Home Blog Page 22

जनसुनवाई : कमिश्नर ने आवेदकों को सामने बैठाकर सुनीं समस्याएं, तत्परता से किया निराकरण

0
कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन से प्राप्र्त आवेदन पत्रों पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला द्वारा सुनवाई की गई।

*      आवेदकों को पात्रतानुसार कल्याणकारी योजनाओं का दिलाया लाभ

*     आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण करने दिए निर्देश

शहडोल। (www.radarnews.in) कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदन करते हुए शहडोल जिले के ग्राम पंचायत जोधपुर की रेखा कोल ने कमिश्नर को बताया कि 26 फरवरी 2022 को सड़क दुर्घटना में मेरे पति स्वर्गीय नरेश कोल का आकस्मिक निधन हो गया है। मेरे पति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पति के आकस्मिक निधन के कारण मेरे पास जीविकोपार्जन के लिए कोई साधन नहीं है। रेखा बाई कोल ने कमिश्नर से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही। जिस पर कमिश्नर ने रेखा बाई कोल से विस्तृत चर्चा की तथा निर्देश दिए कि रेखा बाई कोल को सड़क दुर्घटना परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा एवं पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही आर्थिक सहायता का भी लाभ मुहैया कराया जाए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि रेखा बाई कोल को नि:शुल्क राशन व्यवस्था योजना का भी लाभ दिलाया जाए तथा शासन द्वारा जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए संचालित योजना का लाभ भी दिलाया जाए।

अवैध तरीके से भूमि विक्रय करने की होगी जांच

जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम पंचायत गोरतरा की गुल्ली बैगा एवं एक अन्य बैगा महिला ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि उन्हें वन अधिकार अधिनियम के तहत एफआरए के पट्टे दिए गए थे। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनकी भूमि को चोरी से बेंच दिया गया है। गुल्ली बैगा एवं अन्य बैगा महिला ने कमिश्नर से उनके पट्टे की जमीन को षणयंत्रपूर्वक बेंचने की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही। जिस पर कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आवास की दूसरी किश्त जारी करने के निर्देश

जनसुनवाई में वार्ड नं. 3/4 सोहागपुर जिला शहडोल निवासी सविता तिवारी ने आवेदन देकर बताया कि मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी प्रथम किस्त मुझे प्राप्त हो गई है तथा प्रथम किस्त के अनुसार मैंने मकान भी तैयार कर लिया है। उनका कहना था कि मुझे मेरे मकान को पूर्ण रूप से तैयार करने के लिए दूसरी किस्त भी जारी कराई जाए। जिस पर कमिश्नर श्री शुक्ला ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए मामले की जांच कर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त का जारी करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कमिश्नर द्वारा अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई । जनसुनवाई में मुख्य वन संरक्षक एलएल उईके, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारी छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की करें जांच : कलेक्टर

0
टीएल बैठक में विभागवार योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (मध्य में) ।

*     कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

*     राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराएं, किसी भी स्थिति में न रहें लंबित 

शहडोल। (www.radarnews.in) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में  सोमवार 9 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमाकंन, बंटाकन, नामातंरण जैसे अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराए किसी भी स्थिति में राजस्व के प्रकरण लंबित न रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि जिस प्रकरण में दोनों पक्षों से शिकायत की जाती हैं ऐसे प्रकरण में राजस्व अधिकारी दोनों पक्षों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निराकरण करना सुश्चित करें।

निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर तुरंत करें कार्य प्रारंभ

टीएल बैठक में कलेक्टर ने निमार्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में जितने भी निर्माण कार्य होने हैं उन निर्माण कार्यों के लिए जमीन आवंटन कराने से पूर्व निर्माण संबंधित संपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न कर लें, इसके बाद जमीन आबंटन करा कर तत्काल कार्य प्रारम्भ कर दें। ताकि आवंटित जमीन में किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जा सके। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएम जनमन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, उन्होंनें कहा कि पीएम जनमन के किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत आधार, आयुष्मान एवं जाति प्रमाण पत्र के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम जनमन के तहत आने वाले हितग्राहियों का आधार, आयुष्मान एवं जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें।

छात्रावासों में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचें

बैठक में कलेक्टर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले के समस्त छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा छात्र छात्राओं को छात्रावासों में मिलने वाली सुविधाओं की जांच करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान छात्रावासों की साफ-सफाई एवं छात्र-छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करें तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोनज एवं स्वच्छ पानी मिले यह सुनिश्चि करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने, खाद्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह (IAS), श्रीमती प्रगति वर्मा , श्रीमती ज्योति परस्ते, नरेन्द्र सिंह धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिसीमन आयोग : जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण करने मंगाए सुझाव

