* राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा की अनूठी पहल
* पुलिस जवानों को मास्क एवं हैण्ड सेनेटाईजर किया भेंट
* समाज के अध्यक्ष बोले बोले- “इन योद्धाओं की करो देखभाल-तो कोरोना से देश
जीतेगा हर हाल”
राजेन्द्र कुमार, पन्ना।(www.radarnews.in) कोरोना वायरस संक्रमण यानी कोविड 19 की महामारी से पिछले तीन माह से पूरा देश एकजुटता के साथ लड़ रहा है। इस खतरनाक संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हमारे फ्रण्ट लाइन वर्कर जैसे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी आदि अपनी जान की परवाह किये बगैर पूरी निष्ठा के साथ चौबीसों घंटे अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वाहन कर रहे है। संकट में ढाल बनकर खड़े इन योद्धाओं की सुरक्षा को लेकर आमजन भी चितिंत और संवेदनशील है। राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा ने इसी उद्देष्य से आज पन्ना में कोतवाली थाना प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी में पुलिस जवानों एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह ठाकुर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं वितरित करने के लिए बड़ी मात्रा में मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी चन्द्रशेखर सिंह एवं अन्य समाजनों ने कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा काल में आपकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए हम सब कृतज्ञ है। हम सबका यह मामना है कि कोरोना को हराने के लिए योद्धाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए हमारे समाज ने योद्धाओं सुरक्षा कवच रूपी मास्क और कोरोना से बचाव के लिए हैण्ड सेनेटाईजर वितरित करने का निर्णय लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर ने लोधी समाज के इस प्रयास को सामाजिक सरोकरों से जुड़ी अनूठी पहल बताते हुए इसकी सराहना की है। इस अवसर पर व्याख्याता नंदपाल सिंह, शिवमोहन सिंह लोधी, विजय सिंह लोधी, राजा सिंह महदेले, विक्रम महदेले, मनीष महदेले, भूपेंद्र महदेले, रामबरन सिंह, हरिपाल लोधी, राजेंद्र सिंह लोधी आदि समाजजन उपस्थित थे।
2













उधर, करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद संक्रमितों के कोरोना से मुक्त होने पर जिला चिकित्सालय स्टॉफ भी काफी खुश नजर आ रहा है। अच्छे इलाज और देखभाल से कोविड-19 के अब तक 9 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने से डॉक्टर्स, नर्सेस एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के चेहरे पर आत्म संतोष का भाव और सफलता की ख़ुशी साफ़ झलक रही है। कोरोना को हर हाल में हारने का इनका जज़्बा और हौसला लगातार बुलंद हो रहा है। कोरोना से मुक्त होने वाले प्रवासी श्रमिकों ने डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेहतर इलाज, भावनात्मक सहयोग और अच्छी व्यवस्थाएं मिलने से हम लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बरबसपुरा गांव में मिला पहला कोरोना संक्रमित युवा श्रमिक इसके पूर्व 3 जून को स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुका है। इस तरह अब तक बरबसपुरा गांव के 6 और कुल 9 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। श्रमिकों की विदाई की बेला पर उपस्थित रहे डॉक्टर भास्कर द्विवेदी ने बताया कि शेष जो 11 मरीज अभी भर्ती हैं उनके भी शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की पूरी उम्मीद है। आपने कहा कि पूरा स्टॉफ सीएमएचओ और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहा है, जिससे हमें लगातार उत्साहजनक नतीजे मिल रहे हैं। आपने बताया कि डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों को आवश्यक सतर्कता बरतने एवं अपने घर पर 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहकर प्रोटोकॉल का पालन करने के आदेश दिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना डॉ. एल. के तिवारी ने दवा किया है कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय के कोविड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती सभी 11 मरीज भी स्वस्थ हैं।


