लापरवाही बरतने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा से पृथक

0
1208
पन्ना। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पन्ना ग्रामीण बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र से लगातार अनुपस्थित रहने, केन्द्र संचालन में लापरवाही तथा विभागीय निर्देशों के अनुसार आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन न करने वाली कार्यकर्ता-सहायिकाओं के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत नगर परिषद देवेन्द्रनगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित केन्द्र की कार्यकर्ता आरती नामदेव एवं आंगनवाडी केन्द्र ललार की कार्यकर्ता पूनम त्रिपाठी को आंगनवाडी केन्द्र से निरंतर अनुपस्थित रहने, केन्द्र संचालन में लापरवाही बरतने और केन्द्र का विधिवत संचालन न करने पर सेवा से पृथक किया गया है।