0
सांकेतिक मानचित्र।

  सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव को उपलब्ध कराने होंगे सुझाव

पन्ना। (www.radarnews.in) जनसामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, राज्य का क्षेत्रफल अधिक है परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कई गांव ऐसे हैं जिनकी जिला मुख्यालय से दूरी बहुत अधिक है, इसी प्रकार कई संभाग बहुत छोटे हैं। इस प्रकार की सभी विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से नया परिसीमन आयोग गठित कर जिलों व संभागों के पुनरीक्षण का दायित्व सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को सौंपा गया है। जनसामान्य से गांवों और जिलों की सीमाओं के पुनरीक्षण संबंधी सुझाव श्रीवास्तव को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

युवाओं ने डीआईजी को भेंट की इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा

0
शहडोल। (www.radarnews.in) पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शहडोल जोन सुश्री सविता सुहाने को आज ग्रीन गणेश अभियान के अंतर्गत उमरिया जिले के युवाओं द्वारा गोबर व मिट्टी के बने इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा भेंट की। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उमरिया के युवा ग्रीन गणेश अभियान सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। डीआईजी शहडोल जोन सुश्री सविता सुहाने ने उमरिया जिले के युवाओं की टोली व युवा टीम द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों सराहना भी की। इस अवसर पर युवाओं की टोली में हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अंकित गौतम केवट आदि उपस्थित रहे।

लोधी समाज ने पन्ना में विशाल वाहन रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

0
वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष पर लोधी समाज के द्वारा पन्ना जिला मुख्यालय में विशाल वाहन रैली निकली गई।

*     वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

*     राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन के रूप मनाई गई वीरांगना की जयंती

शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष पर रविवार 8 सितंबर 2024 को पन्ना नगर के एवरशाइन गार्डन में राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन आयोजित हुआ। इसके बाद लोधी समाज के लोगों ने नगर में विशाल वाहन रैली निकालकर अघोषित तौर पर शक्ति प्रदर्शन किया। गाजे-बाजे के साथ निकली गई वाहन रैली का नगर में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, जलपान एवं स्वल्पाहार से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पन्ना के स्थानीय सामाजिक बंधुओं सहित अजयगढ़, पहाड़ीखेरा, गुनौर, पवई, रैपुरा सहित नागौद, बरौंधा, चंदला, बांदा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोधी समाज एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए, कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर पूरे अगस्त माह एक पेड़ वीरांगना अवंती बाई के नाम महा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया एवं 16 अगस्त को अलग-अलग संगठनों एवं व्यक्तियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसके बाद 8 सितंबर को समस्त संगठनों एवं गणमान्य सामाजिक बंधुओं के द्वारा मिलकर पन्ना नगर के एवरशाइन गार्डन में राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया।

अतिथियों का किया सम्मान

वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष पर पन्ना में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षा पूर्व मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले को सम्मानित करते समाजजन।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना अवंती बाई लोधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, इसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया एवं युवाओं के द्वारा नगर में विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों बाइक सवार एवं पैदल युवा डीजे की धुन में नाचते गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस एवरशाइन गार्डन पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

कई सामाजिक हस्तियां हुई शामिल

वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष पर पन्ना में आयोजित राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन में अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले के द्वारा की गई, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं लोधी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह लोधी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रांतिकारी नेता शंकर महतो, संध्या लोधी जिला पंचायत सदस्य, करण सिंह राजपूत पूर्व डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, बाला प्रसाद लोधी सरपंच, उमा लोधी, ध्रुव सिंह लोधी, हरि सिंह ठाकुर, डॉ केपी राजपूत, देवेंद्र पाल वर्मा प्रधान, हिम्मत सिंह, गुलाब सिंह, देशपाल सिंह, श्रीराम लोधी, उदय चंद्र अज्ञानी, रामपाल सिंह, दिनेश लोधी, आनंद सिंगरौल, रामनरेश लोधी, रामशरण लोधी, राकेश लोधी शिक्षक, रामकिशोर अहिरवार, मुकेश गोंड़, डॉ मिहीलाल, शुभम सिंह राजपूत, दादूराम सिंह, विवेक सिंह लोधी, दयाशंकर लोधी, दिनेश लोधी, शिवकुमार सिंह, रोशन सिंह, रामखेलावन सिंह, जयपाल सिंह, कौशल किशोर लोधी, ओंकार सिंह लोधी दुर्गापुर, ओंकार सिंह लोधी देवगांव, महेंद्र सिंह, रामधाम सिंह, राम शरण सिंह, दीपू सिंह, दिनेश सिंह, वीरू लोधी, सोनेलाल प्रजापति, फूलचंद पहलवान, डॉ ओम प्रकाश सिंगरौल, रामचंद्र बीपी सिंह, बीएस राजपूत, शिवमोहन सिंह, श्रीलाल राजपूत, संतोष लोधी, शारदा प्रसाद सिंगरौल, लाला भैया, डॉ महेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, अखिलेश सिंह, रोशन सिंह, अवधेश लोधी धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

