खजुराहो लोकसभा सीट : बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा 1 लाख 35 हजार वोट से आगे, 2014 की जीत का तोड़ सकते हैं रिकार्ड

0
1125
भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा।
पन्ना/खजुराहो। (www.radarnews.in) बुंदेलखंड की खजुराहो संसदीय सीट पर अब तक हुई मतगणना के रूझानों के अनुसार फिलहाल भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बीडी शर्मा करीब 135,463 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अब तक 224244 मत प्राप्त हुए है। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी  कविता सिंह  को 88781 वोट मिले हैं। फिलहाल ईव्हीएम के 347919 मतों की गिनती पूरी हुई है। मतगणना अभी भी लगातार जारी है। बीजेपी प्रत्याशी की बम्फर बढ़त को देखते हुए यहां उनकी प्रचंड बहुमत से जीत होने की संभावना जताई जा रही है। बहुत संभव है कि वे अपने दावे के अनुसार वर्ष 2014 कि भाजपा की जीत को भी पीछे छोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाएं। रडार न्यूज़ को अब तक संपन्न हुई मतगणना के प्राप्त रूझानों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा को 64.45 प्रतिशत वोट और कांग्रेस की उम्मीदवार महारानी कविता सिंह को 25.52 प्रतिशत वोट मिले हैं। ईव्हीएम के मतों की गिनती लगातार जारी है। अंतिम चुनाव परिणाम आने में अभी कुछ घंटे का वक्त लगेगा फिलहाल जो तस्वीर सामने आई है उससे भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं करारी शिकस्त की ओर बढ़ रही कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक निराश नजर आ रहे हैं।

खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सभी 17 प्रत्याशियों को अब तक मिले वोटों का ब्योरा-

Madhya Pradesh-KHAJURAHO
Results
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 MAHARANI KAVITA SINGH NATIRAJA INC 88781 0 88781 25.52
2 V.D. SHARMA (VISHNU DATT SHARMA) BJP 224244 0 224244 64.45
3 ASHWANI KUMAR DUBEY SABHP 2811 0 2811 0.81
4 JAGDESH KUMAR PATEL AKBHAD 1139 0 1139 0.33
5 DESH PAL PATEL APoI 1564 0 1564 0.45
6 MANISH MISHRA RTAMP 541 0 541 0.16
7 ADVOCATE RAKESH KUMAR SHUKLA AIFB 605 0 605 0.17
8 VEER SINGH PATEL SP 10751 0 10751 3.09
9 SANT KUMAR SHARMA SGUP 642 0 642 0.18
10 ABDUL IMRAN IND 909 0 909 0.26
11 GIRIRAJ KISHOR (RAJU) PODDAR IND 819 0 819 0.24
12 NARENDRA PANDEY (RAM JI) IND 772 0 772 0.22
13 PARWAT SINGH IND 1113 0 1113 0.32
14 BHOOPAT KUMAR ADIWASI IND 1884 0 1884 0.54
15 MEENA/LALIT RAIKWAR IND 3554 0 3554 1.02
16 RAJKUMAR IND 3159 0 3159 0.91
17 VINOD KUMAR IND 1761 0 1761 0.51
18 NOTA NOTA 2870 0 2870 0.82
Total 347919 0 347919