अबकी बार 200 पार, चौथी बार भाजपा सरकार

1488
8241

रैपुरा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया नारा

नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पन्ना। रडार न्यूज सांसद राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती रैपुरा कस्बा पहुंचे जहां उनका पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़े, आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला उनके विशाल काफिले के पन्ना जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ शुरू हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  रैपुरा में गोल्डन सिटी के समीप प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से मिशन 2018 के लिये प्राण-प्रण से जुटने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘‘अबकी बार 200 पार चौथी बार भाजपा सरकार’’ का नया नारा दिया।  इस अवसर पर श्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश का तेजी से विकास किया है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिये योजनाएं बनाकर प्राथमिकता से उसका लाभ दिलाया जा रहा है। आप ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिये भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी से काम किया है, इसलिए प्रदेश की जनता चौथी बार भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनायेगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्वहीन पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस के पास शिवराज सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिये उसके नेता झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने नुक्कड़ सभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के हांथ उठवाकर उन्हें मध्यप्रदेश में पुनः रिकार्ड चौथी बार भाजपा की सरकार बनावाने का संकल्प दिलाया। उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं – पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रचण्ड धूप और उमस के बावजूद रैपुरा सहित विभिन्न ग्रामों में सैंकडों लोगों ने पार्टी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। करीब एक सैंकड़ा वाहनों के काफिले के साथ कटनी से सागर के लिये निकले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रैपुरा पहुँचने पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसायकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा, प्रदेश मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, बुविप्रा अध्यक्ष डा. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा उमेश सोनी, सुधीर अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परमार, जिला मंत्री महिला मोर्चा अर्चना सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा गुप्ता, श्रीमति रूप नगायच, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1488 COMMENTS

  1. Solder together the millions enchanting strapping on best fanduel casino slots – the #1 natural coins casino app in America.
    Pick up your $1000 PLAY IT AGAIN honorarium and refashion every make up, хэнд and rolling into real coin of the realm rewards.
    Irresponsibly payouts, immense jackpots, and continuous action – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

  2. Betano vous accueille Г  bras ouverts avec d’Г©normes bonus. Recevez 100 % jusqu’Г  500 € plus 200 tours gratuits juste aprГЁs votre premier dГ©pГґt https://betanogame.org/fr/bonuses/. Des machines Г  sous Megaways Г  la roulette en direct, l’excitation est sans fin. Commencez Г  gagner maintenant.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here