पन्ना के वरिष्ठ वनरक्षक महीप कुमार रावत की वर्दी पर स्टार लगाकर वनपाल के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए वन विभाग के अधिकारीगण।
शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ पन्ना के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वनरक्षक महीप कुमार रावत को गत दिनों वन विभाग द्वारा कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसी क्रम में आज (गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को) पन्ना में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में नरेश यादव वन संरक्षक वृत्त छतरपुर, अनुपम शर्मा वनमण्डलाधिकारी दक्षिण वन मण्डल पन्ना एवं गर्वित गंगवार वनमण्डलाधिकारी उत्तर वन मण्डल पन्ना द्वारा श्री रावत की वर्दी पर स्टार लगाकर विधिवत पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए उनकी सराहना कर शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में बीपी परौंहा मुख्य लिपिक दक्षिण वनमण्डल प्रकाश कुमार खरे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी दक्षिण वनमण्डल पन्ना, सौरभ दुबे सहायक ग्रेड-3, गणेश सोनी, बैकुण्ठराम गर्ग, उमेश सिंह, राहुल चनपुरिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वनकर्मियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सदैव सजग और संघर्ष के लिए तत्पर रहने वाले महीप कुमार रावत के पदोन्नत होने पर जिले के वन कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी श्री रावत को बधाई दी है।