वक्ताओं ने दिया सामाजिक एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जालम सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित करने एवं जागरूक होने का संदेश दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले ने लोधी समाज के साथ में पक्षपात होने का आरोप लगाया। आपने समाजजनों से राजनीतिक क्षेत्र में अपनी खोई हुई शक्ति को पुनः अर्जित करने तथा समाज में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होने पर विशेष जोर दिया। शंकर महतो ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर रामखेलावन सिंह ने कहा कि लोधी समाज ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, आज भी चाहे देश की रक्षा में हो या देश के नवनिर्माण में हो लोधी समाज हमेशा आगे रहा है। मंच का संचालन रामखेलावन लोधी, राम शिरोमणि लोधी और चंद्रशेखर लोधी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।

प्रवेश प्रारंभ : ऑनलाइन-ऑफकैम्पस काउंसिलिंग अंतर्गत पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संस्था स्तरीय काउंसिलिंग शुरू

0
फाइल फोटो
पन्ना।(www.radarnews.in) अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु संस्था स्तरीय काउंसिलिंग का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर 2024 दिन मंगलवार को किया गया है। इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य दिनांक 05 सितम्बर से 09 सितम्बर 2024 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराया जा सकता है। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना जिले में दो शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में चार ब्रांच क्रमशः कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्थान रिक्त है। इसी प्रकार जिले के दूसरे शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई में क्रमशः मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन संचालित है।
उन्होंने बताया कि उक्त सभी ब्रांच में वर्तमान में प्रवेश हेतु सीट रिक्त है। दोनों संस्थाओं में विद्यार्थियों के अत्याधुनिक लैब सुविधा उपलबध है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी हेतु पन्ना में राकेश कुमार द्विवेदी से उनके मोबाइल नम्बर 9424350178 तथा प्रतिपाल सिंह 9340487909 से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सरसी आइलैंड आने पर आती है मालदीव, लक्षद्वीप वाली फीलिंग : शुक्ल

0
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरसी आइलैंड रिसोर्ट ब्यौहारी शहडोल के पर्यटन गतिविधियों के विकास पर चर्चा की।

*     सरसी आइलैंड पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल हुए रोमांचित

*     बोले-  बाणसागर का सरसी आइलैंड बनेगा मध्यप्रदेश का प्रमुख आकर्षक केंद्र

*     उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शहडोल। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर स्थित सरसी आइलैंड में आने से मालदीव, लक्षद्वीप आइलैंड और खंडवा के हनुमंतिया जैसा पर्यटन स्थल सा महसूस होता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिम, 5 स्टार होटलों जैसी सुविधाएं, आने जाने के लिए स्पीड मोटर बोट और वेडिंग डेस्टिनेशन हेतु आकर्षक स्थल जैसे अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उक्त बात आज उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सरसी आइलैंड के सभागार में पर्यटन विकास निगम की बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा।

पर्यटकों को आकर्षित करने आवागमन को बनाएं सुगम

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में पर्यटक परिवार लेकर आएं और यहां रुकें इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। साथ ही रीवा से सरसी आइलैंड के आवागमन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाएं, जिससे रीवा, मैहर व अन्य क्षेत्रो से आने वाले पर्यटकों के लिए आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के अमरकंटक, बाधवगढ़, मैहर, मुकुंदपुर टाइगर सफारी जैसे अन्य पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटक भी सरसी आइलैंड में आएं और सरसी आइलैंड की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।

