* संक्रमितों में दो वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल
शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नोवल कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में आज 161 कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 146 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 14 सैम्पल की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित मरीजों में पन्ना के 8 और आंचलिक क्षेत्रों के 6 मरीज बताए जा रहे हैं। जिनमें मुख्य रूप से देवेन्द्रनगर के चिकित्सक, सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में पदस्थ लिपिक, दो वर्षीय मासूम बच्चा और बैंककर्मी शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 314 हो गए हैं। आज कोरोना के 5 मरीजों के इलाज पश्चात स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में अब तक 272 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 42 पॉजिटिव मरीजों का पन्ना के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और दूसरे जिलों में स्थित अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना के 146 सैम्पल की जांच होना फिलहाल शेष है।
पन्ना में यहां मिले संक्रमित

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी द्वारा सोमवार 7 सितंबर को जारी कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन के अनुसार पन्ना में बड़ा बाजार निवासी 63 वर्षीय पुरुष, टिकुरिया मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय स्वास्थ्य विभाग के लिपिक, 56 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला बेनीसागर में 2 वर्षीय मासूम बालक, जिला जेल पन्ना में 22 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय एवं 28 वर्षीय पुरुष बैंककर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्रनगर में 38 वर्षीय चिकित्सक के साथ 60 वर्षीय वृद्ध पुरुष, 28 वर्षीय एवं 23 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शाहनगर क़स्बा के वार्ड क्रमांक-8 में रहने वाले 74 वर्षीय वृद्ध पुरुष, ग्राम देवरी में 22 तथा विकासखण्ड अजयगढ़ के ग्राम देवगांव में 32 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों के संबंधित क्षेत्र को कन्टेनमेंट एरिया निर्धारित करने एवं उनके सम्पर्क में आने वालों को चिन्हित करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीमों द्वारा की जा रही है।
2











कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने बताया कि स्व. श्री हार्डीकर ने पुनीत उद्देश्य से समाज की सही अर्थों में सेवा करने और लोगों के बीच सद्भाव एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सेवादल की स्थापना की थी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र बागरी, विजय चतुर्वेदी, गुलजारी लाल पटेल एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक देवेन्द्रनगर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी नेताओं ने स्व. श्री हार्डीकर छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मौन धारण कर उन्हें श्रद्धंजलि दी गई। साथ ही कोंग्रेस के सेवादल संगठन के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर का पुण्य स्मरण करते हुए योगदान को याद किया गया।






पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखण्ड के चयनित शिक्षकों ने सोमवार 1 सितम्बर को अजयगढ़ एसडीएम के माध्यम से ऱाज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में वर्ष 2011 के 8 वर्ष बाद 2018 में सितम्बर माह से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन 2 साल बाद भी यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का दिनांक 1 जुलाई 2020 से दिनांक 3 जुलाई 2020 तक वेरिफिकेशन कराया गया। मगर, बाद में कोरोना वायरस संक्रमण का बहाना बनाकर इस प्रक्रिया को रोक दिया गया। इससे प्रदेश के 19200 उच्च माध्यमिक तथा 11374 माध्यमिक के चयनित शिक्षक सीधे तौर पर प्रभावित हैं। काफी समय से इनके द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से और ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखते हुए ज्वाइनिंग के लिए आवाज़ बुलंद की जा रही है लेकिन स्वयं को युवाओं का हितैषी बताने वाली प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री इस ज्वलंत मुद्दे मौन साधे हुए हैं। हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल पर प्रदेश सरकार की चुप्पी न सिर्फ हैरान करने वाली है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में कमल प्रजापति, किशोरी लाल, हरीचरण यादव, अरविन्द प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार सुनकर, सुशील कुमार, आरती अहिरवार, प्रशंसा विश्वकर्मा, राजाजी बुंदेला, निशा प्रजापति, कविता प्रजापति, दीपक मिश्रा, रिंकू अहिरवार एवं राजकरण प्रजापति शामिल रहे।