परिवहन व्यवस्था में कहीं कोई कमी नहीं है, गेहूं भीगने की मुख्य वजह केन्द्रों में रखे अनाज के बारदानों को व्यवस्थित तरीके से पॉलिथीन से ढंककर न रखना है। कई केन्द्रों के पास तो पर्याप्त पॉलिथीन तक नहीं है जबकि इसके लिए उन्हें राशि मिलती है। कल मैंनें जब तारा केन्द्र की दुर्दशा देखी तो स्वयं पॉलिथीन मंगवाकर हजारों बोरियों को अपने सामने ही ढकवाया। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गेहूं की खरीदी दोगुनी हुई है। जिले में भण्डारण संरचनाओं का आभाव होने से अपने यहां के गेहूं को कटनी और दमोह जिलों में कई जगह भण्डारित कराना पड़ा है। इसके अलावा लाखों क्विंटल गेहूं ओपन कैप में भी रखना पड़ा। अजयगढ़ के ओपन कैप का निर्माण समय पर पूर्ण न होने से भी गेहूं की भंडारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। दूसरे जिलों में गेहूं लेकर जाने वाली गाड़ियों की अनलोडिंग में वहां की लेबर के द्वारा अपने जिले की गाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण दो-दो दिन तक पन्ना की गाड़ियां खड़ीं रहीं जिससे समय की काफी बर्बादी हुई है।”





विगत दिनों ग्राम बरबसपुरा एवं देवरी में कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए जाने के कारण अन्य ग्रामों के साथ इन ग्रामों को भी कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा पूर्व कन्टेनमेंट ग्रामों का भ्रमण गत दिनों करने के उपरांत सोमवार 1 जून को देर शाम तक बरबसपुरा एवं देवरी गांव का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने वहां नियुक्त आरआरटी दल के डाॅक्टर, ग्राम पंचायत सचिव कमलेन्द्र सिंह बुन्देला से ग्राम की समस्याओं की जानकारी हांसिल की। उन्हें ज्ञात हुआ कि ग्राम में अति गरीब लोग निवास करते हैं। उनके घरों पर रोजमर्रा के उपयोग संबंधी साधन नहीं हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम के लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने खाद्यान्न, पेयजल, बच्चों के लिए दूध, शौंचालय आदि की समस्या की जानकारी दी गयी।
कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर 60 परिवारों को संयुक्त खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए। इन पैकेटों में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, नमक, साबुन आदि रखा गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए दूध के पैकेट उपलब्ध कराए गए। मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देश दिए कि नगर परिषद अमानगंज से ग्राम में चलित शौचालय स्थापित कराए। पेयजल के लिए टेंकर लगाया जाए। ग्राम में स्थापित हैण्डपम्प को पानी भरने के बाद प्रत्येक बार सेनेटाइज करने की व्यवस्था की जाए।
इसी प्रकार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने ग्राम देवरी में पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं अधिकारियों को निर्देश देकर ग्राम के लोगों को घर पर ही किराना एवं सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गांव में पशु आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी द्वारा गांव के लोगों को समझाईश दी गयी कि वे अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर गांव में नियुक्त किए गए शासकीय अमले को जानकारी दें। किसी भी का स्वास्थ्य खराब होता है तो गांव में नियुक्त आशा कार्यकर्ता अथवा आंगनवाडी कार्यकर्ता को तत्काल सूचना दें। जिससे आरआरटी दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर श्री शर्मा ने गुनौर के महाविद्यालय में स्थापित केयर सेंटर का निरीक्षण सोमवार 1 जून को रात्रि में पहुंच कर किया। यहां की गयी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करने के साथ मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी, चिकित्सक, तहसीलदार एवं संबंधितों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सेंटर हर समय कोविड संबंधी व्यक्तियों को भर्ती करने के लिए तैयार रहें।


बहरहाल अच्छी बात यह है कि सोमवार की देर शाम जैसे ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ. एल. के. तिवारी को नर्स की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चला तुरंत बगैर किसी देरी के नर्स को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके सम्पर्क में आए व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर 24 लोगों के सैम्पल लिए गए। सभी लोगों को रात्रि में ही पुराना पन्ना स्थित क्वारंटाइन सेंटर में फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक एहतियात के तौर पर रखा गया है। पन्ना के धाम मोहल्ला में गुजरात से लौटे एक प्रवासी युवक के बाद नर्स के रूप में दूसरा पॉजिटिव केस मिलने पर मोहल्ले के शेष भाग को रात्रि में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में सील कराकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। रात्रि में इलाके को सैनेटाइज भी कराया गया।



