Home Blog Page 231

संत भय्यू महाराज ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

27
राष्ट्र संत भय्यूजी महाराज

 

सुसाइड नोट में किया तनाव होने का जिक्र, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

आध्यात्मिक संत की मौत की ख़बर से अनुयायी हतप्रभ

 इंदौर।  हाईप्रोफइल संत एवं आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। भय्यू महाराज ने मानसिक अवसाद- तनाव के चलते ये कदम उठाया है। इसका खुलासा पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट से हुआ है। घटना के बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। राष्ट्र संत भय्यू महाराज ने अपने सिर पर दाईं गोली मारी थी। उनकी मौत पर सस्पेंस बना हुआ है और सवाल उठ रहा है कि उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी। बीजेपी और संघ के बड़े नेताओं से नजदीकियों के चलते भय्यूजी महाराज काफी चर्चा में रहे। कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें मंत्री का दर्जा दिया था, लेकिन उन्हें दर्जा ठुकरा दिया था। करीबी लोगों का कहना है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में थे। लेकिन वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे इसका अंदाजा भी उन्हें नहीं था। उनकी मौत पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज देश ने एक शख्स को खो दिया जो संस्कृति, ज्ञान और निस्वार्थ भाव सेवा के लिए जाना जाता था। नितिन गडकरी और कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं ने उनकी मौत पर शोक जताया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने सिर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मॉडल भी रह चुके हैं संत भय्यूजी महाराज

इंदौर पुलिस द्वारा बरामद संत भय्यूजी महाराज का सुसाइड नोट ।

 

संत भय्यूजी महाराज मॉडल भी रह चुके थे। वह सियाराम शूटिंग शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग कर चुके थे। उनका असली नाम उदय सिंह देशमुख था। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोग उन्हें भैय्यूजी महाराज के नाम से ही जानते थे। दोनों राज्यों उनके हजारों समर्थक हैं। वह अन्ना के करीबी भी रहे थे। उनका नाम पहली बार तब चर्चा में आया था जब उन्हें दिल्ली के जंतर मंतर पर अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाया था। वह एमपी और महाराष्ट्र में कई सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। पत्नी की मौत के बाद पिछले साल ही उन्होंने दूसरी शादी की थी। उन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने की बात भी कही थी।

बीजेपी-संघ से नजदीकियां रहीं

भय्यूजी का जन्म 29 अप्रैल 1968 को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में हुआ था। वह सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। आरएसएस और बीजेपी के आला नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां रही। उन्हें संकटमोचक के तौर पर देखा जाता था और कई बार उन्होंने इस साबित भी किया। गुरु दक्षिणा के रूप में वह लोगों से एक पौधा लगाने को कहते थे। ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर वह बेहद चिंतित थे। वह एक धनी व्यक्तित्व के मालिक थे और सत्ता के गलियारों में मजबूत पैठ रखने के अलावा वह खेती में दिलचस्पी रखते थे। इसके अलावा वह घुड़सवारी, तलवारबाजी में भी माहिर थे।

समाज के हर वर्ग को न्याय दिलायेगी कांग्रेस-अजय सिंह

67
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया

पन्ना पहुंची नेता प्रतिपक्ष की  न्याय यात्रा का ब्लाॅक कमेटी ने किया स्वागत

पन्ना। रडार न्‍यूज  मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया अपनी न्याय यात्रा के तहत् सोमवार देर रात्रि पन्ना पहुंचे। यहां स्थानीय आंबेडकर चौक पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा परम्परागत तरीके से आम के पत्तों की मालाओं से नेता प्रतिपक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पूर्व श्री सिंह ने चौराहे पर स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। तत्पपश्चात् स्वागत के लिए देर रात्रि तक कई घंटों से प्रतीक्षा में खड़े ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पदाधिरियों व कार्यकर्ताओं से अजय सिंह राहुल भैया ने एक-एक कर मुलाकात की। आंबेडकर चौक के समीप स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना के कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को अध्यक्ष अनीस खान द्वारा मण्डलम्, सेक्टर, पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन, पीसीसी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों और पन्ना विधानसभा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा व्यवस्थित तरीके से संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से उल्लेखनीय कार्य करने की प्रसंसा की गई। साथ ही उन्होंने ब्लाॅक कांग्रेस के अतिथि रजिस्टर में अपनी टीप भी दर्ज की है।

ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी पन्‍ना के कार्यों की जानकारी नेता प्र‍तिपक्ष को देते ब्‍लॉक अध्‍यक्ष अनीस खान

