बीरा मार्ग के शेष भाग का 5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, खनिज मंत्री ने किया भूमिपूजन

2
कन्याओं के पैर पखार कर पूजन किया….आदिवासी बहनों से राखी बंधवाई….लिया आशीर्वाद

* दूरस्थ पठारी क्षेत्र कल्दा में युवा समाजसेवी डॉ. अमित ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
* गरीब आदिवासी भाई-बहनों का निःशुल्क इलाज करवाने का किया वादा
शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. अमित खरे ने रक्षाबंधन का त्यौहार आदिवासी बाहुल्य दूरस्थ पठारी क्षेत्र कल्दा में आदिवासी बहनों-बच्चियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम डॉ. अमित ने आदिवासी कन्याओं के पैर पखार कर पूजन किया, इसके बाद आदिवासी बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। उनके द्वारा सभी बहनों को उपहार भेंट किए गए। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डॉ. अमित द्वारा आदिवासी भाई-बहनों की निःस्वार्थ भाव से सेवा को सतत जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने, पठार वासियों के बीमार पड़ने पर नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने का वचन दिया है।

पन्ना जिले का पचमढ़ी कहलाने वाले आदिवासी बाहुल्य दूरस्थ पठारी वन क्षेत्र कल्दा के लोगों के आमंत्रण पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. अमित खरे इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार आदिवासी बहनों के साथ मनाया। कल्दा पहुँचने पर आदिवासी बहनों ने कलश एवं रंगोली सजाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. अमित को लेकर कल्दा पठार के लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान उन्होंने आदिवासी कन्याओं के पैर पखार कर पूजन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में आदिवासी बहनों ने अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। युवा समाजसेवी ने बहनों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और सभी को गिफ्ट दिए। उल्लेखनीय है कि, दूरस्थ पठारी वन क्षेत्र कल्दा के लोगों के लिए डॉ. खरे के द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। जिसका लाभ क्षेत्र बीमार व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाएं उठा रही हैं।
पठार क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों को विस्तार देते हुए युवा समाजसेवी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर क्षेत्र के गरीब आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने का वचन दिया। आपने, क्षेत्रवासियों के बीमार पड़ने पर उन्हें नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने का बड़ा वादा किया है। डॉ. अमित खरे की इस घोषणा का पठार के लोगों ने स्वागत करते हुए उनकी प्रशंसा की है।
MP : पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने आदिवासी बाहुल्य दूरस्थ पठारी क्षेत्र कल्दा में रक्षाबंधन पर्व आदिवासी बहनों के साथ मनाया। उन्होंने कन्या पूजन के बाद आदिवासी बहनों से राखी बंधवाई। डॉ. अमित ने आदिवासी भाई-बहनों का निशुल्क इलाज कराने का वादा किया। pic.twitter.com/gxsP5UlvH6
— Radar News (@RadarNews4) September 2, 2023
2
कमजोर वर्गों को जोड़ने और बूथ स्तरीय कमेटी गठित करने जयस चलाएगा अभियान