मैरिज़ डेस्टिनेशन की सुविधा होगी उपलब्ध

फाइल फोटो।
बैठक में मुख्य अभियंता पर्यटन विकास निगम दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरसी आइलैंड लगभग 15 एकड़ की क्षेत्रफल में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए मारकंडेय एवं इटमा में घाट बनाए गए हैं । घाट में वोट, पार्किंग एवं टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सरसी आईलैंड में पहुंच मार्ग के लिए ग्राम सरसी में भी घाट बनने के लिए प्रस्तावित है तथा सरसी आइलैंड में मैरिज डेस्टिनेशन की सुविधा भी तैयार कराई जा रही है तथा सरसी रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए 10 अतिथि कक्ष, रेस्टोरेंट, जिम, कॉन्फ्रेंस हॉल हाल, लाइब्रेरी के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विधायक शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक विवेक पांडे, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हाथी महोत्सव : हाथियों को सुबह नहलाने के बाद की जाती है मालिश, फिर खाने में परोसते हैं मनपंसद व्यंजन और फल

0
बांधवगढ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सजे-संवरे हाथी को दुलारते हुए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ व्ही.एन. अम्बाड़े।

*      बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का हुआ आगाज

*      हाथी कैंप में सात दिनों तक चलेगी हाथियों की शाही दावत

भोपाल। (www.radarnews.in) बाघों के विश्व विख्यात मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पार्क प्रबंधन बाघ के साथ दूसरे वन्य-प्राणियों का भी पूरा ध्यान रखता है। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व स्थित हाथी कैंप में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ व्ही.एन. अम्बाड़े की उपस्थिति में आज शनिवार से सात दिवसीय “हाथी महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। हाथियों को सुबह नहलाने-सजाने के साथ विभिन्न प्रकार के फल, गन्ना, नारियल और गुड़ खिलाया गया। हाथियों को स्वस्थ रखने के दृष्टिगत से उनसे एक सप्ताह तक कोई काम नहीं लिया जाएगा।
सात दिन हाथियों की दिनचर्या में सुबह हाथियों को अच्छे से नहलाया जाता है और उसके बाद नीम और अरंडी के तेल की मालिश की जाती है। सभी हाथियों को सजया-संवारा जाकर उनके मनपसंद व्यंजन दिये जाते हैं। इसके बाद रोटी खिलाकर जंगल में आराम से विचरण करने के लिए आजाद छोड़ दिया जाता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव में हाथियों के लिये सात दिन विशेष भोजन के साथ उनकी आवभगत होती है। हाथियों को केला, अमरूद, पानी वाला नारियल, गन्ना, मौसमी फल, मक्का और 10 रोटी दी जाती है। एक रोटी एक किलो की होती है। हाथी महोत्सव में आस पास के क्षेत्रों के ग्रामीणजन अपने परिवार के साथ ताला गेट के रामा कैंप पहुंचते हैं और हाथियों को फल खिलाते हैं। हाथियों के साथ फोटो खिचवाकर उनकी दिनचर्या को जानते समझते हैं।

आराम देना है उद्देश्य

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हाथी महोत्सव का उद्देश्य हाथियों और उनके महावतों को आराम देना है। साथ ही ग्रामीण भी हाथी के बारे में और उनके व्यवहार से परिचित हो। इसके लिये हाथी महोत्सव में सभी के लिए प्रवेश रहता है। यह महोत्सव वन्य प्राणियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फैली भ्रांतियों को भी दूर करता है।

शासकीय राशि का गबन करने वाले सरपंच-सचिव के विरूद्ध दर्ज होगी FIR

0
सांकेतिक चित्र।

 

*     जिला पंचायत सीईओ ने जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए दिए आदेश

*     आंगनवाड़ी सहायिका को मनरेगा मजदूर बताकर और फर्जी बिल-बाउचर से किया भ्रष्टाचार

