* निवर्तमान कलेक्टर हरजिंदर सिंह को पशुपालन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी
पन्ना।(www.radarnews.in) लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल ने गुरूवार 14 मार्च की देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए थे। इस फेरबदल से पन्ना जिला भी प्रभावित हुआ। पन्ना के कलेक्टर हरजिंदर सिंह को पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2010 बैच के आईएएस सुरेश कुमार की नवीन पदस्थापना पन्ना जिले में कलेक्टर के पद पर की है। पन्ना जिले के नवागत कलेक्टर एवं 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार ने आज शाम संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुरेश कुमार की कलेक्टर पद पर पहली पदस्थापना की गई है।