* अजयगढ़ के झिन्ना ग्राम में आयोजित की गई जयस की ब्लॉक स्तरीय बैठक
पन्ना। (www.radarnews.in) जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झिन्ना स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर के समीप जय आदिवासी शक्ति (JAYS) संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन गत दिवस अजयगढ़ विकासखण्ड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कोंदर की अध्यक्षता में किया गया। जयस संगठन द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय इस बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश गौंड़, प्रवक्ता जयराम यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार कोंदर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में विकासखण्ड के सभी ग्रामों में जयस संगठन की बूथ स्तरीय कमेटी गठित करने, संगठन से समाज के पिछड़े, गरीब, शोषित-वंचित वर्ग के लोगों जोड़ने, साथ ही आदिवासी-पिछड़ा समाज के हित में काम करने वाले प्रतिष्ठित ग्रामीणों को भी संगठन में शामिल किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक पदाधिकारियों ने सुझाव दिया गया कि, जयस द्वारा किए जाने वाले कार्यों से संगठन की सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक क्षेत्र में भूमिका मजबूत बनाया जाए। इसके लिए सतत रूप से काम करने का निर्णय लिया गया।
सामूहिक प्रयासों से बढ़ी संगठन की शक्ति
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता जयराम यादव ने कहा कि, जयस संगठन का सर्वाेपरी उददेश्य आदिवासी समाज को उनके अधिकार दिलाना और समाज में उनकी आर्थिक,राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बराबरी पर लाना है। इसके साथ ही साथ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के साथ मिलकर उनके लिए संघर्ष करना जयस संगठन का लक्ष्य है। इसके लिए बूथ स्तर एवं ग्राम स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय संगठन तैयार करना है। सामूहिक प्रयासों से हमारी शक्ति लगातार बढ़ रही है। हम इस स्थिति में है कि अब हर किसी की नजर हम पर है, ऐसे में हमें और अधिक सर्तकता के साथ काम करना है। आयोजित बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष आशाराम कोंदर, सचिव पहाड़ सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता सूरज आदिवासी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, संरक्षक राजेन्द्र खैरवार, मीडिया प्रभारी कमलेश, संगठन मंत्री रूपलाल, साहिल,बृजगोपाल,रामबाबू, कल्ला,रतिराम, वीरू, शुकना, बट्टे सहित विकासखण्ड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2
नव-नियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित, शुक्ल को जनसम्पर्क और बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग मिला
* राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग आवंटित
भोपाल (www.radarnews.in) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 2 माह पूर्व शनिवार 26 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री बनाए गए थे। राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल को मंत्री पद की तो वहीं राहुल लोधी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। आज मध्यप्रदेश शासन द्वारा नव नियुक्त मंत्रियों और राज्य मंत्री को विभाग आवंटित करने संबंधी आदेश जारी कर दिये गये हैं।
शासन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मंत्री गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन को नर्मदा घाटी विकास, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को जनसम्पर्क और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) और वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि, राज्य मंत्री बने राहुल सिंह लोधी पहली बार के विधायक हैं। वह 2018 में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे है। बुंदेलखंड एवं ग्वालियर-चंबल अंचल में लोधी मतदाता बड़ी तादाद में है। गौरी शंकर बिसेन और राहुल लोधी को मंत्री बनाकर भाजपा प्रदेश में ओबीसी वोटर को साध रही है। प्रदेश में पिछड़े वर्ग (ओबीसी वोटर) की तादाद 45 प्रतिशत से अधिक बताई जाती है।
2
रक्षाबंधन पर्व के चंद घंटे पूर्व जागा प्रशासन, खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की औपचारिकता निभाई
* मिठाई की दुकान में मिली एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक
* संयुक्त टीम ने चंद दुकानों की जांच करके खानापूर्ति पूरी की
शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) शहर में स्थित खाद्य सामग्री की अनेक दुकानों में मिलावटी, दूषित और एक्सपायरी डेट की सामग्री की भरमार है। इसकी जानकारी के बावजूद दुकानों की जांच कर खाद्य सामग्री के नियमित रूप से नमूने लेने की कार्रवाई करने में जिम्मेदारों के द्वारा लंबे समय से जानबूझकर शिथिलता बरती जा रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कार्रवाई न करने के एवज में दुकानदार उन्हें फीलगुड का एहसास कराते हैं। प्रत्येक दुकान से मामला फिक्स होने के चलते खाद्य सामग्री के नमूने लेने की कार्रवाई महज खानपूर्ति तक सीमित होकर रह गई है। मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दूषित-मिलवाटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के बजाए पन्ना में कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जा रही है।
जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, रक्षाबंधन पर्व से चंद घण्टे पूर्व जिला मुख्यालय में संयुक्त टीम को खाद्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की शुद्धता-गुणवत्ता जांचने का ख्याल आया। फलस्वरूप राजस्व, खाद्य और नापतौल विभाग के अधिकारियों ने आज दोपहर में शहर की चंद मिष्ठान दुकानों की जांच की और खाद्य सामग्री की जांच के लिए नमूने लिए। इस दौरान श्री कृष्णा मिष्ठान भण्डार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मिलने पर समक्ष में नष्ट करवाया गया। इसी तरह एक अन्य प्रतिष्ठान में तौलकांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर जप्त करने की कार्यवाही भी की गई।
जिला कलेक्टर हरजिंदर सिंह के द्वारा रक्षाबंधन सहित अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत अधिकारियों का दल गठित कर खाद्य दुकानों के औचक निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए हैं। टीम में प्रभारी तहसीलदार शशिकांत दुबे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी एवं कल्लू पटेल, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक राजेश राय एवं नीतू खरे तथा नापतौल निरीक्षक अर्चना मिश्रा शामिल हैं।
2
MP : दलित युवक की निर्मम हत्या से उपजा आक्रोश, नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला फूंका

