पवई थाना क्षेत्र के जूही मोड़ की घटना, धारदार हथियार से की गई हत्या
पवई। रडार न्यूज पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चाय-पान विक्रेता की धारदार हथियार से जघन्य हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। इस अंधेकत्ल का पता सोमवार 17 सितम्बर 2018 की सुबह तब चला जब दूध विक्रेता कृष्णपाल दूध लेकर चाय-पान की गुमटी पहुंचा। वहां चारपाई पर खून से लथपथ फूल सिंह यादव पिता राममिलन यादव 40 का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म के निशान थे। सुबह-सुबह हत्या की खबर आते ही पवई सहित आसपास के ग्रामों में सनसनी फैल गई। हत्याकाण्ड की सूचना मिलने पर फूल सिंह का जीजा विश्राम यादव निवासी जूही तुरंत मौके पर पहुंच गया। तत्पश्चात अन्य परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

चाय-पान विक्रेता फूल सिंह यादव की बेरहमी से की गई हत्या को उसके पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस जघन्य हत्याकाण्ड को रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात्रि अंजाम दिया गया है। पवई एसडीओपी बीएस परिहार एवं थाना प्रभारी डीडी आजाद ने घटना स्थल व शव का सूक्ष्म निरीक्षण कर एफएसएल टीम के माध्यम से मौके के साक्ष्य संकलित कराये हैं। अज्ञात कातिलों का सुराग लगाने के लिए पुलिस डाॅग को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया गया। साथ ही वीडियो एवं फोटोग्राफी भी कराई गई। प्रारंभिक पुलिस जांच में हत्या की घटना को मृतक के पुराने विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी कुछ लोगों पर संदेह जताया है। घटना पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस चुनौतीपूर्ण अंधेकत्ल का तत्परता से खुलासा करने के लिए संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे जल्द से जल्द गहन पूंछतांछ शुरू कर सकती है।
इनका कहना है
“फूल सिंह की हत्या संभवतः पुराने विवाद के चलते की गई है, मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह भी जताया है। यदि सबकुछ सही रहा तो अंधेकत्ल का शीघ्र खुलासा होने की उम्मीद है।“




मुख्य अतिथि एनबीएस राजपूत ने कार्यक्रम में आये सभी समाज बंधुओं को गांव-गांव जाने एवं टीम बनाकर शैक्षणिक एवं कैरियर गाइडेंस की टीम बनाकर आवश्यक मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। शिक्षा गृहण करने हेतु बालिकाओं को हर संभव सहयोग देने एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए खेती के साथ-साथ अन्य कोई व्यवसाय या फिर सहायक गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अनुपमा लोधी ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा उन्हें शिक्षा के पूर्ण अवसर प्रदान करने की बात कही। शासन-सत्ता में भागीदारी करें, आपसी मतभेद दूर कर विकास की और अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई की अश्वारोही प्रतिमा जिला मुख्यालय में लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में 27 सितम्बर 2018 को 11 बजे जय स्तंभ पार्क में समाजजनों द्वारा एकत्र होकर नगर भ्रमण करते हुए कलेक्टर पन्ना को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपिस्थत होने की अपील की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम को उमा लोधी, केशरी लोधी, एडवोकेट छदामी लाल लोधी, एसपी सिंगरौल, ओमप्रकाश लोधी, नेमचंद राजपूत एटा से पधारे, मिथलेश सिंह, राजा सिंह महदेले, संतराम लोधी, महेन्द्र सिंह महदेले, विक्रम मेहदेले, सुरेंद्र सिंह शिक्षक सहित अन्य लोगों संबोधित किया।
लोधी युवा महासभा में एलडी सिंह बौद्धिक प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीपाल लोधी, रामसिंह लोधी प्रदेश प्रचार मंत्री, बाला लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रहलाद लोधी जिला पंचायत सदस्य, राजेन्द्र कुमार लोधी जिला मीडिया प्रभारी, शिव प्रसाद लोधी, एडवोकेट रामखिलावन लोधी, मुरलीमनोहर लोधी, सूर्यप्रताप वर्मा, रामक्रपाल लोधी अध्यक्ष, शिवमोहन लोधी, दिनेश लोधी, रामहेत लोधी, गोविन्द्र लोधी, चिरौंजी लाल लोधी, मोहन लोधी, विजय लोधी, सतेन्द्र लोधी, भारत लोधी, आनंद लोधी, वीरेन्द्र महदेले, काशी प्रसाद महदेले, राजाराम लोधी, एडवोकेट उमेश पटेल, कमलेश लोधी, रामस्वरूप सिंगरौल अचार जी पन्न, ओमकार लोधी, रामजस लोधी, रामजी सिमरिया, वीरेन्द्र लोधी, किशोर सिंह महदेले, सुजीत सिंह, रमेश लोधी, जयपाल लोधी सहित बडी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदीप पाण्डेय, अध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा लोकतंत्र में समाज की भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। समाज में कार्य कर रही है सिविल सोसाइटी, स्वैच्छिक संगठनों एवं परामर्शदाताओं से आव्हान किया कि शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाए, रैली, संगोष्ठी के माध्यम से लोकतंत्र के इस महायज्ञ में 18 वर्ष से उपर की आयु के सभी व्यक्ति की आहुति आवश्यक है तभी हमारा देश और लोकतंत्र मजबूत बनेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रलोभन में अपने मताधिकार का उपयोग न करें, बल्कि सोच समझकर स्वतंत्र रूप से मतदान करें। आओ हम सभी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।












मुख्यमंत्री को विधायक चैतन्य काश्यप ने स्वर्णाक्षरों से रचित अभिनंदन-पत्र भेंट किया। स्थानीय उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, वैश्य महा-सम्मेलन, नमकीन व्यापारी संघ, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन सहित करीब 25 स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक चैतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, राज्य कृषि आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, विधायक मथुरालाल डामर, डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, जीतेन्द्र गहलोत, श्रीमती संगीता चारेल, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मइड़ा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक चौटाला, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।