पन्ना। (www.radarnews.in) खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को सुबह पन्ना नेशनल पार्क के अकोला गेट का शुभारंभ किया। अब मड़ला एवं हिनौता गेट का अलावा पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में अकोला गेट से भी प्रवेश कर सकेंगे। इससे यहां पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खनिज मंत्री ने इस मौके पर हिनौता गेट से नेशनल पार्क भ्रमण के लिए पहुंचे पर्यटकों से भेंट की और शुभकामनाएं दी। उन्होंने पर्यटकों का स्वागत किया और जिप्सी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ कार्यक्रम में पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेन्द्र झा एवं उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे।

2






आप नेता अमित भटनागर ने बताया कि 6 अक्टूबर बुधवार को मुख्यमंत्री बिजावर के जटाशंकर आ रहे है, हम मुख्यमंत्री जी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री को परियोजना प्रभावितों की पीड़ा से अवगत कराना चाहते हैं। श्री भटनागर ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन व सरकार किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व की तरह उनको गिरफ्तार करने के बजाए समस्या के समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रभावित पल्कोंहा गांव के ग्याशी रैकवार का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित किसानों की जायज मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया तो हम अपने आंदोलन को और तेज करके को विवश होंगे। अपनी घोषणा के अनुसार वोट बंदी, चूल्हा बंदी एवं ग्राम बंदी जैसे कठोर कार्यक्रमों को लागू करेंगे।
जल सत्याग्रह व महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर, भुवन विक्रम सिंह, भगवान सिंह सरपंच सुकवाहा, चतुर सिंह उपसरपंच सुकवाहा, समीक्षा पुष्पेन्द्र सिंह जनपद सदस्य सुकवाहा, सावित्री जगन्नाथ यादव सरपंच पल्कोंहा, मुना नत्थू रैकवार उपसरपंच पल्कोंहा, प्रभु यादव उपसरपंच ढोडन, हरदयाल लोधी सरपंच कदवारा, चंदू अहिरवार उपसरपंच कदवारा, रतिराम अहिरवार सरपंच खरयानी, भगवानदास आदिवासी जनपद सदस्य ककरा(नरौली), करन सिंह, बृजेन्द्र मिश्रा, महेश विश्वकर्मा, दशरथ रैकवार, ज्ञासी रैकवार, चूरा अहिरवार, वृंदावन पाल, तुलसी आदिवासी, अयोध्या शुक्ला, बब्बू सिंह यादव, पवन यादव, इमरत लाल अहिरवार, कोमल कुशवाहा, शीला, राखी विश्वकर्मा,कमली, सुनती, बबली, प्रभा, कला, काशी, हरबाई, शीतल, बैनीबाई, भूरि, रमकी, सुनना, प्यारी, गौरीबाई, लक्षमी, यशोदा, पुनिया, खुममी, तारा, बिमला, गुलाबबाई सहित बड़ी संख्या में डूब क्षेत्र प्रभावित ग्रामों के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। महापंचायत और जल सत्याग्रह में शामिल ग्रामीणअपने हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लिए थे।


उल्लेखनीय है कि, शहर के चौराहों-तिराहों पर सड़क के किनारे स्थायी रूप भारी वाहनों के पार्क (खड़े) रहने के कारण वहां से होकर गुजरने वाले वाहनों के चालकों एवं राहगीरों की दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। यातायात थाना पन्ना पुलिस के द्वारा कई बार समझाईश देने के बाद भी चौराहों-तिराहों पर सड़क किनारे लगातार वाहन पार्क किये जा रहे थे। बस-ट्रक ऑपरेटरों की इस हठधर्मिता के मद्देनजर मंगलवार 3 अक्टूबर की शाम यातायात थाना पुलिस के द्वारा पन्ना के बीटीआई तिराहा पर स्थायी रूप पार्क (खड़े) होने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने 2 यात्री बस एवं 1 ट्रक को जब्त करके क्रेन से उठवाकर थाना परिसर में खड़ा करवाया है।
यातायात थाना प्रभारी सूबेदार ज्योति दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई है। जब्त किए गए वाहनों के प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके आलावा शहर के कोतवाली चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान आटो रिक्शा, नाबालिग वाहन चालकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, टू-व्हीलर पर तीन सवारी मामले में कुल 21 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लघंन करते पाए गए। जिन पर चालानी कार्यवाही कर 11,500/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई में यातायात थाना पुलिस स्टॉफ शामिल रहा।


आजीविका मेला में हस्तनिर्मित उत्पाद क्रय कर व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया और सभी नागरिकों से आजीविका हाट में सपरिवार एवं बच्चों के साथ शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, ओमप्रकाश सोनी, कमल श्रीवास्तव तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय स्टॉफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य धीरज सेन द्वारा संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को जीवन में अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ने विद्यार्थियों ने शपथ लेने की मुद्रा में अपना एक हाथ आगे करके दोहराया, “मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी को करने दूंगा। सबसे पहले स्वयं से, मेरे परिवार से, मोहल्ले से, मेरे गांव से और मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूँगा। स्वच्छता की तरफ से बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। मैं जो शपथ ले रहा हूँ वह अन्य 100 व्यक्तियों से करवाऊंगा। वे भी मेरे लिए स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूँगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।” जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पन्ना के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अंत में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