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने अपनी इस यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग नाराज और निराश है। न्याय यात्रा के जरिये यह संदेश देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों, गरीब-मजदूरों, दलित-आदिवासियों, व्यापारियाेें, युवाओं सहित समाज के सभी और विभिन्न कार्यक्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाया जायेगा। उनकी जन आकांक्षाओं को पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा पटैरिया, शिवजीत सिंह भैया राजा, श्रीमती अनुराधा शेंडगे, अजयवीर सिंह, मुरारीलाल थापक, रविन्द्र शुक्ला, रामप्रसाद यादव, बृजमोहन यादव, जगदेव सिंह खज्जूराजा, केशव पाण्डेय, श्रीमती जुबेदा खातून, अनीस पिंकू सिद्दकी, बालकिशोर शर्मा, शिवलाल सेन, लोकेन्द्र यादव, सुजान सिंह, अब्दुल हमीद, गर्जन सिंह, वैभव थापक, श्री रिछारिया, रामदास जाटव, रामचरण अहिरवार, रवि कुशवाहा, रवि साहू, कुन्तेश शर्मा, दीपू दीक्षित, सौरभ पटैरिया, बाला प्रसाद लोधी, नत्थू यादव, हरिनारायण सेन, रवि तिवारी, डालचंद जैन, सुरेन्द्र कुमार सेन, सहीद चच्चा, डमरूलाल सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसानों के खाते में पहुँचाये 30 हजार करोड़

86
“दिल से” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनेगा 

प्रदेश में 23 जून से 6 जुलाई तक विकास पर्व मनेगा 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘दिल से’ कार्यक्रम में 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने बीते एक वर्ष में लगभग तीस हजार करोड़ रूपये अलग अलग योजनाओं में किसानों के खातों में पहुँचाने का काम किया है। सामाजिक सुरक्षा का चक्र हर गरीब के साथ जोड़ने की मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की शुरूआत आगामी 13 जून से की जा रही है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनाया जायेगा, इसके लिये आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जायेगा। प्रदेश में आगामी 23 जून से 06 जुलाई तक विकास पर्व मनाया जायेगा। विकास पर्व का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज ‘दिल से’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, मजदूरों और किसानों से सीधा संवाद कर रहे थे।

शिक्षा प्राप्त करना बुनियादी अधिकार-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज करीब 22 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये राशि दी गई है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कक्षा 12वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जायेगा। इससे अब करीब 40 हजार विद्यार्थियों को और लैपटॉप दिया जायेगा। विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग के लिये 12वीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है। दूसरे चरण में 70 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जायेगी। तीसरे चरण में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हुये हैं उनकी काउंसलिंग की जायेगी। शिक्षा प्राप्त करना बुनियादी अधिकार है। मध्यप्रदेश का कोई भी बच्चा धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की शुरूआत 13 जून से-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, समर्थन मूल्य पर प्रोत्साहन राशि, सूखा राहत, फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं में गत एक वर्ष में तीस हजार करोड़ रूपये की सहायता दी गई है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिये अनेक उपाय किये हैं। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना गरीब की जिंदगी बदलने वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग को न्याय देने का काम किया जा रहा है। इसमें गरीबों की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जायेगा। यह योजना आगामी 13 जून को शुरू हो रही है। इसमें गरीबों को आवास का पट्टा, गरीबों के बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्यु होने पर सहायता और कौशल विकास के लिये मदद दी जायेगी।

बिजली बिलों के लिये आगामी जुलाई-अगस्त माह में विशेष कैम्प-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों का सरलीकरण करने का निर्णय लिया है। आगामी जुलाई और अगस्त माह में ग्रामों के समूहों में विशेष कैम्प लगाये जायेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के बिल जमाकर उन्हें शून्य बिल का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस तरह उनके बिजली बिलों के पिछला बकाया राज्य सरकार भरेगी। इसके बाद उन्हें फ्लैट रेट पर दो सौ रूपये प्रति माह का बिल दिया जायेगा। राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का कानून बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अब तक 27 लाख 80 हजार लाड़ली लक्ष्मी हैं। योजना का कानून बनाने से इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

