* किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने नवीन कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
* भारतीय किसान यूनियन की महारैली में जिले भर के किसान होंगे शामिल
शादिक खान, पन्ना। ( www.radarnews.in) केन्द्र सरकार के द्वारा पारित किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर लाखों किसान पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे हैं। इनके समर्थन में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के किसान एकजुटता दिखाते हुए काले कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार 25 जनवरी को आक्रोशित किसान ट्रेक्टर महारैली निकालेंगे। जिला मुख्यालय पन्ना में निकलने वाली महारैली का आयोजन भारतीय किसान यूनियन (अरा.) के तत्वाधान में किया गया है। भाकियू के नेताओं का दावा है, इस महारैली में करीब 500 ट्रेक्टर व जिले के प्रत्येक गांव से किसान भाई शामिल होंगें। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व निकलने वाली आक्रोशित किसान ट्रेक्टर महारैली को लेकर जिले प्रशासनिक व राजनैतिक हल्कों में काफी चर्चा है।
भारतीय किसान यूनियन के संभागीय अध्यक्ष सेवालाल पटेल ने रडार न्यूज़ से चर्चा में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोदी मीडिया लगातार यह भ्रम फैला रहे थे कि, किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसानों का आंदोलन है। जबकि देश के अन्य राज्यों के किसान सरकार के साथ हैं, इस झूठ का पर्दाफाश करने एवं कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत अपने भाईयों के समर्थन में एकजुटता के साथ आवाज बुलंद करने ट्रेक्टर महारैली निकालने का निर्णय लिया गया।

किसान नेता सेवालाल पटेल ने बताया कि सोमवार 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिले भर के ट्रेक्टर पन्ना के पॉलीटेक्निक कॉलिज ग्राउण्ड में एकत्र होंगे। जहाँ किसान विरोधी काले कानूनों पर किसान भाई अपने विचार व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे पन्ना नगर में ट्रेक्टर रैली निकाली जायेगी। रैली में शामिल सभी किसान ट्रेक्टरों से नवीन कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर वहाँ प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के पन्ना जिलाध्यक्ष बसंत लाल पटेल बताया कि सोमवार को होने वाली ट्रेक्टर रैली में जिले भर से 500 ट्रेक्टर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समूचे जिले के किसान इन काले कानूनों के विरोध में है और केन्द्र की मोदी सरकार के हठधर्मी रवैये को लेकर उनमें जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ट्रेक्टर रैली के दौरान किसानों का यह आक्रोश सड़कों पर देखने को मिलेगा।
2




उल्लेखनीय है कि पन्ना के समीपी ग्राम रानीपुर-सरकोहा क्षेत्र में लम्बे समय से ताबड़तोड़ तरीके से वन, राजस्व एवं निजी भूमि पर हीरों की वैध-अवैध खदानें चल रही हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निहित स्वार्थ पूर्ती के चलते इसे घोषित-अघोषित तौर पर इन्हें संरक्षण दे रहे थे। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा माफियाओं-गुण्डों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त निर्देश देने के बाद पन्ना जिला प्रशासन ने सॉफ्ट टारगेट से कार्रवाई की शुरुआत करते हुए रानीपुर की कथित तौर अवैध हीरा खदानों पर छापा मारा।




ढावा संचालक पिंटू सेन (बंगाली) जरुआपुर ने बताया कि उसे सिर्फ फ्रिज और नाममात्र का समान ही निकालने दिया। इसके बाद बगैर किसी नोटिस के तुरंत ढाबे पर बुल्डोजर चलवा दिया। ढावे को ध्वस्त किए जाने से उसके अंदर रखा अघिकांश समान भी मलबे में तब्दील हो गया। इस कार्रवाई के चलते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पिन्टू के ढावे को गिराने के दौरान पुलिस को वहाँ से अवैध शराब बरामद हुई है। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक शराब की मात्रा पता नहीं चल सकी। ढावों को नेस्तनाबूद किए जाने से व्यथित संचालकों ने बताया कि उन्हें 5-5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
छतरपुर-पन्ना मार्ग किनारे स्थित पिन्टू के ढाबे को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा गरीबों पर कार्रवाई किए जाने का खुलकर विरोध किया गया। श्री गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह गरीबों के कल्याण के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं और आप लोग उनकी मंशा के विपरीत गरीबों पर स्ट्राइक कर रहे हैं। अगर अतिक्रमण हटाना ही है तो माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाओ जोकि बेशकीमती जमीनों पर कब्ज़ा करके बैठे हैं और प्लाट बेंच रहे है। किसी तरह अपना जीविकोपार्जन करने वाले गरीबों पर कार्रवाई करके आप लोग क्या साबित करना चाहते हैं।






इस स्थिति में ग्राम के जागरूक लोगों ने राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूर संघ जिलाध्यक्ष पन्ना केपी सिंह बुन्देला के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बख़्तरी का घेराव कर दिया। श्री बुन्देला ग्राम बख़्तरी के ही निवासी हैं साथ ही वे और उनका परिवार भी गंदे पानी की निकासी की समस्या से काफी समय से परेशान रहा है।


विधायक बागरी ने कोंग्रेस जनों से कहा कि टिकिट के लिए दावेदारी करना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन दावेदारों के बीच से टिकिट किसी एक सुयोग्य व्यक्ति को ही मिलता है। इसलिए टिकिट जिसे भी मिले हम सबको एकजुटता के साथ नगर परिषद अध्यक्ष एवं अधिक से अधिक वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर आगामी चुनाव को हमेशा के लिए इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराना है। विधायक शिवदयाल बागरी एवं पर्यवेक्षक मनीष शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जोकि पार्टी में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समर्पित रहकर निरंतर कार्य कर रहे हैं।
रायशुमारी की बैठक में महामंत्री जिला कोंग्रेस दीपचन्द्र अग्रवाल, हीरा सिंह डिघौरा, बिहारी तिवारी पूर्व सरपंच सिली, जिला मीडिया प्रभारी जुबेर खान, ब्लाक कोंग्रेस कमेटी गुनौर के अध्यक्ष जयनरेश द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात गुनौर विधायक एवं पर्यवेक्षक ने टिकिट के दावेदारों से बारी-बारी से मुलाक़ात कर उनके बायोडाटा प्राप्त किए। साथ ही टिकिट की मांग को लेकर उनके आधार एवं चुनावी जीत के दावों की टोह ली। इस बैठक में बड़ी संख्या में गुनौर एवं क्षेत्र के कोंग्रेस जन उपस्थित रहे।

