आईजी ने पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया, अधीनस्थों से सीधे संवाद कर निराकृत की समस्यायें

0
743
पुलिस गॉर्ड से सलामी लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना एवं समीप खड़े पुलिस अधीक्षक पन्ना विवेक सिंह।

* उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु किया पुरूष्कृत

* जिले में निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

शादिक खान, पन्ना। रडार न्यूज  पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना सागर जोन सागर के द्वारा गुरुवार 13 दिसंबर को पुलिस लाईन पन्ना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उन्हें पुलिस लाईन पन्ना में दुरस्ती के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिहं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. के. एस. परिहार, रक्षित निरीक्षक देविका सिहं बघेल एवं पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा । पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना ने अपने निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाईन पन्ना की आवास व्यवस्था से की।
पुलिस लाईन पन्ना में वाहनों का सघन निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना।
इसके पश्चात उन्होंने आरो प्लान्ट, आटा चक्की, भोजन मेस, वाहन व्यवस्था, ग्राउंड, दस्तावेजों के संधारण एवं उनकी अद्द्तन स्थिति का गहन निरीक्षण-अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस लाईन पन्ना में साफ-सफाई व्यवस्था एवं रिकार्ड रख-रखाव संतोषजनक पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना के द्वारा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया। वार्षिक निरीक्षण में पुलिस लाईन पन्ना की अधिकांश व्यवस्थायें बेहतर मिलने पर आईजी पुलिस द्वारा सराहना की गई साथ ही जहां पर और अधिक बेहतर करने की आवश्यकता समझी उसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सहानुभूतिपूर्वक सुनीं समस्यायें

पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक सतीष कुमार सक्सेना सागर जोन सागर के द्वारा वार्षिक निरीक्षण के बाद पुलिस लाईन पन्ना में ही विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। जिसमें उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्यायें सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया। शेष समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना विवेक सिंह को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अपराधों की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
पुलिस दरबार में उपस्थित जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण।
पुलिस दरबार में एसडीओपी पन्ना उमराव सिहं, एसडीओपी पवई बी.एस. परिहार, एसडीओपी अजयगढ़ इसरार मंसूरी, एसडीओपी गुनौर धर्मेश दीक्षित, टीआई अरविन्द कुजूर एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में पुलिस अधीक्षक विवेक सिहं द्वारा समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव– 2018 को शांतिपूर्वक निर्विध्न संपन्न कराने के लिए मेहनत व लगन से ड्युटी करने पर सभी को बधाई दी गई।