15 जुलाई से व्यापक वृक्षारोपण अभियान-

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिये योग आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ बनाने के लिये काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक व्यापक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। गत जून माह में प्रदेश में नदियों के गहरीकरण का कार्य किया गया है। इसमें शामिल होने वाले सभी नागरिकों को बधाई। नर्मदा सेवा मिशन के तहत नदी संरक्षण का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने में सभी नागरिक सहयोग करें। मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में उपलब्धियों के लिये माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाली सीहोर जिले की कुमारी मेघा परमार, नीट की परीक्षा में रैंक लाने वाली शबिस्ता खान और संकल्प केशरी, जकार्ता में आयोजित एशियन सेलिंग चेम्पियनशिप के भारतीय दल में चयन होने वाले प्रदेश के आठ खिलाड़ियों आशीष विश्वकर्मा, गोविंद वैरागी, सतीश यादव, कु. उमा चौहान, कु. रितिका दांगी, एकता यादव, शौला चार्लस और हर्षिता तोमर को बधाई दी। उन्होंने भोपाल के सपूत शहीद मेजर अजय प्रसाद को उनकी 19वीं पुण्य तिथि पर तथा हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और प्रदेश की पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद बिरसा मुण्डा और स्वर्गीय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण भी किया।

राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन

9
रोजेदारों को अपने हांथों से खजूर खिलाती राज्‍यपाल आंनदीबेन पटेल।

भोपाल । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा रमजान के मुबारक मौके पर आज राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इस मौके पर मुस्लिम भाईयों को रमजान की मुबारकबाद दी। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने खजूर खिलाकर रोजेदार महिलाओं को रोजा अफ्तार कराया। 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में रोजा अफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

रोजा अफ्तार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक बाबूलाल गौर, पुलिस महानिदेश ऋषि शुक्ला, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शौकत मोहम्मद खान, मुख्य सूचना आयुक्त केडीखान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियाज मोहम्मद खां, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष प्रोइमादद्दीन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सनवर पटेल विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव भरत माहेश्वरी और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नायक शहर काजी जनाब बाबर हुसैन नदवी साहब ने नमाज अता कराई।

 

 

विद्यार्थी दृढ़ निश्चय के साथ रास्ता चुनें और आगे बढ़ें – मुख्यमंत्री

228
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित किया।

प्रदेश में आठ वर्षो में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की संख्या में 47 गुना वृद्धि 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न 

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे दृढ़ निश्चय के साथ अपना रास्ता चुनकर आगे बढ़ें। पढ़ाई के लिये पैसों की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा, परिश्रम और धन की जरूरत होती है। परिश्रम विद्यार्थी करें, धन की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। श्री चौहान आज यहाँ स्थानीय लाल परेड मैदान में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में म.प्र. बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने लेपटॉप खरीदने के लिये ऑनलाइन 25-25 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खातों में वितरित की। श्री चौहान ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और शिक्षकों को विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करने के लिये बधाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

समारोह में आज 22 हजार 35 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप खरीदने के लिये ऑनलाइन राशि दी गई। अन्य 66 हजार बच्चों के खातों में राशि जल्दी पहुँचाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर वर्ष 2009 से परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिये यह योजना शुरू की गई थी। सत्र 2009-10 में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की संख्या 473 थी। अब 2017-18 में 8 वर्ष में यह संख्या लगभग 47 गुना बढ़कर 22,035 हो गई है। इस वर्ष हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में कुल 5,95,505 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए थे, जिनमें से 22035 विद्यार्थियों को आज समारोह में प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप के लिये ऑनलाइन धनराशि दी गई है।

श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि से अपनी पसंद का लेपटॉप खरीदें और पढ़ाई में उसका भरपूर उपयोग कर ज्ञान का नया संसार रचें। उन्होंने कहा कि अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार है। देश और प्रदेश का भविष्य बनाने के लिये बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को असाधारण क्षमता और प्रतिभा का पुंज बताते हुए कहा कि सही दिशा मिलने पर बच्चे अपना और प्रदेश का सुनहरा भविष्य गढ़ने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिये रोडमैप बनायें और ईमानदारी से उसका पालन करें। दृढ़ निश्चय और इच्छाशक्ति से सफलता अवश्य मिलती है। श्री चौहान ने कहा कि ऊँची उड़ान भरने के लिये पूरा आकाश है। अपने भीतर क्षमताएँ पैदा करो और पूरा आकाश नाप लो। उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने माता-पिता और बहन-बेटियों का हमेशा सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल रहा है। इस बदलाव में अपना योगदान देने के लिये तैयार रहें। नई टेक्नोलॉजी का रचनात्मक उपयोग करें और इसके दुरूपयोग से हमेशा बचें। हमेशा सचेत रहें कि गलत राह पर कदम ना पड़ जाये। निराशा को अपने पास नहीं आने दें। किसी भी प्रकार के भटकाव से बचें। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा व्यवस्था के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकारी नौकरियों में उनके लिये पद आरक्षित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बेटियों की तरफ बुरी नजर डाली और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश भी की, उसे सीधे फाँसी की सजा मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि इस बार शासकीय शालाओं से जेईई मेन्स में 902 बच्चों का चयन हुआ है। सम्मान समारोह में भोपाल के प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, सुरेन्द्रनाथ सिंह, राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, जिला पंचायत के अध्यक्ष मनमोहन नागर, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और सभी संभागों से 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी उपस्थित थे।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को वितरित किये 75 करोड़

11
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत वृहद किसान सम्मेलन में किसानों को लाभान्वित कर संबोधित किया।
भोपाल जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में योजना में पंजीकृत किसानों को 75 करोड़ 55 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। डॉ. मिश्र ने यह राशि 200 रूपये प्रति क्विंटल के मान से गेहूँ उत्पादक किसानों को प्रदान की। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कृषक समृद्धि योजना अपने नाम के अनुरूप कृषकों की समृद्धि के लिए लागू की गई है। इसके अलावा सूखा राहत राशि, भावांतर भुगतान योजना, गेहूँ, चना, मसूर और सरसों की खरीदी एवं फसल बीमा योजना के माध्यम से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम पिरौनिया और जिला अन्त्योदय समिति के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष अशोक दातरे भी उपस्थित थे।

सिंचाई परियोजना का शुभारंभ-

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के ग्राम खटोला में खटोला नहर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया।

मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम खटोला में दो करोड़ 33 लाख रुपये लागत की नहर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से 558 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि इस परियोजना से खटोला सहित पाँच ग्रामों के किसान बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में भाण्डेर क्षेत्र के विधायक घनश्याम पिरौनिया मौजूद थे। डॉ. मिश्र ने इकारा रोड से ग्राम खटोला तक 67 लाख लागत की 2.27 किलोमीटर सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दतिया में आगामी अगस्त माह में होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें : राज्यपाल श्रीमती पटेल

12
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुजराती समाज के सेवा संकल्प समारोह में प्रतिभावान बच्चों, संरक्षकों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया।

गुजराती समाज की कार्यकारिणी समिति का सेवा संकल्प समारोह 

भोपाल  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। आतंकवाद आज पूरे विश्व की समस्या हो गई है इससे लड़ने के लिए प्रधानमंत्री पूरे विश्व में आवाज उठा रहे है। हम सब का यह कर्तव्य है कि हम देश में शांति और एकता का वातावरण बनाये रखने में अपनी भूमिका निभाएँ। राज्यपाल श्रीमती पटेल गुजराती समाज की नवगठित कार्यकारिणी समिति के सेवा संकल्प समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। राज्यपाल ने कहा कि अब मध्यप्रदेश भी मेरी कर्म भूमि हो गई है। आपकी कठिनाईयों और समस्याओं को दूर करना मेरा दायित्व हो गया है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता प्रत्येक समाज को करना चाहिए एवं समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और अन्य लोगों का सम्मान करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। किसी भी राज्य या देश की प्रगति के लिए सभी समाज को शिक्षित होना जरूरी है। प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे संकल्प का चरित्रार्थ करना प्राथमिकता होना चाहिए। बेटा-बेटी दोनों आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि समाज को राष्ट्रीय सभ्यता, संस्कृति और परम्पराओं के प्रति जागरूक करें। केन्द्र और राज्य की योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में भागीदारी निभायें। समाज के गरीबों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विश्व में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसमे सभी भी प्रदेशवासियों को भागीदार बनना है।

राज्यपाल ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अपील की कि वे शहर प्रदेश और देश में एकता, शांति और अनुशासन का उदाहरण कायम करें और अपने आस-पास, शहर में गंदगी न फैलाएं, स्वच्छता रखें और केन्द्र तथा राज्य की योजनाओं का लाभ प्रदेश और देश नागरिकों तक पहुँचाने का प्रयास करें।

इस अवसर पर राज्यपाल ने समाज के प्रतिभावान बच्चों, संरक्षकों एवं उद्यमियों का सम्मान किया। गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने राज्यपाल महोदया का स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर गुजराती समाज के गणमान्य नागरिक और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कांग्रेस के टिकिट के दावेदार करेंगे ‘‘शक्ति प्रदर्शन‘‘

2

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और सह प्रभारी को दिखायेंगे ताकत

