शहीद अश्वनी कुमार की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ, शहीद के परिजनों को दी सांत्वना

0
1077
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबलपुर जिले के ग्राम खुड़ावल में शहीद अश्वनी कुमार काछी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

* राजकीय सम्मान के साथ जबलपुर जिले के ग्राम खुडावल की गई अंत्येष्टि

भोपाल। रडार न्यूज  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुई आतंकवादी घटना में शहीद हुए जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम खुडावल के शहीद अश्वनी कुमार काछी की शनिवार 16 फरवरी को उनके गृह ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी, सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

अपार जनसमूह ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई

जबलपुर जिले के ग्राम खुडावल में शहीद अश्वनी कुमार काछी को अंतिम विदाई देने के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा था। ग्राम में शहीद अश्विनी कुमार काछी की पार्थिव देह पहुँचने पर माहौल काफी गमगीन रहा।मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अंत्येष्टि स्थल पर शहीद अश्वनी कुमार काछी के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है।

शहीद के परिवार को 1 करोड़ रूपए की सहायता

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहीद अश्वनी कुमार काछी के परिजनों को सांत्वना दी।.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए शुक्रवार को ही शहीद के परिवार को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता, शहीद परिवार को एक नि:शुल्क आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here