* पन्ना में पुरानी कचहरी में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरौंदा नौनागिर में अनुसूचित जाति के युवक नितिन अहिरवार को न्याय मांगने पर उसे दबंगो द्वारा इतना पीटा गया कि उसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं अपने बेटे को बचाने आई उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा गया। जिससे महिला का हाथ टूट गया। यह घटना प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थकों के द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आज मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार प्रदेश भर प्रदर्शन किया गया। सागर की नृशंस और अमानवीय घटना के विरोध स्वरूप पन्ना में आज पुरानी कचहरी चौराहे पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मंत्री के संरक्षण में दलितों पर अत्याचार !
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह तानाशाह हो गए हैं और इस प्रकार से उनके संरक्षण में दलितों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। श्री अवस्थी ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। पन्ना युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पटैरिया ने दलित युवक की मारपीट कर निर्मम हत्या किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
सागर की दिल दहलाने वाली घटना को लेकर किए गए पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके दुबे, मार्तंड देव बुंदेला, शशिकांत दिक्षित, मनीष मिश्रा, कदीर खान, अक्षय जैन, रमन दीक्षित, अरविंद राय, अंकित शर्मा, अमित शर्मा, पिंकू सिद्दीकी, सत्यम उपाध्याय, एजाज खान, मिस्टर राइन, फैज मोहम्मद, फैयाज मोहम्मद, अमित सेन, देबू गौंड़, सुंदरम रैकवार, भूपेंद्र सिंह परमार, अजय तिवारी, रवि तिवारी, ज्ञान यादव, शालू केशरवानी, अंकित रजक, अभय व्यास, नसीम खान, रत्नेश जड़िया, सचिन जड़िया, इमरान राइन, अभिषेक चौरसिया, सजल ताम्रकार, राहुल, सुलभ जड़िया, आकाश, विवेक, वेद, प्रियेश, रोहित, नीतीश भट्ट, हिमांशु आदिवासी, सुनील अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
2
भाजपा की भ्रष्ट और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : श्रीकांत पप्पू

* पीपीसी मेंबर ने कहा- “खनिज मंत्री के जिले में खनिज संपदा का दोहन न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण”
* कांग्रेस की मंडलम स्तरीय बैठक में पोलिंग बूथ जिताने का लिया संकल्प
पन्ना। (www.radarnews.in) ब्लाक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अंतर्गत आने वाले तारा मंडलम में आज मंडलम स्तरीय बैठक का आयोजन मंडलम अध्यक्ष बाल किशोर शर्मा के संयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता श्रीकांत पप्पू दीक्षित के द्वारा की गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर स्वागत किया बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। हम सब की यह कोशिश होनी चाहिए कि कांग्रेस पार्टी की जो घोषणाएं विधानसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ जी के द्वारा की गई है, उसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करते हुए जनमानस तक पहुंचाएं। श्री दीक्षित ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार व अत्याचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में खनिज मंत्री हमारे विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, लेकिन जिले में खनिज का दोहन ना हो पाने के कारण हजारों की तादाद में जिले के मजदूर गरीब तपके के लोग पलायन कर रहे हैं जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पोलिंग बूथ जीत के लिए जी-जान लगा देंगे
तारा मंडलम के अध्यक्ष बालकिशोर शर्मा ने बैठक में कहा कि हमारे जो बीएलए हैं उनका प्रशिक्षण वह स्वयं देंगे। हमारे क्षेत्र के 17 पोलिंग बूथ पर पार्टी की विजय के लिए जी जान से कार्यकर्ता मेहनत करेंगे, और हमें पूर्ण विश्वास है सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, महामंत्री राम प्रसाद कुशवाहा, सूरज मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, मुकेश द्विवेदी, परसराम कुशवाहा, राम प्रकाश कुशवाहा, भद्दी कुशवाहा, खुशीराम कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामभुवन कुशवाहा, नत्थू कुशवाहा, दीपलाल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, गया प्रसाद गर्ग, अन्नलाल कोरी, मुकेश चौधरी, रोहित यादव, राजकुमार यादव, राम भगत पटेल, बैजनाथ कुशवाहा, अवध बिंदुआ, बृजेंद्र सिंह परमार, रूपनारायण मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, रामकृष्ण कुशवाहा, रोहित यादव, राजकुमार यादव, सूरज मिश्रा, सुनील अवस्थी सहित क्षेत्र के की गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक तिवारी द्वारा किया गया।
2
MP : लेखा अधिकारी व कोषालयीन लिपिकों के सामूहिक अवकाश पर रहने से वित्तीय और लेखा संबंधी कार्य ठप्प पड़े, सरकार के राजस्व पर पड़ा असर

* वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पन्ना। (www.radarnews.in) शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की विगत कई वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। संयुक्त मोर्चा जिला इकाई पन्ना एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर अधिकारी-कर्मचारी आज एक दिवस के सामूहिक अवकाश में शामिल हुए। इसमें मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा संघ भी शामिल रहा। इस कारण कोषालय, उप कोषालय तथा पेंशन कार्यालय और अन्य विभागों में वित्तीय व लेखा संबंधी कार्यों को देखने वाले समस्त अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग के अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश पर रहने से शासन के कार्य पर प्रभाव भी पड़ा है। कोषालयीन सेवा के लिपिक संवर्ग द्वारा भी वेतन विसंगति को लेकर अवकाश में सहभागिता की गई। इस कारण कोषालय में कोई भी देयक आहरित नहीं हो सका और न ही आज पेंशन प्रकरणों का निराकरण हो सका है। सेवा पुस्तिका का वेतन अनुमोदन भी नहीं हो पाया। इसका असर शासन के राजस्व पर हुआ है।
ग्रेड वेतन- 4200/- करने की मांग
मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग से कनिष्ठ संवर्ग अधीक्षक का वेतन अधिक है एवं राजपत्रित है, इस वेतन विसंगति को दूर करते हुए कनिष्ठ संवर्ग अधीक्षक के समान ग्रेड वेतन 4200 किया जाए और राजपत्रित घोषित किया जाए। अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग को अन्य संवर्ग की भांति समयमान में उच्च वेतनमान पदोन्नति पद का दिया जाए अर्थात पदोन्नति पद का प्रथम समयमान 5400, द्वितीय 6600, तृतीय 7600, चतुर्थ 8700 ग्रेड वेतन दिया जाए। इसी प्रकार अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग को वित्त सेवा की भांति उच्च वेतन के लिए चयन संबंधी भर्ती नियम में संशोधन जो कि प्रशासकीय अनुमोदन के बाद वित्त विभाग में लंबित है, उसे कैबिनेट में बुलाकर पारित करवाया जाए। ज्ञापन में अन्य जायज मांगों को पूर्ण करने का उल्लेख भी किया गया है।
ये रहे शामिल
एसडीएम पन्ना अशोक अवस्थी को सहायक पेंशन अधिकारी मुकेश साहू एवं अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा आधिकारी कर्मचारी संघ पन्ना कृष्णपाल सिंह यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सहायक कोषालय अधिकारी रामप्रताप प्रजापति एवं अंशु खरे, सहायक पेंशन अधिकारी आर.के. रवि, परियोजना लेखाधिकारी लोक निर्माण विभाग (भवन) देवेन्द्र कुमार सिंह, लेखा अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इकाई-1 धीरेन्द्र सिंह परिहार, आर. डी. चौरसिया अध्यक्ष लिपिक संवर्ग, दिनेश पटेल अध्यक्ष पशु चिकित्सक संघ सहित समस्त संघों के पदाधिकारी व सदस्य भी सम्मिलित हुए।
2


मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ने बीरा में एक लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित जनपुस्तकालय और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 लाख 95 हजार रूपए की लागत से निर्मित फिल्टर नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। ग्राम गुदहा और झिन्ना के स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मंत्री ने गुदहा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।