पन्ना। रडार न्‍‍‍‍यूज  विधानसभा चुनाव से काफी पहले टिकिटें घोषित करने की कवायद के तहत् कांग्रेस नेतृत्व ने मध्यप्रदेश की प्रत्येक सीट से साफ-सुथरी छवि के जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए दावेदारों की टोह लेनी शुरू कर दी है। प्रदेश के शीर्ष नेता भी अपने-अपने स्तर पर गोपनीय तरीके से इस महत्वपूर्ण काम में जुटे है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा के बाद अब नेता प्रतिपक्ष अजय राहुल न्याय यात्रा लेकर सोमवार 11 जून की रात्रि पन्ना पहुंच रहे है। वहीं इसी दिन शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी का पन्ना आगमन हो रहा है। घोषिततौर श्री त्रिपाठी सर्किट हाऊस में विधानसभावार टिकिट के दावेदारों से मुलाकात करेंगे। न्याय यात्रा के पन्ना जिले में दो दिसवसीय कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार और मंगलवार को तीनों विधानसभा सीटों से दावेदार नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और श्री त्रिपाठी के समक्ष पूरे दमखम के साथ टिकिट को लेकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। नेताओं ने इसके लिए वृृहद स्तर पर तैयारियां भी कर रखी है। न्याय यात्रा के स्वागत् के बहाने और मंचीय कार्यक्रमों में सम्मलित होकर टिकिट के दावेदार प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को रिझाने की कोशिश करेंगे। उधर सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी विधानसभावार टिकिट के दावेदारों से भेंटकर उनकी दावेदारी के आधार, क्षेत्र के जातीय समीकरण, विपक्षी दलाेें के संभावित उम्मीदार एवं उनकी स्थिति, दावेदारों की योग्यता, कांग्रेस के जीत के समीकरण आदि का आंकलन करेंगे। यानि अगले दो दिन कांग्रेस के दावेदारों का मेगा शो पन्ना में दिखाई देगा। मजेदार बात यह है कि साढ़े चार साल तक संगठनात्मक कार्यक्रमों से दूर रहे नेता भी टिकिट को लेकर खासे सक्रिय हो गये है। अपना जनसमर्थन दिखाने के लिए टिकिट के दावेदारों ने गांवों से अपने परिचितों, रिश्तेदारों व समर्थकों की भीड़ बुलाई है। टिकिट की दौड़ मेें शामिल नेता अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलकर बाजी मारने के लिए हर दांव आजमा रहे है, लेकिन इसमें जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल टिकिट वितरण की कवायद से शुरू होने से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई।

चुनाव से पहले किसानों की नाराजगी दूर करने बांटे 15 करोड़

4

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह आयोजित

पन्ना जिले के 13802 किसानों को मिला योजना का लाभ

अन्नदाताओं की मेहनत अमूल्य है, हम सब उनके ऋणी है-मंत्री सुश्री महदेले

पन्ना। रडार न्यूज विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार किसानों की नाराजगी को दूर करते हुए उन्हें अपने पक्ष में लाने और विभिन्न क्षेत्राेें के लोगों को साधने के हर संभव प्रत्यन कर रही है। भावांतर राशि भुगतान, कृषक प्रोत्साहन राशि वितरण, मुख्यमंत्री जन संबल योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को हित लाभ वितरण, तेंदूपत्ता श्रमिकों को समारोहपूर्वक बोनस तथा सामग्री वितरण इसी कवायद का हिस्सा है। समाज के विभिन्न वर्गों को खुश करने के एजेण्डे पर चल रही प्रदेश सरकार अपनी ओर से इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन पर तेजी से अमल किया जा रहा है। चुनावी मिशन के तहत् आज मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जित कराने वाले पात्र किसानों को 265 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि का वितरण समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। पन्ना मेें प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजन सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट परिसर मेें किया गया। जिसमें रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जित करने वाले कृषकों जिन्होंने 15 मार्च 2018 से 26 अप्रैल 2018 के मध्य फसल का विक्रय करने वाले जिले के 13802 कृषकों के खातों में कुल 15 करोड़ 21 लाख 52 हजार 8 रूपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गयी। यह राशि कृषकों के बैंक खातों में आरटीजीएस-एनईएफटी के माध्यम से प्रेषित की गयी है। जिसकी सूचना कृषकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से दी गयी। कार्यक्रम में मंत्री सुश्री महदेले द्वारा कृषकों को प्रोत्साहन राशि प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में किसान महासम्मेलन जबलपुर से मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से देखा गया।

