंता सरकार पर छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के इन बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च शासन उठाएगा। मुख्यमंत्री ने विराट हॉस्पिस में गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा संस्थान तक पहुँच मार्ग के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। विराट हॉस्पिस आने पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, समाजसेवी नरेश ग्रोवर, सांवलदास, कमल ग्रोवर, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र वाजपेई और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी भी मौजूद थे ।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वरोहाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण : महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जबलपुर प्रवास के दूसरे दिन आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के जन्म दिवस पर सर्किट हाउस के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में केंट विधानसभा क्षेत्र के मेधावी बच्चों का सम्मान किया तथा गरीब परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें एवं दिव्यांगों को ट्राइसिकल दी। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन, समाजसेवी डॉ. जीतेन्द्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी और विजय रोहाणी मौजूद थे।

2

विवेक सिंह होंगे पन्ना के नये पुलिस अधीक्षक

3
रियाज़ इकबाल,पुलिस अधीक्षक पन्ना।

वर्तमान एसपी रियाज़ इकबाल का सिंगरौली हुआ तबादला

पन्ना। रडार न्यूज़  विधानसभा चुनाव से पहले आईएएस और आईपीएस अफसरों की नए सिरे से जमावट शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार 30 जून की शाम गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गए। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के एसपी प्रभावित हुए हैं। जिसमें पन्ना जिला भी शामिल है। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस मुकाती के हस्ताक्षर से जारी आदेशानुसार पन्ना के पुलिस अधीक्षक रियाज़ इकबाल को सिंगरौली स्थानांतरित किया गया है। वहीँ इंदौर में पदस्थ 2012 बैच के आईपीएस विवेक सिंह की नवीन पदस्थापना पन्ना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है। श्री सिंह वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पन्ना पुलिस अधीक्षक के तबादले की खबर शनिवार शाम से ही चर्चाओं में है।

2

छात्र-छात्राएँ देश के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें – राज्यपाल

0
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उज्जैन में विक्रम विश्वाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।

विद्यार्थी आत्म-विश्वासी और नवाचारी बनें – श्री पवैया  

भोपाल । रडार न्यूज़   राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि छात्र-छात्राएँ देश के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये आगे आयें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एनएसएस जैसे सशक्त प्रकल्पों के माध्यम से विद्यार्थियों की विकास में सहभागिता बढ़ायें। राज्यपाल श्रीमती पटेल आज उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं और विभिन्न संकायों में मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण-पदक प्रदान किये। 

छात्र-छात्राओं को गाँवों में भेजें-
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उज्जैन में विक्रम विश्वाविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि ज्ञान के अर्जन में नारी शक्ति नित नई ऊँचाइयों पर विजय पताका फहरा रही है। श्रीमती पटेल ने कहा कि उपनिषद में दीक्षांत उपदेश में सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो आदि उपदेशों के बारे में विस्तृत जानकारी समाहित है। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा गाँव को गोद लेकर छात्र-छात्राओं को गाँवों में भेजना चाहिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण छात्राएँ शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं रहें। इसके लिये ग्रामों में ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे हर छात्रा महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करे।

कड़ी मेहनतकरें-
विक्रम विश्वाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्तिथ छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक ।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने दीक्षांत समारोह में मारवाड़ी पगड़ी और भारतीय परिधान में उपाधियाँ प्राप्त करने आये छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गाउन में विद्यार्थियों का समूह जादूगरों का जमावड़ा लगता था।श्री पवैया ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षा में वृद्धि करते हुए समाज के नव-निर्माण में योगदान दें। तभी शिक्षा की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आत्म-विश्वासी और नवाचारी बनें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को भी यह देखना होगा कि विश्वविद्यालय से अध्ययन कर निकलने वाले विद्यार्थियों का देश में कितना मान होता है। अकादमिक प्रतिष्ठा अर्जित करने के लिये कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ. एस.एस. पाण्डे ने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और अनुसंधान के संबंध में जानकारी दी।

