* पन्ना विस के लिए बृजेन्द्र और भरत मिलन, पवई के लिए मुकेश एवं प्रहलाद कुमार ने फ़ार्म प्राप्त किया
पन्ना।(www.radarnews.in) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (निर्वाचन) 2023 के तहत नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारंभ हो गई। नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे। प्रथम दिन पन्ना जिले के तीनों विधानसभा में एक भी नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं हुए, जबकि पन्ना विधानसभा के लिए अभ्यर्थी बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं भरत मिलन पाण्डेय, पवई विधानसभा के लिए अभ्यर्थी मुकेश नायक एवं प्रहलाद कुमार प्रजापति तथा गुनौर विधानसभा के लिए अभ्यर्थी जीवनलाल सिद्धार्थ द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया है। रविवार को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। अब सोमवार, 23 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के गेट क्रमांक 01 से पन्ना विधानसभा के लिए, गेट क्रमांक 02 से गुनौर विधानसभा के लिए और गेट क्रमांक 03 से पवई विधानसभा के नामांकन जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे। उक्त कार्यों के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
2






























मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को तो वहीं मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी अर्थात इन राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को तीन बार अपने संबंध में विज्ञापन देने होंगे और राजनीतिक दलों को भी बताना होगा कि उन्होंने ऐसे लोगों को क्यों चुना। इसके अलावा राजनीतिक दलों को यह सूचना देनी होगी कि चुनाव लड़ने के लिए उन्हें धन कहां से मिले। अब राजनीतिक दलों को डिजिटली यह रिपोर्ट देनी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर 2 किलोमीटर के दायरे में मतदान केन्द्र होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पाँचों राज्यों के सभी वोटर्स से विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं शहरी मतदाताओं आव्हान किया है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।