अन्नदाता के हितों की होगी रक्षा –

इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने किसानों के हित में कृषि समृद्धि योजना लागू की है। अन्नदाताओं की मेहनत अमूल्य है, हम सब उनके ऋणी है। बिना अन्न-जल के जीवन की कल्पना असंभव है। इसलिए शासन-प्रशासन का भी यह दायित्व है कि वह अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करें। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संवेदनशील मुख्यमंत्रीजी ने किसानों की पीड़ा समझते हुए उनके उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं लायी हैं। इसी कड़ी में किसानों को लागत का उचित मूल्य दिलाने एवं कृषि आय को दोगुना करने की मंशा से ही मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत समर्थन मूल्य के अलावा प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा रहा है। किसानों की मेहनत का वास्तवित फल देने के लिए गेंहू के अलावा चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गयी है। इतना ही नही पिछले वर्ष भी गेंहू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले कृषकों को 200 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि वितरण किया जा चुका है। इसी तरह प्याज पर भी 400 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा।

उन्नत खेती के साथ अपनायें सहायक गतिविधि-

उन्होंने कहा कि कृषि आय को दोगुना करने के लिए शासन ने रोडमेप तैयार किया है। जिसमें परम्परागत खेती के स्थान पर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती के साथ साथ उद्यानिकी, वानकी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि को अपनाकर कृषि आय को निश्चित रूप से दोगुना किया जा सकता है और खेती को लाभ का धन्धा बनाया जा सकता है। उन्हाेेंने कृषकों के हित में चलाई जा रही अन्य योजनाओं जैसे खाद भण्डारण योजना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, जैविक खेती को बढावा, फसल बीमा, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण आदि अन्य योजनाओं के लाभों से किसान भाईयों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने किसान भाईयों से रसायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण एवं स्वस्थ उत्पादन करने की अपील की।

फसल गुणवत्ता मेें करें सुधार-

कार्यक्रम में कलेक्टरमनोज खत्री ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से गेंहू उपार्जन करने वाले जिले के लगभग 13 हजार कृषकों को 15 करोड़ से अधिक की राशि एक साथ उनके खाते में वितरित की गयी है। जिसकी सूचना सभी कृषकों को उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भी दे दी गयी है। फिर भी यदि किसी किसान भाई को संदेश प्राप्त न हुआ हो तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम को सूचित कर सकते हैं। रबी वर्ष 2017-18 में चना, मसूर एवं सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित कराने वाले कृषकों को भी प्रोत्साहन राशि का वितरण 22 जून 2018 को किया जाएगा। प्रदेश शासन का पूरा प्रयास है कि किसानों को उनका वास्तविक हक मिल सके। इसलिए कृषि की बढती लागत के अनुरूप उनको उचित मूल्य दिलाना ही इस योजना का उद्देश्य है। योजना के अन्तर्गत कृषकों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के साथ साथ शासन की किसान भाईयों से कुछ अपेक्षाएं भी हैं। वे यह है कि कृषक भाई इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग अपनी अगली के लिए करें। ताकि मंडियों में एफएक्यू मानक का अनाज पहुंच सके। उन्होंने कृषकों से परम्परागत खेती के बजाय स्वयं रूचि लेकर नवीन तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि को अपनाने तथा उच्च गुणवत्ता की फसल उत्पादन करने की अपील की।

लोकगीतों का हुआ गायन-

कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्य सतानन्द गौतम, विनोद तिवारी, बृजेन्द्र गर्ग एवं आशीष तिवारी ने भी कृषकों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस. किरार, डाॅ. रणविजय सिंह एवं डाॅ. एन.के. पेढरे द्वारा कृषकों से वन टू वन चर्चा करते हुए उन्हें खेती संबंधी समसमायिकी सलाह एवं कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बुन्देलखण्डी गायिका श्रीमती शांति पटेल एवं मण्डली द्वारा मनोरंजक गीतों के माध्यम से कृषकों को उन्नत कृषि संबंधी जानकारी दी गयी। इस दौरान कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी, उप संचालक कृषि ए.पी. सुमन, सहायक संचालक कृषि जी.एल. अहिरवार, मुनेश शाक्य, एस.के. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारबन्धु, बडी संख्या में कृषक बहने एवं कृषक भाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन उपयंत्री एस.के. समेले द्वारा किया गया।

