पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का जबलपुर तबादला, संजय कुमार होंगे नए कलेक्टर

0
2178
पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा।
शादिक खान पन्ना।(www.radarnews.in) मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत पन्ना कलेक्टर एवं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कर्मवीर शर्मा की नवीन पदस्थापना जबलपुर कलेक्टर के रूप में की गई है। जबकि महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित मध्यलोक भवन में पदस्थ संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय कुमार मिश्रा को पन्ना का नया कलेक्टर बनाया गया है। संजय कुमार मिश्रा वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार की देर शाम पन्ना कलेक्टर के स्थानांतरण की खबर आते ही मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश सोशल मीडिया वायरल हो गया।
प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश।