चुनावी नतीजे। पन्ना और पवई सीट पर भाजपा की बम्फर जीत, कांटे के मुकाबले में गुनौर से कांग्रेस हुई विजयी

0
1890
रिटर्निंग ऑफीसर से चुनावी जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते पन्ना सीट से भाजपा के उम्मीदवार बृजेन्द्र प्रताप सिंह।

* पवई केे नायक बने प्रहलाद, पन्ना से बृजेन्द्र ने बजाया जीत का डंका

* गुनौर में शिवदयाल को मिला सेवा का अवसर

* पवई सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक को मिली करारी शिकस्त

पन्ना। रडार न्यूज   मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2018 की मतगणना पन्ना जिला मुख्यालय के पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय स्थित मतगणना कक्षों में मंगलवार 11 दिसंबर देर शाम सम्पन्न हुई। विधानसभावार रिटरिंग आॅफीसर द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार पन्ना सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह को 68359 और निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी शिवजीत सिंह को 47651 वोट मिले। इस तरह बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने 20708 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कराई है। मतगणना के शुरूआती चरणों से ही भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बढ़त बनाये रखी जोकि अंत तक कायम रही। मतदान के बाद से ही पन्ना सीट पर बृजेन्द्र प्रताप सिंह की जीत के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन, 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से वे चुनाव जीतेगें इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
रिटर्निंग ऑफीसर से चुनावी जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते पवई सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह लोधी।
पन्ना जिले की चर्चित पवई सीट से कांग्रेस के माजूदा विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पवई से अंतिम समय में भाजपा प्रत्याशी घोषित किये गये प्रहलाद सिंह लोधी को रिकार्ड 79647 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिग्गज कांग्रेस नेता एवं विधायक मुकेश नायक 55967 वोट ही हांसिल कर सके। घोषित नतीजे के अनुसार पवई सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह लोधी ने 23680 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कराई है। पवई सीट से प्रहलाद सिंह लोधी की शानदार जीत को देखते हुए यह माना जा रहा है कि यहां चुनाव में क्षेत्रीय प्रत्याशी का मुद्दा काम कर गया है। पवई में बाहरी होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों ने भी मुकेश नायक को निपटाने में अहम भूमिका निभाई है।
रिटर्निंग ऑफीसर से चुनावी जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते गुनौर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शिवदयाल बागरी।
वहीं पन्ना जिले की अनुसूचित जाति के लिए गुनौर सीट पर कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल बागरी विजयी हुए है। पिछला चुनाव हारने वाले शिवदयाल बागरी को इस बार 57658 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा ने 55674 मत प्राप्त किये। कड़ी टक्कर के बीच कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल बागरी ने 1984 मतों के अंतर से जीत हांसिल करते हुए पन्ना जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से बचा लिया।

चुनाव परिणाम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 पन्ना

क्रमांक

नाम प्रत्याशी पार्टी

प्राप्त वोट

1 बृजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा 68359
2 शिवजीत सिंह भैया राजा कांग्रेस 47651
3 अनुपमा चरण सिंह यादव बसपा 22818
4 पहलवान दशरथ यादव सपा 3251
5 नीलम   933
6 परमलाल अहिरवार आप 507
7 लोधी महेन्द्र पाल वर्मा जनअधिकार पार्टी 10973
8 शालिगराम पाण्डेय सपाक्स 1743
9 इकराम   879
10 उदया आत्मानंद जी   1590
11 अंकित राय   576
12 एडवोकेट प्रमाद कुमार सिंह   1049
13 प्रमोद कुमार सेन   1452
14 रामबिहारी गोस्वामी   1734
15 रामभगत पटेल   3253
16 लोकपाल सिंह   640
17 विष्णु   728
18 साधु सिंह   613
19 पुष्पेन्द्र प्यासी   520

कुल विधिमान्य मत

  169309

प्रतिक्षेपित मत

  152

नोटा

  680

कुल योग

  170141

चुनाव परिणाम विधानसभा क्षेत्र क्रमंक-58 पवई

क्रमांक

नाम प्रत्याशी पार्टी

प्राप्त वोट

1 प्रहलाद सिंह लोधी भाजपा 79647
2 मुकेश नायक कांग्रेस 55967
3 सीताराम पटेल बसपा बसपा 14381
4 अनिल तिवारी आप 3846
5 कुलदीप तिवारी   792
6 गंगाराम कुशवाहा   481
7 बलमान कुशवाहा   805
8 भुवन विक्रम सिंह सपा 22384
9 महिपाल सिंह गोंगपा 9913
10 राजू प्रसाद लोधी   1243
11 कमलेश कुमार गुप्ता   1054
12 प्रकाश लोधी   1516
13 मनसुख लाल   2275
14 पं.मुकेश   1863
कुल विधिमान्य मत   196167
प्रतिक्षेपित मत   84
नोटा   3789
कुल योग   200040

चुनाव परिणाम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-59 गुनौर

क्रमांक

नाम प्रत्याशी पार्टी

प्राप्त वोट

1  शिव दयाल बागरी कांग्रेस 57658
2 राजेश कुमार वर्मा भाजपा 55674
3 जीवन लाल सिद्धार्थ बसपा 32793
4 खिलावन प्रसाद सपाक्स 3700
कुल विधिमान्य मत   149825
प्रतिक्षेपित मत   89
नोटा   3734
कुल योग   153648