विश्व बैंक 152 कॉलेजों के विकास के लिए देगा 204 करोड़

1389

भोपाल। प्रदेश के चयनित 152 कॉलेजों की संस्थागत विकास योजनाओं के लिये विश्व बैंक परियोजना प्रथम चरण में लगभग 204 करोड़ देगा। विश्व बैंक सहायतित इस परियोजना में कॉलेजों और उच्च शिक्षा विभाग के मध्य एम.ओ.यू. किया जायेगा। कॉलेजों की आवश्यकतानुसार उन्हें औसतन 7 से 10 करोड़ रुपये तक की राशि दी जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के प्रयासों से इन चयनित महाविद्यालयों में 64 से 69 तक अंक प्राप्त करने वाले 40 कॉलेजों को शामिल किया गया है। पहले 70 एवं 70 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 112 कॉलेजों को ही इन्स्टीट्यूशनल डेव्हलपमेंट प्रोजेक्ट (आईडीपी) में शामिल किया गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत 438 कॉलेजों का मूल्यांकन किया गया। दूसरे चरण में 50 और कॉलेज शामिल होने की उम्मीद है।

आईडीपी में शामिल कॉलेजों में भोपाल के शा. सरोजनी नायडू गर्ल्स पीजी कॉलेज, गीतांजलि शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज, आदर्श मोतीलाल विज्ञान कॉलेज, इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बैरसिया, एमएलबी गर्ल्स पीजी कॉलेज, हमीदिया पीजी कॉलेज, बेनजीर कॉलेज, शासकीय कॉलेज नरेला और शासकीय ऑर्ट एण्ड कॉमर्स कॉलेज शामिल हैं।

इसी प्रकार सीहोर के शा. गर्ल्स कॉलेज, एस.बी.एस. शा. कॉलेज आष्टा, शा. कॉलेज नसरुल्लागंज, रायसेन के शा. स्वामी विवेकानंद कॉलेज, शा. गर्ल्स कॉलेज, विदिशा के शा. गर्ल्स कॉलेज और शा. संजय गाँधी स्मृति कॉलेज गंजबासौदा को शामिल किया गया है। होशंगाबाद के शा. होम साइंस गर्ल्स पीजी कॉलेज, शा. महात्मा गाँधी स्मृति कॉलेज इटारसी, शा. पीजी कॉलेज पिपरिया, शा. नर्मदा कॉलेज, हरदा के शा. आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज, शा.पीजी कॉलेज टिमरनी, बैतूल के शा. गर्ल्स कॉलेज और शा. कॉलेज भैसदेही को शामिल किया गया है।

ग्वालियर के शा. श्रीमंत माधवराव सिंधिया साइंस कॉलेज, श्यामलाल पण्डविया कॉलेज मुरार, एक्सीलेंस कॉलेज और शासकीय कमला राजे गर्ल्स पीजी कॉलेज को भी शामिल किया गया है। इसी प्रकार शिवपुरी का शा. गर्ल्स कॉलेज, गुना के शा. पीजी कॉलेज, शा.कॉलेज राघौगढ़, अशोकनगर शा. नेहरू पीजी कॉलेज, शा.गणेश शंकर विद्यार्थी कॉलेज मुंगावली, दतिया के शा. पीजी कॉलेज और शा. लॉ कॉलेज को भी शामिल किया गया है।भिण्ड के शा. एम.जे.एस.पी.जी कॉलेज, शा. कॉलेज मेहगांव, शा. कॉलेज फूप, शा. गर्ल्स कॉलेज, शा. कॉलेज अकोदा, शा. लॉ कॉलेज, श्योपुर का शा. कॉलेज और मुरैना का शा. पीजी कॉलेज को शामिल किया गया है।

रीवा के शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज, शा. मॉडल आदर्श साइंस कॉलेज, शा. न्यू साइंस कॉलेज, शा. एस.वी. कॉलेज त्यौथंर, सीधी के शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज, सतना के शा. कॉलेज अमरपट्टन, शा. विवेकानंद कॉलेज मैहर, शा. कॉलेज जैतवारा और शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज को शामिल किया गया है।

इंदौर के माता जीजा बाई गर्ल्स पीजी कॉलेज, शा. आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज, शा. संस्कृत कॉलेज, शा. होल्कर साइंस कॉलेज, शा. एम.एल.बी.पीजी गर्ल्स कॉलेज, शा. निर्भय सिंह पटेल साइंस कॉलेज, शा. न्यू लॉ कॉलेज, धार के महाराजा भोज शा. पीजी कॉलेज, शा. कॉलेज कुक्षी, शा. कॉलेज मनवार, शा. कॉलेज पीथमपुर, शा. कॉलेज धामनोद, अलीराजपुर का शा. कॉलेज भाबरा, शा. पीजी कॉजेल, खरगौन के शा. गर्ल्स कॉलेज, बड़वानी का शा. पीजी कॉलेज, खण्डवा के शा. श्री नीलकंठेश्वर पीजी कॉलेज, शा. गर्ल्स कॉलेज, शा. कॉलेज मुंदी, झाबुआ के शा. शहीद चन्द्रशेखर पीजी कॉलेज और बुरहानपुर के शा. जवाहरलाल नेहरू कॉलेज नेपानगर को शामिल किया गया है।