शहडोल। (www.radarnews.in) फर्जी बिल-बाउचर तैयार कर शासकीय राशि का गबन करना ग्राम पंचायत नौढिया के सरपंच एवं सचिव को बहुत महंगा पड़ने वाला है। भ्रष्टाचार के मामले को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी को दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जनपद पंचायत ब्यौहारी को ग्राम पंचायत नौढिया सरपंच छोटेलाल सिंह एवं सचिव दिलीप पाण्डेय के विरुद्ध नजदीकी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
जानकारी अनुसार जनपद पंचायत ब्यौहारी अन्तर्गत ग्राम पंचायत नौढ़िया के शिकायतकर्ता मुकेश मिश्रा ग्राम पंचायत नौढ़िया ने अवगत कराया कि सरपंच-सचिव एवं उपयंत्री द्वारा शासकीय कर्मचारी के नाम से मनरेगा में मजदूरी आहरण करने के संबंध में अपराध दर्ज कराते हुये भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने संबंधी शिकायत की जाँच कराई गई। प्राप्त जॉच प्रतिवेदन में कार्यकारी एजेन्सी सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत नौढ़िया के द्वारा कर्मचारियों के नाम से फर्जी मस्टर रोल तैयार कर राशि का गबन करना, एवं स्टेशनरी के नाम से फर्जी बिल व्हाउचर्स तैयार कर अनियमित तरीके से राशि का गबन किया जाना पाया गया है।
इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य बराँधा मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर नौढ़िया तक कराये गये निर्माण कार्य में मस्टर रोल क्र. 557 एवं 814 में जॉब कार्ड क्र. 1/183 बी के सरल क्र. 10 में ललिता चतुर्वेदी, का नाम फर्जी तरीके से मस्टर रोल में नाम प्रवृष्टि की जाकर राशि रू. 2920.00 का आहरण किया गया है। जबकि ललिता चतुर्वेदी आंगनवाड़ी, सहायिका के पद पर वर्तमान में कार्यरत है। इसी तरह ग्राम पंचायत नौढ़िया में फर्नीचर व उपयोग में होने वाली स्टेशनरी क्रय की गई जिसमें दर्ज बिल में राशि रुपए 3450.00 का डिसटीबी छतरी का क्रय किया गया। किन्तु स्थल पर डिसटीबी छतरी का होना नहीं पाया गया। जिसमें सरपंच एवं सचिव द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी कर षड़यंत्रपूर्वक तरीके से राशि रूपए 3450.00 का गबन व प्रभक्षण किया गया है।
ग्राम पंचायत नौढिया सरपंच छोटे लाल सिंह एवं सचिव दिलीप पाण्डेय द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी कर षड़यंत्रपूर्वक बिल व्हाउचर्स, फर्जी मस्टर रोल तैयार की जाकर एक शासकीय कर्मचारी के नाम मस्टर रोल में नाम पृविष्ट की गई है। जिसमें ग्रेबल सड़क निर्माण कार्य बरौंधा मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर नौढ़िया तक निर्माण कार्य में राशि रू. 2920.00 एवं फर्नीचर व उपयोग में होने वाली स्टेशनरी क्रय की गई जिसमें दर्ज बिल में राशि रुपए 3450. 00 के नाम से डिसटीबी छतरी का बिल पाया गया किन्तु स्थल पर डिसटीबी छतरी का होना नही पाया गया है। सरपंच छोटे लाल सिंह एवं सचिव दिलीप पाण्डेय, द्वारा कुल राशि रू 6370.00 का गबन व प्रभक्षण किया गया है। जो अत्यन्त गंभीर अपराधिक प्रवृत्ति का है।

शिक्षक दिवस विशेष : शहडोल की शिक्षिका साधना जैन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनेक पुरूस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित

0
 एमएलबी स्कूल शहडोल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती साधना जैन।

 

*       नवाचारी शिक्षण विधियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास के अनवरत प्रयासों से बनीं अनुकरणीय शिक्षिका

शहडोल। (www.radarnews.in) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संभागीय मुख्यालय शहडोल के एमएलबी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती साधना जैन को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नवाचारी शिक्षण विधियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास में अनवरत प्रयासों ने उन्हें एक अनुकरणीय शिक्षिका के रूप में स्थापित किया है। श्रीमती जैन ने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का साधन न मानते हुए, छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों की स्थापना, और समाज में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनाया है।
शिक्षिका श्रीमती साधना जैन का कहना है कि, मेरे माता-पिता दोनों शिक्षक थे और उन्हीं से मुझे शिक्षक बनने की प्रेरणा मिली। मैंने शुरू से ही यह सोचती थी कि मैं बच्चों को कितनी अच्छी शिक्षा दूं और कितना अच्छा सर्वांगीण विकास करूं इसके लिए मेरे द्वारा लगातार प्रयास किए गए हैं। मेरे द्वारा पढ़ाए गए अनेक विद्यार्थी इंजीनियर और डॉक्टर के पद पर हैं और भी कई अन्य सेवाओं में है तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होता है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी हो। बच्चे पढ़ाई भी करें सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी आगे रहे तथा खेलकूद में भी आगे रहे इसके लिए हम उनके अंदर आत्मविश्वास भरते रहते हैं। मुझे वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के द्वारा दिया गया। इसके अलावा गुलाब सिंह कोठारी सम्मान, बिज्जू भाई शिक्षक सम्मान, विनय उजाला सम्मान आदि मिले हैं।