2

अनियमितताओं के चलते चार जिलों के सीएमएचओ , सीएस निलंबित

0
सांकेतिक फोटो।

सफाई, सुरक्षा आदि कार्यों पर प्रावधान से अधिक खर्च की गई राशि

सामग्री खरीदी में भण्डार-क्रय नियमों का नहीं किया पालन

भोपाल। रडार न्यूज स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई और सुरक्षा आदि कार्यों पर निर्धारित वार्षिक मापदण्ड से कई गुना अधिक राशि मनमाने तरीके से नियम विरूद्ध खर्च करने पर प्रदेश के चार जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिसमें हरदा, धार, सीहोर और राजगढ़ के सीएमएचओ व सिविल सर्जन शामिल हैं। निलंबन की कार्यवाही प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भोपाल के निर्देश पर की गई है। इस संबंध में विवेक श्रोत्रिय अपर संचालक प्रशासन, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं भोपाल द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यालयों में सफाई, सुरक्षा एवं बायो-मेडिकल वेस्ट मद में निर्धारित वार्षिक मापदण्ड राशि से अधिक राशि व्यय की गई। स्वास्थ्य संचालनालय की बजट शाखा के संज्ञान में यह बात आने पर संचालनालय स्तर पर जांच दल गठित करते हुए जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला हरदा द्वारा सफाई मद में व्यापक वित्तीय अनियमिततायें की गई। सफाई मद से विभिन्न प्रकार की सफाई, सामग्री एवं बायोमेडिकल वेस्ट, कलेक्शन बैग की सामग्री आदि के क्रय में रूपये 38,89,432/- व्यय किये गये। जबकि इस मद में मापदण्ड और रूपये शून्य था। इसके बाद भी इतनी बड़ी राशि सामग्री क्रय पर खर्च की गई जोकि वित्तीय अनियमितता है। साथ ही लेखा शीर्षों का मद परिर्वतन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला धार द्वारा सफाई के मद से विभिन्न प्रकार की सफाई सामग्री, बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन बैग की सामग्री क्रय पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में रूपये 1,02,20,690/- व्यय किये गये। जबकि इस मद में मापदण्ड रूपये 491054 अनुसार 15 प्रतिशत सामग्री रूपये 640500 अनुमत्त भी की जाये तब भी इस सीमा से कहीं अधिक रूपये 9580190/- व्यय किया जाना घोर वित्तीय अनियमितता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर ने सुरक्षा मद में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा सामग्री क्रय पर कुल रूपये 49,98,893/- व्यय किये गये। मजेदार बात यह है कि इस मद की राशि का खर्च मानव संसाधन (मैन पावर) पर होना था। सुरक्षा मद में मापदण्ड अनुसार रूपये 12,96,000/- थे, जिनका पूर्ण व्यय मैन पावर पर न करते हुए रूपये 49,98,893/- की सामग्री क्रय की गई। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजगढ़ द्वारा सफाई मद से विभिन्न प्रकार की सफाई सामग्री, औषधि एवं अन्य प्रकार की सामग्री आदि का क्रय किया गया। कुल क्रय की गई सामग्री रूपये 95,54,991/- की है। गौरतलब है कि सफाई मद में मापदण्ड के अनुसार रूपये 34,04,736/- थे। यदि 15 प्रतिशत सामग्री रूपये 4,44,096 मात्र अनुमत्य भी की जाये तो भी निर्धारित सीमा से अधिक राशि की सामग्री क्रय की गई। यह सीधेतौर पर वित्तीय अनियमितता है। स्वास्थ्य संचालनालय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जन के इस कृत्य को लोक निधि से व्यय के लिए आवश्यक शर्ताें का पालन न करते हुए मध्यप्रदेश वित्त संहिता, भण्डार-क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 तथा वित्तीय अधिकार पुस्तिका के नियम-निर्देशों का उल्लंघन माना है। उक्त स्वास्थ्य अधिकारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा मध्यप्रदेश कोषालय संहिता अुनसार आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जिम्मेदारी के भी कर्तव्य का निर्वाहन न करते हुए शासकीय कोष से असमानुपातिक आहरण करवाया गया। वित्तीय अनियमितता के कारण निलंबित होने वालों में डाॅक्टर आरके धुर्वे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा, डाॅक्टर एसके खरे, प्रभारी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय धार, डाॅक्टर दयाराम अहिरवार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर एवं डाॅक्टर अनुसूईया गबली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़ शामिल है।

2

यात्री प्रतीक्षालय के वाटर कूलर की पानी टंकी में मिलाया पेशाब

0
यात्री प्रतीक्षालय के वाटर कूलर की पानी टंकी जिसमें पेशाब मिलाया गया।

असमाजिक तत्वों की अमानवीय हरकत से जनमानस में आक्रोश

पुलिस की निष्क्रियता से मोहन्द्रा में तेजी से बढ़ रहा है शराबियों का आतंक

मोहन्द्रा। रडार न्यूज़ पन्ना जिले के मोहन्द्रा कस्बा में असमाजिक तत्वों और शराबियों की हरकतों से हर कोई परेशान है। तेजी से बढ़ती इनकी आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। क़स्बा की शांति को भंग कर माहोल बिगाड़ने ने जुटे शराबियों के बढ़ते आतंक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात यात्री प्रतीक्षालय की छत पर बैठकर शराब पी रहे कतिपय असामाजिक तत्वों ने वहाँ रखी वाटर कूलर की पानी टंकी में अपनी पेशाब मिला दी। इस घोर आपत्तिजनक और अमानवीय को शराबियों द्वारा अंजाम देते समय प्रतीक्षालय के एक दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार ने जब इन लोगों को रोका तब तक वे पेशाब से भरी शीशी पानी टंकी में उड़ेल चुके थे। सुबह जब लोगों को इस घटना का पता चला तो आक्रोश फ़ैल गया।

मोहन्द्रा के यात्री प्रतीक्षालय की सीढ़ियों में पड़ी शराब की बोतलें।

उल्लेखनीय है कि यात्रियों और बस स्टैंड में रहने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए शीतल जल मिल सके, इसके लिए मोहन्द्रा के सरपंच और स्थानीय लोगों ने पिछले वर्ष क्षेत्रीय विधायक से अनुरोध कर वाटर कूलर लगवाया था। किन्तु वाटर कूलर की टंकी यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर बगैर किसी सुरक्षा बंदोबस्त के खुले में रखी है। टंकी के ढक्कन में ताला तक नहीं लगा है। खुले में टंकी रखी होने का ही अनुचित फायदा उठाते हुए वहां शराब पी रहे दो व्यक्तियों ने शराब की बोतल में पेशाब कर उसे टंकी के पानी में मिला दिया। गनीमत यह रही कि दुकानदार ने इन्हें देख लिया। यदि शराबी पेशाब की जगह पानी में ज़हर मिला देते तो फिर क्या होता, इस बारे में सोच कर लोग परेशान है। बताते चलें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब शराबियों ने किसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया हो, बस्ती के अंदर यह आए दिन की बात है। दरअसल वाद-विवाद के चक्कर से बचने और स्थानीय पुलिस पर भरोसा ना होने के चलते लोग इस तरह की सूचना पुलिस को देने से कतराते हैं। ग़ौरतलब है कि पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय का जब यह हाल है तो दूर अंदर बस्ती में रात्रि के समय क्या होता होगा इसका अंदाजा स्वतः ही लगाया जा सकता।

2