उज्जैन के शा. कालिदास गर्ल्स कॉलेज, शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज, शा. विक्रम कॉलेज खाचरोद, शा. कॉलेज बड़नगर, शा. कॉलेज महिदपुर, शा. माधव आर्ट्स एण्ड कामर्स कॉलेज, देवास के शा. कॉलेज कन्नौद, शा. कॉलेज हाटपिपल्या, गर्ल्स कॉलेज, शा. कृष्णाजी राव पवार पीजी कॉलेज, रतलाम के शा. आर्ट्स एण्ड साइंस पीजी कॉलेज, शा. गर्ल्स कॉलेज, शा. कॉलेज नमली, शा. कामर्स कॉलेज, शा. कॉलेज आलोट, शा. कॉलेज रावती, नीमच के स्वामी विवेकानंद शा. पीजी कॉलेज, एस.आर.जे. शा. गर्ल्स पीजी कॉलेज़, शाजापुर का शा. जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज शुजालपुर और मंदसौर का राजीव गाँधी शा. पीजी कॉलेज को भी शामिल किया गया है।

सागर के शा. कॉलेज खुरई, शा. नेहरू कॉलेज देवरी, शा. पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज गढ़ाकोटा, शा. पीजी गर्ल्स कॉलेज शा. कॉलेज बंड़ा, शा. पीजी कॉलेज बीना, दमोह का शा. कॉलेज हटा, पन्ना के शा. छत्रसाल पीजी कॉलेज, शा. कॉलेज अजयगढ़, छतरपुर का राजा हरपाल सिंह शा. कॉलेज हरपालपुर, टीकमगढ़ के शा. पीजी कॉलेज और शा. कॉलेज निवारी को भी शामिल किया गया है।

जबलपुर के शा. एम.के.बी. ऑर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज, शा. श्यामसुंदर अग्रवाल कॉलेज सिहोरा, शा. कॉलेज पनागर, शा. महाकौशल आर्ट्स एण्ड कामर्स कॉलेज, शा. साइंस कॉलेज, शा. एम.एच. कॉलेज, शा. गर्ल्स कॉलेज रांझी और शा. कॉलेज बरेला को शामिल किया गया है।

कटनी के शा. कॉलेज बहोरीबंद, शा. तिलक कॉलेज, डिण्डौरी का शा. चन्द्रविजय कॉलेज, शा. कॉलेज मेहन्दवानी़ नरसिंहपुर के शा. पीजी कॉलेज, शा. पीजी कॉलेज गाडरवाड़ा, शा. कॉलेज तेन्दूखेड़ा, छिन्दवाड़ा के शा. कॉलेज जुन्नारदेव, शा. साइंस कॉलेज पांर्ढुना, राजमाता सिंधिया शा. गर्ल्स कॉलेज, शा. कॉलेज बिच्छुआ, शा. डिग्री कॉलेज तामिया, शा. आर्ट्स कॉलेज सौंसर, शा.पीजी कॉलेज, शा. कॉलेज दमुआ, सिवनी के स्वामी विवेकानंद शा. कॉलेज लखनादौन, नेताजी सुभाषचन्द बोस शा. गर्ल्स कॉलेज, शा. आर्ट्स एण्ड कामर्स कॉलेज केवलारी, शा. डिग्री कॉलेज छपारा, मण्डला के रानी दुर्गावती पीजी कॉलेज, शा. कॉलेज भुआबिछिया, बालाघाट के जटाशंकर त्रिवेदी शा. पीजी कॉलेज, शा. शंकरलाल पटेल आर्ट्स एण्ड लॉ कॉलेज वारासिवनी, शा. कॉलेज तिरोदी, शा. कॉलेज मलाजखंड और शा. कॉलेज कटंगी को भी शामिल किया गया है।

शहडोल के शा. इंदिरा गाँधी होम साइंस कॉलेज, शा. आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज जयसिंहनगर, आर.के. शुक्ला स्मृति शा. पीजी कॉलेज ब्यौहारी, शा. कॉलेज जैतपुर, अनूपपुर के शा. कॉलेज जैतहरी, शा. कॉलेज कोतमा, शा. कॉलेज पुष्पराजगढ़, शा. तुलसी डिग्री कॉलेज, और उमरिया का शा. कॉलेज नौरोजाबाद को शामिल किया गया है।